होडल - देश रोजाना

Palwal/Hodal News: अवैध हथियार बेचने वाला आरोपी दबोचा, भेजा जेल
होडल: सीआईए पुलिस की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोपी से पूछताछ में अवैध हथियार बेचने वाले व्यक्ति के बारे जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामदगी मामले में अवैध हथियारों का तस्कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

होडल सीआईए प्रभारी अमित कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को सीआईए पुलिस के मुख्य सिपाही धर्मदेव की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर जब खिरबी से बांसवा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों जमशेद निवासी गांव नई, थाना बिछोर, नूह और साजिद निवासी नगला खरोट, थाना कोसी कलां, मथुरा को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान आरोपी जमशेद और साजिद से एक देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इस संबंध में हसनपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि सीआईए टीम के सिपाही सुरेंद्र द्वारा की गई गहन पूछताछ में हथियार बेचने वाले आरोपी का खुलासा हुआ। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवैध हथियार बेचने के आरोपी सम्भू पुत्र अब्दुल वहाब निवासी नगला खरोट, कोसी कलां को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सम्भू को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

Palwal/Hodal News: अवैध देशी कट्टा 4 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी धरे
होडल: सीआईए पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान खिरबी से बांसवा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को एक अवैध देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस सहित काबू किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआईए स्टाफ के सिपाही धर्मदेव अपनी टीम के साथ खिरबी गांव के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक जो आवारा किस्म के हैं और अपने पास अवैध हथियार रखे हुए हैं, एक मोटरसाइकिल पर खिरबी से बांसवा रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस गाड़ी को देखकर दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही धर दबोचा। पहले आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र रुस्तम, निवासी नई, थाना बिछोर, जिला नूह के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। दूसरे आरोपी की पहचान साजिद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी नगला खरोट

थाना कोसी कलां के रूप में हुई। जिससे 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बरामद अवैध देशी कट्टा और कारतूस रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस ने अवैध देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना हसनपुर में आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hodal News: अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी धरा
होडल। सीआईए की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र उमरमोहम्मद, निवासी आली मेव जिला पलवल के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को सीआईए स्टाफ के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर मौजूद थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला अवैध हथियार के साथ पुनहाना रोड डाडका मोड़ के पास खड़ा है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को घेरकर काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने नियमानुसार हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना होडल में आर्म्स एक्ट धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बरामद हथियार के स्त्रोत बारे गहन पूछताछ के लिय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा।

Palwal /Hodal News: विधायक की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे होडल
होडल। मंगलवार दोपहर बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा से बीजेपी विधायक हरेंद्र रामरतन की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माता गिर्राजो देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम विधायक की माता गिर्राजों देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री के होडल आगमन की सूचना जैसे ही क्षेत्र वासियों को मिली वैसे ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकताओं ने विधायक आवास पर डेरा जमा लिया। विधायक आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री चौ हर्ष कुमार, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, ओएसडी किरणपाल खटाना, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, दिनेश पांचाल, होडल के सभी वार्डों के पार्षद, जिला उपायुक्त जयेन्द्र छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, डीएसपी सुरेश भड़ाना, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक हरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधायक हरेंद्र रामरतन की माता के निधन उपरांत शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत गिर्राजो देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय गिर्राजो देवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि वह स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Palwal/Hodal News: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
होडल (पलवल): होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक हरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक मनमोहन भड़ाना, विधायक डा. कृष्ण कुमार, धनेश अदलक्खा, देवेन्द्र अत्री, पवन खरखोदा, बलराम डांगी, रघुवीर सिंह तेवतिया, जस्सी पेटवाड़, इन्दूराज नरवाल, देवेन्द्र हंस, पूर्व विधायक शारदा राठौड़, जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, सोहनपाल, युवा भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। सभी ने दिवंगत गिर्राजो देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भी विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। सभी ने कहा कि स्वर्गीय गिर्राजो देवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि वह स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
होडल:  होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि:

शोक व्यक्त करने वालों में हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सत्येंद्र कुमार, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, जिला अटॉर्नी हरियाणा भवन भावना संदीप लांबा, जिला अटॉर्नी पलवल विकास शर्मा, अमरनाथ नूंह, एडीसी कृष्ण कुमार, सहित विभिन्न विभागों के डीए एवं एडीए स्टाफ के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से संतराम, राकेश त्यागी, आरएसएस फरीदाबाद-पलवल, मेवात एवं गुरुग्राम से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया।

ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग:

