फिरोजपुर झिरका - देश रोजाना

Mewat/Ferozepur Jirkha: जलाभिषेक यात्रा के दौरान फिरोजपुर झिरका में बंद रहेंगी मीट-मांस व शराब की दुकानें : एसडीएम
फिरोजपुर झिरका। आगामी तीन अगस्त को नूंह जिले में आने वाली जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय सभागार में एसडीएम लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि तथा पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जलाभिषेक यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्र व हाइवे से लगती मीट-मांस और शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
पीस कमेटी के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखते हुए प्रशासन से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रबंध करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र हमेशा से भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है तथा सभी समुदायों के सहयोग से इस परंपरा को आगे भी कायम रखा जाएगा।
एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट की व्यवस्था की जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके अलावा एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि जलाभिषेक यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा क्षेत्र की शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर पूर्व प्रधान अर्जुनदेव चावला, जिला पार्षद उमर पाडला, फकरुद्दीन चेयरमैन, साबिर सरपंच रनियाला, हाजी गनी सरपंच, राजकुमार चुटानी, भाजपा नेता अग्रसेन गोयल, प्रोफेसर करम इलाही, डॉ. वीपी महेश्वरी, शरीफ कुरैशी प्रधान, यशपाल भटेजा, नायब रवि कुमार, एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, एसएचओ सिटी कुलदीप सिंह, बीडीपीओ विशाल आजाद नगीना, बीडीपीओ अजीत सिंह फिरोजपुर झिरका समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Nuh Mewat News: 26 जुलाई को फिरोजपुर झिरका में लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान अंत्योदय मेला : अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति
नूंह: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने  बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के अंतर्गत 26 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय (बीडीपीओ ऑफिस), मेले का उद्देश्य झिरका में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में लगभग 3,000 पात्र लाभार्थी परिवार भाग लेंगे।

पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों की पूर्व काउंसलिंग, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा योजनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि मेले में ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी, महिला विकास, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग निगम, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, रोजगार विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग, रेड क्रॉस सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

पात्र परिवारों से अपील

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें तथा लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि अंत्योदय मेले का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। उन्होंने पात्र परिवारों से भी अपील की कि वे 26 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे डीपीओ कार्यालय, फिरोजपुर झिरका पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Nuh Mewat News: 26 जुलाई को फिरोजपुर झिरका में लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला: एडीसी
नूंह: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने  बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के अंतर्गत 26 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय फिरोजपुर झिरका में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में लगभग 3,000 पात्र लाभार्थी परिवार भाग लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति अपने कार्यालय में योजना से संबंधित बैठक में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रही थी।

26 जुलाई को बीडीपीओ कार्यालय, फिरोजपुर झिरका में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के अंत्योदय मेले की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति।

