देश रोजाना डेस्क - देश रोजाना

भाजपा सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर अंतोदय की भावना से हर वर्ग की भलाई के लिए कर रही काम: विधायक विनोद भयाना
हांसी शहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल नरवाल ने की। कार्यक्रम का आयोजन समस्त अंबेडकरवादी समाज सभा, डॉ बीआर अंबेडकर कल्याण सभा तथा संत गुरु रविदास सभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिसके बाद उनके जीवन और संघर्षों को याद किया गया।  इससे पहले विधायक विनोद भयाना  तथा डीसी राहुल नरवाल ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विधायक विनोद भयाना ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिलाए और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बाबा साहेब की जयंती को उत्सव के रूप में मना रहा है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंत्योदय की भावना के साथ सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वावलंबन के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नया नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
विधायक ने इस अवसर पर अंबेडकर छात्रावास के निर्माण व विकास के लिए 15 लाख की राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम समाज के बच्चों को आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक विनोद भयाना का तीनों सभाओं के प्रतिनिधियों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राहुल नरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। बाबासाहेब ने केवल एक धर्म, जाति और समाज के लिए बल्कि वंचित, शोषित और जरूरतमंद प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया।उन्होंने कहा कि डॉ. बी आर अंबेडकर ने न केवल संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित किया।
डीसी ने आगे कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने आगे कहा कि समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही हम एक मजबूत, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्ति प्रमुख अभियंता  बलराज सिंह सब्रवाल तथा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड से बलराज सिंह मेहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं से अवगत करवाया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी संतान को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की तथा समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधान अभय राम आल्यान, प्रधान चांदसिंह जनागल, प्रधान रामलाल न्याैलिया तथा ओपी मेहरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विधायक और डीसी के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने विधायक से सभी मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पूरा करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों और शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में होनहार छात्र-छात्राओं को भी विधायक व उपायुक्त ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह में महाशय मदनलाल द्वारा प्रस्तुत गीत ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गीत में मदनलाल ने विधायक विनोद भयाना द्वारा हांसी को जिला बनवाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए करवाए गए कार्यों को बखूबी प्रस्तुत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने गीत को काफी पसंद करते हुए जोरदार तालियां बजाकर विधायक विनोद भयाना की शानदार कार्य शैली पर अपनी मोहर लगाई।
इस अवसर विधायक विनोद भयाना की राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, सभा के महासचिव कृष्ण कुमार ,कोषाध्यक्ष प्रदीप ग्रोवर, उप प्रधान अमरजीत शेखपुरा, अभय सिंह , महावीर प्रसाद,  सतीश मेहरा, ब्लॉक समिति प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद सैनी तथा विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जिले में रबी फसलों की खरीद जारी , अब तक मंडियों में अब तक 30137 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई
रेवाड़ी:
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला की मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 30137.7 मीट्रिक टन गेहूं की आवक और 16673.3 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 8063.65 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है और शेष लिफ्टिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जिससे खरीदी गई सरसों का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं।

डीसी ने जिले के किसानों से अपील की कि वे अपने अनाज को तय मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रुकावट के खरीदी जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

15 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया
फरीदाबाद:  नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 15 अप्रैल को होगा स्कूटी-बाइक रैली का आगाज
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे सेक्टर-16a स्थित को-एड नेहरू कॉलेज से नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी व बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली को-एड नेहरू कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस को-एड नेहरू कॉलेज पर ही संपन्न होगी। इस रैली में कॉलेज की छात्राओं, महिला कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान समर्थन के समर्थन में एकजुट दिखाई देंगे।

बीके चौक से माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकलेगी नारी शक्ति यात्रा
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत 15 अप्रैल को सायं 05:30 बजे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा बीके चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाओं की एकजुटता देखने को मिलेगी।

हुड्डा कन्वेंशन हॉल में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन 16 अप्रैल को
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अभियान' की श्रृंखला में आगामी 16 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन हॉल में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान खेल, साहित्य, चिकित्सा और पुलिस विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला विशेष
को विशेष रूप से सम्मिलित होंगी।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन सभी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम हो जिससे प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिले की महिलाओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

