VIDHYA NEGI - देश रोजाना

प्रतिभा ही जीवन बदलती है-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजाखेड़ी में कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ किया तथा अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का उदघाटन किया। मंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर  प्राचार्य सुमित्रा सांगवान ने मंत्री महीपाल ढांडा और डीईओ राकेश बुरा का बुके देकर स्वागत व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजाखेड़ी में कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए।

मंत्री ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हर छात्र अपने भीतर की प्रतिभा को पहचानकर ऐसा उदाहरण बनाए, जिससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हों। मंत्री ने कहा कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में हो सकती है उसे निखारने का संकल्प लें। उन्होंने विद्यार्थियों को आईआईटी, आईआईएम और अन्य राष्ट्रीय संस्थानों की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 103 बुनियाद सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां विद्यार्थियों को निपुणता और हुनर के आधार पर नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 2014 के बाद से सरकारी स्कूलों का वार्षिक परिणाम 95 प्रतिशत तक पहुंचा है। अध्यापकों की योग्यता और समर्पण ने विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां दी हैं। मंत्री ने सुपर 30 जैसे मॉडल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का वातावरण बनाया जा रहा है। डीईओ राकेश बूरा ने बताया कि स्कूल में सुपर 40 बैच की शुरुआत की गई है, जिसका लाभ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा।  प्राचार्य सुमित्रा सांगवान ने बताया कि उनके प्रयासों से स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 750 से बढकर 1600 तक पहुंच चुकी है।  स्कूल प्रबंधन ने पांच विधवाओं व एक बेसहारा महिला को दवाइयों की किट वितरित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरुदेव, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, बलवान शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीन, पार्षद संधू, बीटू प्रजापत, आशु शर्मा, गुलाब पांचाल, राजवीर मलिक, नरेश, धर्मवीर एमएमसी प्रधान व राजू पहलवान आदि मौजूद रहे l

करनाल सीएम फ्लाइंग की टीम ने हरिद्वार रोड पर कुराड फार्म के पास केमिकल वाले पानी से भरे 13 ट्रैक्टर ट्रैंकर पकडे
करनाल सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार रात को हरिद्वार रोड पर कुराड फार्म के आस पास फैक्टरियों से केमिकल वाला पानी ट्रैक्टर ट्रैंकरों में भरकर ड्रेन में डालने वालो के खिलाफ अभियान चलाया। टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर अनिस मलिक, एसआई राज सिंह व सुभाष, एएसआई विरेंद्र, जोगेंद्र व रमेश के अलावा आरटीओ व प्रदूषण विभाग का स्टाफ और स्थानीय पुलिस मौजूद रही।  टीम ने रात को कई घंटे की कार्रवाई के बाद फैक्टरियों से केमिकल वाला पानी भरे हुए 13 ट्रैक्टर  ट्रैंकरों  को पकडा और आरटीओ स्टाफ ने सभी ट्रैक्टर ट्रैंकरों के चालान करके इंपाउंड कर लिया।

पानीपत में सनौली रोड पर कुराड फार्म के पास एक फैक्टरी के पास विचार विमर्श करते हुए डीएसपी पवन वत्स व अन्य अधिकारी।

प्रदूषण विभाग द्वारा ट्रैंकरों से केमिकल वाले पानी के सैंपल लिये गये और पानी में केमिकल मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। सीएम फ्लाइंग ने पहली बार इतनी संख्या में ट्रैक्टरों ट्रैंकरों को पकडा है। इंस्पेक्टर अनिस मलिक ने बताया कि उनको कुराड फार्म के आसपास कई फैक्टरी मालिकों द्वारा अपने केमिकल वाले पानी को ट्रैक्टर ट्रैंकरों द्वारा ड्रेन में डाले जाने की शिकायतें मिल रही थी। सभी 13 ट्रैक्टर ट्रैंकरों के चालान करके जब्त कर लिये गये है और भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि पकडे गये ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि वे 6 फैक्टरियों से यह पानी भरकर लेकर आये थे। वहीं सीएम फ्लाइंग के डीएसपी पवन वत्स भी शुक्रवार को पुरी टीम के साथ कुराड फार्म के पास पहुंचे और जिन 6 फैक्टरियों से रात को  13 ट्रैक्टर ट्रैंकर चालक केमिकल वाला पानी भर कर लेकर आये थे, उन फैक्टरियों मे जाकर प्रदूषण विभाग स्टाफ द्वारा पानी के सैंपल लिये जा रहे है। इंस्पेक्टर अनिस मलिक ने बताया कि यदि टैंकर वाले व फैक्टरी वाले पानी के सैंपल मैच होगे तो प्रदूषण विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत आवेदन शुरू : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान गन्ने की नोटिफाईड/सिफारिश की गई किस्मो को खेती की ज्यादा कतारों में दूरी रखने के तरीके, सिंगल बड चिप बुवाई के तरीके, बीज नर्सरी, गन्ने की किस्म सीओ-15023 की खेती और उन किसानों को बढ़ावा देना जो गन्ने की खेती के लिए बीज के तौर पर गन्ने की किस्म सीओ-15023 बेचते हैं। प्रदर्शन-प्लाट के लिए इच्छुक किसान अनुदान अथवा सहायता राशि हेतु जिला के सहायक गन्ना विकास अधिकारी पलवल से संपर्क करें।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डा. बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।  टीएमएस स्कीम का लाभ पहले आओ पहले पाओ की नीति पर किसानों द्वारा लिया जा सकता है व इच्छुक किसान भाई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट  www.agriharyana.gov.in पर अपना आवेदन 31 दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं।

