पलवल - देश रोजाना

Palwal/Hathin News: पुलिस ने डकैती मामले में 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
हथीन।हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी अरविन्द निवासी नीमराना, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

हथीन पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश हिरासत में

इस संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी  नरेश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए गए थे।

इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी  अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस घटना  में शामिल 3 मुख्य आरोपियों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश  निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी,  तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान पुत्र बसन्त, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे अपराध  में प्रयुक्त बुलेट बाइक , डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।

इसी कड़ी में आगे बढ़ाते हुए संयुक्त टीम ने अब गिरोह के मुख्य आरोपी अरविन्द उपरोक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अरविन्द की क्राइम हिस्ट्री खंगाली  जा रही है।

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत आधा दर्जन से मामले दर्ज हैं।

आरोपी को जॉइंट टीम ने नूंह से दबोचा है। पुलिस द्वारा आरोपी अरविन्द को  अदालत में पेश कर लूट के माल की बरामदगी, अपराध  में प्रयुक्त हथियार व कटर बरामद करने तथा पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छिपे इसके अन्य साथियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए  4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Palwal news- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने दयालु-2 योजना के तहत चार केसों को वित्तीय सहायता के लिए दी स्वीकृति
पलवल। जिला प्रशासन की ओर से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु--2) के अंतर्गत पात्र परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए मंगलवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में समिति के समक्ष प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा प्रत्येक मामले की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई तथा चार केसों को वित्तीय सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि बैठक में इस बार चार नए मामलों को स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। ये सभी मामले कुत्ते के काटने से हुई चोट से संबंधित हैं। प्रस्तावित लाभार्थियों में हथीन निवासी इमरान, हथीन निवासी राहुल, होडल निवासी नकुल तथा पलवल निवासी निरंजन शामिल हैं। संबंधित विभाग द्वारा होडल निवासी नकुल मामले में 20000 रुपए की तथा अन्य तीन मामलों में 10000-10000 रुपए आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की अनुशंसा की गई। बैठक में एक मामले को होल्ड पर रखा गया है तथा 2 केस अंडर प्रोसेस हैं। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिलाएं। साथ ही संबंधित विभागों को आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दयालु-2 योजना के तहत प्राप्त होने वाले सभी मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि दयालु-2 योजना का उद्देश्य परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु अथवा अन्य निर्धारित परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। इसलिए किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। साथ ही अपात्र मामलों को नियमों के अनुसार ही निस्तारित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएसपी नरेंद्र खटाना, जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता, सहायक ब्रह्म प्रकाश, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी तथा कार्यकारी अभियंता हितेश यादव सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
000

Palwal news- जापानी शिक्षक को दी सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई
पलवल। जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जाइका) की ओर से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जापान से विशेष तौर पर पढ़ाने आई मीवा सासाकी का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई दी गई। उन्होंने दो साल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में रह कर विद्यार्थियों को जापानी भाषा सिखाई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में इन विद्यार्थियों ने जापानी भाषा में ही अपनी शिक्षक को सम्मान दिया तो मीवा सासाकी भावुक नज़र आईं। उन्होंने कहा कि एसवीएसयू में शिक्षक के तौर पर बिताए यह दो साल उन्हें आजीवन याद रहेंगे। मीवा सासाकी विदाई के दौरान भारतीय परिधान साड़ी में नज़र आईं और उन्होंने भारतीय परिधान तथा संस्कृति की सरहाना की। मीवा सासाकी ने विद्यार्थियों से मिले सम्मान के प्रति आत्मीयता प्रकट की और विदाई पर विशेष सम्मान के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ के प्रति कृतज्ञता जताई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि मीवा सासाकी ने विषम परिस्थितियों में रहते हुए विद्यार्थियों को जापानी भाषा सिखाने का शानदार समर्पण दिखाया है। कई विद्यार्थी जापानी भाषा में पारंगत हो गए हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने जाइका के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी जाइका से जापानी शिक्षक भेजने का अनुरोध किया जाएगा। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि हम जापानी इंडस्ट्री के साथ और अच्छे सम्पर्क बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस कार्य में सहयोग के लिए उन्होंने मीवा सासाकी के प्रयासों की सराहना की।
अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय की डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने जापानी शब्दों में मीवा सासाकी को विदाई दी और उनके कार्यकाल को उल्लेखनीय बताया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डीन प्रोफेसर सुनील गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार, जापानी भाषा की शिक्षक प्रोफेसर मंजुश्री चौहान, डॉ. भावना रूपराई, डॉ. नकुल, प्रियम श्योराण, मनीषा वैद, डॉ. अजय, डॉ. प्रवीण और डॉ. मयंक के अतिरिक्त कई अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।

