तावडू - देश रोजाना

Tawdu Nuh News: सहसौला में युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स ने की ‘चाय चौपाल’, युवाओं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद
तावडू: सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र के सहसौला स्थित कार्यालय में रविवार देर शाम युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स के नेतृत्व में ‘चाय चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कोंग्रेस कमेटी सदस्य, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव और हरियाणा यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी कुलदीप गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करना और स्थानीय समस्याओं, जरूरतों एवं विकास से जुड़े मुद्दों को सुनना रहा। चौपाल में क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, नशे की समस्या, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। कार्यक्रम में तावडू खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सेहरावत कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह, आसीम शिकारपुर, चौधरी खालिद चाहल्का समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय युवा मौजूद रहे।
इस अवसर पर शाहीन शम्स ने कहा कि उनके लिए राजनीति का अर्थ केवल चुनाव लड़ना या सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना है। ‘चाय चौपाल’ का उद्देश्य ऐसा सहज मंच तैयार करना है, जहां लोग बिना औपचारिकता के अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा कि राजनीति को पांच साल के चुनावी चक्र तक सीमित नहीं रखना चाहते, विकास की प्राथमिकताएं जनता खुद तय करे और जनप्रतिनिधि उनकी आवाज बने। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं और आगे भी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में चौपाल आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि वर्धन यादव ने क्षेत्रवासियों और युवाओं की समस्याओं को सुना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और जनभागीदारी महत्वपूर्ण है, स्थानीय समस्याओं को समझे बिना समग्र विकास की योजना नहीं बन सकती। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक हैं। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, गुरुग्राम में जलभराव और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मुद्दों को समय-समय पर मजबूती से उठाया जाएगा और शाहीन शम्स द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम की सराहना की।हरियाणा यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी कुलदीप गुर्जर ने भी युवाओं को सामाजिक बदलाव में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में शाहीन शम्स ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Mewat Taudu News: वॉलीबॉल में निजामपुर की टीम बनी विजेता, जौरासी रही उपविजेता
तावडू। एम3एम फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 को तावडू के झामुवास स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निजामपुर, धुलावट, जौरासी, तावडू, फतेहपुर, डिधारा-पढेनी तथा उटोन ग्राम पंचायतों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मुकाबले के दौरान मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में तावडू नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फतेहपुर ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक तथा तावडू के युवा भाजपा नेता हेमंत की भी विशेष उपस्थिति रही। रोमांचक मुकाबलों के बाद निजामपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जौरासी की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को अतिथियों ने मोमेंटो एवं वॉलीबॉल किट देकर सम्मानित किया।

एम3एम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का प्रयास युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है और खेल इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम है। वहीं धर्मेंद्र भारद्वाज ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तावडू क्षेत्र में युवाओं को खेलों से जोड़ने में एम3एम फाउंडेशन लगातार सहयोग कर रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन का आभार भी जताया।

Mewat Tawdu News: सीएचसी में घायल को लेकर पहुंचे व्यक्ति की कार पर हमला, लाठियों से शीशे तोड़े।
तावडू : सीएचसी तावड़ू में उपचार के लिए घायल को लेकर पहुंचे एक व्यक्ति की कार पर अस्पताल परिसर में ही हमला करने का मामला सामने आया है। डिंगरहेड़ी निवासी जावेद ने थाना शहर तावड़ू पुलिस को शिकायत देकर कुछ लोगों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से उसकी कार पर हमला करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार,हमले में कार के सभी शीशे टूट गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस को दी शिकायत में जावेद ने बताया कि 28 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे डिंगरहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी तावड़ू लाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, रात करीब 10 बजे वह अपनी स्विफ्ट कार से घायल को लेकर अस्पताल पहुंचा था।

जावेद का आरोप है कि अस्पताल परिसर में पहुंचते ही कुछ लोगों ने उसकी कार को घेर लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। हमले में कार के सभी शीशे टूट गए। आरोप है कि हमलावरों ने वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के सामने हुई है। ऐसे में उसने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच करने की मांग की है,ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान हो सके।

