गुहला चीका - देश रोजाना

Kaithal / Gulha Cheeka News: चीका नगरपालिका व फायर कर्मियों का गुस्सा फूटा, गुस्साए कर्मियों ने सारे शहर में फैला दिया कचरा
गुहला चीका। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय हड़ताल के आज 13वें दिन हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। कर्मचारियों ने नगरपालिका के मुख्य गेट की तालाबंदी कर दी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदेश के निकाय मंत्री का पुतला फूंका। मालूम रहे कि नगरपालिका चीका के पे-रोल सफाई कर्मचारी व फायर कर्मचारी हर रोज की भांति आज भी हड़ताल पर रहे। आज हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान पीरथी  राम ने, जबकि संचालन अग्निशमन यूनियन के कैशियर अशोक कुमार द्वारा किया गया। हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक चीका के प्रधान पवन शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। हड़ताल पर मौजूद कर्मचारियों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहीद उधम सिंह चौक पर पहले सरकार का स्यापा किया और बाद में शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका।

इसके बाद सभी कर्मचारी गुहला रोड़ से होते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित किया गया विश्वासघात दिवस मनाते हुए नगरपालिका कार्यालय को सांकेतिक रूप से 2 घंटे तक बंद रखा, जिसके चलते न तो नपा का कोई कर्मचारी काम पर जा सका और न ही नपा में आने वाले लोगों के रोजमर्रा के कार्य ही हो सके। हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान पुलिस प्रशासन व हड़ताली कर्मचारियों की स्थानीय पुलिस की हल्की नोकझोंक भी हुई लेकिन कर्मचारियों ने कार्यालय के दरवाजे के आगे से हटने से मना कर दिया और यूनियनों द्वारा तय किए गए समय के बाद ही नपा कार्यालय के दरवाजे खोले।

इस दौरान नगरपालिका यूनियन ब्लाक प्रधान पीरथी राम व सर्व कर्मचारी संघ प्रधान चीख के प्रधान पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार 13 मई के समझौते से पीछे हट रही है, इसलिए आज पूरे प्रदेश में पालिका व फायर कर्मचारियों द्वारा विश्वासघात दिवस मनाते हुए हड़ताल को तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों ने अभी तो नगरपालिका, परिषद व निगम के दरवाजे को तालाबंदी की है, अगर सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे न मानी, तो हड़ताल को ओर तेज कर दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेताया कि अभी तो टेलर ही दिखाया गया है और पूरी फिल्म तो बाकी है, जिसे सरकार न देख पाएगी और न ही सुन पाएगी।

उन्होंने मांग की कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से ले और उनकी सभी मांगे पूरी करे। इस अवसर पर अमर सिंह, चिंतो देवी, धन्नाराम, अनिल कुमार, तलविंदर सिंह, सागर, विजय सिंह, मलकीत सिंह, गुरदीप, हरदीप, अमित, सोनू, सतीश, पिंकी, पालो, सुमन, संतोष, कमलेश, रेखा, सुमन व सरबजीत कौर आदि भी मौजूद रहे।

Kaithal News: गुहला के पूर्व विधायक ने कांग्रेस को अलविदा कह थामा इनैलो का दामन
गुहला चीका। गुहला में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब गुहला के पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहकर अपने पुराने घर में वापसी कर ली। वापसी के समय बूटा ङ्क्षसह ने कहा कि वे पिछले चार वर्षों से कांग्रेस में थे परंतु वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला, जिस कारण उन्होंने कांग्रेस छोडऩे व इनैलो ज्वाइन करने का मन बना लिया। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला खुद बूटा सिंह के घर पर पहुंचे और उन्हें इनेलो ज्वाइन करवाई। जब इनैलो में आने बारे पूर्व विधायक बूटा सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि जिस मान सम्मान की उम्मीद से उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, उस पार्टी में वह सम्मान नहीं मिला। अब इनेलो सुप्रीमो स्वयं उनके घर पर ज्वाइनिंग  करवाने के लिए पहुंचे, तो वे मना नहीं कर पाए और उनके साथ हो लिए। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनको राजनीति में लाने के लिए देवी लाल-चौटाला परिवार का अहम योगदान रहा है नतीजतन चौटाला परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

1987 में ही गुहला से विधायक चुने गए:

