रेवाड़ी - देश रोजाना

Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा - मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में वृद्धि
रेवाड़ी। प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा दिया है। इनके मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में वृद्धि कर दी गई है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगर ड्यूटी के दौरान किसी सफाई कर्मचारी की मृत्यु हो जाएगी तो संबंधित परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इनको प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा और अगर किसी वजह से देरी हुई तो 500 रुपए अतिरिक्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि गत 29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने ये अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि जनवरी 2026 से अदा की जाएगी।

जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 रुपए से बढ़ाकर 18,100 रुपए प्रतिमाह किया गया है। गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 रुपए प्रतिदिन का भत्ता दिया जाएगा। यह भत्ता संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय द्वारा पेटी कैश से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए वार्षिक वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले वर्दी भत्ता 4,000 रुपये मिलता था, उसे बढ़ाकर 6,000 रुपए प्रतिवर्ष कर दिया गया है। वर्दी धुलाई भत्ते में 500 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 1,000 रुपए से बढ़ाकर 1,500 रुपए प्रतिवर्ष किया गया है।

बता दें कि सरकार की ओर से लिए गए इन फैसलों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सकारात्मक भूमिका निभाई है।

Rewari News: एडीजीपी डॉ सीएस राव (आईपीएस) ने रेवाड़ी पुलिस लाइन में बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का किया भव्य उद्घाटन
रेवाड़ी। देर शाम जिला पुलिस लाइन रेवाड़ी में जवानों और अधिकारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा आवासीय बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को कमांडेंट जनरल (होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस) एडीजीपी डॉ. सीएस राव, आईपीएस ने रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर का विशेष दौरा कर नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का विधिवत उद्घाटन किया और इन्हें पुलिस विभाग को समर्पित किया।

नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करते डा सी एस राव।

इस कार्यक्रम में साउथ रेंज के आईजी ओमप्रकाश नरवाल, आईपीएस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने मुख्य अतिथि एडीजीपी डॉ सीएस राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

नवनिर्मित आवासों की प्रमुख विशेषताएं

आधुनिक बहुमंजिला आवासीय टावर: पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों की रिहायशी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 आधुनिक फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इन फ्लैट्स में लिफ्ट, अग्निशामक यंत्र (फायर फाइटिंग सिस्टम), सुरक्षित पार्किंग तथा 24 घंटे निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

'जिओ रेजिडेंस' :

राजपत्रित अधिकारियों के लिए बनाए गए इस नए आवास का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया गया है। इसमें अधिकारियों की प्रशासनिक आवश्यकताओं और पारिवारिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

मुख्य अतिथि डॉ सीएस राव ने रिबन काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर भवनों का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने नए परिसरों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए एडीजीपी डॉ सीएस राव ने कहा की "पुलिस बल दिन-रात और हर मौसम में जनता की सुरक्षा में तत्पर रहता है। ऐसे में जवानों की पारिवारिक चिंताओं को दूर करना और उन्हें एक बेहतर आवासीय माहौल प्रदान करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन आधुनिक सुविधाओं से निश्चित रूप से हमारे जवानों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में निखार आएगा।

इस दौरान आईजी साउथ रेंज श्री ओम प्रकाश नरवाल और एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने नए भवनों के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में आवासों की मांग काफी समय से लंबित थी। इस आवासीय टावर के शुरू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस गरिमामयी अवसर पर साउथ रेंज आईजी ओम प्रकाश नरवाल, एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी हैडक्वाटर संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई विकास शर्मा, एक्सए राजेश कुमार सहित पुलिस प्रशासन व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rewari News: बावल में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन 16 को
रेवाड़ी: आगामी 16 सितंबर को बावल में आयोजित होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बुधवार को रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने की। बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकतार्ओं की भागीदारी और संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

रेस्ट हाउस में बैठक करते हुए कांग्रेसी।

कांग्रेस के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर कार्यकतार्ओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकतार्ओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि 16 सितंबर का कार्यक्रम संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ पूरी मेहनत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकतार्ओं की एकजुटता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, नीलम भंगवाड़िया, बावल नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र महलावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतराम रेवाड़िया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rewari News: जिला भर में 9 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला भर में 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक पोषण माह मनाएगा।  इस वर्ष पोषण माह की थीम हमारी आंगनबाड़ी - हमारी जिम्मेदारी होगी।

पोषण माह का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों तथा छह वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाना तथा आमजन को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है।

