अम्बाला - देश रोजाना

Ambala News: अंबाला में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला चोरी गिरोह गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
अंबाला: अंबाला जिले के शहजादपुर माजरा इलाके में बंद घरों को निशाना बनाकर की जा रही चोरियों के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, शहजादपुर माजरा निवासी विवेक बरार परिवार सहित कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान की रेकी की और रात के समय छत का लोहे का जाल उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के कमरों को खंगालने के बाद आरोपी कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देते थे और पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढककर रखते थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीआईए-2 टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान डेहा कॉलोनी शहजादपुर निवासी महबूब उर्फ काला और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 4 लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई चोरी की वारदातों में शामिल रह चुके हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इलाके में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके। इस सफलता के बाद अंबाला जिले में लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Ambala News : दहेज की भूख ने उजाड़ा घर, विवाहिता से मारपीट, दो मासूम बच्चों से किया अलग
अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां साहा थाना क्षेत्र में दहेज की भूख ने एक विवाहिता की जिंदगी को नरक बना दिया। आरोप है कि कम दहेज लाने के ताने, कार और एक लाख रुपये की नगद मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता रजनी के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसकी जमापूंजी छीन ली और दो मासूम बच्चों से अलग कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। सोचिये वर्ष 2016 में मुलाना निवासी दीपक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी, मायके की सीमित हैसियत के बावजूद दिया गया दान-दहेज और जेवर, लेकिन शादी के महज एक हफ्ते बाद ही पति दीपक, ससुर राजेंद्र और सास मनजीत के तानों की शुरुआत हो गई। मोटरसाइकिल से नाखुश ससुराल वालों ने समाज में इज्जत का वास्ता देकर कार की मांग रखी, पिता के न रहने और भाई के मजदूरी करने की मजबूरी जानते हुए भी प्रताड़ना नहीं रुकी। पीड़िता के  60 हजार रुपयेका इंतज़ाम करने के बाद भी आरोपी 1  लाख रूपए पर अड़े रहे । देवर की शादी में कार मिलने के बाद  जुल्म और बढ़ गया ,सिलाई कर बच्चों का पेट पालने वाली महिला की मेहनत की कमाई छीन ली गई, गले से मंगलसूत्र तक छीन लिया गया और  बच्चों से अलग कर  दिया गया। अब रजनी की शिकायत और उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 316(2), 351(2) और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को उसका हक और उसके बच्चे दिलाने के लिए कानून पूरी सख्ती से अपना काम करेगा।

Ambala News:अंबाला के मंडोर में जिंदल पेट्रो गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
हरियाणा के अंबाला के मंडोर इलाके में स्थित जिंदल पेट्रो के गोदाम में सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि गोदाम में पेट्रोलियम उत्पाद, तेल और केमिकल से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फायरकर्मियों को मौके के पास पहुंचने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के लिए करीब सात दमकल गाड़ियों को लगाया गया और लगभग दो घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयास किए गए। घटना के समय गोदाम में 200 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। डीएसपी जितेश जिंदल ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

हरियाणा में रेलवे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया हुई आसान, सरकार का बड़ा फैसला
हरियाणा में रेलवे से जुड़ी विशेष परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की दिशा में सरकार ने एक अहम और व्यावहारिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है, जिससे विकास कार्यों में अनावश्यक देरी को रोका जा सके।

सरकार के इस फैसले के तहत अब जिला राजस्व अधिकारी (District Revenue Officer) को सक्षम भूमि अधिग्रहण प्राधिकारी (CALA) नियुक्त किया गया है। वे न केवल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करेंगे, बल्कि भूमि स्वामियों और संबंधित विभागों के बीच उत्पन्न विवादों के निपटारे में मध्यस्थ की भूमिका भी निभाएंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ेगी, लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान होगा और रेलवे परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे न केवल आधारभूत ढांचे का विकास तेज होगा, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, अंबाला जिले में इस नई व्यवस्था को पहले ही लागू कर दिया गया है, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में तेजी आई है और आपसी सहमति से विवाद सुलझाए जा रहे हैं।

हरियाणा सरकार का यह निर्णय राज्य में चल रही और प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय भी बेहतर होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

निशांत करहाना फरीदाबाद ने 6 किलोमीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक।
एक दिवसीय हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह के द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किए गए निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत में किया गया और लम्बी दूरी के धावकों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर अपने अपने जिलों के लिए पदक जीतने का कार्य किया।

पुरुष वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अवकाश सोनीपत ने स्वर्ण पदक,रोहित सोनीपत ने रजत पदक और अंकित सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अंजलि कुरुक्षेत्र ने स्वर्ण पदक,अंजू हिसार ने रजत पदक और तनू चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 20 साल लडका वर्ग
8 ‌किलोमीटर दौड में सुमित सोनीपत ने स्वर्ण पदक,अक्षय रोहतक ने रजत पदक अमृत रोहतक ने कांस्य पदक जीता।

