खेल - देश रोजाना

Punjab/Patiala News: SAI NSNIS पटियाला का प्रशासन पूरी टीम के सफल और मेडल जीतने वाले अभियान की कामना करता है।
पटियाला: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (SAI NSNIS), पटियाला ने आज जापान के आइची प्रान्त के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 11 सदस्यीय बॉक्सिंग टीम को आधिकारिक तौर पर रवाना किया। बॉक्सिंग टीम, कोच और सपोर्ट स्टाफ़ वाली यह टीम प्रतिष्ठित खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज इंस्टीट्यूट कैंपस से रवाना हुई।

SAI NSNIS पटियाला में ट्रेनिंग लेने वाले चुने गए 11 बॉक्सर ये हैं:

पुरुष बॉक्सर:

जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम [55 किग्रा], सचिन [60 किग्रा], सुमित [70 किग्रा], अंकुश [80 किग्रा], कपिल पोखरिया [90 किग्रा] और नरेंद्र [90+ किग्रा]।

महिला बॉक्सर:

साक्षी [51 किग्रा], प्रीति [54 किग्रा], प्रिया [60 किग्रा], परवीन [65 किग्रा] और लवलीना बोरगोहेन [75 किग्रा]।

रवानगी के मौके पर, डिप्टी डायरेक्टर जनरल / SED, श्री विनीत कुमार ने टीम से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "पूरा भारत आपकी सफलता और आपके मेडल का इंतज़ार कर रहा है। हमें आपकी तैयारी पर पूरा भरोसा है।"

Faridabad News : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फरीदाबाद में 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले का आयोजन
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी  कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि कैंप, बैंक कैंप तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कैंपों के माध्यम से पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान ऐसे लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा है जिनके ऋण वितरण की प्रक्रिया लंबित है। साथ ही विभिन्न केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा पुनर्गठित योजना के तहत बढ़ी हुई ऋण राशि के लिए अतिरिक्त विक्रेताओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जिन स्ट्रीट वेंडर्स ने अपना दूसरा ऋण चुका दिया है, उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संबंधित बैंकों के माध्यम से लंबित ऋणों के वितरण तथा नए ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत डिजिटल रूप से सक्रिय नहीं हुए लाभार्थियों को UPI/QR कोड उपलब्ध करवाकर डिजिटल लेन-देन से जोड़ा जाएगा। सभी लाभार्थियों को PM SVANidhi मोबाइल ऐप इंस्टॉल करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे अपना UPI ID/QR कोड पोर्टल पर सीधे साझा कर सकें। अभियान के तहत सितंबर माह में विभिन्न स्थानों पर पीएम स्वनिधि कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सब्जी मंडी सेक्टर-16 में 2 सितंबर को लगाए गए कैंप में लगभग 74 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा डबुआ सब्जी मंडी में 6 सितंबर, बल्लभगढ़ मंडी में 8 सितंबर, वार्ड 36 कार्यालय पर 10 सितंबर, वार्ड 36 ऑफिस पर 14 सितंबर, वार्ड 31 में 16 सितंबर, वार्ड 37 ऑफिस 18 सितंबर, वार्ड 35 ऑफिस 22 सितंबर, वार्ड 39 ऑफिस  में 25 सितंबर, वार्ड 36 ऑफिस पर 29 सितंबर को ये कैंप लगाए जाएंगे।

Palwal News : एसवीएसयू में श्रद्धा से मनाया गया शिक्षक दिवस
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अत्यंत सम्मान से याद किया गया। विद्यार्थियों ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को शिक्षक दिवस की बधाई दी और उनसे शुभाशीष प्राप्त किया।

एसवीएसयू के संस्थापक कुलगुरु डॉ. राज नेहरू को भी विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और उनका सानिध्य प्राप्त किया। विभिन्न विभागों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया और विद्यार्थियों ने अलग-अलग तरीके से अपने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों को रचनात्मक उपहार भी दिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलक्ष्य में कहा कि सच्चे शिक्षक विद्यार्थियों में स्वयं सोचने की क्षमता विकसित करते हैं और उन्हें रचनात्मक तथा नवाचारी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल प्रदान कर विद्यार्थियों को राष्ट्र उपयोगी बनाना हर शिक्षक का लक्ष्य होना चाहिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रबंधन संकाय में डीन प्रोफेसर ज्योति राणा की अध्यक्षता शिक्षक दिवस  मनाया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस दिवस की बधाई दी। साथ ही एक आदर्श शिक्षक की भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिल कर केक काटा और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. सविता शर्मा, डॉ. पिंकी, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. ऋतु मुद्गिल, डॉ. बिजेंद्र, अनुराधा, सपना, रीतू शर्मा और निशा सहित कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

