पंचकूला - देश रोजाना

Chandigarh/Panchkula News: खेल जगत का विश्व का सबसे बड़ा अखाड़ा बनेगी ‘नमो क्रिकेट लीग-2026’
चंडीगढ़/ पंचकूला। देश की युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर कर खेलों की ओर आकर्षित करने तथा युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी की विशेष प्रेरणा एवं सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ‘नमो क्रिकेट लीग-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने जा रही यह प्रतियोगिता खेल जगत में एक नया इतिहास रचने की दिशा में बड़ा कदम है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन खेल जगत का विश्व का सबसे बड़ा अखाड़ा बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

‘नमो क्रिकेट लीग-2026’ का भव्य शुभारंभ 17 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे, नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी नेशनल स्टेडियम के के.डी. जाधव हॉल में होगा।

*केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन*

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि ‘नमो क्रिकेट लीग’ केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने और नशे के खिलाफ समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने का एक बड़ा सामाजिक अभियान है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान का मूल मंत्र है—

‘बल्ला घुमाओ, नशा छुड़ाओ’

‘खेल से बनेगा नया भारत—नशा मुक्त भारत’

तरुण भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना एक सशक्त, स्वस्थ, समृद्ध और नशा मुक्त भारत का है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह अनूठी पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के अंदर अपार ऊर्जा और प्रतिभा है। जरूरत इस बात की है कि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जाए। खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देता है।

-*3,200 से अधिक टीमें और 50 हजार से ज्यादा युवा खिलाड़ी*

‘नमो क्रिकेट लीग-2026’ में 3,200 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी और इनसे जुड़े 50,000 से ज्यादा युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

3,200 टीमों के कप्तान और उप-कप्तान भी पहुंचेंगे

इस ऐतिहासिक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक यह होगी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 3,200 से अधिक टीमों के कप्तान और उप-कप्तान भी भव्य शुभारंभ समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे।

हजारों कप्तानों और उप-कप्तानों की एक साथ मौजूदगी इस आयोजन को खेल जगत के एक ऐतिहासिक महासंगम का रूप देगी। अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले ये खिलाड़ी और टीम प्रतिनिधि खेल भावना, एकता और भाईचारे का संदेश भी देंगे।

तरुण भंडारी की टीम में पूरा जोश और उत्साह

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता श्री मुकेश सिंगला ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग को लेकर विभिन्न राज्यों में युवाओं और खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है

उन्होंने कहा कि तरुण भंडारी की पूरी टीम पूर्ण जोश और उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। विभिन्न राज्यों में खेल को लेकर युवाओं में पूरा जोश है और बड़ी संख्या में टीमें इस अभियान से जुड़ रही हैं।

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता श्री मुकेश सिंगला ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं देगा, बल्कि उन्हें एक बड़े सामाजिक उद्देश्य से भी जोड़ेगा। युवाओं तक नशे के खिलाफ सकारात्मक संदेश पहुंचाना इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता में एक करोड़ रुपये से अधिक की विशाल पुरस्कार राशि रखी गई है।आयोजकों का मानना है कि इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर युवा खिलाड़ियों के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

भव्य समारोह में संत समाज, राजनेता और देश की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

17 सितंबर को होने वाला भव्य शुभारंभ समारोह अपने आप में ऐतिहासिक और यादगार होगा। समारोह में संत समाज के प्रमुख संत-महात्मा, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ राजनेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां तथा देश की अनेक बड़ी और प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

आयोजकों के अनुसार, देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली इन विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति से समारोह की भव्यता और बढ़ेगी। खेल, समाजसेवा, राजनीति, अध्यात्म और मनोरंजन जगत के लोगों का एक मंच पर आना इस आयोजन को एक अनूठा स्वरूप प्रदान करेगा।

‘स्पोर्ट्स अगेंस्ट ड्रग्स’ बनेगा बड़ा अभियान

नमो क्रिकेट लीग के साथ ‘स्पोर्ट्स अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता श्री मुकेश सिंगला ने कहा कि क्रिकेट के मैदान से नशे के खिलाफ संदेश देना इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता होगी।

“हम चाहते हैं कि देश का युवा बल्ला और गेंद उठाए, न कि नशे का सामान। खेल के मैदान में पसीना बहाने वाला युवा ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।”

