धर्म संस्कृति - देश रोजाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की निःशुल्क यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण का अवसर
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पहली विशेष रेलगाड़ी 5 मई को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें, इसके लिए पंजीकरण अवधि को बढ़ाया गया है। फरीदाबाद जिले के श्रद्धालु नई दिल्ली के निर्धारित रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी में सवार होकर तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने बताया कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना के तहत निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं। पात्र व्यक्ति सरल हरियाणा पोर्टल या नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
योजना का लाभ उठाने के लिए यह होगी पात्रता
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि आवेदन के लिए वैध फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा आवश्यक है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक एक सहायक को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जा सकते हैं। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले व्यक्ति भी पूर्ण भुगतान कर इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। योजना के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है।

डीसी ने बताया कि इस योजना के तहत यात्रियों के ठहरने, खाने और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।

पंजीकरण के बाद डीआईपीआरओ कार्यालय में सूचना देना जरूरी
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के उपरांत श्रद्धालु लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय कमरा नंबर 10 में भी अपनी सूचना अवश्य दें, ताकि जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड तैयार कर रेलवे को भेजा जा सके।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की निःशुल्क यात्रा के लिए अब 30 अप्रैल तक पंजीकरण का अवसर
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पहली विशेष रेलगाड़ी 5 मई को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें, इसके लिए पंजीकरण अवधि को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना के तहत निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं। पात्र व्यक्ति सरल हरियाणा पोर्टल या नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। योजना के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है।
योजना का लाभ उठाने के लिए यह होगी पात्रता
आवेदन के लिए वैध फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा आवश्यक है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक एक सहायक को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जा सकते हैं। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले व्यक्ति भी पूर्ण भुगतान कर इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
पंजीकरण के बाद डीआईपीआरओ कार्यालय में सूचना देना जरूरी
डीसी ने बताया कि पंजीकरण के उपरांत श्रद्धालु लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, कमरा नंबर 10 में भी अपनी सूचना लिखित रूप में अवश्य दें, ताकि जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड तैयार कर रेलवे को भेजा जा सके।

हज यात्रियों को 15 अप्रैल तक फ्लाइट कंफर्म करना हुआ जरूरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज यात्रियों के लिए फ्लाइट कंफर्मेशन को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत सभी चयनित हज यात्रियों को अपनी आवंटित उड़ान की पुष्टि आनलाइन माध्यम से करनी होगी। यात्रियों को समिति की वेबसाइट या हज सुविधा एप के माध्यम से फ्लाइट बुकिंग कंफर्म करना होगा। यह सुविधा केवल 15 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी

समिति ने साफ किया है कि एक बार फ्लाइट कंफर्म होने के पश्चात् उसमें किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को तय समय सीमा के भीतर सावधानीपूर्वक अपनी उड़ान की पुष्टि करनी होगी।

इसके अलावा हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा दस्तावेज जारी करने के लिए यह भी अनिवार्य किया गया है कि यात्रियों की पूरी धनराशि जमा हो चुकी हो। बिना पूर्ण भुगतान के आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। आनलाइन फ्लाइट कंफर्म होने के बाद एक रसीद जनरेट होगी। इसी रसीद से हज किट, बोर्डिंग पास व अन्य दस्तावेज मिलेंगे।

गुरु साहिबानों के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं सरकार : नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार गुरु साहिबानों के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। ऐसा करके गुरु परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन आगे बढ़ाया जा रहा है। इनमें बैसाखी पर्व भी शामिल है। हरियाणा की धरती को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि इसका सिख इतिहास और गुरुओं की परंपरा से गहरा संबंध रहा है। लखनौर साहिब, जो श्री गुरु गोबिंद सिंह का ननिहाल था, आज भी उनकी स्मृतियों को संजोए हुए है। हरियाणा के लोगों ने हमेशा सिख गुरुओं के आदर्शों को अपनाया है और उनके संघर्षों में बढ़-चढक़र भाग लिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में कला एवं सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित बैसाखी महोत्सव 2026 के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख इतिहास पर आधारित व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महिला व पुरुषों की दंगल प्रतियोगिता को शुरू करवाया और पतंग उड़ाकर अंतरराष्ट्रीय पतंग प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।

