महेंद्रगढ़ / नारनौल - देश रोजाना

Narnaul News: पैरा शॉटपुट में शर्मिला धनखड़ का स्वर्णिम थ्रो, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल
नारनौल: हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला पैरा शॉटपुट एफ-57 स्पर्धा में महेंद्रगढ़ जिले की शर्मिला धनखड़ ने स्वर्णिम थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सोमवार को हुए इस कड़े मुकाबले में शर्मिला ने 9.81 मीटर का अपना सीजन बेस्ट थ्रो दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही इन खेलों में भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण पदक भी जुड़ गया है। शर्मिला की इस स्वर्णिम सफलता की खबर मिलते ही महेंद्रगढ़ समेत पूरे हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव छितरौली में परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। गांव के लोगों का कहना है कि शर्मिला ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और देश को गौरवान्वित किया है।

2 साल की उम्र में पोलियो, 34 की उम्र में संभाला शॉटपुट:

शर्मिला धनखड़ की यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि मुश्किलों के खिलाफ उनके कभी न झुकने वाले हौसले की मिसाल है। जब वह महज 2 साल की थीं, तब पोलियो की चपेट में आने से उनका एक पैर पूरी तरह प्रभावित हो गया था। पिता एक छोटे किसान थे, जिसके कारण आर्थिक तंगी के चलते उन्हें बचपन में बेहतर इलाज नहीं मिल सका। कम उम्र में ही उनकी शादी भी कर दी गई, लेकिन उनके अंदर कुछ बड़ा करने का जुनून जिंदा रहा। आखिरकार 34 साल की उम्र में उन्होंने कोच टेकचंद और देवेंद्र के मार्गदर्शन में एफ-57 कैटेगरी की सीटेड शॉटपुट इवेंट की पेशेवर ट्रेनिंग शुरू की।

ट्रेनिंग के लिए बेच दिया घर, किराए के मकान में रहकर की मेहनत:

शर्मिला के लिए पैरा एथलेटिक्स का यह सफर कांटों से भरा रहा। खेल के खर्च और ट्रेनिंग की फीस जुटाना उनके परिवार के लिए बेहद कठिन था। हालात इतने खराब हो गए कि साल 2023 में अपनी ट्रेनिंग जारी रखने के लिए शर्मिला को अपना मकान तक बेचना पड़ गया। घर बिकने के बाद पूरा परिवार किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन शर्मिला ने अपने कदमों को पीछे नहीं हटने दिया और लगातार अभ्यास जारी रखा। आज उसी त्याग और अटूट समर्पण के बदौलत उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के मंच पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है।

Narnaul News: नारनौल हाफ मैराथन-2026, 10 किमी दौड़ जीतने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम, सीएम नायब सैनी करेंगे सम्मानित
नारनौल: प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'नशा मुक्त हरियाणा-2026' और 'हरियाणा उदय' कार्यक्रम की कड़ी में आगामी 9 अगस्त (रविवार) को नारनौल में एक भव्य जिला स्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। इस खेल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैदान का दौरा किया और उसके बाद अधिकारियों के साथ पूरे मैराथन रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण और नगर परिषद अधिकारियों को पूरे रूट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सौंदर्यीकरण के सख्त निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि इस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त हरियाणा के संकल्प से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। 9 अगस्त की सुबह ठीक 7 बजे आईटीआई नारनौल से यह दौड़ शुरू होगी। 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी नसीबपुर मोड़ से यू-टर्न लेकर वापस आईटीआई लौटेंगे, जबकि 10 किलोमीटर के धावक टांटला चौक से वापस आईटीआई परिसर पहुंचेंगे।

प्रशासन ने 5 किमी दौड़ को आम जनता के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रखा है, जबकि 10 किमी स्पर्धा के लिए महज 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है। हाफ मैराथन में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नकद इनामों की घोषणा की गई है।

डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि 10 किलोमीटर स्पर्धा में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के प्रथम विजेता को एक-एक लाख रुपये का बड़ा नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले धावकों को 50-50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को 25-25 हजार रुपये की सम्मान राशि मिलेगी।

इसके अलावा, 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले हर प्रतिभागी का उत्साह बढ़ाने के लिए मेडल दिए जाएंगे, जबकि इसमें शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि हाफ मैराथन को लेकर जिले के युवाओं और खेल प्रेमियों में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा लगातार उछाल भर रहा है। अब तक कुल 43,900 धावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इसमें से 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 43,281 और 10 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा के लिए 619 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है।

डीसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे महेंद्रगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर इस सामाजिक मुहिम का हिस्सा बनें।

Narnaul News: मंडी अटेली के जोहड़ों में छोड़ी गईं गंबुजिया मछलियां, डेंगू और मलेरिया पर लगेगा ब्रेक
नारनौल। मानसून के मौसम में पनपने वाली बीमारियों से ग्रामीणों को बचाने के लिए मंडी अटेली क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। क्षेत्र के गांव चंदपुरा, सुजापुर और बजाड़ में मच्छरों से फैलने वाले बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष और असरदार जैविक अभियान की शुरुआत की गई। अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. अशोक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने इन गांवों के सार्वजनिक जोहड़ों में गंबुजिया मछलियां छोड़ीं।

अभियान के दौरान एसएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ठहरे हुए पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खत्म करने में गंबुजिया मछलियां सबसे सुरक्षित और कारगर हथियार साबित होती हैं। ये मछलियां पानी की सतह पर मौजूद मच्छरों के अंडे और लार्वा को अपना आहार बना लेती हैं, जिससे मच्छरों की वंश वृद्धि प्राकृतिक रूप से ही रुक जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर प्रयासों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी सावधानी जरूरी है। लोग अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, टंकियों व पुराने बर्तनों की नियमित सफाई करें।

स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में जमीनी स्तर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का मजबूत समन्वय देखने को मिला। हेल्थ इंस्पेक्टर हंसराज, एमपीएचडब्ल्यू हरीश कुमार, एएनएम दीपिका और सोनम देवी ने गांवों में पहुंचकर जोहड़ों में मछलियां डलवाईं। बजाड़ गांव में सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र कुमार ने खुद आगे बढ़कर गांव के जोहड़ में मछलियां डलवाकर अभियान को गति दी। वहीं चंदपुरा की सरपंच सरला देवी और समाजसेवी तेज प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जोहड़ों में मच्छरों का पनपना ग्रामीण अंचल में एक बड़ी समस्या रहा है। गंबुजिया मछलियों के प्रयोग से गांव के लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बड़ी राहत मिलेगी।

Narnaul News: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला: कौशल और रुचि के अनुसार चुनें स्वरोजगार: ओम प्रकाश यादव
नारनौल। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुंचाने और गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के ध्येय के साथ रविवार को नारनौल के स्थानीय सभागार में ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले’ का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं के तहत 400 से अधिक नागरिकों ने अपना पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने मेले का शुभारंभ किया और स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद साधा। सभागार में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता उन परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है जो अब तक किन्हीं कारणों से पीछे छूट गए थे।

विधायक ने लाभार्थियों से विशेष अपील की कि वे अपनी रुचि और कौशल के अनुरूप ही योजनाओं का चयन करें। जब व्यक्ति अपनी क्षमता के हिसाब से काम शुरू करता है, तो व्यवसाय में सफलता की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं और परिवार को स्थायी आर्थिक मजबूती मिलती है।

एक ही छत के नीचे पंजीकरण से लेकर आवेदन तक की सुविधा:

सेवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में पारदर्शी व्यवस्था देखने को मिली। सभागार परिसर के बाहर विशेष काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां पहले पहुंचने वाले नागरिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। इसके बाद सभागार के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने स्वरोजगार, ऋण और सब्सिडी योजनाओं की बारीकी से जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई। उल्लेखनीय है कि इस मेले के आयोजन से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा 3,000 से अधिक संभावित लाभार्थियों की प्री-काउंसलिंग भी की जा चुकी थी। इस मौके पर एडीसी तरुण कुमार पावरिया, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

महज एक घंटे में स्वीकृत हुआ 1.50 लाख का लोन, रविंद्र सिंह के चेहरे पर खिली मुस्कान:

अंत्योदय मेले की प्रशासनिक दक्षता और त्वरित कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष उदाहरण नारनौल तहसील के गांव धरसू निवासी रविंद्र सिंह के मामले में देखने को मिला। रविंद्र सिंह के लिए यह मेला आत्मनिर्भरता का नया सूर्योदय लेकर आया। रविवार को मेले में पहुंचे रविंद्र ने अपनी आजीविका शुरू करने के लिए अल्पसंख्यक योजना के तहत आवेदन जमा कराया। जिला प्रशासन और बैंक अधिकारियों के समन्वय से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के महज एक ही घंटे के भीतर उनके नाम 1.50 लाख रुपये का स्वरोजगार लोन मंजूर कर दिया गया। बिना किसी चक्कर काटे इतनी जल्दी ऋण स्वीकृत होने से गद्गद रविंद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जिला प्रशासन का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस मदद से वे अपना व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार के बेहतर भविष्य का सपना पूरा कर सकेंगे।