नालसा योजना-2015 के तहत जागरूकता तथा कानूनी सेवाएं कार्यक्रम का किया आयोजन
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन पलवल डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं डीएलएसए पलवल के सचिव हरीश गोयल के मार्गदर्शन में गांव पातली खुर्द में पैनल अधिवक्ता दिनेश सहरावत द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से गुरुवार को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नालसा स्कीम 2015 के तहत हालसा व नालसा की सभी स्कीम के बारे में नि:शुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे किस प्रकार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की स्कीम का लाभ ले सकते हैं। ग्रामीणों को बताया गया कि जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है वे अपना केस लडऩे के लिए निशुल्क पेनल अधिवक्ता प्राधिकरण से ले सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के हेल्पलाइन नंबर-01275-298003 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसी प्रकार नॉर ब्रीम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बघौला में अधिवक्ता गीता रानी ने एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा डीएलएसए के माध्यम से उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक करना था, इस शिविर में लगभग 25 कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी की।

श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत श्रमिकों को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

आगरा चौक पलवल पर पैनल अधिवक्ता हरमीत कुमारी ने एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नालसा स्कीम-2015 के तहत श्रमिकों की सुरक्षा व उनके अधिकारों के बारे में नि:शुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की गई।

इस शिविर में श्रमिकों को जागरूक किया गया कि काम करते समय उन्हें किन किन नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे कि वे सुरक्षित रह सकें। इसमें मजदूरों को बंधुआ मजदूर के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि 60 वर्ष से अधिक के श्रमिकों को 3000 रुपए की वार्षिक पेंशन प्रदान की जाती है इसके लिए सीएससी सेंटर पर जाकर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस अवसर पर लगभग 200 श्रमिक उपस्थित रहे।

राखौता में मोबाइल वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक

गांव राखौता में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी योजनाओं एवं अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिवक्ता ने लोगों को नालसा व हालसा की योजनाओं, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति योजना के बारे में बताते हुए समझाया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोग जिला अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक मुफ्त में वकील प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के दौरान ग्रामीणों में पंपलेट, पुस्तिकाएं एवं जागरूकता सामग्री वितरित की गई। लोगों ने विभिन्न कानूनी प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मौके पर ही अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा द्वारा किया गया।

इस कैंप में हरियाणा लीगल सर्विस अथॉरिटी पंचकुला द्वारा भेजी गई विशेष वैन भी शामिल रही। वैन के साथ आए स्टाफ में विजेंद्र सिंह (ड्राइवर) तथा अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने गांव तक जागरूकता पहुंचाने में सहयोग दिया। ग्रामीणों ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की और ऐसे शिविरों को जनहित में अत्यंत लाभकारी बताया।

