राज्य - देश रोजाना

टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी के साथ किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन
गोरखपुर:  टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए। गोरखनाथ मंदिर आगमन पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन कराने के बाद एन. चंद्रशेखरन को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और नाथपंथ तथा इसके महान संतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थापित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लोकार्पण समारोह में शामिल होने गोरखपुर आए टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने उन्हें शिवगोरक्ष नामाकृत अंगवस्त्र और मंदिर का प्रसाद भेंट किया।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नाथपंथ के इतिहास, विस्तार-प्रसार, इस पंथ के प्रवर्तक महायोगी गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन और नाथपंथ के महान संतों के बारे में बताया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद एन. चंद्रशेखरन गोरक्षपीठ की तरफ से आयोजित दोपहर भोज में भी शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश में टाटा समूह की उपस्थिति होगी दोगुनी, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब: एन. चंद्रशेखरन
लखनऊ:  टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे संभावनाशील औद्योगिक राज्यों में एक है और आने वाले वर्षों में यहां टाटा समूह की उपस्थिति दोगुनी से अधिक होने जा रही है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत नेतृत्व के कारण उद्योगों के विस्तार के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। एन चंद्रशेखरन ने ये बातें राजधानी में टाटा मोटर्स की 10 लाखवीं बस के फ्लैग ऑफ अवसर पर कहीं।

यूपी बनेगा देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन
एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यूपी में तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत नीतिगत समर्थन और निवेश के अनुकूल वातावरण इसे औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बना रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। राज्य सरकार की नीतियों और सहयोग के कारण उद्योगों को विस्तार का बेहतर अवसर मिल रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मौजूद अपार संभावनाएं, बढ़ती आर्थिक गतिविधियां और युवा कार्यबल इसे देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में प्रदेश न केवल औद्योगिक, बल्कि तकनीकी और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।

अगले पांच वर्षों में 20 लाख वाहनों के उत्पादन का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि लखनऊ स्थित टाटा प्लांट केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि सप्लायर्स, पार्टनर्स और स्थानीय समुदाय के साथ विकसित एक सशक्त इकोसिस्टम है, जो टाटा समूह और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच विश्वास और साझेदारी का प्रतीक है। 34 वर्षों में 10 लाख वाहनों के उत्पादन का यह माइलस्टोन इस मजबूत संबंध और निरंतर विकास यात्रा को दर्शाता है। एन चंद्रशेखरन ने विश्वास जताया कि जिस प्रकार अब तक की प्रगति हुई है, अगले पांच वर्षों में 20 लाख वाहनों के उत्पादन का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में वैश्विक स्तर पर सबसे तेज गति से बढ़ेगी और उत्तर प्रदेश इस विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

टीसीएस की यूपी यूनिट्स में अगले 5 वर्षों में होंगे 40 हजार प्रोफेशनल्स
एन चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा मोटर्स का पोर्टफोलियो तेजी से विस्तृत हो रहा है, जिसमें पारंपरिक डीजल वाहनों के साथ-साथ सीएनजी, इलेक्ट्रिक और भविष्य में हाइड्रोजन आधारित वाहन भी शामिल होंगे। इससे उत्तर प्रदेश न केवल देश के लिए, बल्कि वैश्विक बाजार के लिए भी एक महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात केंद्र बन सकता है। टाटा समूह की अन्य कंपनियों के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के वर्तमान में लगभग 20,000 प्रोफेशनल्स लखनऊ, नोएडा और वाराणसी में कार्यरत हैं, जिनकी संख्या अगले पांच वर्षों में 40,000 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा पावर, डिफेंस, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी समूह का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

मथुरा व गोरखपुर में भी सक्रिय पहल, सीएम का जताया आभार
उन्होंने कहा कि टाटा समूह केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान दे रहा है। जल संरक्षण, स्किल डेवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में पहल करते हुए समूह मथुरा में जल स्रोतों के पुनर्जीवन और गोरखपुर में एआई टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना जैसे कार्य कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग और दूरदर्शी नीतियों के कारण ही यह विकास संभव हो पाया है।

गणतंत्र दिवस रिहर्सल: दिल्ली में ट्रैफिक बदलाव, विजय चौक से इंडिया गेट तक सड़कें बंद
दिल्ली प्रशासन ने गणतंत्र दिवस से पहले होने वाली परेड की रिहर्सल को लेकर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन की घोषणाएं की हैं। 26 जनवरी से पहले आयोजित होने वाली इस रिहर्सल के दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक की सड़कें बंद रहेंगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, भीड़ और ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