भाजपा जिला अध्यक्ष नूंह सुरेंद्र, महेंद्र भड़ाना, कच्चा तालाब होडल के पूर्व पार्षद रूपेंद्र सहित गांव सीहा, सौंधहद, रामगढ़, डकोरा आदि गांवों के पंच-सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों ने भी विधायक के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विश्व कुमार उर्फ भालू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Palwal/ Hodal News: पक्ष विपक्ष के नेताओं ने विधायक हरेन्द्र रामरतन की माता के निधन पर की श्रद्धाजलि अर्पित
होडल। बाबरी मोड़ स्थित विधायक हरेन्द्र रामरतन के निवास पर उनकी माता स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन के बाद से शोक सभाओं का दौर लगातार जारी है। इसी बीच शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पक्ष विपक्ष के नेताओं ने भी विधायक की माता गिर्राजों देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।

बृहस्पतिवार को विधायक निवास स्थान पर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र एवं आसपास के जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोगों सहित बाबल विधायक कृष्ण कुमार, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के ओएसडी किरणपाल खटाना , पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा , कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व विधायक पलवल करण दलाल, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, नूह से विधायक आफताब अहमद, मेहरचंद गहलोत, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने विधायक हरेन्द्र रामरतन की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Palwal/Hodal News: राशन कार्ड बनवाने के लिए सरपंच के पास पहुँची महिला, सरपंच ने बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज
होडल। उपमंडल के गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वह गांव के सरपंच के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए पहुंची तो सरपंच राशन कार्ड बनवाने के झांसे में लेकर उक्त महिला को पलवल स्थित अपने किसी दोस्त के किराए के मकान पर ले गया और उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया और नशे की अवस्था में उसके साथ बलात्कार कर उसके अश्लील वीडियों बना लिए जिसके सरपंच बार बार उसे ब्लैकमेल कर तीन साल से प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि सरपंच ने पुराने वीडियो को डिलीट करने के झांसे में लेकर उसके साथ होडल के एक होटल में भी बलात्कार किया। थाना होडल के अंतर्गत राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। होडल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में वह अपना राशन कार्ड ठीक कराने के लिए गांव के सरपंच के पास गई थी। पीड़िता का आरोप है कि राशन कार्ड ठीक करवाने का झांसा देकर सरपंच उसे अपने दोस्त के पलवल स्थित किराए के मकान पर ले गया। जहां पर सरपंच ने महिला को कागजात बनवाने के बहाने पेय पदार्न में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियों बना ली इस दौरान उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। इसके बाद आरोपी लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता अपना घर गांव छोड़ किराए का मकान लेकर रहने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व सरपंच अपने एक अन्य साथी के साथ होडल पहुंचा और उसे पुरानी वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर उजीना ड्रेन के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ फिर से बलात्कार किया। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता की अश्लील रिकार्डिंग को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे पीड़िता को भारी मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर सरपंच सहित तीन के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Palwal/Hodal News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल
होडल। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया । प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल शहर और आसपास के क्षेत्रों में इसका खुलेआम किया जा रहा है। चाइनीज मांझे की चपेट मे आने के बाद घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के नगर कस्वा निवासी गौसेवक कान्हा मोटरसाइकिल पर सवार होकर बल्लभगढ से अपने घर लौट रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी मोड के निकट पहुंचा तो चाईनीज मांझे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे की चपेट में आने के बाद उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया।

चाईनीज मांझे की चपेट में आने से घायल उपचाराधीन युवक

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शहर और गांवों में पतंगबाजी का दौर चल रहा है। बच्चे और युवा पतंग उड़ाने के लिए बड़ी संख्या में मांझे की खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा भी चोरी छिपे बाजार में बेचा जा रहा है। उक्त मांझा सामान्य मांझे की तुलना में अधिक मजबूत और धारदार होने के कारण यह राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। सडक़ों पर चलते समय अचानक मांझा सामने आ जाने से कई लोग घायल हो चुके हैं। कुछ मामलों में गर्दन, हाथ और चेहरे पर कट लगने की शिकायतें भी सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन चालकों को यह मांझा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।

