दुनिया - देश रोजाना

Nuh news: एसआईआर के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक होगा मतदाताओं का सत्यापन - जिला निर्वाचन अधिकारी
नूंह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम आगामी 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। अभियान के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा सुपरवाइजर्स को समयबद्ध प्रशिक्षण देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसका शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए ‘गणना फॉर्म’ हिंदी भाषा में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह फॉर्म 5 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। जिन घरों से गणना फॉर्म वापस प्राप्त नहीं होंगे, वहां बीएलओ पड़ोसियों से जानकारी एकत्र कर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान करेंगे। प्रत्येक ऐसे घर का कम से कम तीन बार दौरा करना बीएलओ के लिए अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी घर में संबंधित मतदाता उपस्थित नहीं है तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य गणना फॉर्म पर हस्ताक्षर कर उसे बीएलओ को सौंप सकता है। ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने वाले मतदाताओं के मामलों में भी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं होंगे, उनकी बूथवार सूची पंचायत भवनों, शहरी निकाय कार्यालयों तथा बीडीपीओ कार्यालयों के नोटिस बोर्डों पर प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही नाम शामिल न होने के संभावित कारण भी सार्वजनिक किए जाएंगे। यह सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध रहेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि जिला सचिवालय में मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा हेल्पडेस्क स्थापित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बने।

Nuh Mewat News: आयुक्त संजय जून ने की एमडीए की 34वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा*
नूंह: आयुक्त फरीदाबाद मंडल एवं मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के चेयरमैन संजय जून की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एमडीए की 34वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमडीए के माध्यम से संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपने विभागों से संबंधित नए विकास कार्यों एवं परियोजनाओं के प्रस्ताव पूर्ण विवरण सहित आगामी 10 दिनों के भीतर एमडीए कार्यालय, नूंह में भेजें, ताकि उन पर सकारात्मक कार्रवाई की जा सके।

आयुक्त संजय जून ने कहा कि एमडीए के माध्यम से ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे मेवात क्षेत्र के लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने गत वर्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित मेवात विकास बोर्ड की बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि गांव छपेड़ा में 32 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसी प्रकार नूंह में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। गांव आकेड़ा में निर्माणाधीन यूनानी मेडिकल कॉलेज का कार्य पुन: शुरू कर दिया गया है और इसे आगामी वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वन क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्माण का कार्य वन विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा नूंह स्थित पुरानी तहसील परिसर में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय (म्यूजियम) एवं ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है तथा इसकी ड्राइंग एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेवात उत्थान योजना के तहत श्रेणी-ए एवं बी की नौकरियों, सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाए।

संजय जून ने बताया कि सुपर-100 एवं बुनियाद कार्यक्रम की तर्ज पर जिला नूंह के गांव मढ़ी स्थित राजकीय विद्यालय में मेवात एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। वर्तमान में इस केंद्र में 86 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नूंह में पुरानी एसडीएम कोर्ट परिसर में 200 विद्यार्थियों की क्षमता वाली आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी उपमंडलों में 100-100 विद्यार्थियों की क्षमता वाली लाइब्रेरी तथा 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में भी पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा सहायकों की नियुक्ति की गई है तथा छात्राओं की सुविधा के लिए बालिका शिक्षा वाहिनी योजना का संचालन किया जा रहा है।

आयुक्त ने नूंह में प्रस्तावित हुनर हाट परियोजना पर त्वरित कार्रवाई करने तथा इसके लिए शीघ्र स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुरानी कोर्ट परिसर में 600 व्यक्तियों की क्षमता वाला एक आधुनिक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। बैठक में खेलो मेवात कार्यक्रम के तहत पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा स्वीकृत लगभग 36 करोड़ रुपये लागत की 12 विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने इस बैठक में एमएलए हथीन, आयुक्त फरीदाबाद का स्वागत किया और विभिन्न विभागों से संबंधित सभी विकास कार्यों के संबंध में डिटेल जानकारी दी।

इस बैठक में हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त पलवल डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसीयूटी अमितेज पांगती, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार, एसडीएम तावडू जितेन्द्र कुमार, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एमडीए के डिप्टी सीईओ अशोक कुमार, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, सचिव आरटीए मुनीष सहगल, सिविल सर्जन डॉ ज्योत्स्ना, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग के उप-निदेशक डा विरेंद्र सहरावत, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज योगेश शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Palwal news: प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत जिला में विशेष अभियान जारी
पलवल:  केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्व निधि) योजना के अंतर्गत 01 जून से 30 जून 2026 तक देशभर के सभी शहरी निकायों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पलवल जिले के शहरी निकायों द्वारा विभिन्न बैंकों के सहयोग से पलवल, होडल एवं हथीन में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें लोक कल्याण मेला नाम दिया गया है।
इन शिविरों में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को योजना के प्रति जागरूक करने, नए लाभार्थियों को योजना से जोडऩे, लंबित आवेदनों का निपटान करने तथा क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र आवेदकों को 15 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी अदायगी अवधि 12 माह से 36 माह तक निर्धारित है।

जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 27 मई 2026 को बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त 01 जून 2026 को कार्यकारी अधिकारियों एवं अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा एवं रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे रेहड़ी-पटरी विक्रेता, जो योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे नगर परिषद पलवल, नगर पालिका होडल तथा नगर पालिका हथीन कार्यालय में संपर्क कर अपना आवेदन संबंधित बैंक शाखा में भिजवा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र विक्रेताओं से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Rewari News: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा की अभिभावकों से मार्मिक अपील
रेवाड़ी:  गर्मी के मौसम में नहरों, नालों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों में नहाने के दौरान होने वाली दुखद घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमोखास के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में नहरों एवं अन्य जल स्रोतों में नहाने के कारण कई दर्दनाक हादसे सामने आए हैं, जिनमें कुछ किशोरों की जान चली गई। भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हों, इसके लिए जिला रेवाड़ी पुलिस आमजन को जागरुक कर रही है। एसपी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा उन्हें नहरों, नालों, तालाबों एवं अन्य गहरे जल स्रोतों पर जाने से रोकें।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के चलते अक्सर बच्चे एवं युवक समूह बनाकर नहरों या तालाबों में नहाने चले जाते हैं, जहां पानी के तेज बहाव, गहरा होने या बच्चे को तैरना नहीं आने की वजह से कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं केवल एक हादसा नहीं होती, बल्कि इससे पूरा परिवार गहरे मानसिक आघात से गुजरता है और लंबे समय तक उस पीड़ा से उबर नहीं पाता, इसलिए समय रहते ऐसे मामले को लेकर सतर्कता और जागरूक होना बेहद आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अभिभावकों को और अधिक सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि छुट्टियों में बच्चे एवं युवा मनोरंजन और घूमने-फिरने के उद्देश्य से ऐसे स्थानों पर जाने की योजना बनाते हैं। ऐसे में परिवारों को चाहिए कि वे बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ही जाने दें तथा उनकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखें।

ग्राम पंचायतों से सहयोग की अपील:  एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों से यह अपील की कि वे अपने अपने गांव में सार्वजनिक मुनादी करवाकर लोगों को इस विषय में जागरूक करें कि नहरों में नहाना तथा नहर किनारे बैठकर शराब या अन्य प्रकार का नशा करना नाकेवल खतरनाक है, बल्कि कानूनन भी प्रतिबंधित है।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामवासियों से यह अपील भी की वे इस अभियान में जिला पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। खुद जागरुक हो कर दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना घटित नहीं हो।

थाना प्रभारियों को दिए विशेष निर्देश: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आने वाली नहरों, नालों एवं तालाबों पर नियमित गश्त के दौरान विशेष निगरानी रखें। इसके अतिरिक्त नहरों के किनारों पर वाहन खड़े कर शराब या अन्य प्रकार का नशा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने रेवाड़ी पुलिस की ओर से आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में स्वयं भी सतर्क रहें और अपने परिवार व बच्चों को भी सुरक्षित रखें, क्योंकि थोड़ी सी सावधानी किसी बड़े हादसे को टाल सकती है।