विशेष ट्रैफिक व्यवस्थाओं के तहत:

विजय चौक, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के आसपास के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

रिहर्सल के दौरान निर्धारित मार्गों के पास पार्किंग और स्टॉपेज को भी अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

पुलिस फ्लैग और साइनेज के माध्यम से मार्गों की जानकारी लोगों तक पहुँचाएगी।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि यह कदम गणतंत्र दिवस समारोह की सुचारू रूप से तैयारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि सभी यात्री और स्थानीय लोग किसी असुविधा के बिना अपनी यात्रा कर सकें।

पुलिस ने विशेष रूप से यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति आवश्यक कारणों से इन मार्गों से गुजर रहा है, तो वह पहले से ही वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाकर ही यात्रा करें।

धान घोटाले में जांच तेज, हरियाणा में 19 जिला खाद्य नियंत्रकों के तबादले
हरियाणा में सामने आए धान घोटाले को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। घोटाले की जांच को तेज करते हुए सरकार ने 19 जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (DFSC) के तबादले कर दिए हैं। इस कार्रवाई को जांच में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इसके साथ ही सरकार ने 8 जिलों के 39 मंडी सचिवों के खिलाफ गेट पास में अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते चार्जशीट जारी कर दी है। आरोप है कि धान की खरीद और उठान के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए फर्जी गेट पास जारी किए गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां अब खरीद रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर, ट्रांसपोर्टेशन और भुगतान प्रक्रिया की गहन जांच कर रही हैं। सरकार ने साफ किया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी दोषी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य सरकार का कहना है कि किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में जांच के दायरे में और अधिकारियों के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा की बड़ी परियोजनाओं में लगेगा QR कोड, अब 1 क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी
हरियाणा सरकार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में चल रही और आने वाली सभी बड़ी सरकारी परियोजनाओं पर QR कोड लगाया जाएगा, जिसे स्कैन कर आम नागरिक परियोजना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

सरकार के इस नए सिस्टम के तहत, QR कोड स्कैन करते ही संबंधित योजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR), तकनीकी स्पेसिफिकेशन, लागत, कार्य की समय-सीमा, साथ ही ठेकेदार और जिम्मेदार इंजीनियर का नाम और संपर्क विवरण उपलब्ध होगा।

इस पहल का मकसद न सिर्फ सरकारी कामकाज को पारदर्शी बनाना है, बल्कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार भी करना है। यदि किसी परियोजना में देरी, लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है, तो नागरिक सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था सड़कों, पुलों, सरकारी भवनों, जलापूर्ति, सिंचाई और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। इससे जनता को यह भी पता चल सकेगा कि उनके टैक्स का पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है।

हरियाणा सरकार का मानना है कि डिजिटल तकनीक के इस उपयोग से जनता का भरोसा बढ़ेगा और विकास कार्यों की निगरानी ज्यादा प्रभावी होगी।

दिल्ली में 26 जनवरी से 31 मार्च तक 5 दिन ड्राई डे, इन त्योहारों पर पूरी तरह बंद रहेगी शराब बिक्री
राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 5 विशेष दिनों पर ड्राई डे लागू रहेगा। इन अवसरों पर शराब की खुदरा बिक्री, बार और रेस्तरां में शराब परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला सार्वजनिक व्यवस्था, धार्मिक भावनाओं और राष्ट्रीय आयोजनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिन दिनों ड्राई डे घोषित किया गया है, उनमें शामिल हैं:

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस

महाशिवरात्रि

ईद-उल-फितर

राम नवमी

महावीर जयंती

ड्राई डे के दौरान दिल्ली की सभी शराब की दुकानें, बार और क्लब बंद रहेंगे। हालांकि सरकार ने एल-15 लाइसेंस प्राप्त स्टार और लग्जरी होटलों को सीमित छूट दी है। ऐसे होटल अपने ठहरे हुए मेहमानों को केवल कमरे के अंदर (इन-रूम डाइनिंग) शराब परोस सकेंगे, सार्वजनिक स्थानों या रेस्तरां में नहीं।

आबकारी विभाग के अनुसार, ड्राई डे के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल है। विभाग ने होटल, बार और शराब विक्रेताओं को पहले से निर्देश जारी कर दिए हैं।