तावडू में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से हड़कंप, बीडीपीओ सहित कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर
गुरुवार को तावडू क्षेत्र में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने सुबह से शाम चार बजे तक ताबड़तोड़ छापेमारी की। इनमें सबसे पहले तावडू बीडीपीओ कार्यालय कलवाड़ी, उसके बाद शहर में मिठाई की दुकान व गोदाम और गोगजाका गांव में पनीर के गोदाम पर छापेमारी की गई। एक ही दिन में चार अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए बीडीपीओ कार्यालय से लेकर मिठाई गोदाम और पनीर डेयरी तक में अनियमितताएँ पकड़ी गईं। खंड पंचायत विकास कार्यालय में खुद बीडीपीओ सहित अन्य सरकारी कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जबकि मिठाई और पनीर के कुल 24 सैंपल जांच के लिए भेजे गए तथा एक मिठाई गोदाम में बिजली चोरी का भी खुलासा हुआ।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सुबह 9:15 बजे बीडीपीओ कार्यालय कलवाड़ी पहुँची टीम को वहाँ बीडीपीओ अरुण कुमार मौजूद नहीं मिले। फोन करने पर उन्होंने खुद को मीटिंग में बताया लेकिन लोकेशन भेजने से मना कर दिया और कोई आधिकारिक दस्तावेज भी नहीं दिखाया। कार्यालय में अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए जिनमें दो साल से लगातार गैरहाजिर चल रहे अकाउंटेंट सतेंद्र कुमार भी शामिल हैं। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विकास एवं पंचायत विभाग चंडीगढ़ को सख्त कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे तावडू बस स्टैंड के पास मंगला स्वीट्स पर छापा पड़ा। दुकानदार कैलाश सिंह ने वैध लाइसेंस दिखाया। यहाँ 40 किलो खोया और 120 लीटर वनस्पति घी में से सैंपल लिए गए। दोपहर में टीम वार्ड नंबर 10 स्थित एक मिठाई गोदाम पर पहुँची जहाँ संचालक संजय सैनी व प्रभाद सैनी मौजूद मिले। गोदाम में बिजली मीटर नहीं था और सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग के फोरमैन राजेश यादव ने मौके पर ही बिजली निगम नियम के तहत चालान काटा। यहीं गोदाम से 300 किलो तैयार मिठाई मिली जिसमें 100 किलो गुलाब जामुन, 100 किलो रसगुल्ला और 100 किलो बर्फी शामिल थी। सभी तरह की मिठाइयों के सैंपल लिए गए।

सबसे गंभीर बात यह रही कि संचालक के पास भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक का लाइसेंस ही नहीं था। चौथी कार्रवाई गोगजका गाँव में हरियाणा पनीर भंडार पर हुई। संचालक सद्दाम ने वैध लाइसेंस दिखाया। यहाँ 700 किलो दूध और 300 किलो पनीर मिला, दोनों के सैंपल लिए गए। पूरे दिन की कार्रवाई में खोया, वनस्पति घी, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी, दूध और पनीर सहित कुल 24 सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर मिलावट मिलने पर दुकानदारों-गोदाम मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।तावडू क्षेत्र में एक ही दिन में चार जगहों पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों और लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय जागरूक लोगों ने मुख्यमंत्री फ्लाइंग टीम की छापेमारी की इस कार्रवाई सराहना की है,और उम्मीद जताई है कि ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

22 को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को सफल बनाए : रघुवीर भारद्वाज
जिले के कस्बा बावल में डा भीम राव अम्बेडकर पार्क के समीप एक जिम परिसर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर 22 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित राजीव चौक पर आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर उक्त अभियान के जिला प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी और इसके समानांतर संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक बैठक में अपनी बात रखी।

इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने की। बैठक में विशेष रूप से एडवोकेट मनोज कोसली, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर दीवान सिंह चौहान भी शामिल हुए। इनका बैठक में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अपनी बात रखते पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर दीवान सिंह चौहान और मंच पर बैठे रघुवीर भारद्वाज।

बैठक में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर 23 को कांग्रेस पार्टी देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। जिला रेवाड़ी में भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होने जा रहा है। इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र के लोगों ने सदैव कांग्रेस के हर कार्यक्रम को सफल बनाया है, इसलिए मुझे आशा है कि आप इस कार्यक्रम में भी भारी समर्थन के साथ शामिल होंगे। बैठक में अपने विचार रखने वालों में बावल से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह हरचंदपुर, एडवोकेट चरण सिंह साबन, चरण सिंह ढिल्लो बनीपुर पूर्व प्रधान जाट समाज रेवाड़ी, चरण सिंह खेड़ा मुरार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, एडवोकेट मनोज आदि शामिल हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से चौधरी भगवान सिंह तिहाड़ा जिमवाले, नंगली परसापुर पैक्स के पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह, महासिंह किशनपुर, मुनीराम बिदावास, सरपंच रणधीर सिंह सदस्य नांगल तेजू पैक्स, राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पी प्राणपुरा, जुगलाल लोर बनीपुर, मीर सिंह उप चेयरमैन नांगल तेजू पैक्स आदि शामिल रहे।

