Desh Rojana Bureau - देश रोजाना

Nuh Mewat News: दो खंभों के सहारे स्कूल पहुंच रहे फलेंडी के बच्चे, प्रशासन की अनदेखी से हादसे का खतरा
मेवात: पिनगवां क्षेत्र के गांव फलेंडी में सरकारी स्कूल जाने वाले बच्चों की राह इन दिनों बेहद खतरनाक बनी हुई है। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को नाला पार करना पड़ता है, जहां रास्ते के तौर पर रखे गए तीन बिजली के खंभों में से एक खंभा गिर चुका है। अब छोटे-छोटे बच्चे महज दो खंभों के सहारे संतुलन बनाकर नाला पार करने को मजबूर हैं। इसके बाद उन्हें खेतों की संकरी मेढ़ से होकर स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। बरसात के दिनों में नाले और आसपास के खेतों में पानी भरने से यह रास्ता और भी जोखिम भरा हो जाता है।

दो खंभों के सहारे नाला पार कर स्कूल जाते बच्चे।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ते की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब एक खंभा गिर जाने के बाद खतरा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। दो खंभों पर संतुलन बनाकर नाला पार करना छोटे बच्चों के लिए किसी जोखिम भरे करतब से कम नहीं है। जरा-सी चूक होने पर बच्चा नाले में गिर सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है।

ग्रामीण इदरिश बोहरा, कादिर खान, मकसूद खान और शाहिद खान ने बताया कि बरसात में नाले में पानी का बहाव तेज हो जाता है। खंभों पर फिसलन होने के कारण बच्चों के लिए उन्हें पार करना और मुश्किल हो जाता है। अभिभावकों को रोजाना बच्चों के स्कूल जाने और वापस लौटने तक हादसे की चिंता सताती रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर बच्चों के लिए नाले पर सुरक्षित पुलिया अथवा अन्य स्थायी व्यवस्था की जाए और स्कूल तक पक्का रास्ता बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले उनके गांव में डीसी और एसपी का रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ था। इस समस्या को उनके सामने भी रखा था लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। ग्रामीण का कहना है कि अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुरक्षित रास्ता नहीं होने का असर बच्चों की स्कूल आने-जाने की सुविधा और उनकी नियमित उपस्थिति पर भी पड़ रहा है। उनका कहना है कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों का सवाल है कि प्रशासन किसी बच्चे के नाले में गिरने या बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? लोगों ने मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए और बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ते की स्थायी व्यवस्था की जाए।

स्कूल के मुख्य अध्यापक जितेंद्र कुमार ने भी माना कि स्कूल तक पहुंचने के लिए सुरक्षित और पक्का रास्ता नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि नाले पर रखे तीन खंभों में से एक गिर जाने के बाद बच्चों के लिए खतरा और बढ़ गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते और नाले पर गिरे खंभे की समस्या की जानकारी ली जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Rewari News: बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने के लिए रेवाड़ी पुलिस 31 अगस्त को कराएगी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा
रेवाड़ी: जिला पुलिस विभाग द्वारा 31 अगस्त को सड़क सुरक्षा थीम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 1 लाख 63 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश अनुसार जिला रेवाड़ी के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई इत्यादि में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सङक सुरक्षा क्विज कम्पटीशन करवाया जाएगा। जो इस सम्बन्ध में पहले राउंड की परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें 1 लाख 63 हजार 546 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसको लेकर विद्यार्थियों के 4 स्लैब बनाए गए हैं, जिसमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 तक और कॉलेज का ग्रुप बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिन्दगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा इस बारे में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि जिला रेवाड़ी के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों को भी निर्देश दें कि वह सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी करवाए और हिस्सा लेने के बारे में भी प्रोत्साहित करे।

Hansi Hisar News: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान के प्रयास ला रहे रंग
हांसी: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान के प्रयासों से जिला हांसी में महिलाओं एवं छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में शुरू की गई ‘नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला’ लगातार आगे बढ़ रही है। इस श्रृंखला के तहत गांव शेखपुरा के बाद अब गांव घिराय में दूसरा नव चेतना महिला लाइब्रेरी तैयार होकर बनकर तैयार हो गया है। लाइब्रेरी के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बीडीपीओ अशोक मेहरा ने बताया कि गांव घिराय में नव चेतना महिला लाइब्रेरी को गांव की चौपाल में स्थापित किया गया है, ताकि गांव की बेटियों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों को अपने ही गांव में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई सुविधा, आरामदायक कुर्सियां, अध्ययन के लिए किताबें तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सामान्य अध्ययन तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक शांत एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाना है।