सरकार का कहना है कि इन पवित्र और राष्ट्रीय महत्व के अवसरों पर सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्राई डे जरूरी है।

बिजनौर मंदिर में 36 घंटे तक हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगाता कुत्ता: आस्था, चमत्कार या मेडिकल इमरजेंसी?
सुबह का समय था, बिजनौर का एक छोटा सा प्राचीन हनुमान मंदिर रोज़ की तरह खुला हुआ था। तभी लोगों ने देखा कि एक कुत्ता मंदिर में आकर हनुमान जी की मूर्ति के चारों तरफ घूम रहा है। पहले किसी ने ज़्यादा ध्यान नहीं दिया, सबको लगा थोड़ी देर में चला जाएगा। लेकिन वह कुत्ता रुका नहीं। घंटों बीत गए, फिर पूरा दिन निकल गया, फिर रात भी हो गई, लेकिन कुत्ता वहीं गोल-गोल घूमता रहा। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में वो लगातार करीब 36 घंटे तक हनुमान जी की मूर्ति के चारों ओर घूमता रहा। न उसने कुछ खाया, न पानी पिया और न ही कहीं जाकर बैठा। बस एक ही दिशा में, एक ही जगह पर घूमता रहा। धीरे-धीरे आसपास के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। किसी ने इसे भगवान का संकेत माना, किसी ने चमत्कार कहा। बात फैलती गई और दूर-दूर से लोग मंदिर आने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि यह कुत्ता “भराव बाबा” का दूत है और बाबा खुद यहाँ प्रकट हुए हैं। फिर क्या था, लोग कुत्ते को छूकर माथे से लगाने लगे, किसी ने फूल चढ़ाए, किसी ने अगरबत्ती जलाई और किसी ने तो उसकी बाकायदा पूजा ही शुरू कर दी। लोग मानने लगे कि कुत्ते में कुछ खास है। यहीं से यह घटना आस्था और बहस की बड़ी कहानी बन गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे और देखते ही देखते लोगो के मिक्स reaction आने लगे कुछ लोगो के लिए यह घटना आस्था का बड़ा प्रतीक बन गई। लोगों का मानना था कि कुत्ते में कोई अलौकिक शक्ति समा गई है। लेकिन साथ ही सवाल भी उठने लगे। कुछ जागरूक लोगों और पशु चिकित्सकों ने इस घटना को दूसरे नजरिए से देखा।

मेडिकल साइंस इस तरह के व्यवहार को बिल्कुल अलग नजर से देखती है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर कोई जानवर लगातार एक ही दिशा में गोल-गोल घूमता रहे, तो यह सामान्य बात नहीं होती। इसे मेडिकल भाषा में “कंपल्सिव सर्कलिंग” कहा जाता है। यह तब होता है जब जानवर के दिमाग या नर्वस सिस्टम में कोई गंभीर गड़बड़ी आ जाती है। ऐसे जानवर को खुद का कंट्रोल नहीं रहता, उसका दिमाग बार-बार शरीर को एक ही हरकत करने का संकेत देता रहता है।

पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार कई खतरनाक बीमारियों की वजह से हो सकता है। इसमें सबसे बड़ा खतरा ब्रेन इंफेक्शन का होता है, जिसमें दिमाग में सूजन आ जाती है और जानवर का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके अलावा रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी में भी जानवर अजीब हरकतें करने लगता है, डर या दर्द महसूस नहीं करता और भूख-प्यास का एहसास भी धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। कई मामलों में दिमाग में ट्यूमर या *नर्वस सिस्टम के खराब हो जाने से भी जानवर लगातार घूमता रहता है। डॉक्टर यह भी बताते हैं कि 30–36 घंटे तक बिना खाए-पिए रहना अपने आप में एक बड़ा खतरा है। इसका मतलब है कि जानवर का दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर रहा। उसे न भूख लग रही है, न प्यास का एहसास हो रहा है, और न ही थकान महसूस हो रही है। यह साफ संकेत होता है कि जानवर गंभीर हालत में है और उसे तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है।

ऐसे मामलों में पूजा-पाठ या चमत्कार मानने की बजाय सबसे जरूरी होता है जानवर को सुरक्षित जगह पर ले जाना, उसे छूने से बचना और तुरंत किसी पशु चिकित्सक को दिखाना। इलाज में देरी जानवर की जान भी ले सकती है और आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बन सकती है। मेडिकल साइंस का एक तरफ साफ कहना है कि यह आस्था का नहीं, बल्कि इलाज का मामला होता है।

ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। कभी किसी सांप को शिव का रूप मान लिया गया, कभी किसी पेड़ को देवी का अवतार, और कई बार जानवरों के असामान्य व्यवहार को चमत्कार कह दिया गया।
जैसे की 2025 में  उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन आँखों और दो मुंह वाला बछड़ा
एक गाय ने असाधारण रूप वाला बछड़ा दिया, जिसमें तीन आँखें और दो मुंह थे। गाँव वाले इसे भगवान का चमत्कार मानकर दर्शन करने और पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा होने लगे। पशु चिकित्सकों ने कहा कि जन्मजात अनियमितता कभी-कभी हो सकती है, लेकिन लोगों के विश्वास ने इसे धार्मिक रूप दे दिया।

ऐसे ही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 2025 में कांटी प्रखंड में लगभग 500 साल पुराने एक पेड़ की जड़ में नाग बाबा दिखाई देने की खबर फैली। स्थानीय लोगों ने इसे दैवीय चमत्कार मानकर पूजा-पाठ शुरू कर दिया। पहले से ही वहां कमल के फूलों के असामान्य खिलने जैसी घटनाओं का दावा था, जिसने लोगों की आस्था और बढ़ा दी। दूर-दूर से लोग दर्शन करने आए और यह साधारण पेड़ अचानक आस्था का केंद्र बन गया।

और अब बिजनौर की यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम भावनाओं में बहकर सही और गलत का फर्क भूलते जा रहे हैं? कुत्ता भगवान का संदेशवाहक हो सकता है, यह मानना लोगों का विश्वास है, लेकिन उसे समय पर मेडिकल मदद न देना एक बड़ी चूक भी हो सकती है। शायद सच्ची भक्ति यही होती कि पूजा के साथ-साथ उसका इलाज भी कराया जाता। क्योंकि अगर भगवान होते भी, तो सबसे पहले जीवन की रक्षा को ही धर्म मानते। लकिन आज की सचाई आपके सामने है

हरियाणा अग्निवीर नीति-2024: सेना सेवा के बाद युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार का सुनहरा अवसर
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को लेकर एक बड़ी और दूरदर्शी पहल की है। हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में जून 2022 में शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार वर्षों के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा करने का अवसर मिला।

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किया गया पहला अग्निवीर बैच जुलाई 2026 में अपनी सेवा पूरी करेगा। इसके बाद हरियाणा सरकार द्वारा अगस्त 2026 से हरियाणा अग्निवीर नीति-2024 लागू की जाएगी, जिसके माध्यम से अग्निवीरों को सेना सेवा के बाद सरकारी नौकरी और विभिन्न रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बनाई है। इस नीति के तहत अग्निवीरों को राज्य सरकार की नौकरियों में प्राथमिकता, आरक्षण और कौशल आधारित रोजगार के अवसर दिए जाएंगे, ताकि सेना से लौटने के बाद उन्हें रोजगार के लिए भटकना न पड़े।

उन्होंने आगे कहा कि अग्निवीर देश की सुरक्षा में योगदान देने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और तकनीकी कौशल भी अर्जित करते हैं, जिसे नागरिक सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है। हरियाणा सरकार का यह कदम न केवल युवाओं का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्र सेवा को करियर से जोड़ने का मजबूत माध्यम भी बनेगा।हरियाणा अग्निवीर नीति-2024 को युवाओं के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और इससे राज्य में रक्षा सेवाओं के प्रति रुचि और विश्वास और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

दिल्ली में शुरू हुई अटल कैंटीन योजना: सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन
दिल्ली सरकार ने आज से अटल कैंटीन योजना (Atal Canteen Scheme) की शुरुआत कर दी है, जिसका उद्देश्य शहर के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत दिल्ली में कुल 100 जगहों पर कैंटीन खोली जा रही हैं, जहां लोग सिर्फ 5 रुपये में भरपेट और हेल्दी खाना खा सकेंगे।