भाजपा द्वारा वोट चोरी, फसल की कीमत-मुआवजा, खनिज चोरी व कानून व्यवस्था की चोरी को लेकर कैथल में कांग्रेस का हल्लाबोल
आज कैथल के जवाहर पार्क से नवग्रह चौंक तक कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी को लेकर धरना व विरोध प्रदर्शन किया। जवाहर पार्क से नवग्रह चौंक तक प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह द्वारा व विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे। इसके साथ ही प्रदर्शन में हरियाणा सह प्रभारी प्रफुल्ल गुड़दे, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, गुहला विधायक देवेन्द्र हंस, पुंडरी विधायक विकास सहारण व पुंडरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जड़ौला भी शामिल रहे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है, बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है। हरियाणा के हर कोने में भाजपा द्वारा हर जगह वोट चोरी का एक ही खेल हुआ। लाखों-लाखों फर्जी वोट डाले गए, असली वोटरों के नाम काटे गए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सही कहा कि हरियाणा में हर 8 में से 1 वोट फर्जी था। 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। ये सिर्फ कांग्रेस की हार नहीं है, ये जनता के जनादेश की हत्या है। ये संविधान पर हमला है, लोकतंत्र पर हमला है। इसलिए आज हम सब संकल्प लें कि भाजपा व नरेन्द्र मोदी सरकार यानि वोट चोरों को बेनकाब करेंगे, वोट चोरों को सत्ता से बाहर करेंगे।

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर चौतरफा हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में पिछले एक साल में चोरी का खेल चल रहा है और खुद मुख्यमंत्री के संरक्षण में प्रदेश को लूटा जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने वोट की चोरी तो की है, बल्कि इसके साथ भाजपा और नायब सैनी ने मिलकर हरियाणा में फसल की एमएसपी व मुआवजा चोरी, खनिज की चोरी और कानून व्यवस्था की चोरी भी की है।

प्रदेश सह प्रभारी प्रफुल्ल गुड़दे ने कहा कि जब देश में अंग्रेजों का शासन था तो कांग्रेस व भारतीयों ने साथ मिलकर देश को आजाद करवाने का काम किया। आज उन्हीं अंग्रेजों की तरह केंद्र व हरियाणा में विराजमान तानाशाही भाजपा सरकार को भी सत्ता से बाहर करने का समय आ चुका है। वोट चोरी करके भाजपा व नरेन्द्र मोदी ने देश व प्रदेश की जनता के विश्वास के साथ छल किया है। कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने मिलकर देश की आजादी के बाद संविधान में एक मजबूत लोकतंत्र को लेकर संविधान में हर नागरिक को वोट के अधिकार को सुनिश्चित किया। हर व्यक्ति अपने मत के माध्यम से एक मजबूत सरकार सुनिश्चित करता था लेकिन आज भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतंत्र पर हमला बोल रखा है, वोट की चोरी करके देश की आत्मा को कुरेदने का काम किया है। ब्राजील से फर्जी वोट बनाकर हरियाणा के जनादेश का अपमान किया है। अब भाजपा सरकार के वोट चोरी की पोल खुल चुकी है। गुहला विधायक देवेन्द्र हंस ने कहा कि भाजपा सरकार को हरियाणा की जनता ने दुत्कार दिया है लेकिन वोट चोरी करके हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गए। जनता भाजपा के इस वोट चोरी के कुशासन का अंत करेगी।

कलायत विधायक विकास सहारण ने कहा कि अगर हरियाणा में भाजपा सरकार वोट चोरी नहीं करती तो हरियाणा में कांग्रेस के 10 सांसद और 70-80 विधायक कांग्रेस पार्टी के बनते। आगामी चुनावों में हरियाणा की जनता भाजपा के इस दोगले चेहरे का पर्दाफाश करेगी। पुंडरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जड़ौला ने कहा कि वोट चोरी के इस अभियान को हरियाणा के घर घर तक लेकर जाएंगे। भाजपा के वोट चोरी की इस सरकार को बेनकाब करेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढाँड ने कहा कि अंग्रेजों के जैसा रवैया करने वाली नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार को अब सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है। जनता जानती है कि किस तरह से भाजपा व चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी से सत्ता हासिल की है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के वोट चोरी की पोल खोलकर रख दी है, जिसमें चुनाव आयोग की संलिप्तता भी शामिल है।