Narnaul News: नारनौल में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखा दुकानदार से 38 हजार के तार ठगे
नारनौल:  डिजिटल लेनदेन के दौर में जालसाजी के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने स्थानीय व्यापारी को फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर 38 हजार 520 रुपये के बिजली के तार ठग लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सामान समेटकर रफूचक्कर हो गया।

पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नई मंडी (राजीव चौक) निवासी रामपाल गर्ग अपने मकान के निचले हिस्से में सेनेटरी फिटिंग और इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते कल दोपहर करीब 3:30 बजे एक अज्ञात शख्स उनकी दुकान पर आया। उसने बड़ी ही बेफिक्री से खुद को अटेली स्थित नेशनल हाईवे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया और 4 एमएम के आरआरक्यू-1 बिजली के तारों के 6 बंडल पैक करने को कहा। ठगी का ताना-बाना पूरी प्लानिंग के साथ बुना गया था। आरोपी ने बाकायदा कंपनी का जीएसटी नंबर देकर उसी नाम से पक्का बिल बनाने की बात कही और दावा किया कि बिल का पूरा भुगतान कंपनी के आधिकारिक बैंक खाते से ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

व्यापारी को झांसे में लेने के लिए उसने दुकानदार से उनके बैंक खाते का ब्योरा हासिल किया और कुछ ही देर में अपने मोबाइल में बैंक ट्रांसफर सफल होने का फर्जी मैसेज दिखा दिया। स्क्रीन पर मैसेज देखकर रामपाल गर्ग को लगा कि पैसे उनके खाते में क्रेडिट हो चुके हैं। इसी विश्वास में उन्होंने तारों के छहों बंडल उस व्यक्ति के हवाले कर दिए।

आरोपी के सामान लेकर जाने के कुछ समय बाद जब रामपाल गर्ग ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई थी। अनहोनी की आशंका होने पर वे सीधे अटेली स्थित संबंधित कंपनी के दफ्तर पहुंचे। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी की तरफ से ऐसा कोई कर्मचारी सामान खरीदने भेजा ही नहीं गया था और न ही कोई पेमेंट की गई थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस की शरण ली।

रामपाल गर्ग ने पुलिस को बताया कि वे आरोपी को सामने आने पर पहचान सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नारनौल शहर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(4) के तहत एफआईआर संख्या 276 दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की शिनाख्त कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Narnaul News: नारनौल में सीआईए का बड़ा एक्शन, नांगल चौधरी से देसी पिस्तौल और मैगजीन संग लुजौंता का बदमाश गिरफ्तार
नारनौल: महेंद्रगढ़ जिले में अपराधियों और अवैध असलाह का काला कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं है। नारनौल सीआईए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूसों के साथ धर दबोचा। यह पूरी कार्रवाई नांगल चौधरी क्षेत्र के देवनारायण चौक के पास अंजाम दी गई, जहां आरोपी किसी आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान लुजौंता गांव थाना नांगल चौधरी निवासी रमेश के रूप में हुई है।

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह अवैध हथियार कहां से लाया था और इसका क्या इस्तेमाल करने वाला था।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देशों पर क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान नांगल चौधरी इलाके में मौजूद थी। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लुजौंता निवासी रमेश देवनारायण चौक के पास अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़ा है।

सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने त्वरित रणनीति बनाई और मौके पर दबिश देकर संदेहास्पद हालत में घूम रहे रमेश को काबू कर लिया। जब पुलिस कर्मियों ने आरोपी रमेश की नियमानुसार तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार के संबंध में जब उससे वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत अवैध असलाह व कारतूसों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर नांगल चौधरी थाने पहुंचाया गया, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रमेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

Narnaul News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का नारनौल में विरोध, राव दान सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, एडीसी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
नारनौल। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमानवीय तरीके से की गई गिरफ्तारी का विरोध अब हरियाणा की सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को नारनौल में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने सरकार की नीतियों और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की शुरुआत सुबह शहर की चितवन वाटिका से हुई, जहां जिलेभर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हुए।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार: राव दान सिंह

