कुरुक्षेत्र - देश रोजाना

साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार: एसपी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल द्वारा अभेद्य एप लॉन्च किया गया है।  यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है।  वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विदेशी नंबरों से कॉल कर लोगों को डराकर, धमकाकर या झांसा देकर ठगी करने का प्रयास करते हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ ‘अभेद्य एप’ एक प्रभावी हथियार साबित होगा। यह एप संदिग्ध कॉलों की पहचान करने और उनसे बचाव के लिए आमजन को तुरंत सतर्क करता है, जिससे अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर जाता है। उन्होंने बताया कि ‘अभेद्य एप’ के माध्यम से आमजन को न केवल सुरक्षा मिलती है, बल्कि वे स्वयं भी जागरूक होकर साइबर अपराधों के खिलाफ मजबूत भूमिका निभा सकते हैं। यह पहल नागरिकों और पुलिस के बीच सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी वास्तविक पुलिस अधिकारी फोन पर OTP या पैसे की मांग नहीं करता। किसी भी संदिग्ध कॉल पर घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें, उसकी पुष्टि करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने अपील की कि जिन नागरिकों को लगता है कि वे किसी भी प्रकार की एक्सटॉर्शन कॉल (Extortion Call)  या फ्रॉड कॉल के शिकार बन सकते हैं, तो वे अपने नजदीकी थाना या पुलिस कार्यालय में संपर्क कर ‘अभेद्य एप’ का लाभ अवश्य लें।

पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व में जिला में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ इंचार्ज एवं साइबर सैल को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘अभेद्य एप’ के प्रचार-प्रसार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया, ग्राम चौपाल, स्कूल-कॉलेज एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस एप से जुड़ सकें।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई संपन्न
कुरुक्षेत्र । आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन नंबर 681 मुख्यालय करनाल जिला कार्यकारिणी एवं संबंधित शाखाओं के पदाधिकारीयों की मीटिंग जिला प्रधान रामनिवास शर्मा की अध्यक्षता में मोहन नगर स्थित जिला यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई । मीटिंग का संचालन जिला सचिव जगदीप सिंह ने किया । मीटिंग में विशेष तौर पर प्रांतीय महासचिवअमरीक सिंह चट्ठा उपस्थित रहे। मीटिंग जिला कार्यकारिणी व शाखा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी शाखाओं के प्रधान सचिवों मीटिंग में एजेंडा के अनुरूप अपने विचार व्यक्त किये ।अमरीक सिंह चट्ठा ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है  जिसका  संगठन खुलकर विरोध करता है ।सरकार द्वारा ग्रामीण जलघरों को ग्राम पंचायत के अधीन करने के विरोध में उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार अधीक्षक अभियंता कार्यालय कैथल पर रोष प्रदर्शन करके 18/5/26 को कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन अधीक्षक अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजा जाएगा । उपस्थित सभी पदाधिकारी से अपील करते हुए कहा कि 18/5/26 को जिला कुरुक्षेत्र से सभी कर्मचारी अधीक्षक अभियंता कार्यालय कैथल पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें । उपस्थित सभी पदाधिकारी व कर्मचारी साथियों ने संगठन को आस्वस्त किया कि सभी कर्मचारी ज्ञापन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे । रामनिवास शर्मा द्वारा ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारीयों की ड्यूटी लगाई गई ।  मिटिंग में बलराम शर्मा, सतीश कुमार ,सुरेश कुमार, राजेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा ,सकिंदर लालर ,महेंद्र सिंह ,अजय कुमार, पुनीत कुमार, सुनील कुमार, परीक्षित कुमार, नीरज शर्मा ,सौरव सिंगला ,अमरीक सिंह ,भूपेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, गुलाब सिंह, रामचंद्र आदि पदाधिकारी साथी उपस्थित रहे।