इस विरोध प्रदर्शन में कैथल जिला कॉर्डिनेटर भूपेंद्र लाठर, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, सेवा दल उपाध्यक्ष बलदेव कश्यप, कांग्रेस सेवा दल हलकाध्यक्ष जगत सिंह पूनिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, स्टेट लीगल डिपार्टमेंट कॉर्डिनेटर एडवोकेट पी.एल. भारद्वाज, कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट जिलाध्यक्ष मुकेश राणा एडवोकेट, जाट धर्मशाला कैथल प्रधान रोशन पाड़ला, जाट शिक्षण संस्थान प्रधान राजकुमार बेनीवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कविश मिड्डा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़ोरा सिंह सिनंद, एससी सैल जिलाध्यक्ष लख्मी पबनावा, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, वाइस चेयरमैन सुरेन्द्र रांझा एडवोकेट, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन जयपाल शर्मा, नाजर दयोहरा, सतबीर चहल, सोनू सेठ, मिंटू कुर्रा, रणधीर राणा, बलविंद्र सरपंच जसवंती, विनोद चहल, हाकम सीड़ा, फूला बाजीगर, दर्शन खनौदा, बृजपाल राणा, रामपाल बरसाना, युवा हलकाध्यक्ष अरुण राणा, महेश गोगिया, विजय गर्ग पार्षद, प्रवीण नैन, शमशेर फौजी पार्षद, दिनेश शर्मा पार्षद, बलजीत इंदल पार्षद, अनिल खुरानिया, राजपाल नौच, गुरदेव मलिक खुराना, रणबीर गुर्जर, मोहन शर्मा, राजेश गोरा, वीरेंद्र मोर, ऋषि गढ़ी, पवन थरेजा, बलवान कुराड, अशोक जैलदार, बिट्टू जांगड़ा, ओमप्रकाश सैन, प्रेमी श्रवण, सतीश मलिक, काला कठवाड़, धर्मवीर सैनी, सुशील शर्मा, कर्मबीर शर्मा, जयभगवान उझाना, साहब सिंह विर्क सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

गुड़गांव कैनाल का पानी पनीर फैक्ट्रियों से हो रहा जहरीला, किसानों की फसलें हो रही खराब
गुड़गांव कैनाल का पानी इन दिनों किसानों के लिए जीवनदायिनी नहीं, बल्कि जहर बनता जा रहा है। पुन्हाना क्षेत्र के गावों से गुजरने वाली इस कैनाल में रोजाना बड़ी मात्रा में गंदा व रासायनिक पानी छोड़ा जा रहा है। आरोप है कि यह गंदा पानी मुख्य रूप से गोधोला गांव के आसपास चल रही पनीर फैक्ट्रियों से निकल रहा है। इस जहरीले पानी से सिंचाई करने पर दर्जनों गांवों के किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। बावजूद इसके सिंचाई विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब तक मौन है।

किसान मुस्ताक, सलीम, सूबेदार, कल्लू, रहीम, इमरान, अहमद, इस्राइल गुडगांव कैनाल उपमंडल के शाहचोखा तुसैनी, गोधोला, लहरवाडी, खेडला सहित दर्जन भर गावों से होकर निकलती है। नहर में पनीर फैक्ट्रियों द्वारा डाले जा रहे पानी से पानी जहरीला हो रहा है।

