Vinod Sharma - देश रोजाना

Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
अग्रवाल कॉलेज में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा 'विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस' के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय"प्राथमिक चिकित्सा– सभी के लिए एक जीवन रक्षक कौशल" था।

इस व्याख्यान का आयोजन अग्रवाल कॉलेज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश गुप्ता और प्राचार्य डॉ. सीएस. वशिष्ठ के निर्देशों के तहत किया गया था। व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों से निपटने और तत्काल सहायता प्रदान करने की संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस सत्र में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सभी स्वयंसेवकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और बुनियादी जीवन रक्षा तकनीकों (Basic Life Support) की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। रेड क्रॉस सोसाइटी के मास्टर ट्रेनर श्री दर्शन भाटिया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

अपने व्याख्यान में श्री भाटिया ने सीपीआर (CPR), घाव प्रबंधन, और अस्पताल पहुँचने से पूर्व की जाने वाली आपातकालीन देखभाल के कई महत्वपूर्ण तरीके प्रायोगिक रूप से समझाए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक सिद्ध होती है। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएस वशिष्ठ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम से कुल 35 विद्यार्थियों को लाभ हुआ।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. प्रिया अरोड़ा द्वारा किया गया, जबकि डॉ. देवेंद्र एवं पूजा ने समन्वयक की भूमिका निभाई। व्याख्यान के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने वास्तविक आपात परिस्थितियों से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान किया।

Palwal News : तीन दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के प्रांगण में प्राचार्य डॉo वंदना त्यागी तथा डॉo नेहा आर्या की देखरेख में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला तथा इथेनस कंसल्टेंसी के सहयोग से छात्राओं के व्यावसायिक एवं रोजगारपरक कौशल के विकास हेतु आयोजित  रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यशाला के अंतिम दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का पुनरावलोकन करते हुए प्रतिभागियों को रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं, आत्मविश्वास एवं कार्यस्थल संबंधी व्यवहार से परिचित कराना था।प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं एवं रुचियों को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ रोजगार के अवसरों का सामना करने तथा बदलती हुई कार्यस्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के अंतिम दिवस में प्रतिभागियों ने अत्यंत सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की।

उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया तथा विशेषज्ञों से रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अपने भविष्य के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक अनुभव बताया।कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मिस भावना भारद्वाज की ओर से सभी विशेषज्ञों, अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यशाला का समापन इस प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ कि “कौशल ही युवाओं की क्षमता को अवसर में और अवसर को सफलता में परिवर्तित करने का सशक्त माध्यम है।” प्रतिभागियों ने कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

Faridabad News : डीएवी कॉलेज में स्काउटिंग प्रशिक्षण आयोजित
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वाधान में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद के प्रांगण में एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर एवं एस वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार के द्वारा की गई तथा संचालन डीओसी सरोज वाला, मनीराम शर्मा, योगेश सौरोत द्वारा किया गया।

स्काउट मास्टर अरविंद यादव, दीपक कौशिक तथा नेहा के द्वारा प्रशिक्षण कार्य में सहयोगी की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एलएस वर्मा ने कहा शीघ्र ही कॉलेज में भारत स्काउट एंड गाइड की गतिविधियां आयोजित की जाएगी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। स्काउटिंग का मूल उद्देश्य "सशक्त युवा- विकसित भारत" के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए युवाओं में समाज सेवा तथा राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करना है।

कॉलेज प्रशासन की प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार, जितेंद्र ढुल, योगेश शर्मा, ममता,रश्मि व सुमित के द्वारा कॉलेज में स्काउटिंग यूनिट प्रारंभ करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहां स्काउटिंग प्रशिक्षण के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों में किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने में सक्षम होंगे तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करेंगे।

Faridabad News : उत्कृष्ट शिक्षक और प्रभावी नेतृत्व ही मजबूत शिक्षा व्यवस्था की नींव: विधायक धनेश अदलखा
फरीदाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता एवं बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षकों की भूमिका को केंद्र में रखते हुए “शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन गत दिवस मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS), फरीदाबाद परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI), फरीदाबाद चैप्टर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यालय नेतृत्व को नई तकनीकों, नेतृत्व कौशल, नवाचार तथा शिक्षा के बदलते परिदृश्य के अनुरूप सशक्त बनाना रहा। सम्मेलन में फरीदाबाद एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षाविदों, विद्यालय प्रमुखों, प्राचार्यों, शिक्षकों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि सीएस निसार अहमद रहे। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने अपने संबोधन में शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखती है।