बताया जाता है कि पतंग उड़ाने वाले कई लोग सडक़ों, मकानों की छतों और बिजली के तारों के आसपास इस मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे ना केवल आम लोगों की जान को खतरा बना रहता है, बल्कि बिजली व्यवस्था और पक्षियों के लिए भी गंभीर समस्या पैदा हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा चाईनीज मांझे पर पूरी तरह से पाबबंदी लगाई हुई है,लेकिन उसके बावजूद शहर में इस मांझे का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने के अलावा बाजारों में नियमित जांच और प्रतिबंधित मांझा बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Palwal /Hodal News: अवैध गोवंश तस्करी में एक आरोपी पर कसा शिकंजा, 2 गोवंश कराए मुक्त
होडल। थाना मुंडकटी पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्ष उर्फ रवि निवासी सागरपुर, जिला साउथ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सोनू निवासी रामनगर टुकड़िया मोहल्ला, की सूचना पर मुंडकटी थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। सूचना मिली थी कि एक छोटा हाथी गाड़ी में गोवंश को अवैध रूप से भरकर नोएडा से केएमपी के रास्ते मेवात की तरफ ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस व शिकायतकर्ता टीम ने खटेला सराय पुल के पास घेराबंदी करके उक्त गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 2 गोवंश बरामद हुए, जिनके हाथ-पैर और मुंह क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधे हुए थे। पुलिस ने मौके से ही गाड़ी चालक आरोपी हर्ष उर्फ रवि को काबू कर लिया। बरामद गोवंश को सुरक्षित गौ सेवा समिति में भिजवाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुंडकटी थाने में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी का 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मामले में शामिल सह-आरोपियों के संबंध में अहम सुराग हासिल किए गए। पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपी हर्ष उर्फ रवि को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य फरार सह-आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Palwal/Hodal News: हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने शहर में निकाला विरोध जुलूस
होडल: अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में विरोध जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ निकाला गया जुलूस नगर परिषद कार्यालय से शुरू कर ओल्ड जीटी रोड पुरानी सब्जी मंडी, गांधी चौक, रामलीला मैदान होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय पर समाप्त किया जहां सफाई कर्मचारियों ने उनकी मांगें नहीं मानने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल जारी रही है और हड़ताल होने के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं । मांगे नहीं मानने पर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूरे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने के कारण जहां शहरवासियों के घरों और दुकानों के सामने कूड़े के ढेर लगे है वही उन ढेरों से उठने वाली दुर्गंध से आने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी संघ के नेता सुनील ने बताया कि हमारी सरकार से कुछ मांगे हैं जैसे की कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेके प्रथा बंद की जाए और आबादी के अनुसार शहर में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। सुनील ने कहा कि प्रदेश में हमारे सफाई कर्मचारी सांसद ,विधायक , मंत्रीयो के घरों पर लगभग 3000 से अधिक कर्मचारी तैनात किए हुए हैं उन्हें नगरपरिषदों को वापस किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार से हमारी कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन सरकार हमारी मांगे मानने को तैयार नहीं है कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई तो यह आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा

Palwal Hodal News: आज होडल थाना में लगेगा समाधान शिविर, एसपी नीतीश अग्रवाल सुनेंगे जनता की शिकायते
होडल: पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार एसपी नीतीश अग्रवाल ने जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए खास योजना तैयार की है। पुलिस की ओर से शुरू की गई इस योजना से फरियादियों को काफी राहत मिलेगी। पुलिस कप्तान के खास फामूर्ले से पीड़ितों को काफी राहत मिलेगी, उन्हें समय से न्याय मिलना भी संभव हो सकेगा। अक्सर थाने में पहुंचने वाले फरियादियों को थानाध्यक्ष आदि समय से नहीं मिल पाते हैं। इससे उन्हें परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए अब जिले के सभी थानों में एसपी नीतीश अग्रवाल निर्धारित समाधान दिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

सोमवार को थाना होडल में पहला समाधान दिवस आयोजित किया गया है। आयोजित समाधान दिवस पर थाना होडल क्षेत्र संबंधित फरियादी अपनी शिकायतें एसपी के सम्मुख रख सकते हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल आईपीएस ने बताया कि जनता की समस्याओं के निराकरण और शिकायतों पर तुरंत एक्शन के लिए खास प्लान बनाया है। अब प्रत्येक निर्धारित समाधान दिवस पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक स्वयं, हल्का अफसर, थाना एवं चौकी प्रभारी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। इससे सर्किल और थानों पर चल रही गतिविधियों पर तो नजर रखेंगे ही इसके साथ ही अगर कोई भी फरियादी थाने में पहुंचता है तो पुलिस किस प्रकार से उसकी समस्या का समाधान कर रही है, इसकी भी वह निगरानी कर सकेंगे।

एसपी ने बताया कि उनकी मंशा है कि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। इसके अलावा जो फरियादी यह कहते हैं कि थाने, चौकी में उनकी शिकायत नहीं सुनी गई, या फिर कहते हैं कि उन्हें थाने से चलता कर दिया गया, ऐसे मामलों में भी कमी आएगी। एसपी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में उन्होंने खुद ही समाधान दिवस से जुड़ने का प्लान बनाया है