अटल कैंटीन योजना में विशेष ध्यान झुग्गी बस्तियों, मजदूर इलाकों और ऐसे क्षेत्रों पर रखा गया है, जहां लोग आर्थिक तंगी के कारण नियमित और पौष्टिक भोजन नहीं ले पाते। सरकार का कहना है कि इस पहल से न केवल लोगों को सस्ता खाना मिलेगा, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कैंटीन में चावल, दाल, सब्ज़ी और रोटियां जैसी पोषक तत्वों से भरपूर डिशेज़ परोसी जाएंगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य और खाद्य विभाग ने बताया कि सभी कैंटीन में गुणवत्ता और स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही, कैंटीन का संचालन स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से किया जाएगा, जिससे योजना का सामाजिक और आर्थिक लाभ भी बढ़े।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा, "अटल कैंटीन योजना का मकसद हर दिल्लीवासी को सस्ता, पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। हम चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।"

इस योजना के जरिए दिल्ली सरकार ने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आम आदमी पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की पार्टी है : अरविंद केजरीवाल
नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि 13 वर्षों में पार्टी की उपलब्धियां जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा हैं। पार्टी की स्थापना 26 नवंबर, 2012 को हुई थी।

स्थापना दिवस पर, पार्टी ने ‘एक्स’ प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिल्ली में पहली बार सरकार बनाने से लेकर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने तक के सफर को दिखाया गया। वीडियो में केजरीवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया गया।

केजरीवाल ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की पार्टी है।’’ उन्होंने कहा कि चौपालों से लेकर सड़कों तक, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करके बदलाव की लौ जलाई है। आज जो भी उपलब्धियां हैं, वे जनता के विश्वास और हमारे सिपाहियों की तपस्या का परिणाम हैं।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि पार्टी का वादा है कि ‘‘सच्चाई, ईमानदारी और देशसेवा का यह सफर और मजबूती से आगे बढ़ेगा। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’’

पार्टी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज आम आदमी पार्टी की स्थापना के 13 गौरवपूर्ण साल हो गए हैं। अब तक हम देश को शिक्षा, स्वास्थ्य और काम की राजनीति का एक शानदार मॉडल दे चुके हैं, जिसकी सराहना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।’’

वर्ष 2011 के भ्रष्टाचार-रोधी आंदोलन के बाद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। वर्तमान में यह पार्टी पंजाब में सत्ता में है। निर्वाचन आयोग ने ‘AAP’ को 2023 में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया। इसका चुनाव चिन्ह झाड़ू है और पार्टी लगातार दो बार दिल्ली में सत्ता में रह चुकी है।

संविधान दिवस: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं विधायकों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी पुष्पांजलि
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा परिसर में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को याद किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि अगले वर्ष संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें संविधान और लोकतंत्र पर चर्चा होगी। इसके साथ ही विधायकों के लिए संसद परिसर और शीतकालीन सत्र के दौरे की योजना भी बनाई गई है।

हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि संविधान ही हमारी असली ताकत है। जब भारत स्वतंत्र हुआ था, तब देश की विविधताओं और चुनौतियों के बीच संविधान ने हमें एक मजबूत दिशा दी। डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे दूरदर्शी नेताओं ने 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद संविधान तैयार किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हरियाणा विधानसभा प्रधानमंत्री के विजन 'एक देश एक विधायिका' को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी विधानसभा के प्रयासों में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

वर्तमान समय में हरियाणा विधानसभा ने ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिससे नागरिकों में विधायिका के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोकतंत्र के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

सिरसा में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
सिरसा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर विवेक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव तरकांवाली में की गई, जहां इंस्पेक्टर विवेक एक डिपो होल्डर से 5,000 रुपए की कथित रिश्वत ले रहा था।

डिपो होल्डर की शिकायत पर बिछाया गया जाल

सूत्रों के मुताबिक, डिपो होल्डर ने इंस्पेक्टर विवेक द्वारा लगातार रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को दी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने रिश्वत राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर ही पूछताछ शुरू

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने टाइल फैक्ट्री परिसर में ही आरोपी इंस्पेक्टर, शिकायतकर्ता डिपो होल्डर और मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की। यह पूरी कार्रवाई एसीबी सिरसा के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में की गई।

विभागीय कार्रवाई भी संभव

विभागीय सूत्रों ने बताया कि इंस्पेक्टर विवेक के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उसके निलंबन की संभावना जताई जा रही है और एसीबी की रिपोर्ट जल्द ही विभागीय मुख्यालय को भेजी जाएगी।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी पूरे प्रदेश में सक्रिय है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।