पोषण माह के प्रभावी आयोजन बारे मंगलवार को लघु सचिवालय में एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण माह के दौरान जिले में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की कार्ययोजना, विभागीय सहभागिता तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि पोषण माह के दौरान आहार विविधता एवं प्रोटीन युक्त पोषण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक भागीदारी, प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल, शिक्षा एवं विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिले एवं ब्लॉक स्तर पर पोषण माह का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

अधिकारियों की बैठक लेते हुए एडीसी राहुल मोदी।

उन्होंने कहा कि इस माह के दौरान आयोजित प्रत्येक गतिविधि का चित्र के साथ तिथिवार विवरण एवं रिकॉर्ड तैयार किया जाए तथा जन आंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित रूप से डेटा एवं फोटो अपलोड किए जाएं। दैनिक डेटा प्रविष्टि एवं डैशबोर्ड अपडेट करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा आमजन से पोषण माह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, ईओ नगर परिषद अरुण नांदल, डीईईओ प्रदीप कुमार, डीवाईओ सुमित यादव, डिप्टी सीएमओ डा. गजेंद्र, डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह, एएमओ डा. राहुल, डीपीएम आफताब अहमद और डब्ल्यूसीडीपीओ कमलेश आदि मौजूद रहे।

Rewari News: विधायक लक्ष्मण यादव ने रोजगार मेले में युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
रेवाड़ी: जिला रोजगार कार्यालय रेवाड़ी और राजकीय बाल औद्योगिक संस्थान ने स्थानीय बाल भवन में संयुक्त रूप से मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में जबकि उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस मंच से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने युवाओं एवं नियोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं नियोक्ताओं को विकसित भारत-2047 की प्रतिज्ञा दिलाई तथा युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, कौशल और सकारात्मक सोच के माध्यम से युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमता और कौशल का निरंतर विकास करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने नियुक्ति पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में हीरो टेक्निको, निप्पोन, जीएलएस, मोल्ड-टेक सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ताओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में करीब 800 युवाओं ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई, जिनमें से 750 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।

Rewari News: गाड़ी को नुकसान पहुंचाने, अपशब्द कहने और हवाई फायर करने के दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी:  सीआईए रेवाड़ी और थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव चिल्हड़ में एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाने, अपशब्द कहने और दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर करने की वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को इस वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तर्रे तथा लोकेश उर्फ लूका के रूप में हुई।

गांव चिल्हड़ के शिव चरण ने पुलिस को शिकायत दी कि 5 सितंबर की शाम करीब 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद था और उसकी वैगन-आर गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी लोकेश उर्फ लूका अत्यधिक नशे की हालत में बाइक पर आया और उसने अपनी बाइक उसकी गाड़ी के सामने गिरा दी। इसके बाद आरोपी लोकेश ने गाड़ी की दाईं तरफ जोर-जोर से लातें मारीं, अपशब्द कहे और झगड़ा शुरू कर दिया।

इसी बीच आरोपी लोकेश ने फोन कर उनके गांव के विकास उर्फ तर्रे को भी मौके पर बुलवा लिया। विकास उर्फ तर्रे ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी पैंट की आड़ से एक देशी कट्टा निकालकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में गोली चला दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी लोकेश भी अपने घर की ओर भाग गया।
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत थाना सदर रेवाड़ी में आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अब जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार (देशी कट्टा) व वाहनों की बरामदगी की जा सके। अब तक पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आरोपी विकास उर्फ तर्रे आदततन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी जिला गुरुग्राम के थाना सेक्टर-10 व थाना सदर रेवाड़ी में मारपीट, एक्साइज एक्ट और आर्म्स एक्ट के 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।

Rewari News: सफाई कर्मियों के समर्थन में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया
रेवाड़ी: नगर पालिका/परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सोमवार को रेवाड़ी में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया, जिसमें सैकड़ों लोग हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर सचिवालय पहुंचे और अपना रोष व्यक्त किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ को डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इन कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किए लागू जाने की मांग उठाई गई।

ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी के सदस्य।

बाद में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने कहा कि जल्द इस आंदोलन में सांसद चंद्रशेखर आजाद की एंट्री होगी। उन्होंने घोषणा की कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास और दिल्ली में हरियाणा भवन का पूरी मजबूती के साथ घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सत्ता में रही हर सरकार ने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया, लेकिन अब भीम आर्मी और सांसद चंद्रशेखर आजाद इन कर्मचारियों की लड़ाई को हर मोर्चे पर लड़ेंगे। ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, बावल विधानसभा अध्यक्ष राजपाल वाल्मीकि, महासचिव प्यारेलाल, जिला कोषाध्यक्ष साहिल गिल, जिला सचिव नरेंद्र वाल्मीकि, सचिव संजीत सिंह, सुनील कुमार, इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी, घनश्याम, रमेश कुमार, सागर, राकेश और जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Rewari/Bawal News: बावल में सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठे हुए एक माह बीता
बावल: नगर पालिका भवन परिसर में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को एक माह बीत गया है। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी तक जारी है। नगर में समुचित सफाई नहीं होने और बरसात के कारण नाले और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है।

बावल में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी।

नगर पालिका सचिव अनिल ने उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार बावल नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों को जल्द वापस अपने काम पर लौटने का एक आदेश नगर पालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवा दिया है। उनका कहना है कि सरकार के निर्देश अनुसार जो अपना काम नहीं करेगा, उसको घर बैठने का काम प्रशासन करेगा।

उधर इस हड़ताली की अध्यक्षता कर रहे बावल यूनिट के प्रधान अशोक कुमार, सचिन हीरा सिंह, गोविंद प्रसाद उप प्रधान, कोषाध्यक्ष बबीता, सीमा, रेखा, कमलेश, रामप्यारी, रजनी, रिंकू, राजेश, सुरेश कुमार, योगेश, विकास आदि ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इन्होंने कहा कि एक माह बीत गया, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने बजाए उनको धमकी देने वाले पत्र जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ 13 सितंबर को बड़ा फैसला लेगा।

Rewari News: सीएम के रेवाड़ी दौरे से पहले कांग्रेस समर्थक छात्र नेता रवि मसीत और कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी को किया गाया हाउस अरेस्ट
रेवाड़ी: रविवार को रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत और कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी को हाउस अरेस्ट किया गया।
इस संबंध में रवि मसीत ने इस कार्रवाई को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि हमें हाउस अरेस्ट कर हमारे कदमों को रोका जा सकता है, मगर हमारी आवाज को नहीं रोका जा सकता। हम क्रांतिकारी विचारों के साथ विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।

उधर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के सामने आम जनता की समस्याएं रखकर उनकी आवाज उठाना प्रत्येक देशवासी का हक है। उन्होंने कहा सरकार के इशारे पर पुलिस दो बार ऐसा कर चुकी है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार है। दोनों नेताओं ने साफ कहा कि जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है और अधिकारों की इस लड़ाई से वे पीछे नहीं हटेंगे।

Rewari News: रेवाड़ी हाफ मैराथन : पंजीकरण का आंकड़ा 91 हजार के पार
रेवाड़ी: रेवाड़ी हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 91 हजार के पार पहुंच गया है, जिनमें 52745 पुरुष और 39093 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। शनिवार की देर शाम हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण करने पहुंचे पंकज नैन, साथ में डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा व अन्य।

नैन ने आयोजन स्थल और मैराथन रूट का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पंकज नैन ने कहा कि मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में नागरिक शामिल होकर नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत बनाएं।

Rewari News: बेसहारा पशुओं से शहर को मुक्त कराने की मांग को लेकर बारिश में पैदल मार्च
रेवाड़ी: अपने इस शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए बारिश के बीच स्थानीय नागरिकों ने पैदल मार्च किया।  अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् व्यापारिक संगठनों ने नेहरू पार्क रेवाड़ी में एकत्रित होकर एक जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया तथा नेहरू पार्क से बारिश में सचिवालय की ओर पैदल कूच करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचे। उपायुक्त रेवाड़ी को शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाने के लिए एक बार फिर से ज्ञापन सौंपा और जिला प्रशासन तथा नगर परिषद द्वारा 13 अगस्त के ज्ञापन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं करने का जिला प्रशासन को उलाहना भी दिया गया।

