NELOFER HASHMI - देश रोजाना

Palwal News : जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा पलवल में हो रहे अवैध निर्माण पर आज फिर पीला पंजा
पलवल: दिनांक 29.07.2026 को जिला नगर योजनाकार, पलवल द्वारा पलवल में 4 अवैध कॉलोनी जिनका क्षेत्रफल लगभग 10 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनियों में 4 निर्माणाधीन दुकान, 80 डी०पी०सी०, 10-15 बाउंड्रीवॉल, रोड नेटवर्क, व बिजली के खम्बे को तोड़ने के लिए सरकार के आदेश के नियमानुसार, जिसको जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 के तहत की गई है। तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं फील्ड स्टाफ व पुलिस बल मौजूद थे।

तोड़फोड़ की इस कार्यवाही के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला नगर योजनाकार, पलवल श्री अनिल मलिक द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही तोड़फोड़ में और सख्ती बरती जायेगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पुरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोडा जा सके। यहाँ यह भी बताया जाता है कि सभी अवैध कॉलोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके है।

अतः आम जनता से अनुरोध है कि अवैध कॉलोनियों में भू माफियाओं के बहकावे में आकर प्लाट ना खरीदे व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद ना होने दें क्योकि अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। कोई भी अवैध कॉलोनी / निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी / निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी हेतु जिला नगर योजनाकार, पलवल, प्रथम तल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कॉम्प्लैक्स, सेक्टर-12, पलवल में संपर्क करे।

Mewat/Ferozepur Jirkha: जलाभिषेक यात्रा के दौरान फिरोजपुर झिरका में बंद रहेंगी मीट-मांस व शराब की दुकानें : एसडीएम
फिरोजपुर झिरका। आगामी तीन अगस्त को नूंह जिले में आने वाली जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय सभागार में एसडीएम लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि तथा पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जलाभिषेक यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्र व हाइवे से लगती मीट-मांस और शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
पीस कमेटी के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखते हुए प्रशासन से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रबंध करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र हमेशा से भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है तथा सभी समुदायों के सहयोग से इस परंपरा को आगे भी कायम रखा जाएगा।
एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट की व्यवस्था की जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके अलावा एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि जलाभिषेक यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा क्षेत्र की शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर पूर्व प्रधान अर्जुनदेव चावला, जिला पार्षद उमर पाडला, फकरुद्दीन चेयरमैन, साबिर सरपंच रनियाला, हाजी गनी सरपंच, राजकुमार चुटानी, भाजपा नेता अग्रसेन गोयल, प्रोफेसर करम इलाही, डॉ. वीपी महेश्वरी, शरीफ कुरैशी प्रधान, यशपाल भटेजा, नायब रवि कुमार, एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, एसएचओ सिटी कुलदीप सिंह, बीडीपीओ विशाल आजाद नगीना, बीडीपीओ अजीत सिंह फिरोजपुर झिरका समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

इंदिरा गांधी ने भी 1973 में युवाओं को हलके में लिया था :संजय मग्गू
संजय मग्गू

इतिहास में रुचि रखने वाले यह बात जरूर जानते होंगे कि 1975 में इंदिरा गांधी के देश में इमरजेंसी लगाने के पीछे दिसंबर 1973 में अहमदाबाद के छात्रों द्वारा की गई हड़ताल की बहुत बड़ी भूमिका थी। हॉस्टल मेस का खर्च तीस रुपये महीना बढ़ा दिया गया था। इसको लेकर गुजरात में छात्रों ने हड़ताल की। पहले तो यह हड़ताल छात्रों तक ही सीमित रही, लेकिन बाद में धीरे-धीरे कर्मचारी संगठन भी आ जुटे। आम जनता ने भी भाग लेना शुरू किया। तो छात्रों का यह आंदोलन देखते ही देखते राज्य स्तरीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में तब्दील हो गया। आज की ही तरह इंदिरा गांधी को तब अजेय माना जाता था। दो साल पहले ही यानी 1971 में बांग्लादेश का निर्माण और चुनावी जीत के बाद कोई सोच भी नहीं सकता था कि इंदिरा गांधी को कोई हरा सकता है। गुजरात के छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए जय प्रकाश नारायण गुजरात पहुंचे।

हालांकि वह इससे पहले बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू कर चुके थे। बिहार और गुजरात के छात्रों का यह आंदोलन रंग लाया। इंदिरा गांधी पर दबाव बढ़ा और संयोग से उसी समय चुनावी कदाचार संबंधी हाईकोर्ट का फैसला आया और इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने पर मजबूर होना पड़ा। गुजरात में 63 दिनों तक चले आंदोलन में 103 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 310 लोग घायल हुए थे और आठ हजार से अधिक लोग विभिन्न कानूनों में गिरफ्तार किए गए थे। सन 1976 में हुए चुनाव में इंदिरा गांधी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। यह युवाओं की ही ताकत थी जिसने इंदिरा गांधी जैसी अजेय समझी जाने वाली नेता को शिकस्त दी थी। युवाओं ने हमेशा सत्ता पलटने में अपनी भूमिका निभाई है।