बीमा योजनाओं का लाभ लेना हैं तो व्यापारी 31 मई तक करें पंजीकरण : उत्तम सिंह
गुरुग्राम: डीसी उत्तम सिंह ने जिले के व्यापारियों से हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई व्यापारी हितैषी बीमा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापार और उद्योग जगत को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में व्यापारियों की सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण के लिए विशेष बीमा योजनाएं लागू की गई हैं।

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसी व्यापारी की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी अपंगता होने पर सरकार द्वारा 5 लाख रुपये तक की बीमा सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में पंजीकरण के लिए केवल 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है और आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के तहत आगजनी या प्राकृतिक आपदा के कारण किसी व्यापारी के माल या स्टॉक को नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य के पंजीकृत व्यापारियों को उनके वार्षिक टर्नओवर के आधार पर 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की बीमा कवर सहायता दी जाती है। इन योजनाओं के लिए व्यापारी http://htwbhry.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में इन योजनाओं में पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे  बढ़ा कर 31 मई किया गया है, इसलिए जिले के सभी पात्र व्यापारी समय रहते पंजीकरण करवाकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।

दिल्ली सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए 15 जून तक नाम सुझाने के दिए निर्देश।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 15 जून तक पद्म पुरस्कारों के लिए  कैंडिडेट्स की पहचान करें और उनके नाम की सिफारिश करें, ताकि इन सम्मानों की घोषणा अगली 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर की जा सके।दिल्ली सरकार ने यह भी कहा  है कि काबिल सदस्यों की पहचान करने और उन्हें फाइनल करने के लिए एक कमेटी बनाई जा सकती है, ताकि यह निश्चित किया जा सके कि सिफारिशें मेरिट, लाइफटाइम अचीवमेंट्स और पब्लिक सर्विस में योगदान के आधार पर हों।

मुख्यमंत्री के सचिव और यहां के मंत्रियों से कहा गया है कि वे नॉमिनेशन भेजने के लिए डिटेल में जानकारी दें, जिसमें नॉमिनी की अपने-अपने फील्ड में खास और असाधारण उपलब्धियों को बताया गया हो।

इसमें कहा गया है कि महिलाओं, कमज़ोर वर्गों और उन लोगों सहित कम प्रतिनिधित्व वाले वर्गों के लोगों की पहचान करने पर खास ध्यान दिया गया है, जिनके काम पर शायद लोगों का ठीक से ध्यान नहीं गया हो।

दिल्ली सरकार की  ओर से 15 जून या उससे पहले मिले नॉमिनेशन पर आगे की प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन सबमिशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई है।

आरटीओ या ई-चालान के नाम से मैसेज आए तो लिंक ना खोलें, हो सकती है ठगी : पुलिस अधीक्षक
कुरुक्षेत्र: पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र चन्द्र मोहन ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है लेकिन साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी  का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर ठगों ने ठगी करने का नया पैंतरा चला है।

पुलिस अधीक्षक ने एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को आगाह किया कि साईबर ठगो ने ठगी का नया पैंतरा ईजाद किया है। उन्होंने बताया कि साईबर ठग किसी भी व्यटसएप ग्रुप मे आरटीओ या आरटीओ ई-चालान नाम से एप्लीकेशन का लिंक भेजकर अपनी गाड़ी के चालान बारे पता करने के लिए अपील करते हैं। जब भी ग्रुप का कोई भी सदस्य उस लिंक को खोलता है तो उसका मोबाईल फोन हैक हो जाता है और उसके बाद साइबर ठग उसका खाता खाली देते हैं। उसके बाद ठग हैक किए गए मोबाईल फोन से उसके किसी व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजते हैं और फिर वही ठगी का खेल खेलते हैं। इस नए पैंतरे में आमजन इसलिए आसानी से फंस जाता है क्योंकि लिंक ग्रुप के सदस्य या जानकार के मोबाईल द्बारा द्बारा भेजा जाता है। पीड़ित समझता है कि अपने ही साथी या जानकार ने लिंक भेजा है जबकि ऐसा लिंक साईबर ठगों किसी जानकार का मोबाइल हैक करके उसके नम्बर से भेजा जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हैल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हैल्प डेस्क पर दें सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है। साईबर ठगी से बचने का जागरूकता ही एकमात्र उपाय है।