इसके साथ ही हरियाणवी संस्कृति पर आधारित हरियाणा विरासत पवेलियन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले सब को बैसाखी के पावन पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर महान गुरुओं के चरणों में नमन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को सिख संगत की तरफ से कृपाण, सरोपा तथा खंडा साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत एक नए युग की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें गुरु साहिबान की शिक्षाओं, एकता, समर्पण, सेवा और परिश्रम को अपने जीवन में अपनाना होगा। हम सभी को मिलकर ऐसा समाज बनाना होगा, जहां सभी को समान अवसर मिले, जहां कोई भेदभाव न हो और जहां हर व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार हो। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य केवल विकास करना नहीं है, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना, अपनी संस्कृति को संजोना और आने वाली पीढिय़ों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है। जब हम अपने अतीत से प्रेरणा लेते हैं, तभी हम एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की इस कर्मभूमि पर बैसाखी के पावन पर्व पर आप सबके बीच आकर बड़ी खुशी हो रही है। यह वह धरा है, जो धर्म और कर्म की धरती के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का यह उत्सव नई फसलों और नई उम्मीदों का त्योहार है। कुरुक्षेत्र की यह धरा बैसाखी के इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा व सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर है। यह त्योहार हमारी आस्था, परंपरा और इतिहास का जीवंत प्रतीक है। बैसाखी का पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने, श्रम के सम्मान को समझने और समृद्धि का उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है। यह दिन किसानों के परिश्रम का उत्सव है, उनकी मेहनत का सम्मान है और उनकी खुशहाली का प्रतीक है। जब खेतों में लहराती फसलें पककर तैयार होती हैं, तो किसान का हृदय गर्व और आनंद से भर उठता है और उसी खुशी को हम सब मिलकर बैसाखी के रूप में मनाते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैसाखी का यह पावन दिन हमारे इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय भी समेटे हुए है। वर्ष 1699 में इसी दिन आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर दशम पातशाह सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उस समय देश में अन्याय, अत्याचार और अधर्म अपने चरम पर था। ऐसे कठिन समय में गुरु साहिब ने खालसा पंथ की स्थापना करके समाज को एक नई दिशा दी। एक ऐसी दिशा, जिसमें साहस, समानता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खालसा पंथ की स्थापना के समय गुरु साहिब ने पांच प्यारों को चुना, जो विभिन्न जातियों और क्षेत्रों से थे। यह अपने आप में सामाजिक समानता और भाईचारे का एक अद्भुत संदेश था। एक ही बर्तन से अमृत पिलाकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि मानव-मानव में कोई भेद नहीं है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का यह पावन पर्व हमें यह भी सिखाता है कि हम अपने जीवन में सकारात्मकता लाएं, अपने कर्तव्यों का पालन करें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। यह पर्व हमें जोड़ने का संदेश देता है, न कि तोड़ने का। यह हमें सिखाता है कि विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

अमरनाथ यात्रा 2026 की हुई घोषणा
अमरनाथ यात्रा 2026 की घोषणा हो चुकी हैं।श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी।इसका समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर होगा। इस बार यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

यात्रा के औपचारिक आरंभ से पहले, भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए प्रथम पूजा का आयोजन किया जाएग।यह विशेष पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन, यानी 29 जून 2026 को संपन्न होगी।इसी दिन से यात्रा के लिए आध्यात्मिक वातावरण तैयार हो जाता है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ के प्रबंधन के लिए अग्रिम पंजीकरण (Advance Registration) अनिवार्य है। इस साल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी।भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

धर्म परिवर्तन के बाद अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म से जुड़े लोग ही अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई ईसाई या अन्य किसी और धर्म में धर्मांतरण करता है तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा।

जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ईसाई धर्म अपनाने वाला दलित व्यक्ति अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मिलने वाले किसी भी संरक्षण का दावा नहीं कर सकता है।

यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मई 2025 के फैसले के खिलाफ लगाई गई चिंथदा की याचिका पर सुनाया गया। धर्मांतरण के बाद पादरी बने चिंथदा आनंद ने याचिका लगाई थी कि उन्हें अक्काला रामिरेड्डी समेत कुछ लोगों से जातिगत भेदभाव और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट पहले भी स्पष्ट कर चुका हैं - आरक्षण का लाभ लेने धर्म बदलना, संविधान से धोखा करना

1985 के इसी प्रकार के एक केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि कोई व्यक्ति ईसाई धर्म अपनाने के बाद पुनः  हिंदू धर्म में लौटता है, तो उसे एससी दर्जा प्राप्त करने के लिए विश्वसनीय प्रमाण और समुदाय की स्वीकृति की जरूरत होगी। केवल लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से धर्म परिवर्तन करने को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के साथ धोखा करार दिया।

जातिसूचक गालियां देने का आरोप

यह मामला विशाखापट्टनम जिले के अनाकापल्ली का है, जहां मूल रूप से एससी (माला समुदाय) के चिंथदा ईसाई धर्म अपनाने के पादरी बन गया। कुछ दिन बाद गुंटूर जिले के कोथापलेम में रहने वाले अक्कला रामी रेड्डी नाम के शख्स पर चिंथदा ने आरोप लगते हुए कहा  कि अक्कला ने उसे जातिसूचक गालियां दी हैं।

चिंथदा ने इसका SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसके बाद चिंथदा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

केस की जांच के दौरान पता चला था कि ईसाई धर्म अपनाने के कारण चिंथदा का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया था। चिंथदा एक चर्च में करीब 10 साल से पादरी के तौर पर काम कर रहा है

बेंच ने यह देखते हुए कि शिकायतकर्ता चिंतादा ने एससी/एसटी अधिनियम का गलत उपयोग किया है, आरोपी बनाए गए रेड्डी और अन्य के खिलाफ मामला रद्द कर दिया।

इस्लामी तबलीगी जमात का तीन दिवसीय जलसा का शांतिपूर्ण माहौल में हुआ समापन
मेवात/नूंह: नूंह जिले के अड़बर गांव में आयोजित तीन दिवसीय इस्लामी तबलीगी जलसा सोमवार को मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआओं के साथ सकुशल संपन्न हो गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। आयोजकों के अनुसार जलसे में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई, जिससे क्षेत्र में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली।

जलसे के समापन के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के दौरान अड़बर और आसपास के इलाकों में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और यातायात व्यवस्था कई घंटों तक प्रभावित रही। हालांकि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए गुड़गांव-अलवर रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर हरियाणा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे, लेकिन भारी भीड़ के चलते व्यवस्था कुछ समय के लिए चरमरा गई।

इस मौके पर तबलीगी जमात के अंतरराष्ट्रीय अमीर हज़रत मौलाना साद साहब ने लाखों लोगों को संबोधित करते हुए दीन और दुनिया के संतुलन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक सच्चे मुसलमान को दुनिया की लालसा में पड़कर अपने दीन से दूर नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि गैर-मुस्लिमों की दुनिया की चाहत करना ऐसे ही है जैसे कोई व्यक्ति अपने असली मकसद को छोड़कर तुच्छ चीजों में उलझ जाए।

मौलाना साद ने अपने बयान में कहा कि जो लोग दुनिया में रहते हुए आखिरत की तैयारी करते हैं, अल्लाह उन्हें दुनिया और आखिरत दोनों में कामयाबी अता करता है। उन्होंने लोगों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि हर नशा करने वाली चीज हराम है और इससे इंसान की जिंदगी बर्बाद हो जाती है।

उन्होंने नमाज की अहमियत पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अजान अल्लाह की तरफ से बुलावा है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर असर की नमाज के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जानबूझकर असर की नमाज छोड़ देता है, उसके अमल बर्बाद हो सकते हैं। इसलिए हर मुसलमान को नमाज की पाबंदी करनी चाहिए।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग नबी के बताए रास्ते के खिलाफ चलते हैं, वे परेशानियों में घिर जाते हैं। उन्होंने सुन्नतों से मोहब्बत करने और उन्हें अपनी जिंदगी में अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने माता-पिता की सेवा को ईमान के बाद सबसे बड़ा फर्ज बताते हुए कहा कि जो अपने वालिदैन को छोड़ देता है, उससे बड़ा कोई नाफरमान नहीं हो सकता।