मालूम रहे कि बूटा सिंह 1987 में इनेलो में शामिल हुए थे और 1987 में ही पहली बार देवी लाल ने उन्हें टिकट दिया और देवी लाल की लहर में वे भारी वोटों गुहला से विधायक चुने गए। उसके बाद वे पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य करते रहे। 2009 से वह इनेलो एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए थे। परंतु बाद में वे भाजपा में चले गए और चार साल पहले उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और उसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और अब वे तभी से कांग्रेस में ही थे। बूटा सिंह ने कहा कि अब वे इनेलो में रहकर पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे और लोगों को साथ जोड़ेंगे।

Gulha Cheeka News: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास व अपहरण मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
गुहला चीका: जिला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सीवन पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास तथा पाक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में दोनो आरोपी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत उसकी लगभग 15 वर्षीय पोती 19 जुलाई दोपहर करीब 3.00 से 3.30 बजे गांव में आयोजित बाबा के भंडारे से अपने घर लौट रही थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने गांव व आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि तलाश के दौरान उन्हें संदेह हुआ कि गांव में एक मकान में किराए पर रहने वाले दो युवक अजय निवासी सिकंदरपुर, जिला सिरसा तथा राकेश निवासी महमंदकी, जिला फतेहाबाद को उनकी पोती के बारे में जानकारी हो सकती है। जब वह दोनों युवकों के कमरे पर पहुंची, तो उन्होंने करीब दस मिनट बाद दरवाजा खोला, लेकिन किशोरी के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी।

इसके बाद शिकायतकर्ता मकान की छत पर पहुंची। वहां उसने देखा कि छत पर रखी चारपाई पर उसकी पोती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी तथा दोनों आरोपी उसके पास मौजूद थे। शिकायतकर्ता द्वारा शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने किशोरी को संभाला और कुछ देर बाद होश आने पर उसने बताया कि पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक युवक ने उसे आवाज देकर बुलाया था। जैसे ही वह उसके पास पहुंची, आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे के अंदर खींच लिया, जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि आरोपियों ने उसकी पोती को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गलत काम किया है अथवा गलत काम करने का प्रयास किया है। शिकायत के आधार पर थाना सीवन में बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार थाना सीवन एसएचओ एसआई जयभगवान की अगुवाई में एसआई धनपति द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों अजय तथा राकेश को गिरफ्तार कर लिया। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Kaithal/Gulha Cheeka News: मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश के हर एक व्यक्ति के उत्थान के लिए कर रहे हैं, बाजीगर
गुहला चीका:  गुहला के पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने आज अपने निवास पर हलके के लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। आज हलके के गांव थेह बुटाना, अगौंध, माजरी, मस्तगढ़, खेड़ी गुलामअली, चक्कू, रामथली, खरकां व पिसोल के ग्रामीण अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे थे। पूर्व विधायक ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटान करवा दिया और बाकी बची समस्याओं के हल के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

इस मौके पर बाजीगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाया हैै। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जो देश भारत को एक पिछड़ा हुआ देश समझते थे, वहीं देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल हैं और उनसे मुलाकात के लिए लालायित रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिन रात प्रदेश की जनता की भलाई में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज एक सामान्य आदमी भी मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर मिलकर अपनी बात रख सकता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की इस पहल से प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार और उनके प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दल सत्ता पाने के लिए युवाओं को बहकाकर उनसे गलत काम करवाना चाहते हैं, लेकिन देश का युवा पढ़ा लिखा और समझदार है। वे ऐसे हथकंडे अपनाने वाले नेताओं के बहकावे में न आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। इस मौके पर भागल मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह, गगन कंबोज, दर्शन सिंह व अजमेर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Kaithal News: अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी की जाए सुनिश्चित : एसडीएम यादव
गुहला चीका। गुहल एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि अंत्योदय परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 26 जुलाई को चीका में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मेले की तैयारियां समय रहते पूरी करें तथा मेले में पात्र परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उनसे संपर्क करके उन्हें मेले में आने के लिए प्रेरित भी किया जाए।

अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम गुहला मनीष कुमार यादव।

एसडीएम यादव मंगलवार को मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से योजना से संबंधित दिशा-निर्देशों तथा मोबाइल एप की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मेले के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। यादव ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री एवं दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीएम मनीष यादव ने अंत्योदय परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वे 26 जुलाई को आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र श्योकंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कालिंग टीमें करेंगी प्रत्येक पात्र परिवार से संपर्क:

एसडीएम यादव ने कहा कि मेले में अधिक से अधिक लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कालिंग टीमों का गठन किया जाए। प्रत्येक विभाग से एक कर्मचारी को इस कार्य में लगाया जाए। वह पात्र परिवार से संपर्क कर मेले की तिथि, स्थान, आवश्यक दस्तावेजों तथा उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी अनेक सरकारी सेवाएं:

उन्होंने बताया कि मेले में कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, समाज कल्याण व श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टालों पर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मेले में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जो स्वरोजगार एवं ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लाभार्थियों को ऋण प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेंगे।

Kaithal/ Gulha Cheeka News: एस्ट्रोटर्फ मैदान की मांग को लेकर हाकी नर्सरी के खिलाड़ी परेशान, सरकार से लगाई गुहार: भुक्कल
गुहला चीका। स्थानीय हाकी खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों को एस्ट्रोटर्फ मैदान न मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी बलजीत भुक्कल ने बताया कि खिलाडिय़ों और कोच ने कई बार हरियाणा सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई, लेकिन अभी तक सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

सांसद नवीन जिंदल से लगाई गुहार:

भुक्कल ने बताया कि हाकी नर्सरी के बच्चों ने हरियाणा सरकार के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से भी मांग की है कि चीका में जल्द से जल्द एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार करवाया जाए। खिलाडिय़ों का कहना है कि आधुनिक हाकी अब घास के बजाय एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाती है। मैदान न होने से बच्चों की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करना चाहते हैं खिलाड़ी:

उन्होंने बताया कि चीका की नर्सरी से कई प्रतिभावान खिलाड़ी निकले हैं। अगर एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा मिल जाए, तो बच्चे अपनी तैयारी पूरी तरह से कर सकेंगे और देश-विदेश में जाकर हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे। अभी खिलाड़ी कच्चे मैदान पर अभ्यास करने को मजबूर हैं, जिससे चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग:

खिलाडिय़ों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन व खेल विभाग से मांग की है कि एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। उनका कहना है कि सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियान चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाएं नहीं मिल रही।

Kaithal /Gulha Cheeka News: नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक लाभ पहुंचाने का लिया संकल्प
गुहला चीका। सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को लेकर आज सीवन में विस्तृत जानकारी सांझा की गई। इस अवसर पर परम ज्योति स्कूल आफ नर्सिंग सीवन में सांसद कार्यालय कैथल के प्रभारी रविंद्र धीमान ने योजना संबंधी पुस्तिका नर्सिंग की छात्राओं को दी तथा इस जनहितकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल द्वारा शुरू किया गया यह अभियान शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल है।

नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में प्रचार व प्रसार करते हुए स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव, प्रत्येक स्कूल और प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं प्रतिभावान बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर  मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर सैनी ने योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित यह छात्रवृत्ति योजना मेधावी विद्यार्थियों, विधवा एवं सिंगल मदर के बच्चों तथा अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल, समाजसेवी नसीब ककहेड़ी, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, पवन डोहर, रवि सैनी, बलकार सिंह आर्य, तरुण, राजपाल, राजेश मुंजाल, मनजीत सिंगला, जसलीन चीमा तथा गुहला हल्का के प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।

Kaithal/ Gulha Cheeka News: सरकारी दुकानों का किराया जमा न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई: एसडीएम यादव
गुहला चीका: एसडीएम मनीष कुमार यादव ने शुक्रवार को चीका नगरपालिका के निकट स्थित सरकारी दुकानों का निरीक्षण किया और लंबे समय से किराया जमा न कराने वाले 17 दुकानदारों को नोटिस जारी किए। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया किराया जमा कराने का आह्वान किया।

दुकानदारों को दुकानों का किराया भरने के आदेश देते हुए एसडीएम मनीष कुमार यादव।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 जुलाई तक किराया जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और यदि इस अवधि में बकाया राशि जमा नहीं कराई गई, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानों को खाली करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चीका शहर की सभी सरकारी दुकानों के किराएदारों को भी निर्देश दिए कि वे समय पर किराया जमा कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बलराज मलिक भी मौजूद रहे