Faridabad News : हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स में फरीदाबाद के 13 पदक
11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया। सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियम अनुसार उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप देहरादून उत्तराखण्ड में भाग लेंगे।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकुमार मिटान सदस्य एएफआई और दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा एवं प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं प्रदान कीं। कर्ण स्टेडियम करनाल में सम्पन्न 11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में फरीदाबाद जिले ने 4 स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीते। जिले के पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है -  दक्ष ने हाई जम्प बालक अंडर-16 में, नेहा सैनी ने 3000 मीटर बालिका अंडर-20 में, भूवी अग्रवाल ने लॉन्ग जम्प बालिका अंडर-20 में और कल्पना ने 400 मीटर बालिका अंडर-18 में स्वर्ण पदक जीता। मान सिंह भड़ाना ने लॉन्ग जम्प व ट्रिपल जम्प बालक अंडर-20 में दो रजत, नेहा सैनी ने 5000 मीटर बालिका अंडर-20 में और कल्पना ने 200 मीटर बालिका अंडर-18 में रजत पदक जीता। कुणाल भड़ाना लॉन्ग जम्प बालक अंडर-20, कबीर जोगी डिस्कस थ्रो बालक अंडर-20, कृष सिंह 60 मीटर बालक अंडर-16, हर्ष पेंटाथलॉन बालक अंडर-16 और स्वरा भटनागर लॉन्ग जम्प बालिका अंडर-16 में कांस्य पदक विजेता रहे।

Mewat Taudu News: वॉलीबॉल में निजामपुर की टीम बनी विजेता, जौरासी रही उपविजेता
तावडू। एम3एम फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 को तावडू के झामुवास स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निजामपुर, धुलावट, जौरासी, तावडू, फतेहपुर, डिधारा-पढेनी तथा उटोन ग्राम पंचायतों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मुकाबले के दौरान मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में तावडू नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फतेहपुर ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक तथा तावडू के युवा भाजपा नेता हेमंत की भी विशेष उपस्थिति रही। रोमांचक मुकाबलों के बाद निजामपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जौरासी की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को अतिथियों ने मोमेंटो एवं वॉलीबॉल किट देकर सम्मानित किया।

एम3एम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का प्रयास युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है और खेल इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम है। वहीं धर्मेंद्र भारद्वाज ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तावडू क्षेत्र में युवाओं को खेलों से जोड़ने में एम3एम फाउंडेशन लगातार सहयोग कर रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन का आभार भी जताया।

Palwal News : पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश
पलवल। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह पलवल की सडक़ों पर खेल और फिटनेस का अलग ही नजारा देखने को मिला।

खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ आयोजित पलवल साइक्लोथॉन में युवाओं, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग पलवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कम्युनिटी सेंटर, हुड्डा सेक्टर-2 से साइक्लोथॉन का शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे साइकिल सवार आगे बढ़े, शहर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनता गया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लेकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाडिय़ों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर पलवल कम्युनिटी सेंटर से आयोजित साइकिल यात्रा में युवाओं, खिलाडिय़ों और आमजन के साथ सहभागिता कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति गौरव की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मेरा युवाओं से आह्वान है कि वे खेलों और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ युवा ही विकसित और सशक्त हरियाणा की मजबूत नींव है।

साइक्लोथॉन का उद्देश्य केवल साइकिल यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं और आमजन को खेलों तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम ने पूरे आयोजन को विशेष पहचान दी। साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों ने आयोजन को फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साइक्लोथॉन के माध्यम से पलवल में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश भी सामने आया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों से जोडऩे तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि पलवल के युवा खेल और फिटनेस को लेकर उत्साहित हैं। साइक्लोथॉन के माध्यम से शहरवासियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। हुड्डा सेक्टर-2 से शुरू हुई साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। यहां पहुंचने के बाद प्रतिभागियों में आयोजन को लेकर उत्साह बना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने खेल प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ युवाओं के बीच खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया। पलवल साइक्लोथॉन ने शहर में खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश लेकर निकली यह साइकिल यात्रा राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को यादगार बनाने में सफल रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एसडीएम हथीन हरिराम, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक व खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे।