दिल्ली के जंतर मंतर पर 36 दिनों तक चले आंदोलन ने उस सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया जिसके बारे में कहा जाता था कि उसे कोई झुका नहीं सकता है। भाजपा 2014 में इन्हीं युवाओं की बदौलत सत्ता पर काबिज हुई थी। पिछले बारह साल से ध्रुवीकरण भाजपा का सबसे बड़ा हथियार रहा है। वह हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करके चुनाव जीतती आई है। पीएम मोदी की छवि गढ़ने में मीडिया और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी। विरोधी दल तो पीएम मोदी की लोकप्रियता के स्तर तक पहुंचने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

पीएम मोदी के बारे में कहा जाता था कि मोदी है तो मुमकिन है। लेकिन कॉकरोच आंदोलन ने एक झटके में पीएम मोदी की छवि को ही छिन्न भिन्न कर दिया। अब तो ऐसा लगता है कि भाजपा का आत्म विश्वास ही हिल गया है। भाजपा ने अब तक जो भी अपनी तस्वीर बनाई थी, उसको कॉकरोचों ने मटियामेट कर दिया। कॉकरोचों के इस सफल आंदोलन में देश में राजनीति की हवा ही बदल दी है। कॉकरोचों ने यह जाहिर कर दिया है कि यदि संगठित होकर लड़ा जाए, तो सरकार को झुकने पर मजबूर किया जा सकता है।

केंद्र सरकार के लिए मुसीबत न बन जाए ई-20 जनता पार्टी : संजय मग्गू
संजय मग्गू

अभी केंद्र सरकार सीजेपी के आंदोलन से उपजे हालात को नियंत्रित भी नहीं कर पाई थी कि ई-20 जनता पार्टी ने पेट्रोल में बीस प्रतिशत एथनाल मिलाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह भी सीजेपी की तरह आनलाइन पैदा हुआ संगठन माना जा रहा है, लेकिन इसे आम आदमी पार्टी का भरपूर समर्थन हासिल है। आम आदमी पार्टी ने एक अगस्त को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहाल अगेंस्ट ई-20 आयोजित किया है। ई-20 जनता पार्टी ने भी सीजेपी की तरह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग की है। ई-20 जनता पार्टी का भविष्य क्या होगा, यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सीजेपी के आंदोलन के बाद भाजपा सरकार दबाव में है।

बिहार में आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज की गई एफआईआर को खत्म करवाने में केंद्र सरकार की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। उधर सुप्रीमकोर्ट ने भी संसद मार्च के दौरान युवाओं पर किए गए बल प्रयोग को उचित नहीं माना है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान ने भी सरकार पर दबाव बना दिया। कहा जा रहा है कि भाजपा में भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के एक खास वर्ग में नाराजगी है।

सीजेपी के आंदोलन के शुरुआती दिनों में मध्यम वर्ग के अभिभावकों का बहुत ज्यादा जुड़ाव प्रदर्शन से नहीं था, लेकिन जब युवाओं पर बर्बर तरीके से बल प्रयोग किया गया, तो मध्यम वर्ग के माता-पिता भी युवाओं के साथ हो गए। उन्हें यह महसूस होने लगा कि उनके बच्चे बिल्कुल सही राह पर हैं। यह भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका है क्योंकि भाजपा के एक बहुत बड़े जनाधार का हिस्सा यही मध्यमवर्गीय माता-पिता हैं। यह दबाव भी भाजपा को ही झेलना है। वैसे भी 2024 के लोकसभा चुनाव में उसके जनाधार घटने के साथ-साथ लोकसभा में सीटें भी घटी हैं। 36 दिनों तक जंतर मंतर पर चले आंदोलन का सबसे अधिक फायदा कांग्रेस को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सीजेपी के आंदोलन से पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनएसयूआई पेपर लीक और युवाओं के मुद्दे को लेकर सक्रिय थे। इसी दौरान सीजेपी का प्रदर्शन शुरू हो गया, तो राहुल गांधी और कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। भाजपा को युवाओं के आंदोलन को राजनीतिक दल का मुखौटा कहने का भी अवसर नहीं मिला। जब युवाओं पर लाठी चार्ज किया गया, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश सिंह यादव ने पीएम हाउस के पास धरना-प्रदर्शन करके युवाओं के साथ होने का एहसास दिलाया। कांग्रेस ने सबसे सेफ चाल चली और उसने सीजेपी की जीत को अपना बताने का प्रयास नहीं किया। इसका नतीजा यह हुआ कि युवाओं के आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं नेहा बोरा जैसे कई लोगों को कांग्रेस के मंच पर आने को मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूती के साथ अपनी राजनीति को आगे बढ़ा सकती है।