मौलाना साद ने समाज में बढ़ती बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल लोग अपनी ख्वाहिशों के पीछे चलकर गलत ताकतों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में सादगी अपनाएं और हर हाल में सच्चाई और ईमानदारी का रास्ता चुनें।

जलसे की एक खास बात हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी रही। हिंदू समाज के लोगों ने जलसे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा भाव से वेज बिरयानी का वितरण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की गईं। इस तरह के प्रयासों ने भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मजबूत संदेश दिया।

तीन दिनों तक चले इस जलसे में मोबाइल के बढ़ते उपयोग से होने वाले नुकसान पर भी चर्चा की गई। उलेमाओं ने लोगों को अपने बच्चों को बेहतर तालीम देने और उन्हें बुरी आदतों से दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा और अच्छे संस्कार ही समाज को सही दिशा दे सकते हैं।

जलसे में यह भी आह्वान किया गया कि तबलीगी जमात के जरिए दीन का पैगाम घर-घर तक पहुंचाया जाए। लोगों को नमाज की दावत देने और समाज में अच्छाइयों को फैलाने के लिए जमातों को आगे आना चाहिए। जलसे के समापन के बाद सैकड़ों जमातें देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीग के काम के लिए रवाना हो गईं।

आयोजन की व्यवस्थाएं भी इस बार काफी बेहतर देखने को मिलीं। खाने-पीने, पानी, शौचालय, बिजली और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे लाखों लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन और आयोजकों के तालमेल से यह विशाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अड़बर का यह इस्लामिक जलसा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने सामाजिक एकता, भाईचारे और सकारात्मक संदेश के जरिए समाज को नई दिशा देने का काम भी किया।

श्री नांदेड़ साहिब यात्रा के लिए बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 15 अप्रैल तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन - अतिरिक्त उपायुक्त
नूंह : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना राज्य के बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुलभ एवं सुविधाजनक यात्रा कराई जा रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब के लिए प्रस्तावित यात्रा हेतु पात्र वरिष्ठ नागरिक 15 अप्रैल तक सरल पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 5 मई को कुरुक्षेत्र जंक्शन से विशेष रेलगाड़ी को श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के ठहरने, भोजन तथा स्थानीय परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा अन्य सरकारी पहचान पत्र), परिवार पहचान पत्र, शारीरिक रूप से यात्रा के लिए सक्षम होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने संबंधी घोषणा शामिल है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना तथा परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु तथा 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को निःशुल्क साथ ले जा सकते हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को निर्धारित शुल्क के आधार पर साथ ले जाने की अनुमति है। 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के पात्र नागरिक भी अपने जीवनसाथी को निःशुल्क साथ ले जा सकते हैं तथा विशेष परिस्थितियों में सहायक को भुगतान के आधार पर साथ ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग अथवा 1.80 लाख रुपये से अधिक आय वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ निर्धारित शुल्क पर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति इस सुविधा का लाभ प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार ही प्राप्त कर सकता है। अतः इच्छुक पात्र नागरिक समय रहते आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

औद्योगिक और सामाजिक विकास के संगम सुरेंद्र कुमार आर्य का भव्य अभिनंदन
आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-ए में आयोजित चार दिवसीय पावन वेद कथा एवं यज्ञ का समापन गरिमामय समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में भजनोपदेशिका कविता आर्य ने अपने सुमधुर भजनों से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

मुख्य वक्ता आचार्य पुनीत शास्त्री ने अपने संबोधन में आज वैश्विक स्तर पर युद्ध का मुख्य कारण व्यक्तिगत अहंकार, शक्ति प्रदर्शन की लालसा और दूसरे देशों के भूभागों पर अतिक्रमण है। आचार्य ने जोर दिया कि वेदों में युद्ध से बचाव और 'मित्रस्य चक्षुषा' (सबको मित्र समझने) का संदेश है। हमें सुख-सुविधाओं का उपभोग त्याग पूर्वक करना चाहिए।

