गुरुग्राम - देश रोजाना

Gurugram News: शहर में सड़क, पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होगी सुदृढ़
गुरुग्राम : नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा समिति (एफ एंड सीसी) की 9वीं बैठक निगम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 171 करोड़ रुपए की लागत के 26 विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, पेयजल एवं सीवरेज नेटवर्क के विस्तार, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सदर बाजार में सीसीटीवी लगाने तथा आधुनिक तकनीक आधारित जल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई।

बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, एफएंडसीसी सदस्य अनूप सिंह व सुंदर सिंह, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, डीटीपी डॉ सिद्धार्थ खंडेलवाल, कार्यकारी अभियंता संदीप धुंधवाल, सचिन यादव व तुषार यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में वर्षों से लंबित आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन, वर्षा जल निकासी, सड़कों के पुनर्निर्माण तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा एमसीजी के बूस्टिंग स्टेशनों पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर, स्काडा सिस्टम एवं आरटीयू पैनल स्थापित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व स्टोर की स्थापना, विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सदर बाजार में 235 सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में खांडसा, सेक्टर-10, सरस्वती एन्क्लेव, मालिबू टाउन, तिगरा, सेक्टर-50, मोहम्मदपुर झाड़सा, दरबारीपुर, अर्जुन नगर, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा, सरहौल, सेक्टर-22ए, पालम विहार, सेक्टर-17ए, सेक्टर-17सी तथा साउथ सिटी-1 सहित अनेक क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सीवरेज एवं ड्रेनेज से जुड़े विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जाए ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि समिति द्वारा स्वीकृत सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम गुरुग्राम शहर के समग्र एवं सतत विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Gurugram News: 34 ठेकों पर सिलिंग की तलवार!
गुरुग्राम: शहर के 34 ठेकों पर सिलिंग की तलवार लटक गई है। खबर हैरान करने वाली है। सवाल ये है कि ठेकों को सील करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। दरअसल, ये ठेके हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएवीपी) की जमीन पर है और एचएवीपी का एक किराया तय है। बताया जा रहा है कि इन ठेकेदारों ने लंबे समय से किराया जमा नहीं कराया है। इसी एवज में एचएसवीपी ने ठेका मालिकों को नोटिस थमा दिया है। इन्हें छह अगस्त तक दी मोहलत दी गई है।

गुरुग्राम में सैंकड़ों शराब के आलीशान ठेके बने हुए हैं । यहां तक कि ठेकों की बोली के दौरान देश में सबसे महंगा ठेका भी गुरुग्राम में बिका था जिसकी बोली 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी लेकिन अब गुरुग्राम में शराब के ठेकों को सील करने की नौबत आ गई है। एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक ने बताया कि गुरुग्राम के 34 ऐसे ठेके हैं जिन्होनें विभाग का 50 करोड़ रुपए किराया नहीं दिया।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुग्राम के इन 34 शराब के ठेके संचालकों को नोटिस जारी कर बकाया किराया देने के लिए चेतावनी दी है यदि 6 अगस्त तक इन शराब के ठेके संचालकों ने किराया जमा नहीं कराया तो 7 अगस्त से इन शराब के ठेकों को सील किया जाएगा।

इन ठेकों को नोटिस

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अधिकारी अनुपमा मलिक का कहना है कि गुरुग्राम में कुल 34 ऐसे ठेके हैं जिन पर करीब 50 करोड़ रुपए बकाया है जो कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर बनाए गए हैं । जिन शराब के ठेकों पर किराया बकाया हैं वो ठेके सेक्टर 72 में सीएनजी स्टेशन के पास, सेक्टर 29 में इनकम टैक्स कार्यालय के पास, AIT चौक पर, सेक्टर 54, हांगकांग बाजार, गोल्फ कोर्स रोड़, सेक्टर 50 में बने हुए हैं।

गुरुग्राम में सबसे ज्यादा शराब की खपत

पूरे दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम जिले में सबसे ज्यादा शराब की खपत होती है । यहां के शराब के ठेके किसी आलीशान फाइव स्टार होटलों से कम नहीं है । कई शराब के ठेके तो ऐसे हैं जो 24 घंटे खुले रहते हैं । वहीं गुरुग्राम के शराब के ठेके इतनी कमाई करते हैं कि पूरे दिल्ली एनसीआर से लोग यहां पर शराब खरीदने के लिए आते हैं। जब साल में यहां के शराब के ठेकों की बोली लगाई जाती है तो वो बोली 100 करोड़ तक जाती है। पूरे देश में रिकॉर्ड बनाते हुए पिछले साल गुरुग्राम के एमजी रोड़ पर एक शराब के ठेके की बोली 100 करोड़ रुपए लगाई गई थी । बावजूद इसके कई ऐसे ठेके संचालक हैं जो समय पर सरकारी जमीन का किराया भी नहीं चुकाते।

