हांसी - देश रोजाना

Hansi News: किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हांसी: उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, हिसार चुंगी हांसी में विशेष एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हांसी प्रथम ब्लॉक के साइंस अध्यापकों ने भाग लिया तथा किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बैठक में सीएमजीजीए प्रतीक्षा सांगवान, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, प्रिंसिपल राजेश कुमार, प्रिंसिपल पूर्णिमा गुप्ता सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिक अस्पताल हांसी की ओर से जीत राम ने एचपीवी वैक्सीन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका किशोरियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु में यह टीकाकरण विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है और अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इसका लाभ उठा सकें।

बैठक के दौरान किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अध्यापकों ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर किशोरियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित, सशक्त एवं स्वस्थ बनाना रहा।

पोर्टल पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें राजस्व अधिकारी : एडीसी लक्षित सरीन
हांसी: अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जाति प्रमाण पत्र सहित पोर्टल पर लंबित सभी कार्यों को निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का कार्य पोर्टल पर लंबित नहीं रहना चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन वीरवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित पटवारियों, कानूनगो तथा राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदक द्वारा प्रस्तुत जाति संबंधी विवरण की पुष्टि के लिए संबंधित पटवारी गांव के नंबरदार अथवा मौजिज व्यक्तियों से सत्यापन अवश्य करें, ताकि प्रमाण पत्र सही तथ्यों के आधार पर जारी किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ शालीन एवं सकारात्मक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन पटवारियों, कानूनगो तथा राजस्व अधिकारियों के पास पोर्टल पर लंबित मामले हैं, वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें।
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को घर बैठे सरकार की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार बिढान, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार , नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह सहित पटवारी, कानूनगो और पोर्टल से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता को लेकर गढ़ी, सीसर, जमावड़ी तथा कुतुबपुर गांव में शिविर आयोजित
हांसी:  डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़ी, सीसर, जमावड़ी तथा कुतुबपुर गांव में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने भाग लेते हुए लोगों को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गढ़ी गांव स्थित ई-5 स्कूल, सीसर, जमावड़ी तथा कुतुबपुर गांव के विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अत्यंत प्रभावी उपाय है। उन्होंने विशेष रूप से 14-15 वर्ष आयु की लड़कियों को इस टीकाकरण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

एचपीवी वैक्सीनेशन के फायदे:  एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के कैंसर) सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। यह वैक्सीन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर एचपीवी संक्रमण के खतरों को कम करती है। समय पर टीकाकरण करवाने से भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के जोखिम को काफी हद तक घटाया जा सकता है। इसके साथ ही यह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपाय है, जो विशेषकर किशोरावस्था में लगवाने पर अधिक लाभकारी सिद्ध होता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उपस्थित नागरिकों को वैक्सीनेशन के लाभ, संभावित जोखिमों से बचाव तथा समय पर टीकाकरण करवाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने लोगों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही टीकाकरण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार के जागरूकता शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना है, ताकि एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न गांवों और स्कूलों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जन-जन तक इस अभियान का संदेश पहुंच सके।

महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता: चेयरपर्सन रेनू भाटिया
हांसी:  हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने हांसी पहुंचकर स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के कांफ्रेंस हॉल में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हांसी तथा फतेहाबाद के कुल 22 मामलों की दोनों पक्षों की उपस्थिति में गहनता से तह तक जाकर सुनवाई की।  इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस दौरान एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया और पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।
चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि आज हांसी जिला बनने के बाद पहली बार एक कार्यक्रम के तहत 12 मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की उपस्थिति में गहनता से की गई है, जिसमें दो केस लंबित रखे गए हैं। तीन मामलों में अधिकारियों को रिइंक्वारी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज फतेहाबाद जिले के भी 12 मामलों की सुनवाई की है। जिसमें दो मामले पेंडिंग रखे गए हैं।
चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि उन्होंने महिला आयोग में आने के बाद आज तक 14700 केसों की गहनता से सुनवाई की है। जिसमें पाया कि हमारे समाज में संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इसलिए इसका उपयोग देश और प्रदेश के विकास, समाजहित एवं आवश्यकता अनुसार किया जाना चाहिए।