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित प्रधान, प्रसिद्ध उद्योगपति (जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन) एवं समाजसेवी सुरेंद्र कुमार आर्य का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान निष्ठाकर आर्य, महामंत्री सतीश कौशिक, प्रेम कुमार मित्तल, देशबंधु आर्य, दयानन्द आर्य, जितेंद्र सरल, प्रेम लता गुप्ता ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषिपाल, आचार्य सतीश सत्यम, आचार्य राजेन्द्र ब्रह्मचारी सहित आर्य समाज की विभिन्न इकाइयों और प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें 'ओम' पट्टिका उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधान निष्ठाकर आर्य ने कहा सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित प्रधान तथा जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार आर्य का योगदान औद्योगिक और सामाजिक, दोनों ही क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे महर्षि दयानंद सरस्वती और आर्य समाज के सिद्धांतों से गहरे प्रभावित हैं। उन्होंने इन उच्च आदर्शों को न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन में उतारा है, बल्कि अपने व्यावसायिक साम्राज्य में भी शुचिता और सेवा के भाव को समाहित किया है ।

इस अवसर पर श्री सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा, "युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। हमें मिलकर नया इतिहास लिखना होगा।" उन्होंने युवाओं को आर्य समाज से जोड़ने, गुरुकुलों के आधुनिकीकरण, डिजिटलाइजेशन और ऋषि साहित्य के संरक्षण और उनके संदेश के प्रभावी ढंग से प्रचार प्रसार पर बल दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे आर्य समाज की उन्नति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने प्रेरक पंक्तियों के माध्यम से आह्वान किया— "लिखना है स्वर्ण अक्षरों में हमें फिर से नया इतिहास, लीक से हटकर चलो, मिलकर कर दो पूर्ण प्रयास।"

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा दिल्ली के अध्यक्ष विनय आर्य ने कहा कि सुरेंद्र जी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन की सफलता के बाद अब आर्य समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा और उनके नेतृत्व में आर्य समाज के वैश्विक प्रचार-प्रसार और सामाजिक उत्थान के कार्यों में नई ऊर्जा आने का विश्वास व्यक्त किया।

समारोह के दौरान मानवता की मिसाल पेश करने वाले वसु मित्र सत्यार्थी को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने हाल ही में नीलम-अजरौंदा रेलवे ओवर ब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश कर रही एक महिला को सुरक्षित बचाकर सराहनीय कार्य किया था। उनके वीरतापूर्ण कार्य और जागरूकता के लिए सुरेंद्र आर्य, विनय आर्य, निष्ठाकर तथा योगेंद्र फोर ने उन्हें पुष्प माला व 'ओम' पट्टिका पहनाकर उनके इस साहसिक पुरुषार्थ की प्रशंसा की।

इस अवसर पर नन्द किशोर मेहता, मदनलाल तनेजा, प्रवीण गोयल, संजय खट्टर, शिवकुमार टुटेजा, अजीत आर्य, जयपाल शास्त्री, अशोक शास्त्री, सुशील शास्त्री, आनन्द मेहता, देवराज योगाचार्य, शशांक कोशिक, सकेत कौशिक, संघमित्रा कौशिक, ऊषा सेठी, रचना धनखड़,  सहित विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधि व भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुर्जर महापंचायत में बड़ा फैसला: शादियों में दहेज-दिखावे और फिजूलखर्ची पर रोक की मुहिम तेज
सोहना। रविवार को सोहना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम के सेक्टर-61 स्थित गुर्जर भवन में श्यामी सरपंच अभयपुर की अध्यक्षता में गुर्जर समाज की एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुग्राम और आसपास के इलाकों के मौजिजान और आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महापंचायत के दौरान अपने विचार और सुझाव रखते हुए मौजिजान व महापंचायत में मौजूद लोग।

महापंचायत के दौरान उपस्थित पंच-पटेलों और सरदारों ने गुर्जर समाज में शादी-विवाह में बढ़ रही दहेज, दिखावे और फिजूलखर्ची सहित कई कुरीतियों पर विचार-विमर्श किया। सभी ने एक सुर में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उनका कहना था कि जब समाज का आमजन शिक्षित होगा, तो वह स्वतः ही जागरूक होगा और इन चीजों को बढ़ावा नहीं देगा।