चितवन वाटिका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने केंद्र व हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक सामने आ रहे पेपर लीक हादसों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के विश्वास को पूरी तरह से तोड़ दिया है। वर्षों की कठिन मेहनत के बाद जब युवा परीक्षा देने बैठते हैं, तो उन्हें धांधली और पर्चा लीक की खबर मिलती है। राव दान सिंह ने कहा कि किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना और युवाओं का भरोसा बचाना होता है, लेकिन वर्तमान सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। जब अपने हक के लिए युवा सड़कों पर उतरते हैं, तो उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां भांजी जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पूर्व सीपीएस ने कहा कि जंतर-मंतर पर जिस तरह से राहुल गांधी के साथ पुलिस ने व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिया, वह हमारी संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह खिलाफ है। सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एफआईआर रद्द करने की मांग:

इस दौरान कांग्रेस नेता अक्षत राव, चंद्रप्रकाश एडवोकेट और पूर्व जज राकेश यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से मांग उठाई कि नीट व अन्य पेपर लीक मामलों के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान छात्रों और युवाओं पर दर्ज किए गए सभी झूठे मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं। साथ ही, अगर प्रदर्शन के दौरान निर्दोष युवाओं पर अत्यधिक बल प्रयोग या ज्यादती हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पुलिस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। चितवन वाटिका में सभा के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर मार्च किया। इस मौके पर सुरेंद्र नंबरदार, शुभम शर्मा, सत्यपाल दहिया, सोनू कौशिक, सुरेंद्र पटवा, जसवंत सहरावत, सरजीत नंबरदार, अभिनव, राजू जाट, रविंद्र नूनीवाल, बलदेव चहल, रमेश कुमार और अतेंद्र सरपंच समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Narnaul News: हिट एंड रन दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
नारनौल: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज एडीआर सेंटर में हिट एंड रन मोटर दुर्घटना पीड़ित मुआवजा योजना-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव व डीएसपी डॉ. कविता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि अज्ञात वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले या गंभीर रूप से घायल पीड़ितों के परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि बिना किसी अनावश्यक विलंब के मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को समयबद्ध कानूनी सहायता व मुआवजा दिलाना है।
सीजेएम ने डीएसपी डॉ. कविता को थानों में दर्ज मामलों की रिपोर्ट समय सीमा के भीतर एसडीएम कार्यालय व क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को भेजने के निर्देश दिए, वहीं एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने अनुविभागीय स्तर पर दावों के त्वरित सत्यापन का आश्वासन दिया। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी सहमति बनी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। जरूरतमंद नागरिक सहायता के लिए एडीआर सेंटर, नारनौल स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

Narnaul News: आईटीआई में प्री-प्लेसमेंट जॉब मेले का आयोजन, 94 युवाओं का चयन
नारनौल: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गतदिवस प्री-प्लेसमेंट जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें 261 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 94 प्रशिक्षुओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ। इस मेले में निप्पॉन इंडिया इलेक्ट्रिकल (मसानी), मार्श आईटी हब (नारनौल), जीडी फूड मैन्युफैक्चरिंग (नीमराना), पुखराज हेल्थ केयर (महेंद्रगढ़) तथा दीवान फर्नीचर (नारनौल) जैसी कंपनियों ने भाग लेकर लिखित परीक्षा, तकनीकी मूल्यांकन व साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन किया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनील यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशों के तहत ऐसे जॉब मेले उद्योग और युवाओं के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से संस्थान की प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप गतिविधियों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रुप अनुदेशक राजेश, अमित, गुरदयाल, मनीषा यादव, जगदीश तथा अनुदेशक अमित रंगा, निशा सैनी, ऋतु यादव, नीरज यादव सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Narnaul News: नांगल चौधरी में बधाई के नाम पर 11 हजार की वसूली से भड़के लोग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नारनौल: महेंद्रगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले नांगल चौधरी क्षेत्र में खुशी के मौकों पर बधाई मांगने के नाम पर चल रही मनमानी और अभद्र व्यवहार के खिलाफ आम जनता का सब्र अब जवाब दे चुका है। समाधान शिविर में महीनों पहले लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जब नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो नगर के वार्ड पार्षदों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गोलबंद होकर एसडीएम नांगल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय निवासियों ने साफ लहजे में चेताया है कि यदि इस समस्या पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र का सामाजिक वातावरण बिगड़ सकता है। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविर में लिखित शिकायत दी गई थी।