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान ने बताया कि नव चेतना महिला लाइब्रेरी केवल किताबों और कुर्सियों से युक्त एक कमरा नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। गांवों में ऐसी लाइब्रेरी स्थापित होने से छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने की है। इसी सोच के साथ नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला को आगे बढ़ाया जा रहा है। लाइब्रेरी में उपलब्ध करवाई जाने वाली पुस्तकों का चयन विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा, ताकि उन्हें पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उपयोगी सामग्री मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य गांवों में भी नव चेतना महिला लाइब्रेरी स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस श्रृंखला का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक गांवों की महिलाओं एवं बेटियों तक अध्ययन की सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अलावा नारनौंद क्षेत्र में भी नव चेतना महिला लाइब्रेरी स्थापित करने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने कहा कि लाइब्रेरी का संचालन स्थानीय स्तर पर इस प्रकार किया जाएगा कि इसका अधिक से अधिक लाभ छात्राओं एवं महिलाओं को मिल सके। लाइब्रेरी में पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओं एवं युवतियों को विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करने और अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।

ग्रामीण बेटियों को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों एवं महिलाओं को शिक्षा के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। गांवों में अक्सर विद्यार्थियों को शांत वातावरण, इंटरनेट और अध्ययन सामग्री जैसी सुविधाओं के लिए दूर जाना पड़ता है। गांव में ही लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी और वे नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

गांव घिराय में लाइब्रेरी तैयार होने से ग्रामीणों में भी उत्साह है। गांव की चौपाल में स्थापित की गई यह लाइब्रेरी आने वाले समय में गांव की बेटियों एवं विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन की ओर से भी नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में जिले के अन्य गांवों में भी ऐसी लाइब्रेरी स्थापित कर ग्रामीण विद्यार्थियों और महिलाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा।

Narnaul News: हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य का बड़ा एक्शन: चरखी दादरी में महिला थाना और गर्ल्स स्कूल का औचक निरीक्षण किया
नारनौल: हरियाणा राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य ने आज चरखी दादरी जिले में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था व सुरक्षा इंतजामों को परखा। इस दौरान जहां उन्होंने महिला थाने की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल) में मिली प्रशासनिक कमियों को लेकर स्कूल प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई। आयोग की इस अचानक हुई कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक अमले और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

स्कूल में अव्यवस्थाओं पर जताई गहरी नाराजगी, दिए कड़े निर्देश: दौरे के तहत महिला आयोग की सदस्य अचानक दादरी के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने कक्षाओं, परिसर की साफ-सफाई और छात्राओं को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही और कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में भारी कमियां सामने आईं। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सदस्य ने स्कूल प्रशासन को फटकार लगाई और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बेटियों की पढ़ाई और बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्य और प्रबंधन को तय समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर कर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए।

महिला थाने की सुरक्षा परखी, पुलिसकर्मियों से किया सीधा संवाद: महिला आयोग की सदस्य ने दादरी के महिला थाने का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के रखरखाव, पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और महिला सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी का जायजा लिया। थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि थाने आने वाली हर पीड़ित महिला को सुरक्षित और गरिमापूर्ण माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों में बिना किसी देरी के तुरंत एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए।

साइबर क्राइम और ऑनलाइन उत्पीड़न पर जताई बड़ी चिंता: निरीक्षण के बाद पत्रकारों और अधिकारियों से वार्ता करते हुए आयोग की सदस्य ने एक बेहद गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, "आज के बदलते डिजिटल युग में बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लेकिन इस समय ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र संदेश भेजना और महिलाओं के साथ डिजिटल बदतमीजी करना एक बेहद गंभीर और संवेदनशील चुनौती बनकर उभरा है।"उन्होंने पुलिस विभाग को सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने और स्कूल प्रबंधन को छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयोग इस प्रकार के ऑनलाइन अपराधों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाने की दिशा में काम कर रहा है ताकि हर बेटी इंटरनेट और समाज दोनों जगह पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सके।

Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित
नारनौल: हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।

कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Gurugram News: मासूम फंसे, सिस्टम डूबा: गुरुग्राम में 7 घंटे तक स्कूल बसों में ‘कैद’ रहे बच्चे
गुरुग्राम: सोमवार की बारिश ने एक बार फिर गुरुग्राम की चमकती तस्वीर के पीछे छिपी बदहाल व्यवस्था को सामने ला दिया। इस बार जलभराव और ट्रैफिक जाम का सबसे भयावह असर उन मासूम बच्चों पर पड़ा, जो स्कूल से घर लौटते समय घंटों तक बसों में फंसे रहे। कहीं बच्चे तीन घंटे तो कहीं छह-सात घंटे तक बसों में बैठे घर पहुंचने का इंतजार करते रहे। अभिभावकों के लिए यह इंतजार महज देरी नहीं, बल्कि डर और बेचैनी के घंटों में बदल गया।

सुभाष चौक और आसपास के इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। भारी जलभराव के कारण करीब 20 स्कूल बसें घंटों तक जाम में फंसी रहीं। बसों में सवार सैकड़ों बच्चों को पानी और ट्रैफिक के बीच आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला। हालात इतने खराब थे कि कई अभिभावकों को खुद बच्चों तक पहुंचने के लिए करीब साढ़े तीन फीट गहरे पानी में उतरना पड़ा। कुछ माता-पिता बच्चों को गोद में उठाकर पानी से बाहर लेकर आए।

सात घंटे का सफर बना खौफनाक इंतजार:

सेक्टर-47 के एक स्कूल से दोपहर करीब 12:30 बजे निकली कक्षा-2 की छात्रा कियारा को सेक्टर-51 स्थित अपने घर पहुंचने में रात करीब 8:30 बज गए। यानी कुछ किलोमीटर का सामान्य सफर करीब आठ घंटे में पूरा हुआ। इसी तरह कई अन्य बच्चे तीन से छह घंटे तक स्कूल बसों में फंसे रहे। इस दौरान अभिभावक लगातार स्कूल प्रबंधन, बस चालकों और एक-दूसरे से संपर्क करते रहे। व्हाट्सऐप ग्रुपों में बसों की लोकेशन और बच्चों की स्थिति साझा होती रही। हर गुजरते घंटे के साथ परिवारों की चिंता बढ़ती गई।

बच्चों को लेने पानी में उतरे माता-पिता:

जलभराव ने हालात को इस कदर बिगाड़ दिया कि कई अभिभावकों को अपनी गाड़ियों को दूर छोड़कर पैदल ही बच्चों तक पहुंचना पड़ा। सड़क पर जमा पानी कई स्थानों पर इतना गहरा था कि लोग पानी में उतरकर बसों तक पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए माता-पिता ने उन्हें गोद में उठाया और पानी पार कराया।

बच्चों के लंबे समय तक बसों में फंसे रहने से उनके भूखे-प्यासे रहने और मानसिक तनाव में आने की चिंता भी सामने आई। अभिभावकों का सवाल था कि जब मौसम विभाग और प्रशासन को भारी बारिश की आशंका का पता था, तो स्कूलों से छुट्टी या बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

बारिश हर साल आती है, फिर सिस्टम क्यों डूबता है?:

गुरुग्राम में जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। मानसून आते ही शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होना आम बात बन चुका है। सुभाष चौक, राजीव चौक, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड और अन्य प्रमुख हिस्सों में भी बारिश के दौरान यातायात प्रभावित हुआ। लेकिन इस बार स्कूल बसों में बच्चों के घंटों फंसे रहने की घटना ने सवाल को और गंभीर बना दिया है। सवाल सिर्फ जलभराव का नहीं, बल्कि आपदा के समय यातायात प्रबंधन, जलनिकासी, स्कूल बसों की निगरानी और बच्चों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन व्यवस्था का भी है।

करोड़ों की तैयारियों के बावजूद क्यों बेबस हुआ शहर?:

गुरुग्राम में हर मानसून से पहले नालों की सफाई, पंपिंग व्यवस्था और जलनिकासी की तैयारियों के दावे किए जाते हैं। बारिश के दौरान अधिकारी फील्ड में उतरते हैं और जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने के लिए पंप लगाए जाते हैं। इसके बावजूद कुछ घंटों की तेज बारिश में यदि बच्चों से भरी स्कूल बसें घंटों तक फंस जाएं और अभिभावकों को बच्चों को निकालने के लिए कमर तक पानी में उतरना पड़े, तो व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