Gurugram News : कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा रहेगा : राव नरबीर
गुरुग्राम : प्रदेश के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर है।

राव नरबीर सिंह रविवार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति, हरियाणा (गुरुग्राम) द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक एवं जिला वार मेमोरियल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कर्नल आर.के. शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री ने जिला वार मेमोरियल एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने राव नरबीर सिंह के समक्ष स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के शेष विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने का अनुरोध किया।

इस पर राव नरबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि स्मारक से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे स्मारक नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम और कठिन परिस्थितियों में प्राप्त ऐतिहासिक विजय का उल्लेख करते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, मास्टर मातादीन यादव, सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, लालचंद रोहिल्ला, बनवारी लाल शर्मा, समरजीत सिंह, योगेश यादव कालियावास, बलजीत सरपंच, जगबीर सिंह सुखराली, देवेंद्र श्योराण, अशोक गहलोत, कार्तिक गहलोत, राजेश मलिक, उमेश कुमार, प्रवीन यादव, राजबीर भाम्भू, प्रतीक पुनिया, शिवलाल पांवड़े सहित समिति के अनेक सदस्य, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Gurugram News:मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन
गुरुग्राम: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा मेले में पहुंचे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को भी जाना। इस दौरान परिवार पहचान पत्र कोऑर्डिनेटर डॉ सतीश खोला, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला भी मौजूद रहे।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं। इन मेलों के जरिए पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 'अंत्योदय' के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार केवल सहायता प्राप्त करने वाले न रहें, बल्कि उन्हें ऐसा अवसर मिले जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐसी योजनाएं लागू की हैं जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाते हैं, क्योंकि यहां विभिन्न विभाग, बैंक और संबंधित संस्थाएं एक ही मंच पर उपलब्ध रहती हैं। इससे लाभार्थियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन, पंजीकरण तथा योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाता है।

Gurugram News: प्रधान के इस्तीफे पर वांगचुक का रिएक्शन : "यह लोकतंत्र, शांति, सब्र और लगन की जीत है"
गुरुग्राम: NEET पेपर लीक के आरोपों से घिरे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन सामने आया है। सोनम वांगचुक ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'यह लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, सब्र और लगन की जीत है।' गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन वांगचुक ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत है, जो सड़कों से निकलकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तक पहुंची है।

उन्होंने लिखा कि यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की भी जीत है। वांगचुक ने सीजेपी, देश की जेन-जी पीढ़ी और उन सभी नागरिकों को बधाई दी, जिन्होंने भय का माहौल छोड़कर देश के हर कोने से अपनी आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि जनता की एकजुटता और शांतिपूर्ण तरीके से उठाई गई आवाज ने जवाबदेही तय करने का रास्ता बनाया है। वांगचुक ने अपने संदेश में कहा कि अब जवाबदेही तय होने के बाद सुधारों की दिशा में आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने इसे केवल किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं बताते हुए व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर बताया।

Gurugram News: बिल्डरों की मनमानी पर मुख्यमंत्री सख्त, दिए कड़े निर्देश
गुरुग्राम: बिल्डरों और उनकी सोसायटियों के रखरखाव का जिम्मा संभालने वाली मेंटेनेंस एजेंसियों की मनमानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा संज्ञान लिया है। गुरुग्राम में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान जब एक बिल्डर की मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर बिजली काटने की शिकायत आई तो मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बिल्डर की यह मनमानी बर्दाश्त से बाहर है। नागरिकों को मूल सुविधा से महरूम नहीं किया जा सकता।

दरअसल, सेक्टर-83 के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने शिकायत की कि मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने वाले फ्लैट मालिकों के बिजली कनेक्शन बिल्डर काट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि कोई भी बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क की वसूली के लिए बिजली जैसी मूलभूत सुविधा बाधित नहीं कर सकता। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित बिल्डर के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वजीरपुर एन्क्लेव में सुविधाओं का होगा विस्तार: वजीरपुर एन्क्लेव के निवासियों ने सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, गलियों के निर्माण और बिजली व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को संयुक्त सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा  : सीएम सैनी:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में साफ संदेश दिया कि शहर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा।