बिना पते के प्रमाण के भी मिल रहा मिनी गैस कनेक्शन
फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों के हितों की सुरक्षा एवं उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर रही हैं तथा मजदूरों के बीच पर्चों का वितरण कर उन्हें उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक कर रही हैं। विशेष रूप से इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद के लेबर चौक तथा आसपास के ईंट-भट्ठों को प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक कार्यरत हैं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि आम उपभोक्ताओं, विशेष रूप से निम्न आय वर्ग एवं प्रवासी श्रमिकों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा सुलभ कराने के उद्देश्य से “मिनी भारतगैस” पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कम लागत में 5 किलोग्राम क्षमता वाला एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आसानी से स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन का उपयोग कर सकें।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ता अपने नजदीकी भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसी भी वैध पहचान पत्र की आवश्यकता होती है, जबकि पते का प्रमाण अनिवार्य नहीं रखा गया है। उपभोक्ताओं को एक बार जमा राशि का भुगतान करना होता है, जिसके बाद उन्हें मिनी सिलेंडर प्रदान किया जाता है। यह सुविधा विशेष रूप से उन श्रमिकों और अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों के लिए लाभकारी है, जो स्थायी गैस कनेक्शन नहीं ले पाते।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और पारंपरिक ईंधनों के स्थान पर एलपीजी का उपयोग कर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा दें।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हीट वेव (लू) से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश किए
पलवल: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हीट वेव (लू) की स्थिति शरीर की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियां उत्पन्न होकर जान का खतरा भी हो सकता है। इस संबंध में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर नागरिकों को हीट वेव बारे जागरूक करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे हीट वेव संबंधी चेतावनियों पर नियमित रूप से ध्यान दें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पिएं और अपने आप को हाईड्रेड रखें। ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करें। यथासंभव दिन के समय घर या ठंडे स्थानों पर रहें तथा बाहर निकलने पर पर्याप्त विश्राम लें। मौसमी फल एवं सब्जियों जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि का सेवन करें। विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखें।
उपायुक्त ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। नंगे पैर बाहर न जाएं और भारी, तंग एवं गहरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें। अत्यधिक गर्मी में श्रमसाध्य कार्य करने से बचें तथा बच्चों एवं पालतू जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ें। शराब, चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक्स के अधिक सेवन से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं। बासी एवं अधिक प्रोटीन युक्त भोजन से भी परहेज करें।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यस्थलों पर शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कर्मचारियों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाए। सीधी धूप से बचाव हेतु छायादार स्थान एवं अस्थायी शेल्टर बनाए जाएं तथा श्रमसाध्य कार्य सुबह या शाम के समय करवाए जाएं। कर्मचारियों को हीट स्ट्रेस के लक्षणों की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया जाए। प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) की सुविधा एवं इमरजेंसी रिस्पांस प्लान कार्यस्थल पर उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिला एवं बीमार कर्मचारियों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की पालन करें तथा हीट वेव के प्रभाव से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। इस अवसर पर डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी उपस्थित रहे।

नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ, 13 अप्रैल से 10 दिन तक चलेगा सघन प्रचार कार्यक्रम : डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार
पलवल:  सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से जिला में 13 अप्रैल 2026 से नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो आगामी 10 दिनों तक सघन रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण, उत्थान एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करना है। इस अभियान के अंतर्गत भजन मंडलियां जिला के गांव-गांव में जाकर नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक करेंगी। सोमवार को विभाग की भजन पार्टी ने जिला के गांव मालपुरी में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रचार-प्रसार किया।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग द्वारा जिले की भजन मंडलियों को सक्रिय करते हुए विशेष गीतों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। इन गीतों में महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी विभागीय एवं सूचीबद्ध भजन मंडलियां इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। विशेष रूप से सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा समाज में सकारात्मक संदेश का व्यापक प्रसार हो।
डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने संबंधित भजन मंडलियों एवं कलाकारों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि सरकार का महिलाओं के सशक्तिकरण का उद्देश्य सार्थक रूप से पूर्ण हो सके।