Faridabad News : अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज छांयसा में 15 बेडेड डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण
फरीदाबाद। अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज, गांव छांयसा में पीपीपी मोड पर स्थापित 15 बेडेड डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा रिबन काटकर एवं लोकार्पण कर अस्पताल को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा पहुंचे अधिकारियों एवं चिकित्सकों का कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार अटल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमनदीप सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह तथा एसएचओ गोपाल दास,सरपंच भूरा प्रधान चांदपुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों एवं अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति भी रही। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस डायलिसिस सेंटर के शुरू होने से ग्रामीण आंचल के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार अटल ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Faridabad news: जन सुविधाओं का विस्तार, विकास को नई रफ्तार, सेक्टर 12 टाउन पार्क में बनेगा अत्याधुनिक जॉगिंग ट्रैक और ओपन एयर थिएटर
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री Vipul Goel ने आज सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में विभिन्न जनहित एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्यों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्क में बाउंड्री वॉल, अत्याधुनिक सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, सीमेंट कंक्रीट पाथ, ओपन एयर थिएटर, मुख्य प्रवेश द्वार के नवीनीकरण, आकर्षक आधुनिक फाउंटेन सहित अन्य जन सुविधाओं एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्यों की नींव रखी गई। इन विकास कार्यों से पार्क की सुंदरता, सुरक्षा एवं उपयोगिता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा शहरवासियों को आधुनिक और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल विकास कार्यों की शुरुआत भर नहीं है, बल्कि विकसित, आधुनिक, स्वच्छ एवं व्यवस्थित फरीदाबाद के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की पहचान केवल बड़ी इमारतों और चौड़ी सड़कों से नहीं होती, बल्कि वहां रहने वाले नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण और सार्वजनिक स्थलों की गुणवत्ता से होती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करवाना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 12 का यह टाउन पार्क आने वाले समय में स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां सुबह की सैर करने वाले नागरिकों, व्यायाम करने वाले युवाओं, बच्चों के साथ समय बिताने वाले परिवारों, महिलाओं तथा वरिष्ठजनों सभी को एक बेहतर और सकारात्मक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद केवल एक शहर नहीं, बल्कि हम सभी का परिवार है और इसकी स्वच्छता, सुंदरता तथा सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि जिस प्रकार सरकार शहर को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, उसी प्रकार आमजन भी पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विकास अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एक विकास कार्य पूरा होते ही दूसरा कार्य तेज़ गति से शुरू हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि पार्क और हरियाली केवल सौंदर्य बढ़ाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये स्वस्थ समाज और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नागरिकों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा परिवार के बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने एक संवेदनशील अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों और अन्य जीवों के लिए घरों, छतों, बालकनी एवं आसपास पानी की व्यवस्था अवश्य करें। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर के बाहर एक छोटा पात्र पानी का रख दे, तो यह प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण होगा। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है जब उसमें जनता की भागीदारी और सहयोग जुड़ा हो। जनता का विश्वास, समर्थन और स्नेह ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी जनसहयोग और सहभागिता के बल पर फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक, सुरक्षित, हरित और सुविधा संपन्न शहर बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी फरीदाबाद में इसी प्रकार विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी और शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस दौरान पार्षद सचिन शर्मा, कुलदीप शाहनी, करण सिंगला, अजीत नंबरदार, प्रियंका बिष्ट बुधानी, वजीर सिंह डागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल-CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, आम आदमी का बजट बिगड़ा
देश में एक बार फिर महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी ने हर घर के बजट को झकझोर कर रख दिया है।सरकारी तेल कंपनियों ने 10 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में पेट्रोल अब 99 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है, डीजल के दाम 91 पैसे बढ़ गए हैं और CNG भी 1 रुपये महंगी होकर 81 रुपये 9 पैसे प्रति किलो पहुंच गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से पहले क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर के पार पहुंच चुका है। दरअसल, ख़ास बात यह है कि मार्च 2024 से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ते घाटे के चलते कीमतों में तेजी  की गयी है। सरकारी तेल कंपनियों को हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था,जिस वजह से यह फैसला लिया गया।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए देशवासियों से कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग जरूरत के अनुसार करें, ताकि विदेशी मुद्रा बचे और युद्ध जैसे हालात का असर देश पर कम पड़े।