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों की पूर्व काउंसलिंग, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा योजनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि मेले में ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी, महिला विकास, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग निगम, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, रोजगार विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग, रेड क्रॉस सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें तथा लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि अंत्योदय मेले का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। उन्होंने पात्र परिवारों से भी अपील की कि वे 26 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे बीडीपीओ कार्यालय, फिरोजपुर झिरका पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Mewat/Ferozepur Jirkha: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस, 6 यात्री घायल
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव बघोला के समीप गुजरात से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद बस के दरवाजे नहीं खुलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बस गांव बघोला के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, टोल कर्मचारियों और एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और टोल कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयास से सुचारु कराया। राहत की बात यह रही कि समय पर बचाव कार्य शुरू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल सुरक्षित है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Mewat/ Firozepur Jhirka News: नौ लाख रुपये प्रतिमाह की लागत से शहर में शुरू हुई डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सेवा
फिरोजपुर झिरका: शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर पालिका फिरोजपुर झिरका ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी का चयन किया गया है, जिस पर लगभग 9 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने नगर पालिका सचिव राजेश मेहता की मौजूदगी में कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि यह कार्य रोहतक की एक फर्म को पांच वर्ष के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सौंपा गया है। एजेंसी द्वारा संचालित सभी वाहनों में जीपीएस (लोकेशन ट्रैकिंग) प्रणाली लगाई गई है तथा पारदर्शिता और निगरानी के लिए वाहनों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर तक घर-घर जाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें तथा केवल नगर पालिका के वाहनों में ही डालें। साथ ही प्रत्येक घर में डस्टबिन का उपयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से बचें, ताकि शहर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बन सके।
नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में कूड़ा जमा होने या सफाई से संबंधित कोई शिकायत हो, तो नागरिक सफाई दरोगा के मोबाइल नंबर 8570867909 पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने के ढाई घंटे के भीतर संबंधित स्थान से कूड़ा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका ने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था शहर की स्वच्छता को नई दिशा देगी और फिरोजपुर झिरका को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर पार्षद सुभाष, पार्षद विनोद जांगड़ा, पार्षद इलियास, पार्षद धर्मपाल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Mewat News: देर रात पुलिस की रेड, संदिग्ध महिलाएं हिरासत में; पूछताछ के बाद छोड़ा, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर-10 में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शनिवार देर रात पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं के साथ-साथ सहित कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया और वार्डवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
वार्डवासियों ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वार्ड का एक व्यक्ति लंबे समय से बाहरी महिलाओं और संदिग्ध लोगों का अपने मकान पर आना-जाना करवाता है। उनका कहना है कि इस कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने संबंधित मकान मालिक से इस बारे में आपत्ति जताई तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत देने वालों में दाताराम तंवर, मीनू शर्मा, सुभाष, संतराम, शुभम शर्मा, सुंदर लाल, बंसी पंडित, कमल शर्मा, हेमादेवी और रमेश सहित अन्य वार्डवासी शामिल हैं। उनका कहना है कि 11 जुलाई की देर रात पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारकर वहां मौजूद महिलाओं और अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। इसके बाद पूरे शहर में मामले की चर्चा फैल गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले को लेकर समाज सुधार कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, जिला पार्षद उमर पाडला और मुफ्ती अहमद साकिर ने कहा कि शहर में देह व्यापार होने की सूचनाएं सामने आई हैं। ये गंभीर विषय है। इस संबंध में समाज सुधार कमेटी के सदस्य सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत करेंगे और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखेंगे।
वहीं, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर संबंधित मकान पर जांच की गई थी। वहां मिले लोगों की आवश्यक पूछताछ कर उनकी रपट दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान देह व्यापार से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया। यदि भविष्य में किसी के पास इस प्रकार की कोई ठोस सूचना या साक्ष्य आते हैं तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Mewat News: करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत, समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित सुभाष कालोनी में रविवार शाम करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान तौफीक पुत्र सिराज, निवासी वार्ड-2, फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, तौफीक रविवार शाम अपने घर में टेबल फैन का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
बताया गया है कि मृतक का परिवार घुमंतू जाति से संबंध रखता है और कूड़ा-कचरा एकत्र कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। तौफीक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता वसीम जाफर ने स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना के बाद कई बार एंबुलेंस सेवा पर फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि यदि समय रहते एंबुलेंस और चिकित्सकीय सहायता मिल जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।
वसीम जाफर ने कहा कि क्षेत्र की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली की जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की मांग की।
फिलहाल घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और लोग प्रशासन से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Palwal News: यशवीर की सोइल टू सोल पहल बनी किसानों के लिए नई उम्मीद
पलवल:  गांव जनौली निवासी यशवीर वरुण तेवतिया ने अपनी पढाई के साथ किसानों के जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लिया है। यशवीर ने किसानों की समस्याओं को समझने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोइल टू सोल(धरती से आत्मा तक) नामक एक अनूठा शोध एवं जागरूकता अभियान शुरू किया। इस पहल के तहत उन्होंने हरियाणा के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों से सीधे संवाद किया। उनकी चुनौतियों को समझा तथा मिट्टी की सेहत, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आधुनिक वैज्ञानिक खेती के महत्व पर विस्तार से अध्ययन किया। अपने अभियान के दौरान यशवीर ने किसानों को मिट्टी परीक्षण किट भी वितरित कीं और उन्हें नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए यशवीर वरुण तेवतिया।