20 साल लड़की 6 किलोमीटर दौड़ में आरजू जींद ने स्वर्ण पदक,मोनी पानीपत ने रजत पदक और आरती सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।

18 साल लड़की 4 किलोमीटर दौड़ में वंदना पंचकूला ने स्वर्ण पदक, देवेंद्र कौर सिरसा ने रजत पदक और दुर्गा हिसार ने कांस्य पदक जीता।

18 साल लडका वर्ग 6 किलोमीटर में निशांत करहाना फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक,अजय कुमार अम्बाला ने रजत पदक और हितेश हिसार ने कांस्य पदक जीता।

16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में सौरव पानीपत ने स्वर्ण पदक,अजय सोनीपत ने रजत और शौर्य पानीपत ने कांस्य पदक जीता।

लड़की वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में आरजू रोहतक ने स्वर्ण पदक,गुंजन हिसार ने रजत पदक और प्राची झज्जर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संदीप कौशिक चेयरमैन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत, जितेंद्र बांगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा,कुलदीप अहलावत वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जसवंत सिवाच कोषाध्यक्ष,विकास गहलावत सदस्य,डाक्टर परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच, राममेहर बूरा सदस्य और अजय सहरावत एथलेटिक्स कोच एवं अमित गहलावत खेल प्रशिक्षक सनराइज इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।

पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा एवं अन्य पदाधिकारी।

24 जनवरी 2026 को नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाना प्रस्तावित है।

कक्षा पांचवी से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकते हैं हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में भाग : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड हरियाणा राज्य में प्रतिभा को और ऊपर लाने के लिए राज्य में हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहा है। यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा है, जिसमें पांचवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं और अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच देना है तथा राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा वातावरण बनाना है, जिससे सभी श्रेणियां एवं प्रतिभावान छात्रों के बीच विश्वास बना के अभिनव विचारों को प्रेरित किया जा सके। यह प्रतियोगिता विभिन्न चार ग्रुप क्रमश: कक्षा 5वी और 6, कक्षा 7 व 8वीं, कक्षा 9 और 10वीं तथा कक्षा 11 और 12वीं में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को सेशन 2025-26 में कक्षा 5 से 12 तक का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को किसी भी स्कूल का नियमित छात्र होना जरूरी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी छात्रों के पास आधार कार्ड, स्कूल आईडी या कोई भी फोटो आईडी प्रूफ का होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 07 नवंबर को जारी होंगे। प्रथम चरण की परीक्षा 10 नवम्बर से 20 नवंबर के बीच होगी और उसके परिणाम 22 नवंबर को जारी होंगे।
इसी तरह द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर को जारी होंगे और दूसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगी तथा उसका फाइनल परिणाम 05 दिसंबर 2025 को आएगा। उन्होंने बताया कि इसके विजेता को 20 दिसंबर 2025 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आवेदन करने की 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रहेगी। आवेदक पहले चरण की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के ऑथराइज्ड लर्निंग सेंटर में कंप्यूटर अथवा लैपटॉप सिस्टम द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। छात्र अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी के लिए हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट  https://hkcl.in/htse/  पर विजिट कर सकते हैं।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि छात्र प्रथम चरण की परीक्षा को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एएलसी में उपलब्ध स्लॉट के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को एएलसी कॉर्डिनेटर द्वारा समन्वय भी किया जाएगा। आगामी 5 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसे छात्र अपने रजिस्टर्ड केंद्र में जाकर प्राप्त कर सकते हैं या हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर देख सकते हैं। हरेक ग्रुप के टॉप 5 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को आकर्षक कैश प्राइज, मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा और स्टेट लेवल स्टूडेंट की हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा करियर काउंसलिंग भी की जाएगी। स्टेट लेवल पर प्रथम पुरस्कार में 5100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार में 4100 रुपये, तृतीय पुरस्कार में 3100 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में 2100 रुपए और पंचम पुरस्कार में 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। जबकि जिला स्तर पर सभी ग्रुप के टॉप 3 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, प्रथम पुरस्कार में 500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार में 200 रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टूडेंट के लिए उनकी प्रतिभा एवं कौशल को दर्शाने के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके अलावा यह छात्रों को राज्य स्तर पर एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए अनुकूल वातावरण का मंच प्रदान करता है। ऐसी प्रतियोगिता स्टूडेंट के सामूहिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और उन्हें उनके उज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। अधिक जानकारी के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 09:30 बजे से शाम 6 बजे तक दूरभाष नंबर-0172-5210278/270/280 पर संपर्क किया जा सकता है।