बॉलीवुड से लेकर हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी संगीत जगत तक सितारों का जमावड़ा

17 सितंबर को होने वाला शुभारंभ समारोह केवल खेल प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि संगीत और मनोरंजन प्रेमियों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।भव्य समारोह में बॉलीवुड के सितारे, हरियाणवी संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकार, पंजाबी गायकी के दिग्गज कलाकार तथा राजस्थानी संगीत जगत के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

देश की विभिन्न लोक संस्कृतियों और संगीत परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत कर इस आयोजन को और भी भव्य बनाया जाएगा।

गुरदास मान की विशेष लाइव प्रस्तुति

शुभारंभ समारोह का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक स. गुरदास मान जी की विशेष लाइव सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। उनकी प्रस्तुति समारोह में पहुंचने वाले हजारों खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

खेल, संस्कृति और सामाजिक चेतना का ऐतिहासिक संगम

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता श्री मुकेश सिंगला ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग में एक तरफ हजारों युवा खिलाड़ी खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, वहीं दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों की कला और संस्कृति को भी मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड, हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी संगीत जगत के कलाकारों की प्रस्तुतियां इस आयोजन को एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव का रूप देंगी।

उन्होंने कहा कि तरुण भंडारी की टीम इस पूरे आयोजन को लेकर पूरी तरह उत्साहित है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।

युवाओं और खेल प्रेमियों से विशेष अपील

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी एवं सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने उत्तर भारत के सभी खेल प्रेमियों, युवाओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली पहुंचकर नमो क्रिकेट लीग के भव्य शुभारंभ समारोह का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा कि यह केवल क्रिकेट का आयोजन नहीं, बल्कि देश के युवाओं को नशे से दूर रखने, खेलों से जोड़ने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का अभियान है।

Panchkula News: पंचकूला एक्सटेंशन-2 में पंचकूला एक्टेंशन-2 रियल एस्टेट एसोसिएशन का गठन:जयप्रकाश ( जोनी अग्रवाल) सर्वसम्मति से अध्यक्ष और कुलदीप सिंह जनरल सेक्रेटरी नियुक्त
पंचकूला: पंचकूला एक्सटेंशन-2 के सभी प्रॉपर्टी डीलरों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के समस्त प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से 'पंचकूला एक्टेंशन-2 रियल एस्टेट एसोसिएशन'का गठन किया। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई और विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। यूनियन का मुख्य उद्देश्य पंचकूला एक्सटेंशन-2 में प्रॉपर्टी व्यवसाय और डीलरों को आने वाली सभी समस्याओं को एकजुट होकर दूर करना तथा क्षेत्र के विकास में सहयोग देना होगा।

यूनियन की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है अध्यक्ष:

जयप्रकाश (जोनी अग्रवाल),उपाध्यक्ष: हेमंत गर्ग,जनरल सेक्रेटरी: कुलदीप सिंह,कैशियर: सुरेश जी,सह सचिव: आनंद वर्मा प्रेस सचिव: दीपक गर्ग कोर्डिनेटर: श्री राजवीर नैन एवं रोहताश जांगड़ा

ये सदस्य भी रहे उपस्थित:

इस बैठक में मुख्य रूप से मंजीत मोर,कृष्ण लाल,रमेश वर्मा,रोहित जिंदल,संदीप कुंडू,संजय शर्मा,शिवम् चौहान,दिलीप राणा,आशीष,संजय अग्रवाल,प्रिंस,विजय गोयल,रोहतास जांगड़ा,प्रदीप राणा,संदीप नरवाल,रक्षित गोयल और गौरव शर्मा सहित क्षेत्र के कई नामी प्रॉपर्टी डीलर मौजूद रहे।