देहरादून स्थित देश के प्रतिष्ठित दी दून स्कूल की 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र यशवीर वरुण तेवतिया ने यह साबित कर दिया है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उम्र नहीं, बल्कि संवेदनशील सोच, समर्पण और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। कृषि और किसानों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता ने उन्हें कम उम्र में ही एक प्रेरणादायी पहचान दिलाई है। उनका मानना है कि स्वस्थ मिट्टी ही बेहतर उत्पादन, कम लागत और किसानों की आर्थिक समृद्धि की आधारशिला है। यदि समय रहते मिट्टी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो खेती की लागत लगातार बढ़ेगी और किसानों की आय प्रभावित होगी। यशवीर वरूण तेवतिया का कहना है कि आज किसान बढ़ती उत्पादन लागत, सिंचाई के लिए पानी की कमी, कृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारी के अभाव तथा कृषि विशेषज्ञों की सीमित पहुंच जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अधिकांश किसान नई तकनीकों और आधुनिक खेती को अपनाना चाहते हैं, लेकिन सही समय पर उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाने के कारण वे इसका पूरा लाभ नहीं उठा पाते। किसानों से बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि कृषि अनुसंधान और खेत तक उसकी जानकारी पहुंचाने के बीच अभी भी बड़ा अंतर मौजूद है।
यशवीर कहते हैं कि उनका उद्देश्य 'सोइल टू सोल' को केवल एक शोध परियोजना तक सीमित रखना नहीं है। भविष्य में वे इस अभियान को अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचाना चाहते हैं, अधिक किसानों को इससे जोडऩा चाहते हैं तथा विद्यार्थियों और युवाओं को भी इस जनहितकारी पहल का हिस्सा बनाना चाहते हैं। यशवीर का सपना है कि वे विदेश में कृषि, मृदा विज्ञान और आधुनिक तकनीकों का उच्च अध्ययन करें, ताकि वैज्ञानिक शोध और नई तकनीकों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जा सके तथा खेती को अधिक टिकाऊ, लाभदायक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि यदि हमारी मिट्टी स्वस्थ रहेगी तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। किसान भाई नियमित रूप से मिट्टी की जांच करवाएं, वैज्ञानिक सलाह अपनाएं और नई तकनीकों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहें।

Firozpure Jhirka News: ब्याज माफी योजना का असर: 40 लाख का हाउस टैक्स जमा, फिरोजपुर झिरका ने जिले में बनाया रिकॉर्ड
फिरोजपुर झिरका:  हरियाणा सरकार की ओर से हाउस टैक्स के बकाया ब्याज को माफ किए जाने की योजना का फिरोजपुर झिरका शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सरकार की इस राहत का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी संपत्तियों का बकाया हाउस टैक्स जमा कराया। इसके परिणामस्वरूप फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के खाते में करीब 40 लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ है। राजस्व संग्रह के मामले में नगर पालिका ने नूंह नगर परिषद, तावडू और पुन्हाना नगर पालिकाओं को पीछे छोड़ते हुए जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार प्रदेश सरकार ने गत माह एकमुश्त राहत देते हुए बकाया हाउस टैक्स पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह माफ कर केवल मूल राशि जमा कराने का निर्णय लिया था। योजना लागू होने के बाद नगर पालिका ने लोगों को लगातार जागरूक किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। बड़ी संख्या में संपत्ति स्वामियों ने इस अवसर का लाभ उठाकर वर्षों से लंबित हाउस टैक्स जमा कर दिया। इससे जहां नागरिकों को ब्याज से राहत मिली, वहीं नगर पालिका की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नगर पालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, टैक्स क्लर्क नासिर हुसैन, प्रताप सिंह और बृजमोहन ने संयुक्त रूप से बताया कि अभियान के दौरान करीब 40 लाख रुपये से अधिक का हाउस टैक्स वसूल किया गया। उनका कहना है कि जिले के अन्य शहरी निकायों की तुलना में फिरोजपुर झिरका का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है, जो नगर पालिका के लिए बड़ी उपलब्धि है। अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका को मिलने वाला राजस्व शहर में विकास कार्यों की गति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इससे सड़क, नालियां, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। उन्होंने ऐसे संपत्ति मालिकों से भी समय पर हाउस टैक्स जमा कराने की अपील की है, जिनका कर अभी बकाया है, ताकि शहर के विकास कार्यों को और गति मिल सके।