Patiala News: नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह
पटियाला: हर साल 29 अगस्त को भारत, मेजर ध्यानचंद के सम्मान में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाता है, जिन्हें प्यार से "हॉकी का जादूगर" कहा जाता है। NIS पटियाला में यह दिन बहुत उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विनीत कुमार ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, उपलब्धियों और भारतीय खेलों में उनके अमूल्य योगदान पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया। गर्व के साथ यह भी याद किया गया कि अपने शानदार खेल करियर के बाद, मेजर ध्यानचंद ने प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला में कोच के तौर पर काम किया।

इन गतिविधियों में स्पून रेस, वॉलीबॉल, क्रिकेट मैच, रस्साकशी और हॉकी मैच शामिल थे।
सभी स्टाफ सदस्यों और डिप्लोमा ट्रेनीज़ ने उत्साह, टीम भावना और खेलों के प्रति समर्पण दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विनीत कुमार ने 29 अगस्त, 2026 को 29 किलोमीटर की साइकिलिंग चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की। NSNIS पटियाला में 'फिट इंडिया मूवमेंट' को बढ़ावा देने के मकसद से, स्टाफ हर रविवार साइकिलिंग करता है। 30 अगस्त, 2026 को स्टाफ 29 किलोमीटर की साइकिलिंग रेस पूरी करेगा। यह उत्सव 28 अगस्त, 2026 को शुरू हुआ और समापन समारोह 29 अगस्त, 2026 को हुआ।

Faridabad News : राष्ट्रीय खेल दिवस: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ मनाया खेल दिवस
फरीदाबाद। हॉकी के महान खिलाड़ी एवं भारत के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को पूरे देश के साथ फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में भी राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल  मंत्री गौरव गौतम ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ मिलकर मेजर ध्यानचंद जी को नमन किया और प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी भारतीय खेल जगत के लिए प्रेरणा के ऐसे महान स्रोत हैं, जिनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने अपने अद्भुत खेल कौशल, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उनका जीवन इस बात का संदेश देता है कि निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। आज आवश्यकता है कि बच्चे और युवा मोबाइल एवं डिजिटल दुनिया तक सीमित न रहें, बल्कि मैदान में उतरें, खेलों से जुड़ें और अपने भीतर नेतृत्व, अनुशासन तथा टीम भावना का विकास करें।

गौरव गौतम ने हॉकी खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांव-गांव और शहर-शहर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। खेल मैदानों, प्रशिक्षण सुविधाओं और खेल अकादमियों को मजबूत करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खेल मंत्री ने कहा कि ‘खेलो और आगे बढ़ो’ का संदेश आज हर युवा तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ियों ने भी खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया और मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। खिलाड़ियों ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन और उनकी खेल उपलब्धियां आज भी देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में खेल मंत्री गौरव गौतम ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा के मैदानों से निकलने वाली प्रतिभाएं देश का गौरव बढ़ाती रहें और तिरंगा अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर लगातार ऊंचा लहराता रहे—यही राष्ट्रीय खेल दिवस का सच्चा संकल्प है।