पंचायत के दौरान गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में DJ पर पूर्ण पाबंदी का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इसके अलावा शादी-विवाह समारोहों में अलग बार लगाकर परोसी जाने वाली शराब पर रोक, भात नौतने और भात देने जाने वालों की संख्या सीमित करने, बूरा खाने (मंढा झांकने) और गोद भराई में जाने वालों की संख्या तय करने के साथ ही शगुन के लेन-देन को भी सीमित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान मौजिजानों ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखे। उनका कहना था कि कुछ कुरीतियां लंबे समय से समाज में निहित हैं, जबकि कुछ नई कुरीतियों ने जन्म लिया है। इन सभी कुरीतियों को एकदम से खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे सभी के सहयोग और आपसी संवाद से इन पर काम किया जा सकता है।

पंचायत के दौरान 51 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सभी गांवों से सदस्यों को शामिल किया गया। यह कमेटी अब गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करेगी और हर गांव में पंचायत का आयोजन कर इन विषयों पर लोगों को जागरूक करेगी तथा उन्हें इस मुहिम से जोड़ेगी।

महापंचायत के दौरान इन कुरीतियों, दिखावे और फिजूलखर्ची के प्रति लोगों में रोष और इन्हें खत्म करने का भरपूर जोश देखने को मिला। मौजिजानों का उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अब यह मुहिम एक आंदोलन का रूप लेगी और गुर्जर समाज जल्द ही जागरूक होकर इन कुरीतियों को खत्म कर फिजूलखर्ची और दिखावे की अंधी दौड़ से बचेगा ।

फरीदाबाद में “एक शाम सांवरिया के नाम” धार्मिक आयोजन में सीएम नायब सिंह सैनी का आगमन प्रस्तावित
फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 मार्च को सेक्टर-17 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित होने वाले “एक शाम सांवरिया के नाम” धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फरीदाबाद आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, एसडीएम अमित कुमार, डीसीपी मोनिका, डीसीपी जयवीर राठी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

प्रेम, एकता और नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता के साथ मनाएं होली : गौरव गौतम
पलवल, 01 मार्च : नगर परिषद पलवल के वार्ड नंबर-3 स्थित किठवाड़ी में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन ओमी दलाल द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और सरकार गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि होली सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण और पावन पर्व है, वार्ड नंबर-3 में पूरे इलाके की सरदारी को एक मंच पर एकत्रित कर होली मिलन समारोह का आयोजन करना ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का संदेश देता है। रंगों का यह पर्व सामाजिक समरसता और सद्भाव की मिसाल प्रस्तुत करता है। यह आयोजन क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी को होली का पर्व पूरे आनंद और उत्साह के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि क्षेत्र इसी प्रकार एकजुट होकर आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने पलवल के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि चाहे स्टेडियम का निर्माण हो, आधारभूत ढांचे का विस्तार हो या शहर की सुंदरता बढ़ाने के कार्य हों, सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार द्वारा पिछले दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को इसका परिणाम अवश्य दिखाई देगा।
समारोह के दौरान समाजसेवी मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, जयराम प्रजापति, महीपाल दलाल, पार्षद दीपचंद, सुमेर सिंह, इंद्रपाल शर्मा, दिनेश कौशिक, दीपन देसवाल, गौतम तेवतिया, सरपंच भगवत सहित ईश्वर नगर, छज्जू नगर, सिहोल, किठवाड़ी, नया गांव, पेलक, अलावलपुर, ताराका एवं चिरवाड़ी गांव के प्रतिनिधियों और सरदारी ने खेल राज्य मंत्री का पगड़ी बांधकर एवं फूलमालाएं पहनाकर पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से खेल राज्य मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें खेतों के रास्तों को पक्का करवाने, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था कराने तथा चौपाल, करीब एक करोड़ रुपए से शमशानघाट तथा 40 लाख रुपए से वार्ड नंबर-3 की गलियों के निर्माण कार्य करवाने सहित अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की गई। श्री गौतम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्रीय विकास और जनसंवाद का भी सशक्त मंच सिद्ध हुआ।