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को प्रशासन सख्त, एडीसी ने दिए निर्देश
फरीदाबाद:
आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह आयोजनों की आड़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान एडीसी ने स्पष्ट किया कि अक्षय तृतीया का दिन धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में शादियाँ आयोजित होती हैं, किंतु इसी की ओट में मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर कानून का उल्लंघन किया जाता है।

बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला बाल संरक्षण इकाई, रेड क्रॉस तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों को संयुक्त रूप से समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर बाल विवाह की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
नूंह: जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रोजका मेव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी राहुल पुत्र आस मोहम्मद निवासी अलालपुर थाना सदर नूंह को एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया। चेसिस नंबर की जांच में मोटरसाइकिल का असली नंबर पाया गया, जो क्राइम ब्रांच अमर कॉलोनी, साउथ दिल्ली में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। इस संबंध में नूंह सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में एक टीम ने आरोपी ओसाफ पुत्र बुद्ध सिंह निवासी हसनपुर थाना नगीना को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बिना नंबर प्लेट की इस मोटरसाइकिल की जांच में असली नंबर सामने आया, जो थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में दर्ज केस से जुड़ा हुआ है। इस मामले में नगीना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को बरामद किया है। वहीं तीसरी कार्रवाई में फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र रामजीलाल निवासी वार्ड नंबर 15, फिरोजपुर झिरका को चोरी की हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ काबू किया। यह मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की थी, जिस पर इंजन नंबर और चेसिस नंबर अंकित मिला। जांच करने पर इसका पंजीकरण नंबर सामने आया, जो थाना लाजपत नगर, साउथ ईस्ट दिल्ली में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

मेवात में फूहड़ और अश्लील गानों पर चलेगा डंडा, एसपी अर्पित जैन के सख्त एक्शन का लोगों ने किया स्वागत
मेवात में तेजी से बढ़ रहे फूहड़, अश्लील और आपत्तिजनक गानों व सोशल मीडिया कंटेंट पर अब पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन ने साफ चेतावनी दी है कि समाज में अश्लीलता और वैमनस्य फैलाने वाले गाने, वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट अब बख्शे नहीं जाएंगे।

आपको बता दें हाल के समय में मेवात क्षेत्र में ऐसे गानों और वीडियो की “बाढ़” सी आ गई है, जिनमें न सिर्फ अश्लीलता परोसी जा रही है बल्कि कई बार सभ्य व्यक्तियों और समाज के सम्मानित लोगों को भी बदनाम किया जाता है। इससे न केवल सामाजिक माहौल बिगड़ता है, बल्कि मेवात की पुरानी संस्कृति और भाईचारे की छवि भी प्रभावित हो रही है। मेवात की असली संस्कृति को खत्म किया जा रहा है, लोगो को बेहद अश्लील गाने परोसे जा रहे हैं। जिसमें मेवात की छवि को भरी नुकसान हो रहा है।
डॉ. अर्पित जैन ने स्पष्ट कहा कि ऐसे कंटेंट बनाने, अपलोड करने और उसे बढ़ावा देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की साइबर टीम इस पर लगातार नजर रखेगी और तकनीकी तरीके से दोषियों तक पहुंचा जाएगा।
मेवात की जनता ने एसपी के इस फैसले का खुलकर स्वागत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अश्लील गानों और फूहड़ वीडियो ने क्षेत्र की सामाजिक संरचना को नुकसान पहुंचाया है, खासकर युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस की सख्ती से एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।
लोगों का यह भी मानना है कि मेवात हमेशा से अपनी सादगी, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए इस पहचान को कमजोर करने की कोशिश की है। अब प्रशासन की सख्त कार्रवाई से इन पर रोक लगना जरूरी हो गया था।
एसपी अर्पित जैन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी गाने या वीडियो को शेयर न करें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही मेवात की असली संस्कृति और सम्मान को बचा सकते हैं।
स्पष्ट है कि मेवात में अब अश्लीलता और सामाजिक विद्वेष फैलाने वालों के लिए जगह नहीं होगी, और पुलिस का यह कदम सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।