गुडगांव कैनाल में डाला जा रहा पनीर फैक्ट्री का पानी।

खेतों की सिंचाई करने से फसलें खराब हो जाती है। समस्या को लेकर कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन लंबे समय बाद भी समाधान नहीं हुआ। बीते कुछ वर्षोें से नहर के पानी का रंग काला पड़ गया है और उसमें से तेज बदबू आने लगी है। किसान इस पानी से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन इससे सरसों और सब्जियों की फसलें पीली पड़कर सूखने लगी हैं। यहां तक कि खेतों की मिट्टी भी सख्त और बंजर जैसी होती जा रही है। किसानों का कहना है कि हमारे खेतों में यही नहर का पानी आता है। पहले फसलें खूब होती थीं, लेकिन अब उत्पादन आधा रह गया है। पत्तेदार सब्जियां तो बिल्कुल खराब हो जाती हैं। पानी में झाग और बदबू इतनी है कि मवेशी भी पीने से कतराते हैं। किसानों का आरोप है कि नहर के साथ साथ चल रही अवैध पनीर फैक्ट्रियों से निकलने वाला रासायनिक अपशिष्ट बिना ट्रीटमेंट के सीधे नहर में छोड़ा जा रहा है। यह अपशिष्ट दूध के अवशेष, केमिकल्स और वेस्ट वाटर का मिश्रण होता है, जो पानी की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। किसानों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द इस मामले में कार्यवाही नहीं करता है तो वो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता इरशाद लहरवाड़ी का कहना है कि गुडगांव कैनाल के पानी से यहां के किसान ना केवल खेतों की सिंचाई करते है बल्कि गांवों की पंचायत भूमि पर बनी जोहडों में भी इसी पानी से मछली पालन का काम किया जाता था। लेकिन कुछ वर्षो ग्रामीण मछली पालन नहीं कर रहे है। इसका मुख्य कारण कैनाल का जहरीला पानी है। ऐसी काफी जोहड है जिनमें पिछले कुछ वर्षो में मछली पालन का काम बंद कर दिया गया है।

-कैनाल के साथ चल रही पनीर फैक्ट्रियों को विभाग की ओर से नोटिस दिया जा चुका है। विभाग की ओर से दूसरी बार नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। अगर इसके बाद भी फैक्ट्री संचालकों ने फैक्ट्री से निकलने वाले पानी को बंद नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जाहिद हुसैन, कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग पुन्हाना।

300 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में लालू यादव का करीबी बिल्डर चढ़ा ईडी के हत्थे
300 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद परिवार के करीबी बिल्डर अमित कात्याल को  गिरफ्तार किया है। ईडी ने सेक्टर-70 स्थित कृष फ्लोरेंस एस्टेट परियोजना में निवेशकों से वसूली गई राशि को तहस- नहस करने के आरोप में एंजल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित कत्याल को गिरफ्तार किया है। धन शोधन अधिनियम के तहत यह गिरफ्तारी मंगलवार को हुई है। ईडी ने आरोपी बिल्डर को गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश करके छह दिन की रिमांड पर लिया है। बिल्डर के खिलाफ गुरुग्राम और दिल्ली में निवेशकों ने मुकदमे दर्ज करवाए हैं। इसके आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है।

आरोप है कि इस बिल्डर ने सेक्टर-70 में करीब 14 एकड़ में कृष फ्लोरेंस एस्टेट नामक परियोजना को लांच किया था। फ्लैट के लिए निवेशकों से भारी भरकम राशि वसूल ली, लेकिन कब्जा नहीं दिया। ईडी को शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित कत्याल ने धोखाधड़ी से एक अन्य बिल्डर से इस रिहायशी सोसाइटी का लाइसेंस लिया था। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, हरियाणा से लाइसेंस की मंजूरी मिलने से पहले ही निवेशकों को इस परियोजना को बेचना शुरू कर दिया था। करीब 300 करोड़ रुपए निवेशकों से एकत्र किए गए। यह परियोजना पिछले 10 साल से अधूरी पड़ी है। बिल्डर ने तीन टावर बनाए हैं, जो भी अधूरे हैं। इसके चलते फ्लैट खरीदारों की एसोसिएशन ने दिवालियापन की कार्यवाही शुरू की थी। जांच में ईडी को यह भी पता चला हे कि कत्याल ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बनी एक परियोजना में तीसरे पक्ष के नाम फ्लैट की कई फर्जी बुकिंग की। इससे प्राप्त धन को खुर्दबुर्द किया गया। आरोप है कि कत्याल ने आईबीसी के तहत कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग किया। दिवालियापन की कार्यवाही के दौरान लाइसेंस प्राप्त भूमि में से दो एकड़ भूमि को करीब 130 करोड़ रुपए में बेच दिया। जांच में यह भी पता चला है कि बैंकों से लिए गए करीब 80 करोड़ रुपए के ऋण को भी खुर्द-बुर्द किया है। इस बिल्डर पर सेक्टर-63 स्थित कृष वर्ल्ड में भी निवेशकों की राशि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। गुरुग्राम और दिल्ली में इस परियोजना को लेकर भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी ईडी के रिमांड पर है।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दे जनता: नवीन भाटिया
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत पानीपत उत्तरी शहरी मंडल क्षेत्र के कुटानी रोड स्थित अवध धाम मंदिर परिसर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हिमांशु कटारिया ने की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक नवीन भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पानीपत के अवध धाम मंदिर में आत्मनिर्भर भारत अभियान को संबोधित करते जिला संयोजक नवीन भाटिया एवं अन्य।