Kaithal/Gulha Cheeka News: भाजपा राज में विकास की दृष्टि से दस साल पीछे चला गया है उपमंडल गुहला: लखविंद्र किंद्र
गुहला चीका। भाकियू जिला प्रभारी व स्थानीय किसान नेता लखविंद्र किंद्र ने कहा कि भाजपा राज में विकास की दृष्टि से जिला कैथल का सबसे महत्वपूर्ण उपमंडल दस साल पीछे चला गया है। भाकियू नेता ने एक बार फिर पोस्टर जारी कर सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

भाकियू जिला प्रभारी लखविंद्र किंद्र द्वारा जारी किया गया पोस्टर।

लखविंद्र किंद्र आज यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मानसून की पहली बरसात ने ही विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने बताया कि बरसात से सारा शहर पानी में डूब गया और कई घंटों तक बरसाती पानी की निकासी न होने के चलते सारा शहर प्रदेश का नम्बर वन एक पिकनिक स्पॉट की तरह दिखाई देने लगा। उन्होंने कहा कि गंदगी, सीवरेज ओवरफ्लो, टूटी सड़कों ने बदहाल प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी। किसान नेता ने कहा कि पिछले 2014 से ही गुहला में बाईपास बनाने के दावे हो रहे हैं परंतु आज तक बाईपास नहीं बन सका। टूटी सड़कों लेकर चीका शहर व हलके के लोग हर रोज अपनी छाती पीटते हैं परंतु किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मिनी बाईपास बनाने की घोषणा हुई परंतु सम्बन्धित फाइलों का आज तक कुछ नहीं पता कि कहां हैं? कैथल से चीका तक बनने वाली फोरलैन फाइलों तक ही सीमित है और उसका भी आजतक कोई अतापता नहीं है। कुरुक्षेत्र से होकर चीका तक बनने वाली एक्सप्रेस हाई वे के बारे में भी कोई अधिकारी अपना मुंह तक खोलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग वर्षों से कैथल से पटियाला रेलवे लाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं परंतु उनकी आवाज नक्कारखाने में तूति की आवाज बनकर रह गई है। लोगों को पीने के लिए गंदा पानी मिल रहा है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। शहर में राइस मिल व भ_े व चिमनियां शहर के वातावरण को प्रदूषित कर रही हैं परंतु अधिकारी चुप बैठे हुए हैं। किसान नेता ने भाजपाई नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए उनकी तुलना जुमले छोडऩे वाले नेताओं से की और मांग की कि विकास के नाम पर वे जनता से धोखा न करें। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे अब चुप न बैठें और प्रशासन, सरकार व भाजपाइयों से जवाब मांगें। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार व प्रशासन ने अब भी गुहला हलका के लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं को नजरन्दाज किया और चुनावी वायदों को पूरा न किया, तो भाकियू लोगों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी और आन्दोलन करेगी।

Kaithal/Gulha Cheeka News: पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 2 मामलों में 2 आरोपी काबू
गुहला चीका: एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स पुलिस सैल द्वारा गुहला के सीवन व राजौंद क्षेत्र से दो अलग अलग मामलों में 2 आरोपियों को काबू किया गया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी दोनो नशा तस्कर।

जिनके कब्जे से 12 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम गश्त दौरान बस अड्डा कांगथली मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली कि डेरा मंगल सिंह भूना निवासी साहिल उर्फ छबा काफी समय से नशीला पदार्थ अफीम खाने व बेचने का आदि है। जो अभी बस अड्डा कांगथली पर नशीला पदार्थ डोडा पोस्त किसी को देने के लिए इंतजार में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए उक्त स्थान बस स्टैंड कांगथली पर दबिश दी गई, जहां एक संदिग्ध लड़का पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसको पुलिस टीम द्वारा कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गुहला के डेरा मंगल सिंह भूना निवासी साहिल उर्फ छबा के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल जतिन कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक कट्टे से 6 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस बारे गुहला के थाना सीवन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जगभान द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल के एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त व अपराध रोकथाम हेतु गांव रोहेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि गांव रोहेड़ा बस अड्डा पर एक व्यक्ति अपने पास डोडा पोस्त लिए खड़ा है और किसी को सप्लाई देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति पीले रंग का कट्टा लिए खड़ा मिला, जिसे काबू कर पूछताछ की गई। उसने अपनी पहचान गुलाब सिंह निवासी दुडाना, जिला जींद के रूप में बताई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ जतिन कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 6 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Kaithal / Gulha Cheeka News: चीका में एक घर में करोड़ों रुपयों की चोरी मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा दो आरोपी काबू
गुहला चीका। सम्पति विरुद्ध अपराधियों पर जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा हुड्डा सेक्टर चीका स्थित एक मकान में हुई करोड़ों रुपयों की चोरी मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया।