पुलिस की ईआरवी डायल-112 को एचसीएस परीक्षा से जोड़ा : चन्द्र मोहन
कुरुक्षेत्र । पुलिस प्रशासन द्बारा एचसीएस परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला की सभी डायल-112 तथा राइडर को परीक्षा से जोड़ा गया है। डायल-112 तथा राइडर को परीक्षा ड्यूटी के संबंध में स्पेशल निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी पीसीआर, थाना प्रभारियों, राइडर, ईआरवी को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी भी कारण से परीक्षा में लेट हो रहा हो तो बिना देरी किए उसे उसके परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना है। पुलिस प्रशासन द्बारा परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिला की सभी डायल-112 टीमों को परीक्षा ड्यूटी के संबंध में स्पेशल निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केन्द्र से सम्बंधित कन्ट्रोल रुम का इंचार्ज निरीक्षक मनदीप सिंह को लगाया है। यदि किसी अभ्यर्थी को सैंटर ढूंढने या कोई अन्य समस्या आती है तो वह डायल-112 पर काल करके सहायता ले सकता है या निरीक्षक मन्दीप सिंह के मोबाईल नम्बर 87084-56869 पर सम्पर्क कर सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बिछ रहा सड़कों का जाल: जय भगवान शर्मा डीडी
पिहोवा:  भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व ने सरकार जनहित के सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर समान रूप से विकास कर रही है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि विषयों पर निरंतर काम हो रहा है। जय भगवान शर्मा गांव अरुणाय में मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी की उपस्थिति में संगमेश्वर महादेव मंदिर की सड़क को फोरलेन करने के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से पीडब्ल्यूडी विभाग गांव के बस स्टॉप से मंदिर तक जाने वाली सड़क को फोरलेन करने जा रहा है। बस स्टॉप से संत निवास तक सड़क की चौड़ाई 2 मीटर तक बढ़ाई जाएगी और शेष मंदिर तक के रास्ते को फोरलेन किया जाएगा। इसमें आने की लेन अलग और जाने की लेन अलग बनाई जाएगी। साथ ही मंदिर तक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग 2 करोड रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही जय भगवान शर्मा ने 40  लाख 17 हजार से होने जा रहे अरुणाय से छज्जूपुर सड़क के नवीनीकरण कार्य की भी शुरुआत की । साथ ही एक करोड़ 10 लाख 22 हजार की लागत से बीबीपुर कलां से चनालहेड़ी सड़क के नवीनीकरण, लगभग दो करोड की लागत से कराह साहिब से सादकपुर पंजाब तक जाने वाली सड़क, लगभग 2 करोड 28 लाख रुपये की लागत से अंबाला हिसार हाइवे से नैसी जाने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन भी जय भगवान शर्मा डीडी द्वारा किया गया। कुल 6 करोड़ 70 लाख के करीब सड़कों के नवीनीकरण का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महंत धीरज पुरी, संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम, भाजपा नेता राकेश पुरोहित, डायरेक्टर पवन शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अमित गुप्ता, महेश तलवाड़,  किसान मोर्चा से बलवान बोधनी, पंडित शंभूदत्त गौतम, बलजिंद्र अरुणाय, प्रिंसिपल खजान मेहला, दीपक शर्मा, ऋषि व यज्ञदत शर्मा गोल्डी सहित कई लोग मौजूद थे ।

आरटीओ या ई-चालान के नाम से मैसेज आए तो लिंक ना खोलें, हो सकती है ठगी : पुलिस अधीक्षक
कुरुक्षेत्र: पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र चन्द्र मोहन ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है लेकिन साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी  का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर ठगों ने ठगी करने का नया पैंतरा चला है।