शिक्षकों की भूमिका केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों, विद्यालय प्रमुखों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का ICSI फरीदाबाद चैप्टर की ओर से आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन का समापन शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और प्रभावी नेतृत्व को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Faridabad News : स्वच्छता व्यवस्था एवं वर्तमान स्थिति को लेकर मास्टर ट्रेनर्स, गैर-सरकारी संगठनों आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं सक्रिय वॉलंटियर्स के साथ निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने किया इंटरैक्शन सेशन
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शहर की स्वच्छता व्यवस्था एवं वर्तमान स्थिति को लेकर निगम के कांफ्रेंस होल में मास्टर ट्रेनर्स, गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं सक्रिय वॉलंटियर्स के साथ एक इंटरैक्शन सेशन आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य शहर की स्वच्छता से जुड़े वर्तमान मुद्दों, जमीनी स्तर की स्थिति, सामने आ रही चुनौतियों तथा स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए सुझावों पर सभी के साथ विस्तार से संवाद करना रहा।

बैठक के दौरान निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधियों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लिए और उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को सुना। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ एवं हरा-भरा शहर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर ही शहर में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

निगम आयुक्त ने कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से फरीदाबाद को ग्रीन एवं क्लीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स, NGOs, RWAs एवं एक्टिव वॉलंटियर्स से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और लोगों को गीले-सूखे कचरे के उचित निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर निगम के एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल, निगम के सलाहकार इंद्रजीत कुलेरिया तथा एसबीएम एक्सपर्ट कल्पना मंडल सहित मास्टर ट्रेनर्स, एनजीओ प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं सक्रिय वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

Faridabad News : सफाई कर्मचारियों की हाजिरी अब केवल सहायक सफाई निरीक्षकों (ASI) द्वारा ही लगाई जाएगी: यशेंद्र सिंह, निगमायुक्त
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सख्त आदेश जारी किए हैं। सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित हाजिरी पॉइंट्स पर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अब केवल संबंधित सहायक सफाई निरीक्षकों द्वारा ही दर्ज की जाएगी।

यह निर्देश निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं। निगमायुक्त ने  सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सहायक सफाई निरीक्षक अपने-अपने निर्धारित हाजिरी पॉइंट्स पर उपस्थित रहकर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी समय पर, उचित और प्रभावी ढंग से लगाना सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी संयुक्त आयुक्त और सफाई निरीक्षक (SIs) सहित सभी संबंधित अधिकारी इन निर्देशों का पालन व्यक्तिगत रूप से सुनिश्चित करवाएंगे। यदि किसी ASI द्वारा कर्तव्य में लापरवाही, कोताही या अनुपस्थिति पाई जाती है, तो इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा और सक्षम प्राधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Palwal News : तीन दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के प्रांगण में प्राचार्य डॉo वंदना त्यागी तथा डॉo नेहा आर्या की देख रेख में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला तथा इथेनस कंसल्टेंसी के सहयोग से छात्राओं के व्यावसायिक एवं रोजगारपरक कौशल के विकास हेतु आयोजित रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय दिवस का आयोजन उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ किया गया।

द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, समय-प्रबंधन तथा समस्या-समाधान कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा  छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से विषय को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया गया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने समूह गतिविधियों, चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय दिवस का सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा।

कार्यशाला के माध्यम से  छात्राओं को अपने कौशल को पहचानने, उनमें सुधार करने तथा भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिली। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया।

Faridabad News : फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’
फरीदाबाद : दिल्ली-एनसीआर में मौसमी बुखार और वेक्टर-जनित बुखार/रोगों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने आज इस क्षेत्र का पहला फीवर क्लीनिक खोलने की घोषणा की है। इस क्लीनिक में मरीजों की मेडिकल जांच, शीघ्र निदान और समय पर उपचार की सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं जो उन्हें मौसमी और संक्रामक रोगों से उबरने में सहायक होगी।

फीवर क्लीनिक, सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 3.00 बजे से 4.00 बजे के दौरान इंटरनल मेडिसिन टीम, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद की देखरेख में काम करेगा। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून और मौसम में बदलाव की वजह से मुख्य रूप से वेक्टर-जनित तथा वायरल संक्रमणों के कारण बुखार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। यह फीवर क्लीनिक मौसमी वायरल इंफेक्शंस, डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, टायफायड, इंफ्लुएंज़ा/ H1N1,  अज्ञात कारणों या लंबे समय तक बने रहने वाले एक्यूट और संक्रामक रोगों के अलावा अन्य बैक्टीरिया जनित या संक्रामक कारणों समेत, तथा इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज़्ड मरीजों में बुखार के मामलों में उपचार प्रदान करेगा। मरीजों के लिए विस्तृत रूप से देखभाल सुविधाएं सुनिश्चित करने के मकसद से, क्लीनिक में एक छत के नीचे सभी सेवाएं, जैसे फीवर कंसल्टेशन, स्पेश्यलाइज़्ड लैब जांच जिनमें सीबीसी और रैपिड डायग्नॉस्टिक टेस्ट, फार्मेसी तथा मेडिकेशन सपोर्ट, डे-केयर एवं अन्य ऑब्ज़रवेशन सुविधाएं शामिल हैं, इमरजेंसी एस्केलेशन एवं हॉस्पीटल एडमिशन रेफरल्स, और फौलो-अप आदि उपलब्ध होगा।