प्रदर्शन करते हुए लोग।

इस प्रदर्शन में बरसात के बीच भी सैकड़ों की संख्या में नागरिक शामिल हुए और अपनी पुरजोर आवाज उठाई तथा नगर परिषद के लापरवाह अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवम् पशु पकड़ने वाली एजेंसी की लापरवाही के लिए एजेंसी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही करने तथा पशुओं के हमले में मृतक नागरिकों के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा  कि नगर परिषद  में आवरा पशुओं के लिए आवंटन राशि को डकार लिया गया है जो पशु के साथ  भी क्रूरता है। प्रशाशन जांच क्यों नहीं कर रही है। नागरिक पशु और पशुपालकों  के खिलाफ नहीं है । प्रशासन से हम  जीवन जीने का अधिकार को सुरक्षित रखने की मांग करते हैं।सभी ने यह भी निर्णय लिया कि अब भी यदि प्रशासन बेसहारा पशुओं के मामले में दिनांक 20 सितंबर तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो इस मामले में भविष्य में प्रशासन को कोई ज्ञापन नहीं दिया जाएगा और आंदोलन को और तेज करते हुए बाजार बन्द करने तथा 30 सितंबर को मोती चौक पर अनिश्चितकालीन धरना आरम्भ किया जाएगा।

इस प्रदर्शन के दौरान कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मनोज यादव रिटायर्ड ई ओ, बाबू कैलाश चंद, प्रदीप नारायण, पी के गुप्ता रिटायर्ड प्रिंसिपल,विकास गुप्ता (प्रधान काठ मंडी), राजेश अदलखा (सचिव काठ मंडी), पुरुषोत्तम दास(प्रधान मोती चौक), विपिन अग्रवाल (प्रधान गोकल बाजार), नीरज सोनी, संतोष सोनी (प्रधान स्वर्णकार बिरादरी), कमल बतरा (प्रधान ज्वेलर्स एसोसिएशन) विवेक भाटोटिया,लाला भाई पतंग वाला, भूरू अग्रवाल, जजय गुप्ता, प्रीतम शर्मा प्रवीण यादव, नरेंद्र गुप्ता, राकेश जेलदार, सुनील लेक्चरर, रामकिशन उत्तमनगर, बीर सिंह प्रधान, सुधीर भार्गव, हरिओम यादव, बीरेंद्र फौजी, करतार सिंह ठेकेदार, सुरेंद्र यादव, अमिताभ एडवोकेट, कुलदीप यादव माजरा श्योराज, धीरज कुमार, शेर सिंह मीरपुर, अजय सिंह एडवोकेट, सांवत सिंह यादव, रामकुमार निमोठ, अमर सिंह राजपुरा, लाल सिंह यादव, भागमल, अशोक यादव, सुल्तान सिंह, हरबंस लाल, रामदत्त यादव, रणबीर सिंह एडवोकेट, बीर सिंह प्रधान सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Rewari News: 2023 बैच की आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने रेवाड़ी में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नया पदभार संभाला
रेवाड़ी: शुक्रवार को वर्ष 2023 बैच की आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने जिला रेवाड़ी में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर विधिवत अपना पदभार संभाल लिया।

आईपीएस दीपिका अग्रवाल।

इससे पूर्व नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की, जिन्होंने इस महिला अधिकारी को अपनी ओर से यह पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उनसे विभाग ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के प्रति सेवा भाव से अपना कर्तव्य निभाने का आग्रह किया। इस मुलाकात के दौरान एसपी रेवाड़ी ने आईपीएस दीपिका को इस जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और भौगोलिक स्थिति से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए विभागीय कार्य से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिए।

कौन हैं आईपीएस दीपिका अग्रवाल:

आईपीएस दीपिका अग्रवाल मूल रूप से सिक्किम राज्य के गंगटोक की रहने वाली हैं। उनके पिता ब्रह्मानंद अग्रवाल और माता ममता अग्रवाल हैं। दीपिका ने अपनी 10 वीं तक की पढ़ाई ताशी नामग्याल अकादमी (गंगटोक) से की और तत्पश्चात मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल (अजमेर) से उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की।

उच्च शिक्षा एवं कॉर्पोरेट अनुभव :

उन्होंने देश के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद से फाइनेंस में पोस्ट - ग्रेजुएशन एमबीए पूर्ण किया। सिविल सेवा में आने से पहले दीपिका ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में भी कार्य किया। बतौर आईपीएस दीपिका ने दिसम्बर 2025 से मई 2026 तक जिला करनाल में अपना अनिवार्य जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण किया।

प्राथमिकताएं एवं कार्ययोजना :

यह पदभार संभालने के बाद एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर और राजमार्गों पर सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाकर काम किया जाएगा, ताकि आमजन को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिले। पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उनके संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आईपीएस दीपिका अग्रवाल के विज़न, पेशेवर अनुभव और कुशल नेतृत्व से जिला रेवाड़ी पुलिस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।