जिला भाजपा प्रवक्ता वेद पाराशर, विजय सहगल, कमल अरोड़ा और प्राण रत्नाकर मुख्य वक्ता के रूप मौजूद रहे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक नवीन भाटिया ने कहा कि भारत आजादी से पहले भी अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर रहा है और भारत को उस समय में भी सोने की चिडिया कहा जाता था। लेकिन गुलामी के दौर में अग्रेजों ने भारत के कुटीर, लघु एवं उद्योग के ढांचे को तहस-नहस करके अंग्रेजी कंपनियों द्वारा बनाया सामान यहां बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि गत 11 वर्षों के दौरान एनडीए की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने एमएसएमई घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दिया है। मोदी सरकार ने वर्ष 2047 से पूर्व भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब देश का हर नागरिक स्वदेशी आंदोलन को सफल बनाने में अपना सहयोग देगा। जिस प्रकार बिहार की जनता ने एनडीए को बंपर जीत दिलाकर  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगाई है, उसी प्रकार देश की जनता आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देगी। जिला प्रवक्ता वेद पाराशर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए वोकल फॉर लोकल के जरिए स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना अनिवार्य है, जिससे भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार बलजीत सिंह बने पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष
पानीपत शहर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा कई माह पहले हरियाणा प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी लेकिन सिर्फ पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पेंडिग थी। कांग्रेस ने अब पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता सरदार बलजीत सिंह को सौंपी है।

सरदार बलजीत सिंह की नियुक्ति की घोषणा शनिवार देर शाम को गई। वहीं बलजीत सिंह को शहरी जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहरी जिला अध्यक्ष बनने पर सरदार बलजीत सिंह को बधाई दी है। वहीं सरदार बलजीत सिंह ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,  सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेता वरिंदर बुल्ले शाह का विशेष रूप से आभार जताया है। नवनियुक्त शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने रविवार को गीता कालोनी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पानीपत शहर में पार्टी संगठन को पूरी तरह से मजबूत बनाया जाएगा। पानीपत शहर की जनता के हकों व अधिकारों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

पानीपत किसान भवन में धूमधाम से मनाई चौ. छोटू राम जयंती, किसान हित में काम करने वाले किसानों को किया सम्मानित
पानीपत किसान भवन में एडीसी डा. पंकज व एसपी भूपेंद्र सिंह का स्वागत करते सुरजभान रावल प्रधान व अन्य।

16 नवंबर(बिजेंद्र सिंह)। पानीपत किसान भवन में रविवार को चौ. छोटू राम जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी डा. पंकज यादव व एसपी भूपेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता किसान भवन के प्रधान सुरजभान रावल ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीसी डा. पकज यादव व एसपी भूपेंद्र सिंह का प्रधान सुरजभान रावल व अन्य पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौ. छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। एडीसी डा. पंकज यादव ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास का लेकर सजग है और सरकार ने किसानों के हित में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। किसानों को ग्रामीण विकास से संंबंधित कार्यो में कभी कोई भी समस्या आये तो किसान कभी भी मेरे से आकर मिल सकते है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस से संबंधित कार्यो को लेकर किसानों को कभी  कोई भी परेशानी नहीं आने दी जायेगी। किसान भवन के प्रधान सुरजभान रावल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि उनका दो वर्ष का कार्यकाल इसी 19 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उन्होने अपने दो साल के कार्यकाल में किसानों के हक व अधिकारों की आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम किया। किसानों की समस्याओं को लेकर अनेकों बार धरना प्रदर्शन किये गये। इस अवसर पर किसान भवन के उपप्रधान आजाद बैरागी, पूर्व प्रधान चूहड सिंह रावल व सुखबीर आट्टा, किसान नेता हरेंद्र राणा, प्रदीप जागलान, रिशीपाल रावल, सतनारायण बांगड, राजबीर मलिक सींक, उजाला सिंह, दयानन्द राठी, वेद भौक्कर, बलजीत देशवाल, सुरेंद्र मलिक व प्रेम आनन्द सहित सैकडों की संख्या में किसान मौजूद रहे।