Firozepur Jhirka News: 10 दिनों से खराब पड़ी पेयजल मोटर, पानी के संकट से जूझ रहे रावली के ग्रामीण
फिरोजपुर झिरका: फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रावली में पिछले लगभग 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति की मोटर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोटर खराब होने से गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीण समाजसेवी सद्दाम हुसैन रावली, रफीक, कमरूद्दीन, आस मोहम्मद, फकरुद्दीन, राशिद, आसीद खान, उमर मोहम्मद, हारून सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार मोटर खराब होने की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों के बावजूद समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार निजी साधनों से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मांग की है कि खराब पड़ी मोटर को तत्काल बदलकर या मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Ferozepur Jirkha News: सीवरेज लाइन बिछाने में अनियमितताओं के आरोप, निर्माण कार्य पर उठे सवाल
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका शहर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही नई सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य विवादों में घिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के उपयोग और संबंधित विभाग की लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी सर्विस रोड पर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी दौरान दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद निर्माणाधीन सीवरेज लाइन के लिए बनाए गए कई मैनहॉल जमीन में धंस गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

शहर के बाबा प्रेमचंद, राजेश कुमार, अनिल जैन, इकरामुद्दीन, सुनील बंसल सहित अन्य नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यदि हल्की बारिश में ही मैनहॉल धंस रहे हैं तो भविष्य में भारी बारिश और सामान्य उपयोग के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
शहर के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सीवरेज व्यवस्था की सफाई और रखरखाव के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद शहरवासियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि पहले से बिछाई गई सीवरेज लाइन का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है और कई स्थानों पर पुराने मैनहॉल जमीन के नीचे दब चुके हैं, जिससे सीवर की सफाई और रखरखाव में भी भारी परेशानी आती है।

लोगों का कहना है कि नई सीवरेज लाइन का निर्माण भी यदि इसी प्रकार की लापरवाही के साथ किया गया तो करोड़ों रुपये की सरकारी राशि व्यर्थ चली जाएगी और शहरवासियों को भविष्य में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने राज्य सरकार और संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि शहर को स्थायी और बेहतर सीवरेज सुविधा मिल सके। इस बारे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सूबेसिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही बरतने नहीं दी जाएगी। संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतने और कार्य को पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस जगह से निर्माणाधीन मैनहॉल धंसा है वो पानी की पाइप लाइन की वजह से धंसा है अन्यथा कोई अनियमितता नहीं है।

Ferozepur Jhirkha News: समाज सुधार जमात ने ली प्रतिज्ञा, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मिलकर लड़ने का लिया संकल्प
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में बढ़ रही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को समाज सुधार जमात द्वारा फिरोजपुर झिरका में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक नेताओं तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और समाज सुधार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि लंबे समय बाद क्षेत्र के कई बड़े सियासी दिग्गज एक ही मंच पर नजर आए। पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक नसीम अहमद, विधायक मामन खान इंजीनियर, इनेलो नेता हबीब हवननगर, मनीष जैन चेयरमैन,जिला पार्षद उमर पड़ला, मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं की एक मंच पर मौजूदगी पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने इसे समाज सुधार के मुद्दे पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश बताया।
कार्यक्रम से पूर्व समाज सुधार जमात के सदस्यों ने शाही जामा मस्जिद से एक जागरूकता रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई नवाब शमसुद्दीन पार्क स्थित सद्भावना मंडप पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली के दौरान लोगों को नशाखोरी, गौ तस्करी, साइबर अपराध, ओएलएक्स ठगी, चोरी तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही गौ हत्या रोकने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
सद्भावना मंडप में आयोजित बैठक में पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक नसीम अहमद, विधायक मामन खान, समाजसेवी एवं राजनीतिक नेता हबीब हवननगर, नपा चेयरमैन मनीष जैन, जिला पार्षद उमर पड़ला, मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फखरुद्दीन, मुफ्ती जाहिद नूंह, मुफ्ती अहमद शाकिर, राजकुमार चुटानी, साकिर सरपंच, एसडीएम लक्ष्मी नारायण, सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेवात की पहचान भाईचारे, शिक्षा और सामाजिक एकता से रही है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के कारण क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है। नशाखोरी, गौ तस्करी, साइबर ठगी, चोरी और अन्य अपराधों को समाप्त करने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा की ओर ध्यान देने तथा समाज विरोधी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।
इसके अलावा शादी-विवाह समारोहों में डीजे और डांस पार्टियों के बढ़ते चलन पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामाजिक मर्यादाओं और पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में समाज सुधार जमात ने क्षेत्रवासियों से सामाजिक सुधार आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा मेवात को अपराध और सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।