घटना के बाद घायलों का मेडिकल कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायलों को आगे रेफर किया। जावेद ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ अपनी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीड़ित दो दिन से कभी शहर थाना तो कभी मोहम्मदपुर अहिर थाना के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई से भी थाना उनकी शिकायत पर संज्ञान नहीं ले रहा। पीड़ित का कहना है कि मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ तावड़ू के अस्पताल में हुई है तो मामला शहर थाना पुलिस का बन रहा है।

Mewat Tawdu News: शहर के पटौदी चौक से सोहना घाटी तक 13 किलोमीटर लंबा जाम।
तावड़ू: शहर के पटौदी चौक से सोहना घाटी तक गुरुवार को करीब 13 किलोमीटर लंबा भारी जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान्य दिनों में करीब आधे घंटे में पूरा होने वाला यह सफर जाम के कारण नौ से दस घंटे में पूरा हुआ। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी रास्ते में फंस गईं। इससे आपात स्थिति में सेवाएं भी प्रभावित रही।

सुबह दस बजे से ही पटौदी चौक,सोहना घाटी और आसपास के मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे वाहन चालक घंटों तक अपनी जगह से आगे नहीं बढ़ सके। कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने का प्रयास किया,लेकिन वहां भी यातायात का दबाव बढ़ने से कोई राहत नहीं मिली।
जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी मरीजों को लेकर जाने वाले वाहनों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को हुई। एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों और उनके स्वजन की चिंता बढ़ गई। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियों के भी जाम में फंसने से किसी आपात स्थिति में समय पर पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हुए।
घंटों तक जाम में फंसे स्थानी निवासी सरपंच प्रतिनिधि अजहरुद्दीन, प्रताप गोगजाका और वाहन चालक दीन मोहम्मद,हरबीर सिंह, रामकुमार ने कहा कि करीब 13 किलोमीटर का रास्ता तय करने में नौ से दस घंटे लगे। जो यातायात व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की कि इस मार्ग पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही, आपातकालीन वाहनों के लिए अलग से रास्ता सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में एंबुलेंस और दमकल जैसी जरूरी सेवाएं जाम में न फंसें।
अब क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर बाईपास निर्माण की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द से जल्द बाईपास का निर्माण कराया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
वही मामले को लेकर भवन एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। शिकारपुर चौराहे पर कुछ काम चल रहा है यह भी जाम का एक कारण हो सकता है।

Nuh Tawdu News: नूंह में भ्रष्टाचार पर एसीबी का शिकंजा, तावडू बिजली निगम का असिस्टेंट लाइनमैन 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
तावडू। नूंह जिले में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई में तावडू बिजली निगम में तैनात एक असिस्टेंट लाइनमैन को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक अजय कुमार एसीबी नूंह ने इसकी पुष्टि की है।

निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी राकेश हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत तावडू बिजली विभाग में तैनात है और मूल रूप से जिला रेवाड़ी के बावल का रहने वाला है। उसकी ड्यूटी तावडू शहर में थी। नगर के शिकारपुर बाईपास पर एक उपभोक्ता डिफॉल्टर था। उसी स्थान पर शाहिद पुत्र खुर्शीद निवासी गांव पलड़ी, जिला नूंह के नाम पर रेंट एग्रीमेंट के आधार पर मीटर लगाने की एवज में आरोपी राकेश ने 45 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एसीबी को दी, जिसके बाद गुरूवार को नूंह एसीबी टीम ने ट्रैप लगाकर उसे नगर के बाईपास फारूख अखड़ा के पास में 20 हजार रुपये की रिशवत लेते हुए दबोच लिया। निगम के सूत्रों का कहना है कि आरोपी काफी समय से भ्रष्टाचार में लिप्त था और उपभोक्ता उससे खासे परेशान थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने भ्रष्टाचार से अर्जित धन से शहर में प्लॉट भी खरीदा हुआ है। समय-समय पर उपभोक्ताओं द्वारा आरोपी राकेश पर गलत कार्य करने के गंभीर आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।