पुलिस अधीक्षक ने एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को आगाह किया कि साईबर ठगो ने ठगी का नया पैंतरा ईजाद किया है। उन्होंने बताया कि साईबर ठग किसी भी व्यटसएप ग्रुप मे आरटीओ या आरटीओ ई-चालान नाम से एप्लीकेशन का लिंक भेजकर अपनी गाड़ी के चालान बारे पता करने के लिए अपील करते हैं। जब भी ग्रुप का कोई भी सदस्य उस लिंक को खोलता है तो उसका मोबाईल फोन हैक हो जाता है और उसके बाद साइबर ठग उसका खाता खाली देते हैं। उसके बाद ठग हैक किए गए मोबाईल फोन से उसके किसी व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजते हैं और फिर वही ठगी का खेल खेलते हैं। इस नए पैंतरे में आमजन इसलिए आसानी से फंस जाता है क्योंकि लिंक ग्रुप के सदस्य या जानकार के मोबाईल द्बारा द्बारा भेजा जाता है। पीड़ित समझता है कि अपने ही साथी या जानकार ने लिंक भेजा है जबकि ऐसा लिंक साईबर ठगों किसी जानकार का मोबाइल हैक करके उसके नम्बर से भेजा जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हैल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हैल्प डेस्क पर दें सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है। साईबर ठगी से बचने का जागरूकता ही एकमात्र उपाय है।

गुरु साहिबानों के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं सरकार : नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार गुरु साहिबानों के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। ऐसा करके गुरु परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन आगे बढ़ाया जा रहा है। इनमें बैसाखी पर्व भी शामिल है। हरियाणा की धरती को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि इसका सिख इतिहास और गुरुओं की परंपरा से गहरा संबंध रहा है। लखनौर साहिब, जो श्री गुरु गोबिंद सिंह का ननिहाल था, आज भी उनकी स्मृतियों को संजोए हुए है। हरियाणा के लोगों ने हमेशा सिख गुरुओं के आदर्शों को अपनाया है और उनके संघर्षों में बढ़-चढक़र भाग लिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में कला एवं सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित बैसाखी महोत्सव 2026 के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख इतिहास पर आधारित व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महिला व पुरुषों की दंगल प्रतियोगिता को शुरू करवाया और पतंग उड़ाकर अंतरराष्ट्रीय पतंग प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।

इसके साथ ही हरियाणवी संस्कृति पर आधारित हरियाणा विरासत पवेलियन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले सब को बैसाखी के पावन पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर महान गुरुओं के चरणों में नमन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को सिख संगत की तरफ से कृपाण, सरोपा तथा खंडा साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत एक नए युग की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें गुरु साहिबान की शिक्षाओं, एकता, समर्पण, सेवा और परिश्रम को अपने जीवन में अपनाना होगा। हम सभी को मिलकर ऐसा समाज बनाना होगा, जहां सभी को समान अवसर मिले, जहां कोई भेदभाव न हो और जहां हर व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार हो। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य केवल विकास करना नहीं है, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना, अपनी संस्कृति को संजोना और आने वाली पीढिय़ों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है। जब हम अपने अतीत से प्रेरणा लेते हैं, तभी हम एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की इस कर्मभूमि पर बैसाखी के पावन पर्व पर आप सबके बीच आकर बड़ी खुशी हो रही है। यह वह धरा है, जो धर्म और कर्म की धरती के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का यह उत्सव नई फसलों और नई उम्मीदों का त्योहार है। कुरुक्षेत्र की यह धरा बैसाखी के इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा व सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर है। यह त्योहार हमारी आस्था, परंपरा और इतिहास का जीवंत प्रतीक है। बैसाखी का पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने, श्रम के सम्मान को समझने और समृद्धि का उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है। यह दिन किसानों के परिश्रम का उत्सव है, उनकी मेहनत का सम्मान है और उनकी खुशहाली का प्रतीक है। जब खेतों में लहराती फसलें पककर तैयार होती हैं, तो किसान का हृदय गर्व और आनंद से भर उठता है और उसी खुशी को हम सब मिलकर बैसाखी के रूप में मनाते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैसाखी का यह पावन दिन हमारे इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय भी समेटे हुए है। वर्ष 1699 में इसी दिन आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर दशम पातशाह सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उस समय देश में अन्याय, अत्याचार और अधर्म अपने चरम पर था। ऐसे कठिन समय में गुरु साहिब ने खालसा पंथ की स्थापना करके समाज को एक नई दिशा दी। एक ऐसी दिशा, जिसमें साहस, समानता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खालसा पंथ की स्थापना के समय गुरु साहिब ने पांच प्यारों को चुना, जो विभिन्न जातियों और क्षेत्रों से थे। यह अपने आप में सामाजिक समानता और भाईचारे का एक अद्भुत संदेश था। एक ही बर्तन से अमृत पिलाकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि मानव-मानव में कोई भेद नहीं है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का यह पावन पर्व हमें यह भी सिखाता है कि हम अपने जीवन में सकारात्मकता लाएं, अपने कर्तव्यों का पालन करें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। यह पर्व हमें जोड़ने का संदेश देता है, न कि तोड़ने का। यह हमें सिखाता है कि विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