Palwal News: सीईओ जिला परिषद ने 24 मई को आयोजित होने वाली मैराथन बारे दिए दिशा-निर्देश
पलवल:  जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और तानवमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन रविवार 24 मई को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे। यह मैराथन सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी तथा इंडोर स्टेडियम में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार और नगराधीश प्रीति रावत ने मैराथन के सफल आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मैराथन में 14 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की लड़कियों की अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मैराथन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों और प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन की विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सीईओ जितेंद्र कुमार ने लड़कियों सहित युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से मैराथन में बढ़चढक़क भाग लेने तथा लड़कियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। मैराथन में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को भी मजबूत करेगा तथा समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी वर्मा, खेल राज्य मंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा, वी. सत्या फाउंडेशन की डा. नंदिनी महीलवाल सहित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Faridabad News:जिला फरीदाबाद में 23 मई को लगेगा मेगा रोजगार मेला : योगेश कुमार
फरीदाबाद। मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में JITO Faridabad Chapter Foundation तथा मण्डल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद व आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर दिनांक: 23 मई 2026 को (प्रातः 09.30 बजे से सांय 04.00 बजे तक) "Hotel Delight Sarover Portica, नीलम बाटा रोड के प्रांगण में एक राष्ट्रीय रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है।इस रोजगार मेले में लगभग 40-50 निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भाग लिया जाएगा जिनमें से कुछ प्रमुख संस्थापनाओं के नाम हैं:- विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, पारसनाथ ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, स्काई पैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बीसीएच इलेक्ट्रिक लिमिटेड फरीदाबाद, रेडिसन ब्लू होटल फरीदाबाद, जेबीएम ऑटो इंडिया लिमिटेड, शाही एक्सपोर्ट्स, प्लासर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पॉली मेडिक्योर लिमिटेड, सनफ्लेम इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज लिमिटेड, अमूल डेयरी, स्टार वायर इंडिया इंजीनियरिंग लिमिटेड, ताज सूरजकुंड रिज़ॉर्ट, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, अल्पाइन शूज प्राइवेट लिमिटेड, इंडो ऑटोटेक लिमिटेड।
इस रोजगार मेले में सभी प्रकार के बेरोजगार प्रार्थियों जैसे, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीसीए, एमसीए व अनुभवी प्रार्थियों को बुलाया गया है जिन्हें निजी संस्थाओं में सुविधाएं हेतू अवसर उपलब्ध कराते का पूरा प्रयास किया जाएगा। सभी इन्छुक प्रार्थी दिये - गए लिंक Jitojobs.org पर रजिस्टर कर सकते है।

Gurugram News:सरस्वती कुंज में गरजा डीटीपी का बुलडोजर, 48 घंटे में 650 से अधिक झुग्गियां ध्वस्त
गुरुग्राम: जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) और पुलिस विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में अवैध कब्जेदारों और भू-माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। सोमवार  और मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब चार एकड़ मुख्य भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। सेक्टर-53 थाना पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में चली इस कार्रवाई के दौरान दो दिनों के भीतर खाटू श्याम मंदिर के पास बनी लगभग 650  अवैध झुग्गियों को मलबे में तब्दील कर दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सरस्वती कुंज की इस कीमती जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान न सिर्फ इन 650  झुग्गियों को ध्वस्त किया गया, बल्कि सेक्टर-53 क्षेत्र के 42 अलग-अलग अलॉटेड प्लॉटों को भी अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर-53 थाना पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात रहीं, जिसके चलते पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई महज शुरुआत है। सरस्वती कुंज की विवादित और कीमती जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी सरस्वती कुंज जिला गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन भी अन्य भूखंडों या सरकारी रास्तों पर अवैध निर्माण किए गए हैं, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही वहां भी पीला पंजा गरजेगा।

Nuhmewat News: जिले में अवैध खनन पर सख्ती, 9.17 लाख रुपए जुर्माना वसूला : उपायुक्त अखिल पिलानी
नूंह: जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने खनन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें अवैध खनन उपकरण जब्त किए गए तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खनन विभाग, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि 21 अप्रैल से 19 मई तक चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना ई-रवाना वाहन संचालन, बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास तथा निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने के मामलों में कुल 9 लाख 17 हजार 430 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

अप्रैल और मई माह में 10 वाहन बिना ई-रवाना के पकड़े गए, जिनसे 4 लाख 24 हजार 530 रुपए की वसूली की गई। 20 वाहन बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास के जिनसे 4 लाख 63 हजार रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा अवैध खनन (खुदाई) एवं अवैध स्टॉक पाए जाने पर 30 हजार 80 रुपए जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन प्राकृतिक संसाधनों का दोहन है, जिससे पर्यावरण और जनजीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। जिला प्रशासन इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई कर रहा है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर एसीयूटी अमितेज पांगती, एसडीएम नूंह कंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण (वर्चुअल माध्यम से), एसडीएम तावडू जितेंद्र कुमार (वर्चुअल माध्यम से),एसडीएम पुनहाना अमित गुलिया (वर्चुअल माध्यम से),आरटीए सचिव मुनीश सहगल, डीएसपी पृथ्वी सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप सिंधु, सहायक माइनिंग अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Nuh mewat News: अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार, दो देसी तमंचे व छह जिंदा कारतूस बरामद
नूंह: जिले में अपराध मुक्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अपराध विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पहले मामले में अपराध जांच शाखा नूंह ने मोहम्मद जुनेद पुत्र आजाद निवासी बावला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सदर थाना तावडू में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से एक देसी बंदूक तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दूसरे मामलें में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने रईस पुत्र आमीन निवासी सलेला थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर झिरका में एफआईआर दर्ज की गई है। इनसे एक अवैध देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।