Palwal News : सरस्वती महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पलवल : सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यानचंद जी के जीवन, खेल उपलब्धियों एवं भारतीय खेल जगत में उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण, मेहनत और दृढ़ संकल्प को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। महाविद्यालय परिवार ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा तथा सभी के सहयोग और उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Palwal News : राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल, भावना और एकता का राष्ट्रव्यापी उत्सव के अंतर्गत प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संदेश खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखा गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के फरहान ने स्वर्ण पदक, बीए तृतीय वर्ष के आदित्य ने रजत पदक तथा बीएससी प्रथम वर्ष के विकास ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में बीए तृतीय वर्ष की पिंकी ने स्वर्ण पदक, बीए प्रथम वर्ष की अवंतिका ने रजत पदक तथा बीए प्रथम वर्ष की कीर्ति ने कांस्य पदक हासिल किया। भारोत्तोलन में बीए तृतीय वर्ष के दीपक ने स्वर्ण पदक, बीए तृतीय वर्ष के सौरभ ने रजत पदक तथा बीएससी तृतीय वर्ष के यश ने कांस्य पदक जीता। पावर लिफ्टिंग छात्र वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष के विकास ने स्वर्ण पदक, बीए द्वितीय वर्ष के कुलदीप ने रजत पदक तथा बीएससी तृतीय वर्ष के अजय और बीए द्वितीय वर्ष के अभिषेक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की रिया तथा बीए तृतीय वर्ष की पिंकी ने स्वर्ण पदक, जबकि बीएससी द्वितीय वर्ष की कोमल ने रजत पदक हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन तमगे द्वारा किया एवं प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा खेल भावना, अनुशासन और एकता को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन स्पोर्ट्स प्रतियोगितियों के कुशलपूर्वक आयोजन में कोच धर्मिंदर एवं पवन कुमार का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के अंत में स्पोर्ट्स सेल के संयोजक डॉ. नरेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ वनीता सपरा, डॉ हरदीप, डॉ जितेन्द्र, परवीन कुमार एवं डॉ सुमन का विशेष योगदान रहा।

Palwal News:खेल एवं युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के वार्ड नंबर 18 और 22 में 1.90 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का किया शिलान्यास
पलवल: रविवार का दिन पलवल शहर के वार्ड नंबर 18 और वार्ड नंबर 22 के नागरिकों के लिए  विकास की नई सौगात लेकर आया। हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रकाश विहार एपेक्स अस्पताल के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद पलवल के माध्यम से करीब 1.90 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़क एवं नाली निर्माण और चौपाल निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों के पूरा होने से दोनों वार्डों में आवागमन, जल निकासी और स्थानीय आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर नागरिकों ने मुख्य अतिथि गौरव गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

खेल एवं युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाना है। इसी दिशा में सड़कों, गलियों, नालियों, पेयजल, सीवरेज, बिजली तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शहरों और गांवों में आवश्यकतानुसार नई परियोजनाओं को मंजूरी देकर उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

खेेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार की विकास नीति का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जा रही है, ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पलवल नगर परिषद क्षेत्र में करीब 1.90 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें एपेक्स अस्पताल की गली, देव नगर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण तथा शिव विहार क्षेत्र में बघेल चौपाल का निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

खेेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों और गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य आमजन के जीवन को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। यह विकास परियोजनाएं क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी और इन परियोजनाओं से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर संपर्क मार्ग, सुचारू जल निकासी और आधुनिक सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को ध्यान पूर्वक सुनकर उन्हें पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

समारोह में सेवा निवृत उपनिदेशक शिक्षा विभाग अशोक बघेल, रवि गांगोली पूर्व सरपंच, इंद्रपाल शर्मा, डा. संपत शर्मा, करमवीर दलाल, विनोद शर्मा जिला ब्राम्हण सभा अध्यक्ष, गिरजेश शर्मा, प्रमोद शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Faridabad News : जिला फरीदाबाद में जिला बास्केटबॉल खेल ट्रायल सम्पन्न- 51वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन
हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 51वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 (बालक एवं बालिका वर्ग) के लिए जिला फरीदाबाद बास्केटबॉल टीम के चयन ट्रायल शिव नादर स्कूल, सेक्टर 82, फरीदाबाद में बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुए।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 21 अगस्त से 23 अगस्त तक पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। इन ट्रायल्स में जिले के विभिन्न विद्यालयों और अकादमियों से आए बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। दीपक शर्मा मैंम्बर सिलेक्शन कमेटी ने बताया कि ट्रायल दोपहर *4:00 बजे शुरू हुए। हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की फिटनेस, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, पासिंग और खेल कौशल के आधार पर गहन मूल्यांकन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जिला फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। बिट्टू सैनी चेयरमैन सिलेक्शन कमेटी ने कहा कि "बास्केटबॉल खेल के प्रति जिले के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल हरियाणा विभाग और हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन का उद्देश्य ग्रासरूट स्तर से प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन से ही जिला फरीदाबाद राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेगा।" उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल ही अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का आधार है। विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।