फीवर क्लीनिक के लॉन्च के मौके पर, डॉ राजेश कुमार बुद्धिराजा, सीनियर डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “मानसून और मौसम में बदलाव के समय, बुखार अलग-अलग कारणों से हो सकता है और समय पर रोगी का मूल्यांकन करना महत्वपूर्ण होता है। यह फीवर क्लीनिक मरीजों के लिए एक स्थान पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा जहां उनके लक्षणों की जांच, और समुचित उपचार और जांच संबंधी परामर्श सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। चेतावनी सूचक लक्षणों की शुरू में ही पहचान होने से मरीजों को समय पर देखभाल और आवश्यकता होने पर हॉस्पीटल मैनेजमेंट की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है।” डॉ बीएन सिंह, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “फीवर क्लीनिक का मकसद समय पर मूल्यांकन और प्रबंधन की सुविधाएं मरीजों के लिए अधिक सुलभ बनाना है। मरीजों के लक्षणों के आधार पर, समुचित जांच की सलाह दी जा सकती है, और देखभाल के दौरान ही उन्हें मेडिकल गाइडेंस भी मिलता है। इसका फायदा यह होता है कि गंभीर संक्रमणों की पहचान शुरुआत में ही हो सकती है जिससे समय पर उपचार और फौलो-अप की सुविधा मिलती है।” डॉ अनुराग अग्रवाल, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “कुछ बुखार ऐसे होते हैं जिनका प्रबंधन समय पर सही मेडिकल सलाह मिलने से हो सकता है, जबकि कुछ मरीजों को अधिक गहन ऑब्ज़रवेशन या हॉस्पीटल केयर की आवश्यकता होती है। यह फीवर क्लीनिक शुरुआती चरण में ही मरीजों की जांच और उनके लक्षणों की पहचान कर मेडिकल सलाह दे सकता है। समय पर उपपचार और फौलो-अप समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।”

डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “क्षेत्र के पहले फीवर क्लीनिक के लॉन्च के साथ, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों के मरीजों को समय पर बुखार के लिए देखभाल की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इस क्लीनिक में कंसल्टेशन, आवश्यकतानुसार जांच, ऑब्ज़रवेशन, उपचार तथा फौलो-अप की सुविधाएं हैं ताकि मरीज अलग-अलग विभागों में दौड़-भाग किए बिना एक ही छत के नीचे इनका लाभ उठा सकें।”

Palwal News : पूर्व छात्रों ने सिखाए कार्पोरेट में कामयाबी के गुर
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सफलता के गुर भी बताए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधन संकाय की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि एलुमनी किसी भी संस्थान की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर होते हैं। उनके अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं तथा संस्थान और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करते हैं। प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि इससे प्लेसमेंट को बढ़ने में भी मदद मिलती है। एलुमनी मीट के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान एमबीए छात्रों के साथ अपने करियर सफर, उद्योग जगत के अनुभवों तथा पेशेवर जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, नेटवर्किंग और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

पूर्व विद्यार्थियों द्वारा साझा किए गए अनुभवों ने वर्तमान छात्रों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उन्हें अपने करियर लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने की दिशा में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्रों ने पूर्व विद्यार्थियों से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार, उच्च शिक्षा तथा उद्यमिता से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. पारुल भाटिया, डॉ. श्वेता मलिक तथा अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. श्रुति गुप्ता ने सभी पूर्व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. दलीप रैना, और डॉ. ऋतु मुद्गल भी उपस्थित थे।

Faridabad News : आईटीआई फरीदाबाद (ओल्ड) में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय आईटीआई में रोजगार मेलों व अप्रेंटिस मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी संबंध में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फ़रीदाबाद में 14 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले (PMNAM) का आयोजन किया जा रहा है । मेले में फरीदाबाद व पलवल के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योग भाग ले रहे हैं ।विभिन्न उद्योगों ने अपनी मांग आईटीआई फरीदाबाद की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल को दी  है।

आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य श्री भगत सिंह ने बताया है कि इस मांग में उनको अधिकतर आईटीआई पास फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मशीनिस्ट ग्राइंडर, स्विंग टेक्नोलॉजी, टूल एंड डाई मेकर,कोपा, इत्यादि ट्रेडों के अभ्यर्थियों की रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए जरूरत है। जिन उद्योगों ने अपनी डिमांड आईटीआई फरीदाबाद को भेजी है, उनमें मुख्यत: जेसीबी इंडिया लिमिटेड, गुडइयर इंडिया लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड , वर्लपूल इंडिया लिमिटेड, बीसीएच इंडिया लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड ,एचआईएल प्राइवेट लिमिटेड, लूम सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा मोटर्स, सिदवाल रेफ्रिजरेटर इंडिया लिमिटेड, ने  विभिन्न ट्रेड के छात्र छात्राओं की अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट की  डिमांड शामिल है व इन उद्योगों के साथ साथ तकरीबन 35 अन्य उद्योग भी मेले में भाग लेंगे।

अप्रेंटिसशिप व रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यार्थी 14 सितंबर 2026 को आईटीआई फरीदाबाद की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल में आकर सुबह 9:00 बजे संपर्क कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक छात्रों को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार दिलवाया जाएगा, और भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Faridabad News : प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के NEP सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम चेयरमैन (अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा) देवेंद्र कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन और NEP सेल की कन्वेनर व केमिस्ट्री विभाग की प्रमुख डॉ. प्रियंका सहरावत की देखरेख में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: भारत में शिक्षा में बदलाव' विषय के तहत नई शिक्षा नीति की मुख्य विशेषताओं और उद्देश्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की विशेषज्ञ वक्ता NEP सेल की कन्वेनर डॉ. प्रियंका सहरावत थीं, जिन्होंने देश में शिक्षा के स्वरूप को बदलने में NEP के महत्व पर प्रकाश डाला। इस व्याख्यान का उद्देश्य NEP 2020 के बारे में छात्रों की समझ को गहरा करना था, जो भारत की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने NEP 2020 के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिसमें समग्र शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कक्षाओं में तकनीक को शामिल करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने छात्रों को NEP 2020 के तहत 'मल्टीपल एंट्री और एग्जिट' (कई बार प्रवेश और निकास) की अवधारणा के बारे में बताया। उन्होंने मेजर, माइनर और MDC विषयों और NEP 2020 के तहत उन्हें चुनने की पात्रता के बारे में भी जानकारी दी; साथ ही उन्होंने (नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क) NCrF शब्द से भी परिचित कराया, जिसका उपयोग अब UG छात्रों की श्रेणी को बताने के लिए किया जाएगा। सत्र में प्रश्न-उत्तर का एक इंटरैक्टिव हिस्सा भी शामिल था, जिसमें छात्रों ने वक्ता के साथ सक्रिय रूप से चर्चा की कि कैसे NEP 2020 उनके शैक्षणिक और करियर के रास्तों को प्रभावित कर सकता है। इस कार्यक्रम में लगभग 160 प्रथम वर्ष के UG छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और NEP के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। छात्रों को नवाचार, आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता की भावना को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसे इस नीति में बढ़ावा दिया गया है। अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सी.एस. वशिष्ठ ने छात्रों के लिए इतना ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए NEP सेल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एक अधिक समावेशी और प्रगतिशील सीखने का माहौल बनाने के लिए NEP के लक्ष्यों के साथ अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को जोड़ने की कॉलेज की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में डॉ. डिंपल, डॉ. मधु सिंगला, सुश्री मानशी त्यागी (NEP सेल की सदस्य) और सभी कक्षाओं के अन्य कोऑर्डिनेटर भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन डॉ. डिंपल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। कुल मिलाकर, NEP सेंसिटाइज़ेशन प्रोग्राम छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) से आए बड़े बदलावों को गहराई से समझने का एक बेहतरीन ज़रिया साबित हुआ। कार्यक्रम को बहुत पसंद किया गया; छात्रों और फैकल्टी ने दी गई जानकारी की स्पष्टता और गहराई की सराहना की।

Palwal News : एसडी कॉलेज में एनएसएस यूनिट के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के निदेर्शानुसार जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल की एनएसएस यूनिट-1 द्वारा एनएसएस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को एनएसएस की गतिविधियों, नियमित कार्यक्रमों, विशेष शिविरों तथा समाजहित में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं सेवा भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस प्रोग्राम आफिसर डॉ. जितेंद्र के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर एसोसिएट एनएसएस आफिसर, यूनिट-1 प्रवीण कुमार, लाइब्रेरियन तथा धर्मवीर, इतिहास विभाग ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।