बैसाखी महोत्सव में परंपरागत दंगल में नजर आएंगी पहलवानों की कसरतबाजी
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली बार प्रदेश सरकार की तरफ से बैसाखी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में परंपरागत दंगल में पहलवानों की कसरत और जोश देखने को मिलेेगा। इसके साथ ही महिलाओं की मटका रेस और अन्य प्रतियोगिताएं भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह सभी प्रतियोगिताएं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में आयोजित होंगी। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे बैसाखी महोत्सव 2026 का आगाज करेंगे और 14 अप्रैल को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इस समापन समारोह में 500 ड्रोन का विशेष शो आकर्षण का केंद्र रहेगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से पहली बार कुरुक्षेत्र में सरकारी तौर पर प्रदेश स्तरीय बैसाखी महोत्सव 13 व 14 अप्रैल को किया जा रहा है। यह महोत्सव आम जन का महोत्सव है। इस महोत्सव को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं यादगार बनाएंगी। इसमें प्रदेशभर से पहलवान परंपरागत दंगल में न केवल भाग लेंगे, अपितु प्रतियोगिताओं में भी अपना जौहर दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि बैसाखी महोत्सव में हरियाणा की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया जाएगा। इसके लिए विशेष स्थान निर्धारित किया गया है। इस महोत्सव में दस्तारबंदी और पगड़ी की अलग-अलग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इस महोत्सव का खास जुड़ाव पतंगबाजी के साथ होगा। इसके लिए विभिन्न प्रकार की पतंगें देखने को मिलेगी और आकाश में भी रंग-बिरंगी और अलग आकार की पतंग देखने को मिलेगी। इस पतंगबाजी को लेकर भी प्रतियोगिता का आयोजन होना संभावित है।
उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं एवं बाल विकास विभाग की तरफ से मटका दौड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ मेहंदी और रेसिपी जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को चार चांद लगाने के लिए युवा पीढ़ी भी दो दिन मेहंदी, रंगोली और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इन सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और सभी मिलकर इस महोत्सव को सफल बनाने का काम करेंगे।  इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, नगराधीश आशीष कुमार, एसएसपी सुनील कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।

श्री नांदेड़ साहिब यात्रा के लिए बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 15 अप्रैल तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन - अतिरिक्त उपायुक्त
नूंह : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना राज्य के बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुलभ एवं सुविधाजनक यात्रा कराई जा रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब के लिए प्रस्तावित यात्रा हेतु पात्र वरिष्ठ नागरिक 15 अप्रैल तक सरल पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 5 मई को कुरुक्षेत्र जंक्शन से विशेष रेलगाड़ी को श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के ठहरने, भोजन तथा स्थानीय परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा अन्य सरकारी पहचान पत्र), परिवार पहचान पत्र, शारीरिक रूप से यात्रा के लिए सक्षम होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने संबंधी घोषणा शामिल है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना तथा परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु तथा 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को निःशुल्क साथ ले जा सकते हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को निर्धारित शुल्क के आधार पर साथ ले जाने की अनुमति है। 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के पात्र नागरिक भी अपने जीवनसाथी को निःशुल्क साथ ले जा सकते हैं तथा विशेष परिस्थितियों में सहायक को भुगतान के आधार पर साथ ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग अथवा 1.80 लाख रुपये से अधिक आय वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ निर्धारित शुल्क पर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति इस सुविधा का लाभ प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार ही प्राप्त कर सकता है। अतः इच्छुक पात्र नागरिक समय रहते आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