Panchkula News: पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस 2026 का हुआ आयोजन
पंचकूला: अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर आज सेक्टर 3 आरलिस होटल में राष्ट्रीय स्तर की संकट से पुनर्बहाली की ओर  भारत के गिद्धों का संरक्षण’ विषय पर आयोजित  कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव राज्य मंत्री  राव नरबीर सिंह सहित केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, हरियाणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA), हरियाणा वन एवं वन्यजीव विभाग, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) तथा पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र (JCBC) के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ वन अधिकारी, वैज्ञानिक, पशु चिकित्सक, चिड़ियाघर विशेषज्ञ, संरक्षण विशेषज्ञ और अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का पर्यावरण संरक्षण मॉडल किसी एक प्रजाति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को ध्यान में रखकर काम करता है। उन्होंने कहा कि बिग कैट्स, स्लॉथ बीयर, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, डॉल्फिन, घड़ियाल, जंगली जल भैंसा और गिद्धों सहित विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए इसी समग्र दृष्टिकोण के तहत प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारत में कई प्रकार के स्थानीय और प्रवासी गिद्ध पाए जाते हैं, जिनमें व्हाइट-रम्प्ड, लॉन्ग-बिल्ड, स्लेंडर-बिल्ड, रेड-हेडेड, इजिप्शियन, हिमालयन ग्रिफॉन, यूरेशियन ग्रिफॉन, सिनेरियस और बीयर्डेड गिद्ध शामिल हैं। मंत्री ने गिद्धों की पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रकृति की अपनी ‘सफाई व्यवस्था’ बताया। गिद्ध मृत पशुओं के शवों को तेजी से खाकर पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण में मदद करते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी चुनौतियों के बीच वर्ष 1990 के दशक से भारत में गिद्धों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई। इसके प्रमुख कारणों में उनकी खाद्य श्रृंखला में बदलाव और ऐसे दर्द निवारक दवाओं का इस्तेमाल शामिल रहा, जिन्हें उपचारित पशुओं के शव खाने के बाद गिद्धों के लिए नुकसानदायक पाया गया।
भूपेंद्र यादव ने गिद्ध संरक्षण के लिए ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ के दृष्टिकोण से मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने गिद्ध सुरक्षित क्षेत्र विकसित करने, पशु चिकित्सा में गिद्धों के लिए सुरक्षित दवाओं के इस्तेमाल, सुरक्षित भोजन की उपलब्धता और तकनीकी क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने पशु चिकित्सकों, पशुपालकों, स्थानीय प्रशासन और आम समुदाय से गिद्ध संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करने तथा मृत पशुओं के सुरक्षित प्रबंधन की व्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र (JCBC) का दौरा किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, प्रस्तुति के माध्यम से संरक्षण कार्यों की जानकारी ली और गिद्ध संरक्षण से जुड़े अधिकारियों से बातचीत की।

हरियाणा वन विभाग और BNHS के सहयोग से संचालित JCBC सफेद पीठ वाले, लॉन्ग-बिल्ड और स्लेंडर-बिल्ड गिद्धों के संरक्षण प्रजनन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने
बताया गया कि केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से गिद्धों की देखभाल, कृत्रिम ऊष्मायन, पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रजनन और आनुवंशिक प्रबंधन किया जाता है। वर्ष 2025-26 के दौरान JCBC में 356 गिद्ध रखे गए और 35 चूजों का सफल प्रजनन हुआ। इसके अलावा पुनर्वास के लिए 87 गिद्धों को छोड़ा या योगदान दिया गया, 90 पक्षियों को अन्य संरक्षण-प्रजनन संस्थानों में स्थानांतरित किया गया और 22 संस्थानों के 1,222 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

हरियाणा के राज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र द्वारा किए जा रहे गिद्ध संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संरक्षण प्रजनन की सफलता का आकलन केवल पैदा हुए जीवों की संख्या से नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि स्वस्थ और आनुवंशिक रूप से प्रबंधित आबादी के निर्माण, वैज्ञानिक ज्ञान के विकास, तकनीकी क्षमता बढ़ाने और जंगलों में प्रजातियों की पुनर्बहाली में योगदान के आधार पर किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ‘Story of Jatayu: Saving India's Vulture’ नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक में भारत में गिद्धों की घटती संख्या से लेकर पिंजौर में जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र की स्थापना और सफल संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम तक की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है। इसके अलावा गिद्ध संरक्षण विषय पर आयोजित ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता और डिजिटल फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस 2026 की यह राष्ट्रीय कार्यशाला भारत में गिद्धों के संरक्षण के प्रति नए संकल्प के साथ संपन्न हुई। ‘संकट से पुनर्बहाली की ओर’ की यह यात्रा विज्ञान, नीति, संरक्षण प्रजनन, सुरक्षित पर्यावास और जनभागीदारी के माध्यम से गिद्धों के संरक्षण के लिए भारत की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Panchkula/Kalka/Pinjore/Morni/Raipur Rani News: विधानसभा में विधायक शक्तिरानी शर्मा ने उठाईं कालका की तीन प्रमुख मांगें, चार लेन सड़क और रायपुररानी-मोरनी को नगरपालिका का दर्जा देने की मांग
कालका/पिंजौर/रायपुररानी/मोरनी: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कालका की विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने शून्यकाल में कालका विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें सदन में उठाते हुए सरकार से इनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने पिंजौर-मल्हा जंक्शन से कालका-परवाणु हिमाचल बॉर्डर तक चार लेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने तथा रायपुररानी खंड और मोरनी खंड को नगरपालिका का दर्जा देने का मुद्दा प्रमुखता से रखा।

विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि पिंजौर-मल्हा जंक्शन से कालका-परवाणु हिमाचल बॉर्डर तक चार लेन सड़क के निर्माण के लिए वर्ष 2026 में सरकार द्वारा लभभग 95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि यदि इस परियोजना का टेंडर हो चुका है तो उसकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट की जाए तथा निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाकर निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ-साथ आवागमन भी अधिक सुगम होगा।

इसी प्रकार विधायक ने रायपुररानी खंड और मोरनी खंड को नगरपालिका का दर्जा देने की मांग भी सदन में रखी। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों को नगरपालिका का दर्जा मिलने से योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिलेगा, नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा तथा क्षेत्रवासियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने संबंधित विभाग से इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा उचित दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कालका विधानसभा क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली है। नानकपुर में 132 केवी एवं 66 केवी सब-स्टेशन, खुवाला नदी पर पुल तथा नाला डकरोग में बेरघाटी नदी पर पुल सहित करीब 25 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए हैं। इसके अलावा बडोना कलां से समलेहड़ी तक करीब 3.56 करोड़ रुपये की सड़क का कार्य शुरू हुआ है। वहीं, पिंजौर-कालका क्षेत्र में सेक्टर-23 के विकास को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

विधायक ने कहा कि इन तीनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय होने से कालका विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। क्षेत्र में सड़कों, पुलों, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ मोरनी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है।

विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि कालका की जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को विकास और जनसेवा के माध्यम से पूरा करना हमारा संकल्प है। क्षेत्र की जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।

Panchkula News: चमार हमारी पहचान और हमारा गौरव, नाम बदलना किसी कीमत पर मंजूर नहीं : शीशपाल चालिया
पंचकूला। चमार जाति का नाम बदलकर “मेघवाल” किए जाने संबंधी कथित अनुशंसा के विरोध में सोमवार को पंचकूला के रेड बिशप में चमार समाज के लोगों ने एकत्रित होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान हरियाणा रविदासिया समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चालिया ने कहा कि चमार समाज को अपनी पहचान, इतिहास और पूर्वजों पर गर्व है तथा समाज किसी भी कीमत पर अपनी जाति का नाम बदलकर मेघवाल किए जाने को स्वीकार नहीं करेगा।

चालिया ने कहा कि रेवाड़ी में आयोजित मेघवाल समाज के सम्मेलन में कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष चमार जाति का नाम मेघवाल रखने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मांग के आधार पर केंद्र सरकार एवं संबंधित संवैधानिक संस्थाओं को अनुशंसा भेजे जाने की बात सामने आने के बाद पूरे समाज में भारी रोष है।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की अनुसूचित जाति आबादी में चमार समाज की हिस्सेदारी लगभग 50 से 55 प्रतिशत है। ऐसे में कुछ लोगों की मांग को पूरे चमार समाज की मांग नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि चमार समाज की सामाजिक और पारिवारिक पहचान पीढ़ियों से इसी नाम से चली आ रही है और समाज अपनी ऐतिहासिक पहचान से किसी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा।