Palwal news- प्रकृति संरक्षण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन.
प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर शहीद रामबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में पौधारोपण व संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका द्वारा की गई तथा संचालन इको क्लब जिला कोऑर्डिनेटर डीओसी योगेश सौरोत द्वारा किया गया। पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाते हुए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य दीपिका ने कहा अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो भविष्य में प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। मनुष्य के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन के कारण ही पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सार्थक बनाते हुए सभी कम से कम एक पौधा आवश्यक रोपित करें। इस अवसर पर "एक पौधा- एक बच्चा" अभियान को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों ने गुलहड़, नीम, बड, पीपल, इमली आदि के 100 से अधिक पौधे रोपित किए तथा प्रार्थना सभा के दौरान रामगोपाल, राजकुमार, जोगिंदर, मानसिंह, रामेश्वर, युद्धवीर, देवेंद्र, दिनेश, करतार, राजेंद्र, अमित, वेदपाल, जसराम, मंजू देवी आदि शिक्षाविदों द्वारा ज्ञान दान मंच के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की शपथ भी विद्यार्थियों को दिलाई गई।

Palwal News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगी विकास कार्यों की झड़ी
पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल शहर के वार्ड संख्या-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का नारियल फोडक़र शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा मुख्य अतिथि गौरव गौतम का पगडिय़ों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेशभर में विकास कार्यों की झड़ी लगी हई है। पलवल क्षेत्र में भी सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लगातार अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वार्ड-10 में शुरू किए गए विभिन्न विकास कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा, जलभराव की समस्या का समाधान होगा तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इन कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इसी विकास यात्रा को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पलवल को आधुनिक एवं सुविधा युक्त शहर बनाने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी हैं और भविष्य में भी जनहित की अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पलवल में एक भी दिन विकास कार्य नहीं रूकेंगे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर में पांच करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिनमें ओबीसी सामुदायिक भवन, सडक़ एवं नाली निर्माण, विभिन्न मोहल्लों और गलियों में सडक़ एवं नाली निर्माण, सरकारी स्कूल से विभिन्न मार्गों तक संपर्क सडक़ निर्माण का शिलान्यास कार्य शामिल रहे। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन डा. यशपाल, पार्षद अनुज शर्मा, संतराम सहित अन्य पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Palwal News : कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में स्काउट सेवा शिविर का आयोजन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गढ़ी पट्टी होडल स्थित कारगिल शहीद  लांस नायक राजवीर स्मारक स्थल पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वाधान में नाहरसिंह ओपन ग्रुप के रोवर्स द्वारा एक दिवसीय सेवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत तथा शाहिद सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जबकि संचालन रोवर्स लीडर विकास व अमित द्वारा किया गया। प्रमुख वक्ता के तौर पर संस्था के सहसचिव विष्णु गौड द्वारा शहीद राजवीर की जीवनी के बारे में अवगत कराते हुए स्वयंसेवकों को को देश व समाज सेवा के समर्पण की शपथ दिलाई गई। शिविर का शुभारंभ शहीद राजवीर को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया, तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया। विकास व अमित द्वारा स्काउटिंग नियम व सिद्धांतों की साथ-साथ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर हेमंत, प्रत्यक्ष, ललित, प्रदीप, हिमांशु, सुमित, यशपाल, कमल शर्मा, जतिन आदि स्वयंसेवकों को संस्था की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Palwal News: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद पलवल द्वारा निर्मित की जाने वाले लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पलवल शहर में चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन में चार दीवारी व भरत के कार्य सहित सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों और गांवों के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल नई विकास परियोजनाएं शुरू करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, पेयजल, सीवरेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो सके।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक देरी के मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच से हरियाणा में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बेहतर सडक़ें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सामुदायिक भवन किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन डा. यशपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, कर्मबीर सिंह दलाल, दीपचंद पार्षद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Palwal/Hathin News: हथीन क्षेत्र में लगाए जाएंगे अंत्योदय मेले
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुनीं।उन्होंने बताया कि आम आदमी के कल्याण के लिए हथीन क्षेत्र में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेलों में परिवार पहचान पत्रों   की विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बहीन के सब तहसील कार्यालय बहीन में 21अगस्त को ,हथीन के बीडीपीओ कार्यालय में 27 अगस्त को  एवं 25 सितंबर को लघु सचिवालय हथीन में अंत्योदय मेलों का आयोजन होगा। विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा उटावड के दादा बाहड़ चौक का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से स्वीकृति मिल चुकी है।

Palwal News: समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम
पलवल: हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को राजा दक्ष प्रजापति जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महापुरुषों और संतों के आदर्श समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का संदेश देता है। समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल के पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति की ओर से पंचवटी धाम पलवल के संत ऋषिराज महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किए गए राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका जीवन और विचार सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। उनके आदर्श प्रेम, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत समाज के सभी महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देने की अनूठी और ऐतिहासिक पहल की है। प्रदेशभर में समय-समय पर सभी संतों और महान पुरुषों के सम्मान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैंं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य भी समाज के महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देते हुए समाज हित में उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के साथ साझा करना है।
समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महाराजा दक्ष प्रजापति को नमन करते हुए कहा कि वे एक महान राजा, कुशल प्रशासक और सृष्टि के विस्तारक थे। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला नहीं है बल्कि प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का परिचायक है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश को मान-सम्मान मिले और उसकी प्रगति के नए द्वार खुलें, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियांवित की हुई हैं, जिनका समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी दक्ष प्रजापति के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का पगड़ी और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे भी मुख्य अतिथि गौरव गौतम के समक्ष रखीं, जिन्हें मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, चौधरी प्रहलाद सिंह, मास्टर योगेंद्र, गोपाल, चेतन प्रजापति, कर्मबीर सिंह दलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।