नशा रोकने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें जानकारी:विश्राम कुमार मीणा
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत 2047’ अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नार्कोटिक्स तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अहम कदम उठाया गया है। इस दिशा में गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन -1933 संचालित किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे प्रतिदिन सक्रिय रहता है और नागरिकों को किसी भी समय नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी साझा करने की सुविधा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे लोग बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि इससे युवाओं को भी इस बुराई से बचाने में बल मिलेगा। केंद्र सरकार का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है और इस दिशा में जन-सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की नशीली दवाओं के व्यापार, तस्करी की जानकारी हो, तो वे गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर तुरंत सूचित करें।

दो निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने का मामला मुख्यालय भेजने के दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने महावीर कॉलानी लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत की सुनवाई करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के सस्पेंड हुए दोनों निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही दोनों निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने की अनुशंसा मुखालय भेजी जाए।

हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर वीरवार को नई लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे। बैठक के एजेंडे में 15 मामलों में से 9 मामलों का सुनवाई के बाद मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बचे हुए 6 मामलों को आगामी बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि खाते में पेमेंट देने के बावजूद मकान पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए और शिकायतकर्ता को मकान की पॉजेशन दिलवाई जाए। शिकायतकर्ता सोम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उससे पूरी पेमेंट लेकर रजिस्ट्री इंतकाल करवाने के बाद पॉजेशन देने के बाद दोबारा से उसके मकान पर पर कब्जा कर लिया। राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव झिवंरहेडी निवासी सोमी, नीलम व मनजीत की शिकायत पर केनरा बैंक के अधिकारियों को कहा कि ग्रुप लोन लेने वाली महिलाओं के लोन राशि को सेटल किया जाए। इसी तरह सेक्टर-4 निवासी उर्मिला सोढ़ी की शिकायत पर कहा कि दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए पारिवारिक समझौता करवाया जाए।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने हरिद्वार निवासी गुरुदेव सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि जगह की निशानदेही करवाई जाए। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के कागजात की जांच हो और जांच के बाद सही पाए जाने पर गुरुदेव सिंह को कब्जा दिलवाया जाए। इसी तरह राज्यमंत्री राजेश नागर ने सेक्टर-2 निवासी सरोजबाला की शिकायत के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग को निशानदेही करने और वन विभाग को प्लाट में खड़े पेड़ काटने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल से समस्या को लेकर प्रार्थी विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, जिसके लिए उसको मुआवजा भी दिया।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव कैंथला निवासी जय सिंह की शिकायत पर सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वो कैंथला सप्लाई चैनल  पर ब्रिज बनाने के लिए अस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा जाए। मंजूरी मिलने पर इसका निर्माण किया जाए ताकि लोगों का आना-जाना आसान हो सके। इसी तरह चनारथल बस्ती वार्ड नंबर 25 निवासी मक्खन लाल व मोहन लाल की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वो सडक़ किनारे दुकानों के सामने ब्लॉक बनाने का अस्टीमेट तैयार करके भेजें। राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव फालसण्डा जाटान निवासी सिमरन की शिकायत पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मकान का रिपेयर करवाने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव अजरानी निवासी संतोष कुमार की शिकायत पर कहा कि जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी के साथ कमेटी के दो सदस्यों को लेकर गांवों में हुए कामों की जांच की जाए। यदि काम की दूसरी एजेंसी को पेमेंट की गई तो उस पेमेंट को काम करने वाले को दिलवाया जाए। इसके साथ ही जिन पंचायतों की पेमेंट बची हुई है तो उसको भी दिलवाया जाए। इसी तरह गांव हसनपुर निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर कहा कि अवैध पानी के कनैक्शन को गंभीरता से लेते हुए सात दिनों में कार्रवाई करें।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने बैठक में गांव कौलापुर निवासी अमरीक सिंह, पिहोवा निवासी शुभम गुप्ता, गांव झिंझरपुर निवासी राजेंद्र कुमार, गांव खेड़ा निवासी सचिन कुमार, सुलतान सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम अनिल दून, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, डीएमसी अमन कुमार, सीईओ जिला परिषद शंभू राठी सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का होगा आयोजन
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा पशुपालन एवं कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के मार्गदर्शन में 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय पशु मेले के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में प्रदेशभर से लगभग 1500 उत्कृष्ट नस्ल के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि विजेता पशुपालकों को आकर्षक नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है। पशुपालन विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पशुपालकों से संपर्क कर उन्हें मेले में भाग लेने तथा अपनी उच्च गुणवत्ता की नस्ल के पशुओं को प्रदर्शनी में लाने के लिए प्रेरित करें, साथ ही आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग पलवल के उपनिदेशक डा. विरेंद्र सिंह राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में मुर्रा भैंस, देशी नस्ल की गायें (हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, साही, बेहली), क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े सहित अन्य पशु भाग लेंगे। प्रदर्शनी के दौरान चयनित सर्वश्रेष्ठ पशुओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे। पशुपालन विभाग पलवल द्वारा पशुपालकों को प्रदर्शनी स्थल तक लाने एवं वापस ले जाने के लिए प्रतिदिन तीन बसों की व्यवस्था की गई है। उप निदेशक ने जिला पलवल के सभी पशुपालकों से आह्वान किया है कि वे इस राज्य स्तरीय पशु मेले में बढ़-चढक़र भाग लें, विभिन्न प्रकार के पशुओं की उच्च कोटि की नस्लों को देखें तथा पशुपालन से संबंधित नवीन जानकारी प्राप्त कर अपने व्यवसाय को और अधिक लाभकारी बनाएं।