शीशपाल चालिया ने सरकार से मांग की कि इस संबंध में प्रस्तावित किसी भी आगामी कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 6 सितंबर से पहले अपना बयान वापस नहीं लिया और इस दिशा में कार्रवाई नहीं रोकी गई तो 6 सितंबर को जींद में प्रदेश स्तरीय महासभा आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चालिया, जनरल सेक्रेटरी एवं पिंजौर बीटना रोड रविदास सभा से बलबीर गुरे, पूर्व प्रधान कश्मीर सिंह, पूर्व कैशियर रामेश्वर दास, बलबीर सिंह रंगा, बी.एस. रोजा, कृष्ण कुमार नालिया, मैनपाल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Panchkula News: 25 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, पंचकूला की चरमराई सफाई व्यवस्था पर सुधा भारद्वाज ने सरकार को घेरा
पंचकूला: पंचकूला नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को संघर्ष एवं हड़ताल करते हुए आज 25 दिन पूरे हो गए हैं। लंबे समय से अपनी चिर-परिचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस  नेत्री सुधा भारद्वाज ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सुधा भारद्वाज ने कहा कि 25 दिनों से सफाई कर्मचारी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। सरकार की वादा खिलाफी के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन आज वही कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि पंचकूला शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और गंदगी के कारण शहरवासियों के सामने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। यदि स्थिति को तत्काल नहीं संभाला गया तो शहर में बीमारी और महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

सुधा भारद्वाज ने प्रदेश सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से तत्काल बातचीत करे और उनकी चिर-परिचित एवं जायज मांगों को बिना किसी देरी के पूरा करे। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल आंदोलन को खत्म करवाना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार सार्वजनिक रूप से बातचीत और समाधान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अंदरखाने सफाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में ईमानदार पहल करनी चाहिए।

सुधा भारद्वाज ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की जीवनरेखा हैं। उनके अधिकारों और सम्मान की अनदेखी करके न तो स्वस्थ शहर की कल्पना की जा सकती है और न ही बेहतर सफाई व्यवस्था की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पंचकूला सहित प्रदेश के सभी शहरों में सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत की जाए और उनकी सभी जायज मांगों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कर्मचारियों का संघर्ष खत्म करवाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याएं खत्म करना होनी चाहिए।

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
पंचकूला: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शनिवार को 24वें दिन भी राज्यव्यापी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंककर रोष जताया।

सफाई कर्मचारियों ने मंत्री द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने संबंधी बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को कार्रवाई की चेतावनी देने के बजाय कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए तथा कर्मचारियों के साथ पूर्व में हुए समझौतों को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों और मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

जोगिन्द्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

Panchkula/Kalka News: सफाई मित्रों की हड़ताल पर पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा
कालका : कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने निगम और पालिकाओं में सफाई मित्रों की हड़ताल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई मित्रों की मांगों को लेकर बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन जब उन्हें लागू करने की बारी आती है तो सरकार अपने ही वादों से पीछे हट जाती है। ऐसे में सफाई मित्र मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि जो सफाई मित्र दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में अपनी सेवाएं देते हैं, उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सफाई व्यवस्था सरकार की अनदेखी का शिकार है। ग्राम पंचायतों में सफाई मित्रों की मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हो रही हैं और कई गांवों में कर्मचारियों की संख्या इतनी कम है कि नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया है। इसका सीधा असर गांवों की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सफाई मित्रों की कमी दूर करने के साथ उनकी जायज मांगों का समाधान करना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिलने के साथ आम लोगों को भी बेहतर सफाई व्यवस्था मिल सके।

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार धरातल पर काम करने के बजाय प्रचार-प्रसार में ज्यादा व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हों या आम जनता, आज हर वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है और सरकार के आश्वासनों के बावजूद समाधान का इंतजार कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई मित्रों की हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान किया जाए। प्रदीप चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर करने के बजाय सरकार को अपने वादे पूरे कर उनका भरोसा जीतना चाहिए।

उन्होंने अंत में कहा कि सफाई मित्रों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी, किसान और मजदूर भी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। यह स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है।

Panchkula News: अवैध अतिक्रमण पर पंचकूला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
पंचकूला:  जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान अमरावती एन्क्लेव में लगभग 300 मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के तहत फेंसिंग/ग्रिल तथा रैंप के साथ बनाए गए बेंचों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

इसके अतिरिक्त, जिला नगर योजनाकार, पंचकूला द्वारा अवगत करवाया गया कि शेष मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्यालय द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार, पंचकूला, श्री डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार, पंचकूला तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। मकान मालिकों/स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बावजूद कार्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

जानकारी देते हुए डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि सरकार/विभाग द्वारा स्वीकृत लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 के अनुसार निर्माण कार्य किया जाना अनिवार्य है। यदि किसी भी मकान मालिक द्वारा हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि भवन निर्माण कार्य विभाग की पॉलिसी एवं हिदायतों के अनुसार ही किया जाए।