Mewat News: अदालत का सख्त फैसला : व्यापारी का अपहरण कर आठ लाख से अधिक की फिरौती वसूलने वाले दो दोषियों को उम्रकैद
नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के एक व्यापारी को कारोबार का झांसा देकर हरियाणा बुलाने, उसका अपहरण करने और उससे 8 लाख से अधिक की फिरौती वसूलने के मामलें में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामलें में दोषी पाए गए मुबारिक निवासी गांव चाहल्का तथा रतिराम निवासी गांव पलड़ी, जिला नूंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है ।

पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के सांगमनेर निवासी व्यवसायी संजय भगचंद असावा ने अगस्त 2017 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक कथित कारोबारी द्वारा सस्ते दामों पर जंबो बैग उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया था। बातचीत ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट और व्हाट्सएप के माध्यम से हुई। आरोपी पक्ष ने उन्हें माल देखने के लिए हरियाणा बुलाया। शिकायतकर्ता 9 अगस्त 2017 को हरियाणा पहुंचे, जहां उन्हें एक कार में बैठाकर गांव पल्ला स्थित एक फार्म हाउस में ले जाया गया। वहां चार लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया, उनकी तलाशी लेकर नकदी, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी छीन ली तथा रिहाई के बदले भारी रकम की मांग की।

आरोपियों ने पहले 20 लाख की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। भय और दबाव के माहौल में लंबे समय तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने 8 लाख रुपये की फिरौती पर सहमति जताई। अगले दिन शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र को फोन कर रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा । फिरौती की राशि मिलने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के आधार पर नूंह पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामलें की सुनवाई लगभग नौ वर्षों तक अदालत में चली, जिसके दौरान पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य और गवाह पेश किए। सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने 27 जुलाई को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद मंगलवार 28 जुलाई को सजा सुनाते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास व जर्माने की सजा सुनाई।

Mewat News: विधायक मामन खान जनहित के मुद्दों की बजाए निजी हित वाले मुद्दों को उठाते हैं: पूर्व विधायक नसीम अहमद
मेवात।नूंह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद और कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर के बीच हुई तीखी नोकझोंक का विवाद अब और गहराता जा रहा है। बैठक के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना होता है, क्योंकि जनता उन्हें अपनी आवाज बनने के लिए चुनकर भेजती है।

पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद।

उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान जनता के हितों से जुड़े मुद्दों के बजाय व्यक्तिगत हितों के मुद्दे उठाते हैं। कष्ट निवारण समिति की बैठक में जिस जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत विधायक मामन खान कर रहे थे, उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि वह अधिकारी उनकी विधानसभा में कार्यरत है या नहीं। नसीम अहमद ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक को या तो होश नहीं रहता या फिर वे नशे की हालत में रहते हैं।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कथित तौर पर कांग्रेस विधायक को कमीशन नहीं देते, इसलिए वह लगातार विभाग के अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामन खान ने अपने इंटरनेट मीडिया पेज पर दावा किया कि उन्होंने 20 जुलाई 2026 को संबंधित एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी थी, जबकि उस एसडीओ की पोस्टिंग ही 22 जुलाई 2026 को फिरोजपुर झिरका में हुई थी। ऐसे में उनकी शिकायत तथ्यों से मेल नहीं खाती।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में 263 करोड़ रुपये की रेनीवेल परियोजना को मंजूरी मिली थी, जिसका उद्देश्य फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के 80 गांवों तक पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने इस दिशा में गंभीरता से कार्य किया है। कैंसर जैसा गंभीर विषय मेवात के लिए बेहद संवेदनशील है, इसलिए इस पर राजनीति या भटकाव की बजाय पूरी गंभीरता के साथ काम किया जाना चाहिए।

Nuh Mewat News: पुलिस के नाम पर 30 हजार की ठगी करने वाले कथित पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज
नूंह। नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर पीड़ित पक्ष से रुपये लेने के आरोप में नूंह पुलिस ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार आरोपी सरफुद्दीन, निवासी गांव खानपुर घाटी, थाना पिनगवां, हाल आबाद नूंह, ने स्वयं को पत्रकार बताते हुए पुलिस अधिकारियों से गहरी पहचान एवं प्रभाव होने का दावा किया। आरोपी ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि वह अपनी कथित पहुंच का इस्तेमाल कर उनके मामले में मुकदमा दर्ज करवा देगा। इसके बदले उसने रुपये की मांग की और अलग-अलग अवसरों पर कथित रूप से ₹30,000 प्राप्त कर लिए।