यह घटना गुरुग्राम के लिए सिर्फ एक बारिश की कहानी नहीं है। यह उस सिस्टम की परीक्षा थी, जिसमें शहर के हजारों बच्चे रोजाना स्कूल से घर लौटते हैं। सोमवार को इस परीक्षा में मासूम बसों में फंसे रहे और सिस्टम पानी में डूबा नजर आया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है जब गुरुग्राम में बारिश कोई असामान्य घटना नहीं है, तो हर बार शहर और उसके मासूम बच्चों को ऐसी स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ता है?

Narnaul News: दौंगली में जिला प्रशासन का 26 अगस्त को रात्रि ठहराव, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा
नारनौल: हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन विशेष पहल के रूप में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और सीधा समाधान सुनिश्चित करने के लिए 26 अगस्त को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा और इसमें  स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, बिजली, पेयजल, कृषि और पंचायत जैसे प्रमुख विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। विभिन्न विभागों द्वारा समाधान स्टाल लगाए जाएंगे, जहां क्षेत्र के किसी भी नागरिक को अपनी शिकायतें, समस्याएं या सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

उपायुक्त ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सार्वजनिक और व्यक्तिगत चिंताओं को गंभीरता से सुना जाएगा और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आसपास के गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे 26 अगस्त के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Gurugram News: गुरुग्राम बार एसोसिएशन चुनाव: चौधरी संतोख सिंह ने प्रधान पद के लिए दाखिल किया नामांकन
गुरुग्राम: गुरुग्राम बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने अधिवक्ता साथियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बार के प्रत्येक सदस्य के सम्मान, अधिकारों और कल्याण की रक्षा करना है। गुरुग्राम बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को होगा।

चौधरी संतोख सिंह इससे पहले वर्ष 2007-08 और 2009-10 में बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान बार के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

उनके अनुसार, उनके कार्यकाल में बार लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण कर नई कानूनी पुस्तकों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा हॉल नंबर-4 और 5 का निर्माण कर अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क बैठने की व्यवस्था, बार एसोसिएशन कार्यालय का निर्माण और महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बार रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए कैंटीन, मीटिंग हॉल का जीर्णोद्धार, बार एसोसिएशन की पहली वेबसाइट शुरू करने तथा आर्थिक सहायता के लिए अलग वेलफेयर अकाउंट की स्थापना जैसे कार्य भी उनके कार्यकाल में हुए।

संतोख सिंह ने कहा कि बार एसोसिएशन के प्रधान की भूमिका केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि प्रत्येक अधिवक्ता के अधिकार, सम्मान और पेशेवर हितों की रक्षा करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की एकता और मजबूती के लिए वह लगातार काम करेंगे और बार की सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ प्रत्येक सदस्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

उन्होंने अधिवक्ता साथियों से आगामी चुनाव में समर्थन और वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का समर्थन ही उनकी ताकत है और उनकी आवाज को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है। चुनाव 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

Narnaul News: व्यापारी पर लाठी डंडों से हमला, दो बाइकों पर आए थे 4 हमलावर, आरोपी गिरफ्त से बाहर
नारनौल: नारनौल के एक व्यापारी शशि भारत को पुरानी मंडी रेलवे अंडरपास से बाहर निकलते ही दो बाइकों पर आए चार युवकों ने पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसको गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया और आज मंगलवार सुबह 11.30 बजे परिवार के सदस्य उसे जयपुर इलाज के लिए ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल बाजार नारनौल में व्यापारी शशि भारत की सुभाष वॉच कंपनी के नाम से एक बड़ी दुकान है। व्यापारी हर रोज की तरह सोमवार रात को करीब 9 बजे अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर पुरानी मंडी में अपने घर जा रहा था। महता चौक से आगे अंडरपास के नजदीक दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसका पीछा किया। इसके बाद उन्होंने किशोरी लाल स्कूल के पास उसके आगे बाइक लगाकर रोक लिया और रोकने के बाद उन लोगों ने लाठी डंडों से शशि भारत के साथ बुरी तरह मारपीट की।
इस दौरान व्यापारी के चिल्लाने से मोहल्ला वासी एकत्रित हो गए, जिसके कारण मारपीट करने वाले आरोपी वहां से भाग गए। उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी शशि भारत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट होना पाया गया। इस बारे में व्यापारी के परिवार वाले एवं मोहल्ला वासियों ने बताया कि पीड़ित के परिवार वालों का किसी नंबरदार के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने अंदेशा जताया कि हो सकता हैं कि इस हमले के पीछे उसका हाथ हो।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह जिला के वरिष्ठ महामंत्री श्री बिशन सैनी, वरिष्ठ उप प्रधान धर्मवीर यादव, व्यापार सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा के साथ सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर वार्ड में पहुंचे, वहां उन्होंने व्यापारी शशि भारत और उनके परिवार वालों से बातचीत कर सारे मामले की जानकारी ली।