बैठक में 15 परिवादों में से 13 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि दो मामलों में अगली बैठक तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, बिल्डरों की मनमानी पर सख्ती, अवैध सीएंडडी वेस्ट डंपिंग पर कार्रवाई और वजीरपुर एन्क्लेव में मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हैं। ऐसे में किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, संवेदनशील और तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक माह में खुले में नहीं दिखना चाहिए सीएंडडी वेस्ट: मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट की अवैध डंपिंग पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियां और बिल्डर वैज्ञानिक तरीके से निर्धारित स्थानों पर ही मलबे का निस्तारण करें।
सेक्टर-102 से आई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी खुले में सीएंडडी वेस्ट मिला, वहां जिम्मेदार बिल्डर या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध रूप से डाले गए मलबे को हटाने का पूरा खर्च भी संबंधित संस्था से ही वसूला जाए। साथ ही एक माह के भीतर पूरे शहर से खुले में पड़ा सीएंडडी वेस्ट हटाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर सरकार के पास आता है तो उसका समाधान करना प्रशासन का दायित्व है। सभी अधिकारी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष दीपाली चौधरी मौजूद रहे, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी "पिंटू" महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव सहित सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Gurugram News: मालिबु टाउन एमटी प्लाट आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अलका दलाल सहित पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गुरुग्राम: जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटी कार्यालय में कथित अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और जबरन कार्यालय में प्रवेश के मामले में पुलिस ने मालिबु टाउन निवासी एवं एमटी प्लाट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की पदाधिकारी अलका दलाल समेत पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने उपलब्ध कराए गए वीडियो फुटेज के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला रजिस्ट्रार अर्पित गहलावत की शिकायत के अनुसार, 21 जुलाई की शाम करीब चार बजे अलका दलाल उनसे मिलने कार्यालय पहुंचीं। उन्हें मुलाकात का समय समाप्त होने की जानकारी दिए जाने के बावजूद वह पांच-छह अन्य लोगों के साथ बिना अनुमति कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर गईं।

शिकायत में कहा गया है कि साथ आए कुछ लोग स्वयं को अधिवक्ता बता रहे थे तथा उनके साथ हरियाणा पुलिस का एक पीएसओ भी मौजूद था। शिकायत के अनुसार कार्यालय के भीतर हंगामा किया गया, सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और जिला रजिस्ट्रार पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि अधिवक्ता की वेशभूषा में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के कारण कार्यालय का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ और कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।

पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को शिकायतकर्ता ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया। शिकायत और वीडियो के परीक्षण के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच अधिकारी अब वीडियो फुटेज, विजिटर रजिस्टर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gurugram News: अब 6 अगस्त को होगी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा के विरुद्ध ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई
गुरुग्राम: पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में विशेष पीएमएलए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की है। अदालत अब मामले में शिकायत पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ईडी ने पांच मई की ईसीआईआर के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की धाराओं 3 और 4 सहित संबंधित प्रावधानों के तहत शिकायत विशेष अदालत में दायर की थी।

छह जुलाई को विशेष न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने शिकायत को जांच के लिए अहलमद के पास भेजते हुए दस्तावेजों की जांच रिपोर्ट तलब की थी। 16 जुलाई को अदालत में रिपोर्ट पेश की गई। अदालत ने कहा कि यह शिकायत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 लागू होने के बाद दायर की गई है। इसलिए संज्ञान लेने से पहले आरोपितों को शिकायत की सूचना देना आवश्यक है। इसी आधार पर अदालत ने संजीव अरोड़ा और अन्य आरोपितों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे। मामले में अब नोटिस की प्रक्रिया के बाद अदालत ने अगली सुनवाई छह अगस्त निर्धारित की है।

Gurugram News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.35 लाख रुपए की साइबर ठगी
रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला पाली के गांव रामाशानी सांदवान हाल आबाद जिला पाली के राजेन्द्र नगर विस्तार राकियो की ढाणी निवासी हर्ष वर्धन सिंह सांदु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी

गत वर्ष 1 सितंबर को मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ी में किराए के मकान में रह रही मूल रूप से राजस्थान के सरदार शहर निवासी पूनम स्वामी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 28 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए दिए गए लिंक पर एप्लाई किया था।