पीड़ित पक्ष को जब आरोपी की बातों पर संदेह हुआ तो उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर थाना शहर नूंह पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, आईपीएस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नूंह पुलिस के नाम पर किसी भी प्रकार की दलाली, अवैध वसूली, प्रभाव का झूठा दावा या रिश्वतखोरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता संबंधी कोई भी प्रमाणिक तथ्य सामने आता है, तो उसके विरुद्ध भी बिना किसी भेदभाव के सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नूंह पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति स्वयं को प्रभावशाली बताकर रुपये की मांग करता है, तो उसके झांसे में न आएं। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Gurugram News: शहर में सड़क, पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होगी सुदृढ़
गुरुग्राम : नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा समिति (एफ एंड सीसी) की 9वीं बैठक निगम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 171 करोड़ रुपए की लागत के 26 विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, पेयजल एवं सीवरेज नेटवर्क के विस्तार, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सदर बाजार में सीसीटीवी लगाने तथा आधुनिक तकनीक आधारित जल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई।

बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, एफएंडसीसी सदस्य अनूप सिंह व सुंदर सिंह, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, डीटीपी डॉ सिद्धार्थ खंडेलवाल, कार्यकारी अभियंता संदीप धुंधवाल, सचिन यादव व तुषार यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में वर्षों से लंबित आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन, वर्षा जल निकासी, सड़कों के पुनर्निर्माण तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा एमसीजी के बूस्टिंग स्टेशनों पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर, स्काडा सिस्टम एवं आरटीयू पैनल स्थापित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व स्टोर की स्थापना, विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सदर बाजार में 235 सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में खांडसा, सेक्टर-10, सरस्वती एन्क्लेव, मालिबू टाउन, तिगरा, सेक्टर-50, मोहम्मदपुर झाड़सा, दरबारीपुर, अर्जुन नगर, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा, सरहौल, सेक्टर-22ए, पालम विहार, सेक्टर-17ए, सेक्टर-17सी तथा साउथ सिटी-1 सहित अनेक क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सीवरेज एवं ड्रेनेज से जुड़े विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जाए ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि समिति द्वारा स्वीकृत सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम गुरुग्राम शहर के समग्र एवं सतत विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, देशी कट्टा बरामद, टेलरिंग का काम करता है युवक
पंचकूला: पंचकूला  पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई है अंतिम तिथि
रेवाड़ी: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित की हो।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को पहचान प्रदान करना तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से आह्वान किया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन समय पर सुनिश्चित करें, ताकि रेवाड़ी जिले के अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जा सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिक बच्चे, जो भारत में निवास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु पात्र हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्ति/संस्था द्वारा नामित किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक एवं अनुशंसाकर्ता  https://awards.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Rewari News: पीएम श्री जेएनवी (पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय) में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई
रेवाड़ी: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट  www.navodaya.gov.in  अथवा  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/  के माध्यम से किए जा सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत हैं। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को जिले के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभिभावक अधिक जानकारी के लिए एनवीएस वेबसाइट या पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में संपर्क कर सकते है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले जेएनवीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट  www.navodaya.gov.in  पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास छठी (2027-28) लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। अंत में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर फार्म सबमिट कर दें।

Rewari News: जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ओ एंड एम नीति-2026 को लेकर डीसी ने ली अहम बैठक
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत ग्रामीण जलापूर्ति प्रणाली के संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) के लिए नीति-2026 लागू की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।

डीसी ने इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि ओ एंड एम नीति-2026 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालिक एवं प्रभावी संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस नीति के माध्यम से ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त बनाते हुए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नीति के तहत जल बिलिंग, उपभोक्ता शुल्क संग्रहण, शिकायत निवारण तथा अन्य संचालन संबंधी गतिविधियों में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठकों की कार्यवाही तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं भारत सरकार के आईएमआईएस/जेजेएम पोर्टल पर नियमित एवं समयबद्ध रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित सभी ग्राम पंचायतों में पैरेंट-चाइल्ड बैंक अकाउंट प्रणाली को शीघ्र क्रियाशील बनाया जाए, ताकि योजना के अंतर्गत वित्तीय लेन-देन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एकल ग्राम जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मध्य एमओयू से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।
डीसी ने कहा कि नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में सभी लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में अधिकारियों ने डीसी को अवगत कराया कि सिंगल विलेज मेंटेनेंस स्कीम के अंतर्गत जिले के लोहाना, जुड़ी, बोडिया कमालपुर, अहरोद, नांगल जामालपुर, कोलाना, नांधा, बासदूधा, गुमीना तथा डवाना गांवों का चयन किया गया है। इनमें से छह चयनित ग्राम पंचायतों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं और बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जबकि अहरोड़ ग्राम पंचायत का बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

बैठक में एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मोदी, डीडीपीओ नरेंद्र सरवान और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) विनय प्रकाश चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।