घायल व्यापारी शशि भारत ने बताया कि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था, ना ही पिछले कुछ महीनो में किसी से उसकी कोई कहासुनी हुई। उसने अंदेशा जताया कि एक नंबरदार जिनसे उनका पारिवारिक जमीनों का विवाद चल रहा है, उसने पहले कई बार देख लेने व हाथ-पांव तोड़ने की धमकी दी थी, तो हो सकता है कि उसने ही यह हमला करवाया हो।

मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने इसके बाद प्रतिनिधिमंडल मंडल के साथ सिटी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इसकी एफआईआर दर्ज की जा रही है और घटना के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी हम लेंगे ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आरोपी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Kaithal/Gulha Cheeka News: चमार नाम हमारा अधिकार है, हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे: पठानिया
गुहला चीका:  समाजसेवी रिंकू पठानिया ने कहा है कि सरकार चमार शब्द के साथ कोई छेड़छाड़ न करे क्योंकि चमार नाम हमारा अधिकार है और हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे। पठानिया आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चमार समाज के नोटिस में आया है कि सरकार जाति प्रमाण पत्र में चमार के स्थान पर मेघवाल शब्द का इस्तेमाल करने जा रही है, जिसकी वे निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि नाम बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री नायब सैनी को किसने दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त मुद्दे पर न केवल चमार समाज सरकार से नाराज है अलबत्ता एकजुट भी है।

उन्होंने कहा कि चमार शब्द चमार समाज की पहचान है और कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति अपनी पहचान से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने पुरखों द्वारा दिए गए नाम व पहचान पर गर्व करते हैं क्योंकि यह हमारी अस्मिता, संघर्ष व गौरवशाली इतिहास की पहचान है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की कि जाति प्रमाण पत्र में चमार शब्द यथावत रखा जाए और हमारी पहचान मिटाने की साजिश न रची जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चमार शब्द के साथ छेड़छाड़ की गई, तो चमार समाज सड़कों पर उतर जाएगा और इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

New Delhi News: नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) ने दिल्ली प्रदेश स्तरीय गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज में 32 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC 2026 ) का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया । इस आयोजन को दिल्ली प्रदेश में बाल वैज्ञानिकों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली प्रदेश की राज्य नोडल एजेंसी व अरबिंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिकों के लिए राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से अरबिंदो कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित हुई।

इसमें ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी प्रतिभागियों के जुड़ने की व्यवस्था की गई थी। कार्यशाला में छात्र , शोधार्थी व शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । डॉ. संयम गुप्ता , डॉ. अनुपमा यादव , प्रोफेसर हंसराज सुमन , डॉ. विजित , डॉ. रिंकी , डॉ. ममता शर्मा , डॉ. ममता गर्ग , डॉ. नीतू द्विवेदी , श्री अमन कुमार , डॉ. सुनेना , डॉ. महेश आदि उपस्थित रहे । कार्यशाला में स्वागत भाषण डॉ. नीतू द्विवेदी ने किया , मंच संचालन डॉ. विजित ने किया ।