गौरतलब है कि अगस्त महीने में नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह एसीबी की छठी बड़ी कार्रवाई है। अकेले बिजली निगम में यह चौथा कर्मचारी है, जो रिश्वत लेते पकड़ा गया है। इससे पहले इसी महीने बिजली विभाग के एक लाइनमैन और एक एलडीसी तथा एक फोरमैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पुलिस, स्वास्थ्य और पेंशन विभाग के कर्मचारियों पर भी एसीबी की गाज गिर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, कुछ महकमे एसीबी की रडार पर बताए जा रहे हैं और जल्द ही भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Nuh/Tawdu News: तावडू में यातायात व्यवस्था ध्वस्त, सुबह 8 से रात 10 बजे तक चक्का जाम, डिलीवरी कंपनियों के लंबे ट्रकों ने रोकी शहर की रफ्तार।
तावडू: बुधवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ वाहनों का भारी काफिला देर रात 10 बजे तक रेंगता नजर आया। तावडू से सोहना-केएमपी धूलावट मार्ग, बिलासपुर रोड, नूंह रोड और रेवाड़ी मार्ग शहर के चारों दिशाओं के मुख्य रास्तों पर लगे इस भीषण जाम से पूरा नगर पूरी तरह थम गया। हालात इतने गंभीर थे कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस टीम के भी पसीने छूट गए।

जाम की मुख्य वजह:

स्थानीय निवासियों और चालकों के अनुसार नगर के बिलासपुर रोड पर डिलीवरी कंपनियों के अत्यधिक लंबे (कंटेनर व बड़े ट्रकों) वाहनों का लगातार आवागमन इस जाम की सबसे बड़ी वजह बन रहा है। आए दिन सैकड़ों की संख्या में गुजरने वाली इन लंबी गाड़ियों के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं और एक बार मोड़ पर गाड़ी फंसते ही कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है।

थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी:

मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी जारी की है:
केएमपी का करें उपयोग: जितने भी भारी एवं बड़े व्यावसायिक वाहन हैं, वे दिन के समय शहर के भीतर प्रवेश करने के बजाय अनिवार्य रूप से केएमपी (KMP) एक्सप्रेसवे के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई:

यदि दिन के समय किसी भी डिलीवरी कंपनी या अन्य प्रतिष्ठान की अत्यधिक लंबी और भारी गाड़ियां शहर की सीमाओं में प्रवेश करती पाई गईं, तो उन पर नियमानुसार सख्त चालानी व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती:

देर रात 10 बजे तक स्थिति जस की तस बनी रही और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बावजूद यातायात सुचारू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तावडू नगर को इस रोज-रोज के ट्रैफिक संकट से स्थाई निजात दिलाना और सभी प्रमुख मार्गों पर आवागमन सामान्य बनाना फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी परीक्षा बना हुआ है।

Tawdu Nuh News: तावडू क्षेत्र में धूमधाम से निकला मिलाद-उन-नबी का जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
तावड़ू: पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर तावडू क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों और उलेमाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोग कार, जीप, टेंपो, ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों में सवार होकर पहुंचे और जुलूस की शोभा बढ़ाई। यह जुलूस तावडू खंड के गांव रहाड़ी से शुरू होकर शिकारपुर, तावडू शहर के प्रमुख मार्गों, बायपास, पचगांव रोड व पटौदी रोड चौकी होते हुए सोहना टी-पॉइंट स्थित बाबा खंजर शाह की मजार पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

मजार पर शाही इमाम हजरत मौलाना हाजी अब्दुल गफूर साहब जामा मस्जिद शिकारपुर ने देश और इलाके में अमन-चैन, प्यार-मोहब्बत, भाईचारे और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ कराई। जुलूस के दौरान पूरे रास्ते पैगंबर साहब की शान में नात शरीफ पढ़ी गई और लोगों ने एक-दूसरे को मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बेटियों की तालीम पर भी जोर दिया गया। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएसपी अभिमन्यु लोहान, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार और शहर थाना प्रभारी चंद्रभान भारी पुलिस बल के साथ जुलूस के पूरे मार्ग पर साथ-साथ चले।