Palwal News :कारगिल विजय दिवस पर केसीएम वर्ल्ड स्कूल में ‘ऑपरेशन विजय’ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
पलवल। केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ‘ऑपरेशन विजय’ विषय पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान तथा देशसेवा की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षिकाओं ज्योति शर्मा एवं नेहा शर्मा के द्वारा प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल भारद्वाज को स्मृति चिह्न प्रदान करने के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा सातवीं की छात्रा युक्ति ने दिन का प्रेरक विचार प्रस्तुत किया तथा कृतिका ने दिन का शब्द बताया।

सभा का मुख्य आकर्षण ‘मैं भारत का जवान हूँ’ विषय पर आधारित भूमिका-प्रस्तुति रही। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अत्यंत भावपूर्ण चित्रण कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। इसके बाद पार्थ ने कारगिल के वीर सैनिकों को समर्पित प्रेरणादायक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उनके शौर्य और बलिदान को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। इसके पश्चात चार्वी एवं देवांशी ने देशभक्ति पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऋषुल ने सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प दिलाया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देश के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा देशप्रेम की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच का संचालन काव्या, कार्तिक व तनिष्का भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। विशेष प्रार्थना सभा ने विद्यार्थियों के मन में भारतीय सेना के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भाव और अधिक प्रबल किया।

Palwal News : भुडेर बने विधानसभा मुहिम को गाँव अतरचटा में मिला व्यापक समर्थन
गाँव अतरचटा में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के समर्थन में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गाँव अतरचटा सहित टहरकी, किशोरपुर, जैंदापुर, देहलाका, परौली एवं चाँदपुर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में भुडेर को नई विधानसभा बनाने की माँग का समर्थन किया तथा क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर जनप्रतिनिधित्व और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए इस मुहिम को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा शक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। युवाओं ने क्षेत्रहित में इस अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लिया। पंचायत में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि भुडेर बने विधानसभा की माँग क्षेत्र की जनता की आवाज है और इसे लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।पंचायत के सफल आयोजन के लिए गाँव अतरचटा की सरदारी, सम्मानित बुजुर्गों, युवा साथियों तथा सभी सहयोगी गाँवों के नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Palwal News : अनुबंधित अध्यापकों का सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च, 31 जुलाई को कुरुक्षेत्र पहुंचने का आह्वान
पलवल। सर्वोच्च न्यायालय एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के आदेशों को लागू कराने तथा हरियाणा सरकार से गेस्ट टीचर्स/अनुबंधित अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर शनिवार को खोटा मंदिर परिसर, पलवल में अनुबंधित अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान उदय राम शास्त्री ने की, जबकि मंच संचालन अशोक शास्त्री ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि अब संघर्ष को निर्णायक रूप देने का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर केवल घोषणाएं करती है, लेकिन उन्हें लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों से कार्यरत गेस्ट टीचर्स आज भी नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। माननीय न्यायालयों के आदेशों के बाद शिक्षकों में उम्मीद जगी है, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण पिछले एक महीने से हरियाणा के गेस्ट टीचर्स कुरुक्षेत्र में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने तीन वर्ष वाली नियमितीकरण नीति को वैध माना है और सभी गेस्ट टीचर्स/अनुबंधित अध्यापक इस नीति के दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का है।राज्य सह सचिव रेखा ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गेस्ट टीचर्स के साथ है तो उसे बिना देरी नियमितीकरण की घोषणा करनी चाहिए।हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान थान सिंह शर्मा ने भरोसा दिलाया कि गेस्ट टीचर्स के आंदोलन में नियमित अध्यापक भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और हर स्तर पर सहयोग करेंगे।बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया, वरिष्ठ उपप्रधान देवी राम शर्मा, राकेश तंवर (राज्य उपप्रधान, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन), जमील अहमद, हरेंद्र अत्रि, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव हरी चंद वर्मा सहित अनेक कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
बैठक में गेस्ट टीचर्स की ओर से रेखा रानी, धर्मवीर शर्मा जिला प्रधान फरीदाबाद, नरेश यादव प्रधान गुरुग्राम मंडल, अरशद अहमद, राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया, यादराम, रिशाल सिंह, हेतराम, नीलम, इंद्रा सोनी, सुषमा, मीनाक्षी, ऊषा, राजकुमार शास्त्री सहित अनेक साथियों ने भाग लिया। बैठक के उपरांत सभी उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारी सरकार के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए बस स्टैंड तक पहुंचे। वहां जिला प्रधान उदय राम शास्त्री ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया और आह्वान किया कि 31 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचकर नियमितीकरण आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाए। बैठक में एक स्वर से मांग की गई कि हरियाणा सरकार सर्वोच्च न्यायालय एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों को तत्काल लागू करे तथा अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए वादे के अनुसार सभी पात्र गेस्ट टीचर्स/अनुबंधित अध्यापकों को बिना विलंब नियमित करे।