अरबिंदो कॉलेज के मीडिया संयोजक प्रोफेसर हंसराज सुमन ने बताया है कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यप्रणाली, दिशा-निर्देशों, परियोजना निर्माण की वैज्ञानिक पद्धति तथा बाल वैज्ञानिकों के प्रभावी मार्गदर्शन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस मंच के माध्यम से ही भविष्य में युवा पीढ़ी को तैयार करने के उद्देश्य से शोध को बढ़ावा देना ही प्राथमिकता है। बेहतर शोध कार्य करने के लिए आवश्यक है कि उनमें रचनात्मकता , जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है ताकि परिणाम अच्छे आयें।
कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र के उद्घाटन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो .अरुण चौधरी ने कार्यशाला में आए प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा उन्हें अपने आसपास की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए वैज्ञानिक ढंग से सोचने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गाइड टीचर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल परियोजना तैयार करने में सहायता न दें, बल्कि उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचने, प्रश्न पूछने और नए समाधान खोजने के लिए भी प्रेरित करें।

इस अवसर पर दिल्ली साइंस कांग्रेस की प्रदेश संयोजक डॉ. अनुपमा यादव ने कार्यशाला के महत्व एवं इसकी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की भावना के अनुरूप बाल वैज्ञानिकों को स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने तथा गाइड टीचर्स को प्रभावी मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने परियोजनाओं में विद्यार्थियों की मौलिक भागीदारी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्थानीय समस्याओं से जुड़ाव को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रतिभागियों को साइंस कांग्रेस की विभिन्न प्रक्रियाओं, परियोजना निर्माण, विषय चयन, वैज्ञानिक पद्धति, आँकड़ा-संग्रह, विश्लेषण, निष्कर्ष, परियोजना फाइल तैयार करने तथा परियोजना प्रस्तुतीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, परियोजनाओं के मूल्यांकन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।प्रशिक्षण के दौरान गाइड टीचर्स को बताया गया कि किसी भी परियोजना की शुरुआत विद्यार्थियों के आसपास मौजूद वास्तविक समस्या की पहचान से होनी चाहिए। इसके बाद समस्या को शोध-प्रश्न में परिवर्तित करते हुए उद्देश्य निर्धारित किए जाएँ और वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से आँकड़े एवं प्रमाण एकत्र किए जाएँ। प्राप्त आँकड़ों के विश्लेषण के आधार पर निष्कर्ष निकालते हुए समस्या के व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए जाएँ।
कार्यशाला में विशेष रूप से बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन पर भी चर्चा की गई। गाइड टीचर्स को बाल वैज्ञानिकों की जिज्ञासा एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने, उन्हें स्वयं परियोजना कार्य करने का अवसर देने तथा परियोजना के प्रत्येक चरण में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बात पर जोर दिया गया कि परियोजना में शिक्षक की भूमिका मार्गदर्शक एवं सहायक की होनी चाहिए, जबकि विद्यार्थी परियोजना के मुख्य शोधकर्ता की भूमिका में रहें।

इस कार्यशाला के सफल आयोजन में दिल्ली प्रदेश के जिला समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपने-अपने जिलों के विद्यालयों, गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिकों के बीच समन्वय स्थापित किया तथा प्रतिभागियों को कार्यशाला से जोड़ने, आवश्यक सूचनाएँ पहुँचाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। जिला समन्वयकों ने गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिकों को नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कार्यशाला के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन को विद्यालय एवं जिला स्तर तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।

Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी एससी सैल के जिलाध्यक्ष सरदार निरंजन सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने एससी समाज के जाति प्रमाण पत्र में ‘चमार’ की जगह ‘मेघवाल’ लिखने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करने के बारे बयान दिया है। निरंजन सिंह ने कहा कि ओबीसी जाति में 30-32 जातियां आते है और मेघवाल गौत्र है कोई जाति नहीं और सारे उस गौत्र में नहीं आ सकते।

यहां जारी प्रेस बयान में सरदार निरंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जातिय ताने बाने से छेड़छाड़ कर रहे है, जिससे एससी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि एससी जाटव समाज से होते है और उनका जातीय प्रमाण पत्र चमार से ही बनता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के होडल से लेकर यमुनानगर तक 40 सीटों पर एससी समाज अपना प्रभाव डालता है, ऐसे में सभी एससी मेघवाल कैसे बन सकते है।  उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी समाज से है, वह कुम्हार कैसे बन सकते है, इसलिए जाटव समाज मेघवाल नहीं बन सकता। सरदार निरंजन सिंह ने कहा कि वह गुरु रविदास जी के वंशज है इसलिए अगर उन्हें बनाना है तो रविदासिए बना दे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह सभी एससी समाज के लोगों को मेघवाल न बनाए और इस जातीय ताने-बाने से छेड़छाड़ न करे।