पुलिस के सहयोग के लिए जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के चलते जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मौलाना जुल्फिकार रहाड़ी, मौलाना अयूब शिकारपुर, मौलाना अरशद कादरी, अब्दुल मतीन, कारी हमीमुद्दीन, अजहरुद्दीन, मौलाना सादिक, हाफिज साबिर सहित शिकारपुर सरपंच अजरूद्दीन, आसिम खान, शकील, शब्बीर चौधरी, अनीश, मुबीन चौकीदार, कुरी पहलवान, आमीन, जमशेद पुर सरपंच रहाड़ी, मास्टर तोसिफ सहित सबरस, चहलका, रहाड़ी व अन्य गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Nuh Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ रही शहर की सेहत,खांसी-बुखार व त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ी।
तावड़ू: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसका असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। बीते एक सप्ताह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू में और निजी चिकित्सकों के पास खांसी,बुखार,त्वचा संबंधी संक्रमण तथा पेट की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है।

शहर के कई वार्डों में कूड़ा कई दिनों से नहीं उठाया गया है। कूड़े के ढेरों के आसपास मक्खियों और मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। बारिश के बाद जगह-जगह जमा गंदे पानी के कारण मच्छर पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। इससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया, टायफाइड और हैजा जैसी बीमारियों को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था जल्द बहाल नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। शहर के लोगों ने प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने तथा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति बिगड़ने से पहले प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
सफाई कर्मियों के करीब दो सप्ताह से चल रही हड़ताल के चलते कुछ लोग कूड़े को सड़कों के साथ पटरी पर जल रहे हैं,वहीं कई सड़कों पर कचरा बुरी तरह फैला हुआ है।

Mewat Taudu News: तावडू में नगर पालिका की फर्जी एनडीसी से अवैध रजिस्ट्री का आरोप, पीड़ित ने तहसीलदार-एसडीएम से की शिकायत, जांच के आदेश
तावड़ू। नगर में नगर पालिका द्वारा कथित रूप से फर्जी एनडीसी जारी कर अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बावला चौक निवासी जुबेर पुत्र ईसब ने तावडू तहसीलदार, उपमंडल अधिकारी, जिला उपायुक्त और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत देकर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में जुबेर ने आरोप लगाया है कि मजीदन पत्नी जुहरु निवासी बावला ने नगर पालिका तावडू के नाम से कई फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार करवाए हैं। इनका इस्तेमाल कर आरोपी ने अवैध कॉलोनी में वसीका नं. 4353, 4120, 3432 और 3433 की रजिस्ट्री करवा ली। शिकायतकर्ता के अनुसार इन रजिस्ट्रियों में इस्तेमाल की गई प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी शहर के अलग-अलग हिस्सों से ली गई हैं। इन वसीका में वेध बैंक कॉलोनी तावडू की एनडीसी का प्रयोग कर बाईपास बावला रोड की दो खेवत में रजिस्ट्री कराई गई है।

पीड़ित जुबेर का कहना है कि नगर पालिका तावडू के रिकॉर्ड के अनुसार इन सभी रजिस्ट्रियों की कोई भी एनडीसी वैध रूप से जारी नहीं की गई है। आरोपी ने सरकारी अधिकारियों को गुमराह कर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से जाली दस्तावेज तैयार किए हैं। शिकायत में मांग की गई है कि मामले की तुरंत जांच कर आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा फर्जी एनडीसी और फर्जी तरीके से हुई रजिस्ट्रियों को रद्द किया जाए।

इस मामले पर तावडू तहसीलदार रीता ग्रोवर ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के लिए नगर पालिका को तलब किया गया है। वहीं तावडू नगर पालिका सचिव मोहित हुड्डा ने कहा कि उनके कार्यालय से किसी प्रकार की फर्जी एनडीसी जारी नहीं की जाती, यदि किसी ने शिकायत दी है तो वह सबूत पेश करे, निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mewat /Tawdu News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम, वर्धन यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
तावड़ू: नगर के रेवाड़ी रोड स्थित सुशील पैलेस में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव गांधी की 82वीं जयंती के उपलक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तावडू खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत उर्फ रज्जू अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इसमें गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्धन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में वर्धन यादव ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी के नेतृत्व और उनके कार्यों को याद करते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कॉंग्रेस सदस्य पंकज भारद्वाज, युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता चौधरी खालिद आलम सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता वर्धक यादव तावडू नगर पालिका कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे सफाई कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे, जहां पर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की मांग जायज है और उन्हें जल्द पूरा करना सरकार का दायित्व है।