Panchkula News: डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा
पंचकूला: पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर  सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Panchkula News: हरियाणा में मानसून के दौरान 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य : मंत्री आरती सिंह राव
पंचकूला: हरियाणा की स्वास्थय एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्तमान मानसून ऋतु के दौरान राज्य में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में सभी विभाग, पंचायतें, नगर निकाय , शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थान, धार्मिक और सामाजिक संगठन तथा आमजन बढ़चढकर अपनी भागीदारी निभा रहे है।

स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव आज बरवाला के अलीपुर स्थित हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के परिसर  में आयोजित 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी।

इससे पूर्व मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बीबी भारती, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश देवी नगर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि वन महोत्सव यह संदेश देता है कि अगर हमें एक अच्छा, स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य चाहिए तो हमें प्रकृति का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य केवल अस्पतालों और दवाईयों से नहीं बल्कि स्वच्छ और हरित वातावरण से भी जुडा होता है। जितने अधिक पेड होंगे उतनी ही स्वस्छ हवा मिलेगी और बीमारियां भी कम होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड मां के नाम अभियान की शुरूआत की है। हरियाणा में इस अभियान का भरपूर जनसमर्थन मिला है, जिसके लिए वे हरियाणावासियों की आभारी है। ऐसे अभियानों को सफल बनाकर ही हम हरियाणा को हरित प्रदेश बना सकते है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पोधारोपण करना ही नहीं होना चाहिए बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को बडा पेड बनाना लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने पर्यावरण के दृष्टिकोण से 75 साल से अधिक उम्र के पेडों के संरक्षण के लिए प्राण वायु देवता पेंशन शुरू की है। इस योजना में पुराने पेडों की देखभाल करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का भी संकल्प लें। इस मौके पर कुमारी आरती सिंह राव ने वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा स्कूल स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वन महोत्सव केवल पौधारोपण नहीं, प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प : विधायक शक्ति रानी शर्मा

इससे पूर्व अपने संबोधन में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा के सभी जिलों में वन महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता, पर्यारण संरक्षण का संकल्प दोहराने और आने वाली पीढीयों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सामुहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढते तापमान, वायु प्रदूषण, घटते भूजल स्तर और वन क्षेत्रों में कमी जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों का समाधान प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से संभव है।

उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया एक पेड मां के नाम आज एक अभियान तक सीमित नहीं है बल्कि जन-जन की भागीदारी से एक व्यापक चेतना का रूप लेता जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे इस सकारात्मक परिवर्तन के सबसे बडे वाहक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उसकी नियमित देखभाल करें। श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जब प्रत्येक युवा एक पौधे का संकल्प लेगा तब पर्यावरण सरंक्षण एक अभियान नहीं रहेगा बल्कि जन भागीदारी से एक सशक्त जन अभियान बन जाएगा।

31 अगस्त तक चलेगा पौधारोपण अभियान, आज प्रदेशभर में लगाए गए 25 लाख पौधे : भारत भूषण भारती

मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज से प्रदेशभर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत हो गई है, जो 31 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज गुरुवार को प्रदेश के सभी 23 जिलों में 25 लाख पौधे लगाए गए। अलीपुर बरवाला स्थित एचएसआईआईडीसी के प्रांगण में भी एक हजार पौधों का रोपण किया गया।

हर नागरिक एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण भी करे : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आह्वान किया कि वन महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक नागरिक यह संकल्प ले कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएगा और उसका संरक्षण भी करेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। औषधीय पौधे, छायादार वृक्ष तथा फलदार पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। यह संकल्प केवल भौतिक विकास से ही पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए स्वच्छ वातावरण और शुद्ध जलवायु भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ों के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा घग्गर के समीप ऑक्सीवन विकसित किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भी उपलब्ध हो सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण गर्ग, हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन श्री अमर पाल राणा, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री जसमेर सिंह बंजारा, मार्केंट कमेटी बरवाला के चेयरमैन श्री देसराज पोसवाल, एसडीएम पंचकूला श्री चंद्रकांत कटारिया, सिविल सर्जन पंचकूला डॉ मुक्ता कुमार, वन मंडल अधिकारी श्री विशाल कौशिक, वन मंडल अधिकारी (सीड्स) श्री प्रशांत शर्मा, एडीएफओ श्रीमती अनिता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, देशी कट्टा बरामद, टेलरिंग का काम करता है युवक
पंचकूला: पंचकूला  पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।