इसमें बताया गया था कि कुछ किन्नर समाज के लोग बधाई के नाम पर आम परिवारों से अनुचित और भारी-भरकम राशि ऐंठ रहे हैं। ताजा मामला दो दिन पहले का है, जब एक वार्ड में पहुंचे कुछ लोगों ने एक परिवार से सीधे 11 हजार रुपये की मांग रख दी। जब गृहस्वामियों ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया, तो कथित तौर पर उनके साथ सरेआम अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और गाली-गलौज की गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

500 रुपये की तय सीमा का भी नहीं हो रहा पालन:

ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू तंवर, राजू सैनी और अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि इससे पूर्व भी सभी वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर प्रशासन से लिखित अपील की थी।
इसमें मांग की गई थी कि बधाई के रूप में स्वेच्छा से दी जाने वाली राशि की अधिकतम सीमा 500 रुपये तय की जाए और इसका आधिकारिक आदेश जारी हो। हालांकि, नगर पालिका प्रशासन की सुस्ती के चलते न तो कोई लिखित निर्देश जारी हुआ और न ही वार्डों में कोई मुनादी कराई गई, जिसके चलते दबंगई के बल पर वसूली का यह धंधा बदस्तूर जारी है।

बनेगी कमेटी, होगी सीधी कानूनी कार्रवाई: एसडीएम:

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम नांगल चौधरी उमेद सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि बधाई के नाम पर जबरन धन ऐंठने की कई गंभीर शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जा रहा है।
इस कमेटी में शहर के 5 संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ नगर पालिका सचिव और स्थानीय थाना प्रभारी को शामिल किया जाएगा। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति 500 रुपये से अधिक की जबरन वसूली करता पाया गया या आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करेगा, तो उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त कानूनी कदम उठाएगा।

Narnaul News: जिला नगर योजनाकार की टीम ने छह दुकानों और एक मैरिज पैलेस को किया सील
नारनौल: जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग महेंद्रगढ़ ने मंगलवार को नारनौल शहर में अवैध रूप से बनाई गई छह दुकानों और एक मैरिज पैलेस को सील कर दिया। इससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ने दोपहर बाद निजामपुर रोड पर यह अभियान चलाया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार, सहायक नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी, पुलिस बल तथा जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। विभाग के अनुसार, संबंधित निर्माण बिना आवश्यक विभागीय अनुमति के किए गए थे।

जिला नगर योजनाकार महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल विशेष सिंह ने बताया कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य विभागीय अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि को आवासीय या व्यावसायिक उपयोग में परिवर्तित करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से विधिवत लाइसेंस एवं अनुमति लेना अनिवार्य है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट या संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। लोग जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में कॉलोनी की स्थिति और निर्माण संबंधी अनुमतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीटीपी ने स्पष्ट किया कि जिले में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों एवं अवैध निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

Narnaul News: हरियाणा उदय अभियान: नारनौल में 9 अगस्त को होगी हाफ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
नारनौल। सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के तहत आगामी 9 अगस्त को नारनौल शहर में होने वाली हाफ मैराथन को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

डीसी ने कहा कि हरियाणा उदय अभियान को सफल बनाने और मुख्यमंत्री के जनभागीदारी संकल्प के अनुरूप इसमें आम पब्लिक की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस हाफ मैराथन को लेकर नागरिकों में पूरा जोश है। अभी तक 31 हजार से अधिक नागरिकों ने इसके लिए पंजीकरण करवाया है। डीसी ने कहा कि इस आयोजन को पूरी सादगी और अनुशासन के साथ एक बड़े जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पूरे कार्यक्रम को आम नागरिकों से जोड़ना है। इस मैराथन को पूरी तरह से जनता का अपना कार्यक्रम बनाया जाएगा।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाफ मैराथन रूट की सड़कों की समय पर मरम्मत, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, रूट पर पेयजल व चिकित्सा सहायता केंद्रों की स्थापना और एम्बुलेंस की तैनाती जैसे सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ा जा रहा है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, सामाजिक संस्थाओं और रनर्स क्लबों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए ताकि युवाओं और आम जनता की उपस्थिति ऐतिहासिक हो। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जाएगा।

आम नागरिकों की सुविधा और मैराथन में पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा डिजिटल लिंक और क्यूआर कोड जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके घर बैठे अपना पंजीकरण आसानी से करवा सकता है।

उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लें और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय जनभागीदारी दर्ज कराएं। इस बैठक में बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने आश्वासन दिया कि उनके संगठन की ओर से इसमें हजारों नागरिकों की भागीदारी रहेगी।

इस बैठक में एडीसी तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, डीएमसी रणवीर सिंह, सचिव आरटीए मनोज कुमार, नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।