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस गिरफ्त में चोरी के दोनों आरोपी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की वार्ड नंबर-8, हुड्डा आर-3 चीका निवासी जयभगवान उर्फ ज्ञान गोयल की शिकायत अनुसार वह 8 जून 2026 को अपने बेटे के पास पंचकूला गए हुए थे तथा अगले दिन मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए जाना था। इसी बीच 9 जून की सुबह लगभग 6:30 बजे उसके पड़ोसी नीटू शाह का फोन आया कि उनके घर के मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर वह तुरंत चीका पहुंचे और घर पहुंचकर देखा, तो मकान के सभी ताले टूटे हुए थे तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से लगभग 24 लाख रुपए की नकदी, 60 से 65 तोले सोने के आभूषण तथा करीब 10 किलोग्राम चांदी चोरी होना पाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि 3 से 4 अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना चीका में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा पुलिस टीमों को जल्द से जल्द मामले को सुलझाने के आदेश दिए गए थे।

मामले को सुलझाते हुए एंटी नारकोटिक सैल तथा स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा आरोपियों की पुख्ता पहचान की गई। वीरवार की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम द्वारा उक्त मामले में वांछित आरोपी सोहन सिंह तथा धर्मबीर, निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) को पूंडरी क्षेत्र से मुठभेड़ उपरांत काबू किया गया था। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई पारस की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मेहना जिला पटियाला पंजाब निवासी सोनू तथा सुमित को उनके गांव से काबू कर लिया गया। आरोपी सोनू की गिरफ्तारी पर भी हरियाणा पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का अदालत से 8 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Kaithal / Gulha Cheeka News: आनलाइन मानिटरिंग सिस्टम 8 महीने तक बंद मिला, जन स्वास्थ्य विभाग पर कार्रवाई
गुहला चीका। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए चीका स्थित 10 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच के दौरान एसटीपी की आनलाइन मॉनिटरिंग डिवाइस करीब आठ महीने से बंद पाई गई, जिसके चलते प्लांट की निगरानी और प्रदूषण संबंधी आंकड़ों की आनलाइन रिपोर्टिंग प्रभावित हो रही थी। बोर्ड के निरीक्षण में आया कि एसटीपी की आनलाइन मानिटरिंग डिवाइस अक्टूबर 2025 से 23 जून 2026 तक बंद रही। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संबंधित जन स्वास्थ्य विभाग पर 25 लाख रुपए का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है। कार्रवाई की फाइल आगे की प्रक्रिया के लिए मुख्यालय भेज दी गई है। गंदे पानी के निस्तारण पर भी सख्त निगरानी नियमों के अनुसार एसटीपी में आने वाले सीवरेज के पानी का शोधन (ट्रीटमेंट) करने के बाद ही उसे बाहर छोड़ा जाना चाहिए। हालांकि निरीक्षण के दौरान कई बार यह पाया गया कि बिना उपचारित गंदे पानी को सीधे ड्रेनों में छोड़ा जा रहा था। यही पानी खेतों की सिंचाई में भी उपयोग हो रहा है, जिससे भूजल और पर्यावरण प्रदूषित होने का खतरा बढ़ रहा है।
बीओडी जांच से तय होती है पानी की गुणवत्ता:
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर पानी के नमूनों की जांच करता है। इसमें बीओडी (बायोलॉजिकल आक्सीजन डिमांड) का स्तर मापा जाता है, जिससे पानी में मौजूद जैविक प्रदूषण और बैक्टीरिया की मात्रा का पता चलता है। निर्धारित मानकों से अधिक प्रदूषण मिलने पर संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
प्रदूषण बोर्ड का स्पष्ट संदेश:
जब इस सम्बन्ध में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि चीका एसटीपी पर लगाए गए 25 लाख रुपए के जुर्माने की फाइल मुख्यालय भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या कहना है जन स्वास्थ्य विभाग का:
इस सम्बंध में जब जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इन्द्र राज से बात की गई, तो उन्होनें प्रदूषण विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि उक्त मामले को लेकर कुछ समय पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग को शिकायत की थी, जिस पर अब कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है। आगामी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद ही कि जाएगी।