Sanjay Maggu - देश रोजाना

Crime News : हरियाणा के मेवात में महिला ने की आत्महत्या
नसीम खान

तावड़ू। उपमंडल के गांव खोरीकला में पति के अवैध संबंधों से तंग आकर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। तावडू सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

भरतपुर की थी सायमा :

मृतका की पहचान भरतपुर राजस्थान निवासी सायमा के रूप में हुई है। मृतका के भाई शाहरुख के अनुसार बहन सायमा का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के बमरोहा जिले के नाईपुरा निवासी नाजर पुत्र रहीसुद्दीन से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद दंपति नूंह तावड़ू खोरी कलां के रामनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। जहां नाजर व्यापार करता था। पिछले 6-7 वर्षों से वे भिवाड़ी में रह रहे थे। शाहरुख के अनुसार नाजर के एक महिला से अवैध संबंध हो गए थे, जिसके कारण वह बहन सायमा के साथ लगातार झगड़ते-मारपीट करते थे।प्रेमिका महिला नाजर को भड़काती रहती थी कि वह सायमा को जान से मार दे और उसके साथ शादी कर ले। सायमा ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी मां को इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन नाजर ने सुधार नहीं किया।

पति और प्रेमिका पर केस दर्ज :

30 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे परिवार को सूचना मिली कि सायमा ने आत्महत्या कर ली है। जब शाहरुख और परिवार वाले भिवाड़ी पहुंचे, तो नाजर मृत शरीर को लेकर उत्तर प्रदेश के नौहझील की ओर ले जा रहा था। वहां रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर शव को भिवाड़ी वापस लाने पर जोर दिया, क्योंकि यह पुलिस केस था। अंततः शव पीहर भरतपुर पहुंचा। परिवार ने मथुरा के बाना मधुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां से मामला भिवाड़ी थाना क्षेत्र का बताकर खोरी पुलिस चौकी भेज दिया गया। शिकायत में शाहरुख ने बताया कि उनकी बहन को जीजा नाजर और उनकी कथित प्रेमिका ने दोनों के अवैध संबंध के चलते आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया था। खोरी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुभाष ने बताया, शिकायत मिलते ही हमने आरोपी नाजर और आरोपी महिला के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाना समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
नसीम खान

तावडू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को विजयादशमी पर्व पर नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। मुख्य पथ संचलन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।

शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव :

इससे पूर्व विद्यालय परिसर में शस्त्र पूजन व ध्वज वंदन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विभाग बौद्धिक शिक्षण विनोद पिनगवां ने उपस्थित स्वयंसेवकों और नगरवासियों को संबोधित करते हुए विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूज्य डॉ. हेडगेवार द्वारा 100 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया यह संगठन आज विराट बट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है और पूरे देश में लगभग 83 हजार शाखाओं के माध्यम से गांव-गांव तक फैला हुआ है। शाखाओं के जरिए स्वयंसेवकों को संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति की सीख दी जाती है।

ये लोग रहे मौजूद :

इस अवसर पर नगर कार्यवाहक चरण सिंह, टेकचंद सैनी, जय सिंह, दाऊ दयाल, मास्टर विनोद, संजय गोयल, धर्मेंद्र भारद्वाज, शिवम गर्ग, तरुण रोहिल्ला, राहुल शर्मा, संजय मंगला, वैभव गर्ग, राकेश सचदेवा, जगत प्रजापत सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाडो लक्ष्मी योजना : सास से चल रहा झगड़ा बहु के लिए भारी
अख्तर अल्वी

नूंह। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान बन सकती है, लेकिन सास-बहू के रिश्तों की खींचतान इसमें बड़ी रुकावट बन गई है। आवेदन के लिए जहां कई दस्तावेज जरूरी हैं, वहीं सास-ससुर का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यही शर्त अब बहुओं के सामने सबसे बड़ी समस्या बन रही है।

क्षेत्र की कई महिलाओं ने बताया कि उनकी सास उनसे रार रखती हैं और आधार कार्ड देने से साफ इंकार कर रही हैं। ऐसे में पात्र होने के बावजूद वे योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।

एक महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा, हम गरीब हैं, घर चलाना मुश्किल है। सरकार मदद दे रही है, लेकिन अगर सास आधार कार्ड ही नहीं दे तो हमारा हक कैसे मिलेगा?

वहीं एक जकराना नाम की महिला ने तंज कसते हुए कहा, योजना तो अच्छी है, लेकिन इसमें परिवार की राजनीति घुस गई है। अगर सास-बहू के रिश्ते ठीक न हों तो गरीब बहू हमेशा वंचित रह जाएगी।

क्या है योजना का मकसद

हरियाणा सरकार ने यह योजना बीपीएल परिवारों की महिलाओं को आर्थिक राहत देने के लिए शुरू की है। योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी आय एक लाख रुपये से कम और उम्र 23 वर्ष से अधिक हो। पात्र महिलाओं को सीधे 2100 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह पहल खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई आती है। बताते चलें कि भाजपा ने 2024 के विधानसभा चुनावों में अपने संकल्प पत्र में इसको लेकर घोषणा की थी। इसी को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार अब अपने किए वायदे को पूरा कर रही है।

दस्तावेज और ऑनलाइन प्रक्रिया

योजना का लाभ पाने के लिए बीपीएल कार्ड, फैमिली आईडी में एक लाख से कम आय, बैंक पासबुक, बिजली बिल, निवास प्रमाण पत्र, माता-पिता व सास-ससुर के आधार कार्ड जरूरी हैं। आवेदन प्रक्रिया लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है।

सरकार ने घोषणा की है कि आर्थिक सहायता की राशि पहली नवंबर 2025 से वितरित की जाएगी। हालांकि क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि सास-ससुर के आधार कार्ड को अनिवार्य करने की शर्त ढीली की जानी चाहिए।

उलझा रही हैं शर्तें

समाजसेवी ईसब खान बीवां, एडवोकेट इरशाद बीवां, असलम खान, रणजीत कुमार, दिनेश शर्मा का कहना है, योजना गरीब बहुओं के लिए बनी है, लेकिन शर्तें उलझा रही हैं। यह समस्या घर-घर की हैं, महिलाओं के आपस में संबंध घरेलू कलह की वजह से बिगड़े हुए हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह सास-ससुर के आधार कार्ड को वैकल्पिक करे, ताकि किसी भी बहू का हक न

छिने।