श्रद्धांजलि व जयंती आयोजित कार्यक्रम में गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में लगभग 14 साल और हरियाणा में 12 साल शासन करते हो गए हैं, लेकिन इस दौरान देश और प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिससे छात्रों और युवाओं की हालत सबसे खराब है। छात्रों को आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों और युवाओं की आवाज बनकर लगातार उनके मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार अब भी सोई हुई है और युवाओं की अनदेखी करना उसे भारी पड़ेगा। वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा जातिवाद और नफरत की राजनीति के आधार पर देश को तोड़ना चाहती है, लेकिन अब देश के युवा इस राजनीति को समझ चुके हैं और इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने गुरुग्राम का उदाहरण देते हुए कहा कि साइबर सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है।

भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन धरातल पर काम शून्य है। कांग्रेस के शासन में गुरुग्राम को एक अलग पहचान और सुंदरता दी गई थी, लेकिन भाजपा की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण उसे बर्बाद किया गया है। उन्होंने कहा कि तावडू मेवात क्षेत्र सोहना विधानसभा में आता है और यहां भाजपा का विधायक होने के बावजूद विकास के नाम पर तावडू को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। क्षेत्र के लोग भाजपा के वादों और झूठ से तंग आ चुके हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करें और कांग्रेस में आस्था जताकर पार्टी को मजबूत करें ताकि राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाया जा सके और देश को विकास की राह पर लाया जा सके।

Mewat/ Tawdu News: तावडू अनाज मंडी में थार पर चढ़कर शराब पीते युवक ने मचाया हुड़दंग, तेज म्यूजिक और गाली-गलौज पर गिरफ्तार
तावडू: शहर थाना पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र में शराब के नशे में थार गाड़ी की छत पर चढ़कर हुड़दंग मचाने और तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर आमजन की शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त पुलिस गश्त पर अनाज मंडी तावडू में थी। इसी दौरान एक थार गाड़ी में बैठा युवक शराब पी रहा था और तेज आवाज में म्यूजिक चला रहा था। युवक गंदी-गंदी गालियां दे रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों को परेशानी हो रही थी।

पुलिस जब युवक के पास पहुंची तो वह हाथ में शराब की बोतल लेकर नीचे उतरा और पुलिस को देखकर बोतल गट-गट पीने लगा। पुलिस द्वारा बोतल छीनने का प्रयास करने पर आरोपी ने खाली बोतल सड़क पर पटककर फोड़ दी और कहा कि "पुलिस मेरा क्या बिगाड़ेगी"। इसके बाद पुलिस ने साथी मुलाजिमों की मदद से उसे काबू किया,पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वकील पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी गांव कांगरका, थाना सदर तावडू बताया।

तावड़ू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि आरोपी ने सड़क पर शराब पीकर, तेज म्यूजिक बजाकर और गाली-गलौज कर आमजन की शांति भंग की है। इस संबंध में थाना शहर तावडू में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर थार गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।

Mewat /Taudu News: अधिकारियों के लिए पार्किंग नहीं,कर्मचारी ही बन बैठे पार्किंग के मालिक।
तावड़ू : सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों और आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पहले से ही चुनौती बनी हुई है,वहीं कुछ कर्मचारी खुद को अधिकारी समझकर पार्किंग की जगह पर कब्जा जमाए हुए हैं। वह भी काली थार लेकर,जो अक्सर अधिकारियों के पास नहीं दबंगों के पास होती है। कार्यालय परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर कर्मचारियों द्वारा अपने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं,जिससे अधिकारियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थिति यह है कि कई बार अधिकारियों को भी वाहन खड़ा करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय तक वाहन पार्किंग में खड़े रखने से अन्य लोगों को वाहन लगाने के लिए जगह नहीं बचती। इससे कार्यालय परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित कर कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि पार्किंग व्यवस्था सुचारू हो सके।

शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट सुभाष शर्मा जबरन काली ब्लैक थार गाड़ी को पार्क कर अंदर चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ितों के लिए तो कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं और कर्मचारी अपनी दबंगई दिखाते हुए गाड़ी को पार्क कर देते हैं जबकि डीएसपी और एसडीएम के अलावा किसी भी कर्मचारी को यहां गाड़ी गाड़ी पार्क करने की कोई अनुमति नहीं है।