राहुल गांधी को खुद प्रशिक्षण की जरूरत: मोहनलाल बडौली
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी को खुद प्रशिक्षण लेने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को सही नेतृत्व की जरूरत है, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन राहुल गांधी मंथन करने की बजाय मोदी सरकार द्वारा लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का भी विरोध करते हैं। बडौली ने कहा राहुल गांधी सहित तमाम कांग्रेसी नेता केवल विरोध करने के लिए सरकार का विरोध करते हैं, इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

मोहनलाल बडौली ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है, न नेतृत्व है, न नीति है, न नियत है और न ही मुद्दे है इसलिए कांग्रेस हर चुनाव में पिछड़ रही है। कांग्रेस जनता को कभी ईवीम के नाम पर तो कभी वोट चोरी के नाम पर और कभी एसआईआर के नाम पर तो कभी वीबी जीरामजी के नाम पर भर्मित करने का प्रयास करती है, लेकिन प्रदेश और देश की जनता वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देती है। पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अभी हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि जनता कांग्रेस के झूठे वादे और भ्रम की राजनीति में आने वाली नहीं है। राहुल गांधी के लिए राजनीति पार्ट टाइम जॉब की तरह है, वे चुनाव के दौरान कभी विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं तो कभी देश मे रहते हुए भी अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने नहीं जाते। जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है तब से कांग्रेस 2014, 2019 और 2024 के तीन लोकसभा चुनावों सहित 95 से ज्यादा चुनाव हारे हैं। इन्हें प्रशिक्षण नहीं आत्ममंथन की जरूरत है।
बडौली ने हरियाणा कांग्रेस की आंतरिक कलह पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है। एक तरफ 'बापू-बेटा' की जोड़ी है, तो दूसरी तरफ अन्य बड़े नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। जो पार्टी अपने घर को नहीं संभाल पा रही, वह हरियाणा की जनता का क्या भला करेगी?
बडौली ने मोदी सरकार और नायब सैनी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना ने गरीबों के जीवन में सीधा बदलाव लाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में हमने पारदर्शी शासन दिया है, जहाँ युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस के समय 'पर्ची और खर्ची' का बोलबाला था।"
बडौली ने अंत में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस केवल नकारात्मकता की राजनीति कर रहे हैं। उनके पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है और विकास की राह पर चल रही भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।