इसके बाद वह टेलीग्राम से एक चेन सिस्टम से जुड़ गई। इसके बाद उसके पास गूगल रिव्यू के लिए टास्क भेजे गए। उसे पहले 800 रुपए के बदले 1040 और उसके बाद 3 हजार रुपए के बदले 3900 रुपए मिले। अगले टास्क के लिए उसने एक खाते में 15 हजार और दूसरे में 60 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। जब उसने चैटिंग के जरिए प्रोफिट की मांग की तो उसे बताया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे अनफ्रीज कराने के लिए 60 हजार रुपए और ट्रांसफर करने होंगे। उसने यह राशि भी दो ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दी।
इसके बाद उससे 1 लाख रुपए और ट्रांसफर करने को कहा, तो उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ठगी की रकम में से 60 हजार रुपए उसके भाई के खाते में ट्रांसफर हुए थे।

आरोपी नरपत व हर्ष वर्धन सिंह सांदु ने यह खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला पाली के गांव रामाशानी सांदवान हाल आबाद जिला पाली के राजेन्द्र नगर विस्तार राकियो की ढाणी निवासी हर्ष वर्धन सिंह सांदु को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Gurugram News: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान
गुरुग्राम: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मेगा प्लान तैयार किया है। गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल और जम्मू कश्मीर से विधायक देवेंद्र पनिहार, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की और एक बड़ी कार्यशाला में आगामी समय में किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाई।

केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आए कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में भी गुरू रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान आयोजित किए जांएगे।

भाजपा की योजना यह है कि गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी कलशों में भरकर हरियाणा के गांव-गांव, बस्ती-बस्ती और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में एक विशेष 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो 26 जुलाई को वाराणसी बेगुमपुर जाकर गुरु रविदास की जन्मभूमि से विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी लेकर वापस हरियाणा पहुंचेगी।

यह पवित्र कलश सबसे पहले गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर लाया जाएगा। जब समिति हरियाणा में प्रवेश करेगी तो यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कलश का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि गुरुग्राम पहुंचकर अपने-अपने जिलों के लिए पवित्र मिट्टी से भरे कलश शीतला माता मंदिर से अपने-अपने जिलों में लेकर जाएंगे। इस काम को और भव्य बनाने के लिए वाराणसी से लाए जाने वाले कलश को रथ में रखकर यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरीके से बाद में जिलों से आने वाले भाजपा प्रतिनिधि भी पवित्र कलश को भव्य रथों में रखकर अपने अपने जिलों में पहुंचेंगे। जिला स्तर से यही प्रक्रिया मंडलों तक और फिर मंडलों से गांवों तक अपनाई जाएगी। मंडल स्तर के कार्यकर्ता कलश को अपने क्षेत्रों में ले जाएंगे, जहां से यह पवित्र मिट्टी गांव-गांव, बस्ती-बस्ती और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बताया कि भाजपा का उद्देश्य गुरु रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा सरकार गुरु रविदास के समरस समाज के विचार को व्यवहार में उतारने के लिए प्रतिबद्ध है; नायब सैनी:

कार्यशाला में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का महाअभियान होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हरियाणा का यह आयोजन देशभर में एक मिसाल बन सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व मनाना पूरे हरियाणा के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा और सामाजिक समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महान समाज सुधारक, मानवता के पुजारी और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वाराणसी से आने वाली कलश यात्रा का हरियाणा में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 124 करोड़ रुपये की लागत से गुरू रविदास का भव्य धाम बनाया जा रहा है। इस धाम में गुरू रविदास की भव्य और दिव्य मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की डबल इंजन सरकार महापुरुषों के सम्मान और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में संत कबीरदास, भगवान वाल्मीकि और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी राज्य स्तर पर पूरे सम्मान के साथ मनाई जा रही है।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता गुरुओं का आशीर्वाद लें: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि  सभी कार्यकर्ता गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाएं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता संत-महात्माओं और गुरुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें, उनके साथ बैठकर संवाद करें तथा गुरु रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन रविदास मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाए, ताकि समाज में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर अभियान को उत्सव के रूप में मनाएं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत रविदास की जन्म स्थली से वाराणसी से पवित्र मिट्टी लाई जाएगी। पवित्र मिट्टी से भरे कलश गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर में रखे जाएंगे। यहां से सभी 27 कलशों में पवित्र मिट्टी भरकर सभी जिलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक जिले में संत समाज के साथ बैठकें आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा संत समाज के सम्मान और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस तरह से रहेंगे कार्यक्रम:

राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरूण चुघ ने कार्यशाला में बताया कि 29 जुलाई को गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से अभियान का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में कलश पूजन, समरसता संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देशभर में गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान के तहत गुरु रविदास के मंदिरों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प तथा स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 29 जुलाई से 6 अगस्त प्रदेश स्तरीय कलश वितरण कार्यक्रम प्रदेश की राजधानियों अथवा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संत सम्मेलन, समरसता संगोष्ठी, कलश पूजन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।

6 अगस्त तक जिला टीमों को कलश वितरित किए जाएंगे
उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान संतों, महंतों, गुरुओं और डेरा प्रमुखों से व्यक्तिगत भेंट कर उन्हें अभियान की जानकारी दी जाएगी। तरूण चुघ ने कहा कि 7 अगस्त से 14 अगस्त तक जिला स्तर पर कलश वंदन अभियान आयोजित होगा। प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर कलश वंदन, संत सम्मेलन, समाज संपर्क और समरसता कार्यक्रम होंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि 17 अगस्त से 10 सितंबर तक स्थानीय मंदिरों में कलश पूजन, सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन-कीर्तन, संत सम्मान, प्रसाद वितरण और भंडारे आयोजित किए जाएंगे। वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को स्थानीय मंदिरों की मिट्टी में विधिवत मिलाया जाएगा।
5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्राएं निकाली जाएगी। प्रस्तावित यात्रा पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
तरूण चुघ ने बताया कि 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक देशभर के छात्रावासों में समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें गुरु रविदास महाराज के चित्र एवं प्रेरक संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जीवन, विचार और सामाजिक समरसता के संदेश से परिचित कराया जाएगा। प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श सत्र आयोजित होंगे, विद्यार्थियों के सुझाव लिए जाएंगे और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक संवाद किया जाएगा। गुरुग्राम पहुंचे सभी नेताओं का जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने स्वागत किया।

Gurugram News: मंडियों के विकास को मिलेगी नई गति : वेदपाल एडवोकेट
गुरुग्राम:  हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल ने शुक्रवार को फर्रूखनगर अनाज मंडी का दौरा कर मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम, कमेटी सदस्यों, व्यापारियों एवं किसानों ने उनका फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। चेयरमैन ने मंडी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि विकास के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन वेदपाल ने किसानों, व्यापारियों और मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सड़कों के जीर्णोद्धार, मंडी की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा मंडी परिसर में अटल किसान कैंटीन शुरू करने की मांग रखी। इस पर चेयरमैन ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

वेदपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर विपणन व्यवस्था, मजबूत ग्रामीण संपर्क मार्ग तथा कृषि अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार लगातार निवेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अन्नदाता की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान आर्थिक रूप से सशक्त बने, उसकी आय में निरंतर वृद्धि हो और प्रदेश का कृषि क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छूए।
इस अवसर पर जोनल एडमिनिस्ट्रेटर जितेंद्र कुमार, जोनल विपणन अधिकारी राजीव चौधरी, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय यादव, एसई राजेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मनीष कुमार, उप चेयरमैन कंवरपाल चौहान, समिति सदस्य श्रीभगवान खैटावास, पंकज यादव, जगदीश गुरावलिया, मनोज चौहान, राजू, राजेंद्र सैनी, सतपाल सैनी मौजूद रहे।

Gurugram News: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों, बीएलए-1 के साथ की बैठक
गुरुग्राम: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में एसआईआर को लेकर जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, बीएलए-1 व भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट ना कटे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के अगले चरण में हमें किसी कारण से छूट गए पात्र लोगों के वोट बनवाने पर भी ध्यान देना है। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज, मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और जवाहर सैनी मंच पर उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि एसआईआर का पहला चरण खत्म हो चुका है। अब दूसरे चरण में भी किसी कारणवश छूट गए नागरिकों का वोट बनवाने पर ध्यान देना होगा और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने पर सभी कार्यकर्ताओं को जोर देना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित ना रह जाए।

राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने वाले हर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाता है। एसआईआर अभियान भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

उन्होंने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कहा कि वे नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो। चुघ ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर अभियान की जानकारी दें, आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन करें और पात्र मतदाताओं की वोट बनवाने में हरसंभव सहयोग करें।