बैठक में महिला कल्याण योजनाओं, शिकायत निवारण और सुरक्षा उपायों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। चेयरपर्सन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए़।

इसके उपरांत महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने हांसी के महिला थाने का भी निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी बात को गंभीरता से सुनना चाहिए और न्याय दिलाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने महिला थाने में रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया और बिजली पानी सफाई आदि का भी निरीक्षण किया
इस अवसर पर हांसी के एसडीएम राजेश खोथ, डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी देवेंद्र नैन, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता, इंस्पेक्टर संदीप श्योराण सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी,प्रशासन के अधिकारी  उपस्थित रहे।

तहसीलदार डॉ अनिल कुमार बिढान ने मौके पर ही करवाई परिवारों की ऑनलाइन गणना, नागरिकों से की बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील
हांसी: डीसी राहुल नरवाल के निर्देशानुसार स्व-गणना के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपमंडल हांसी के गांव कुतुबपुर, सीसाय तथा कुलाना में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता तहसीलदार डॉ अनिल कुमार बिढान ने की। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार डॉ अनिल कुमार बिढान ने उपस्थित लोगों को स्व-गणना की संपूर्ण प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नागरिक स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी व अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण व क्रियान्वयन के लिए किया जाता है।

इस दौरान तहसीलदार ने मौके पर ही कई परिवारों की जानकारी जनगणना पोर्टल पर अपलोड करवाई, जिससे लोगों को व्यावहारिक रूप से पूरी प्रक्रिया समझने में आसानी हुई। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के सवालों का समाधान भी मौके पर ही किया गया, जिससे लोगों की शंकाएं दूर हुईं और उनमें स्व-गणना के प्रति विश्वास बढ़ा।

अपने संबोधन में तहसीलदार अनिल कुमार बिढान ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के समग्र विकास की नींव होती है। इससे प्राप्त आंकड़े सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत ढांचे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद करते हैं। स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को यह अवसर मिलता है कि वह स्वयं अपनी सही जानकारी दर्ज करे, जिससे डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन द्वारा गांव-गांव जाकर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से अछूता न रहे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए अपने परिवार व आस-पास के लोगों की स्व-गणना में सहायता करें।

कार्यक्रमों  में ग्रामीणों ने स्व-गणना प्रक्रिया को सरल और उपयोगी बताते हुए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे स्वयं भी स्व-गणना करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे, जिससे यह अभियान सफल हो सके।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरना कांग्रेस की दकियानुसी सोच का परिणाम : कैप्टन अभिमन्यु
हांसी: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का गिरना कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की दकियानुसी सोच क परिणाम है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी कांग्रेस देश की आधी आबादी को उसकी उचित हिस्सेदारी नहीं देना चाहती, जिसके लिए महिलाएं इन विपक्षी दलों को कभी माफ नहीं करेगी।

कैप्टन अभिमन्यु हांसी जाट धर्मशाला में आयोजित भाईचारा स्नेह मिलन समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने महिलाओं की हिस्सेदारी की जरूरत को महसूस किया, नया संसद भवन भी बनकर तैयार था और केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक बिल पेश कर दिया। दुखद बात है कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध किया, जिसकी वजह से बिल पास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यदि यह बिल पास हो जाता तो केवल देश में ही नहीं, विश्व में ही मिसाल बनता कि भारत में महिलाओं को उनका अधिकार दिया गया है।

कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा इस बिल में खामी बताए जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि उनका बेटा संसद में ही तो बैठा था, वो बता देता कि क्या खामी है। लोकसभा या विधानसभा में कुछ न बोलना और बाहर नुकताचीनी करना कांग्रेस की पुरानी फितरत है। कांग्रेस को देश की आधी आबादी, हमारी महिलाएं कभी माफ नहीं करेगी और उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में हुए हंगामे, उसके बाद जजपा नेताओं के प्रदर्शन व पुलिस की कार्रवाई पूछे जाने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि जो कोई नेतृत्व करने की सोचता है, उसे संयमित व धैर्यवान होना चाहिए और ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।

कैप्टन अभिमन्यु ने हांसी में आयोजित भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम बारे बताया कि समाज के प्रबुद्ध लोगों ने ऐसे कार्यक्रम करने की सोची है, जो अच्छी बात है। पिछले कुछ समय से या यूं कह सकते हैं कि प्रदेश में वर्ष 2010 से ही भाईचारा तोड़ने का प्रयास किया गया, अनेक युवाओं पर केस दर्ज हुए, अनेक भगौड़े घोषित हो गए और कइयों को सजा तक हो गई लेकिन इसका राजनीतिक फायदा कोई और उठा गया। हमें यही बात समझने की जरूरत है कि कोई अवसरवादी नेता हमारे युवाओं का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग न करें, हमारा प्रयास रहेगा कि हम युवाओं को सही दिशा दें। इस मामले में खाप पंचायतें प्रमुख निभा सकती है, तभी पुराने समय का रोटी व बेटी का रिश्ता कायम किया जा सकता है।

भाजपा सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर अंतोदय की भावना से हर वर्ग की भलाई के लिए कर रही काम: विधायक विनोद भयाना
हांसी शहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल नरवाल ने की। कार्यक्रम का आयोजन समस्त अंबेडकरवादी समाज सभा, डॉ बीआर अंबेडकर कल्याण सभा तथा संत गुरु रविदास सभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिसके बाद उनके जीवन और संघर्षों को याद किया गया।  इससे पहले विधायक विनोद भयाना  तथा डीसी राहुल नरवाल ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विधायक विनोद भयाना ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिलाए और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बाबा साहेब की जयंती को उत्सव के रूप में मना रहा है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंत्योदय की भावना के साथ सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वावलंबन के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नया नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
विधायक ने इस अवसर पर अंबेडकर छात्रावास के निर्माण व विकास के लिए 15 लाख की राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम समाज के बच्चों को आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक विनोद भयाना का तीनों सभाओं के प्रतिनिधियों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राहुल नरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। बाबासाहेब ने केवल एक धर्म, जाति और समाज के लिए बल्कि वंचित, शोषित और जरूरतमंद प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया।उन्होंने कहा कि डॉ. बी आर अंबेडकर ने न केवल संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित किया।
डीसी ने आगे कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने आगे कहा कि समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही हम एक मजबूत, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्ति प्रमुख अभियंता  बलराज सिंह सब्रवाल तथा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड से बलराज सिंह मेहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं से अवगत करवाया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी संतान को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की तथा समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधान अभय राम आल्यान, प्रधान चांदसिंह जनागल, प्रधान रामलाल न्याैलिया तथा ओपी मेहरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विधायक और डीसी के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने विधायक से सभी मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पूरा करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों और शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में होनहार छात्र-छात्राओं को भी विधायक व उपायुक्त ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह में महाशय मदनलाल द्वारा प्रस्तुत गीत ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गीत में मदनलाल ने विधायक विनोद भयाना द्वारा हांसी को जिला बनवाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए करवाए गए कार्यों को बखूबी प्रस्तुत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने गीत को काफी पसंद करते हुए जोरदार तालियां बजाकर विधायक विनोद भयाना की शानदार कार्य शैली पर अपनी मोहर लगाई।
इस अवसर विधायक विनोद भयाना की राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, सभा के महासचिव कृष्ण कुमार ,कोषाध्यक्ष प्रदीप ग्रोवर, उप प्रधान अमरजीत शेखपुरा, अभय सिंह , महावीर प्रसाद,  सतीश मेहरा, ब्लॉक समिति प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद सैनी तथा विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।