यमुनानगर - देश रोजाना

Yamuna Nagar: 1933 अथवा 90508-91508 पर नशे के विरुद्ध दें सूचनाएं
यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों और संयुक्त पुलिस आयुक्त सोनीपत एवं पुलिस उप-महानिरिक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा IPS जी के मार्गदर्शन में नशामुक्त अभियान को लेकर कठोरतम कार्रवाई के साथ साथ जन जागरण अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस कड़ी में यमुनानगर स्थित चालक प्रशिक्षण संस्थान में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे। कार्यक्रम में चालक प्रशिक्षुओं तथा संस्थान के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशे के प्रकार, कारण, प्रभाव एवं निवारण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के अनुसार देश में होने वाले अधिकांश अपराधों के पीछे नशा एक प्रमुख कारण है। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि “DRUG END ALL DREAMS” अर्थात नशा व्यक्ति के सभी सपनों को समाप्त कर देता है। चालक प्रशिक्षुओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय तीन बातों—नींद, क्रोध और नशा—से सदैव बचना चाहिए, क्योंकि यह सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। ब्यूरो के डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित नशा बेचने या तस्करी की सूचना मिले तो निर्भीक होकर एनसीबी हेल्पलाइन 1933 अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए तीन स्तरों—प्रवर्तन, जागरूकता एवं पुनर्वास—पर लगातार कार्य कर रही है।

यमुनानगर में हरियाणा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक
रेवाड़ी/यमुनानगर:  शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक यमुनानगर के जिमखाना क्लब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में गत माह के दौरान पार्टी की गतिविधियों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कई जिलों से पार्टी के जिला अध्यक्ष शामिल हुए, इनमें रेवाड़ी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी का नाम भी शामिल है। नूंह मेवात से पूर्व विधायक शहीदा खान भी इस बैठक में शामिल हुए। मगर इस बैठक में रेवाड़ी शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी शामिल नहीं हुए।
इस बैठक को लेकर यमुनानगर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र ने बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती के लिए चर्चा हुई है। बैठक में शामिल सभी जिला अध्यक्ष इस बात पर सहमत थे कि भाजपा सरकार लोगों के साथ धक्काशाही कर रही है।
उन्होंने देश रोजाना को बताया कि बैठक में निकाय चुनाव को लेकर किसी भी स्तर की कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस विषय पर प्रदेश कांग्रेस अलग तौर पर समीक्षा करेगी और सभी कांग्रेसियों को सरकार के खिलाफ एक विकल्प के रूप में खड़ा करने के लिए तैयार करेगी।
इसी विषय पर कांग्रेस के जिला रेवाड़ी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी से जब इस बैठक में हुई चर्चा को लेकर बात की गई तो उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा होने की बात कही। निकाय चुनाव को लेकर इस बैठक में चर्चा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला विचार के लिए नहीं आया। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या रेवाड़ी शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी भी मासिक समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं, वे किसी वजह से नहीं पहुंच सके।

देश रोजाना के इस संवाददाता ने जब ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी से सवाल किया कि वीरवार को शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन के लोगों का साथ नहीं मिलने और कुछ लोगों के उनको ब्लैकमेल करने का खुलासा किया था, इसके जवाब में सुभाष छावड़ी ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस मेरी जानकारी में नहीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रवीण ने इन लोगों के नाम भी बताए हैं, इस पर प्रवीण चौधरी की ओर से इस संबंध में दिल्ली में पार्टी मंच पर इन लोगों की लिखित जानकारी देने और पार्टी हाइकमान से पार्टी के खिलाफ निकाय चुनाव में काम करने वालों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करने की बात कही। इसके ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि आज देर शाम 10 - 11 बजे बाद रेवाड़ी पहुंचूंगा, कल मिलेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि अगर निकाय चुनाव में कुछ लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है तो पार्टी जरूर समीक्षा बैठक बुलाएगी। उन्होंने कहा कि हम भी जिला स्तर पर बैठक बुलाएंगे मगर पार्टी प्रदेश हाइकमान के आदेश मिलने के बाद ही ऐसा होगा।
उधर यमुनानगर की कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में शामिल होने को लेकर जब रेवाड़ी शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी से उनके मोबाइल पर कॉल कर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कहीं जाना पड़ गया। मैं अपनी बात दिल्ली जाकर पार्टी मंच पर जल्द रखूंगा।
फिलहाल कांग्रेस में निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद पार्टी प्रत्याशियों के प्रदर्शन और जिला स्तर पर पार्टी के खिलाफ जाकर दूसरे दल के प्रत्याशियों की मदद करने के मामले में समीक्षा बैठक कब और कहां बुलाई जाएगी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। उधर रेवाड़ी शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए खुलासे के बाद भाजपा के लोग भी कांग्रेस की हार पर चटकारे ले रहे हैं। लोगों के अनुसार अब पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव की राजनीति और रेवाड़ी के लोगों पर कमजोर होती पकड़ भी शक के दायरे में आने लगी है।

कक्षा पांचवी से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकते हैं हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में भाग : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड हरियाणा राज्य में प्रतिभा को और ऊपर लाने के लिए राज्य में हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहा है। यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा है, जिसमें पांचवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं और अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच देना है तथा राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा वातावरण बनाना है, जिससे सभी श्रेणियां एवं प्रतिभावान छात्रों के बीच विश्वास बना के अभिनव विचारों को प्रेरित किया जा सके। यह प्रतियोगिता विभिन्न चार ग्रुप क्रमश: कक्षा 5वी और 6, कक्षा 7 व 8वीं, कक्षा 9 और 10वीं तथा कक्षा 11 और 12वीं में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को सेशन 2025-26 में कक्षा 5 से 12 तक का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को किसी भी स्कूल का नियमित छात्र होना जरूरी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी छात्रों के पास आधार कार्ड, स्कूल आईडी या कोई भी फोटो आईडी प्रूफ का होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 07 नवंबर को जारी होंगे। प्रथम चरण की परीक्षा 10 नवम्बर से 20 नवंबर के बीच होगी और उसके परिणाम 22 नवंबर को जारी होंगे।
इसी तरह द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर को जारी होंगे और दूसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगी तथा उसका फाइनल परिणाम 05 दिसंबर 2025 को आएगा। उन्होंने बताया कि इसके विजेता को 20 दिसंबर 2025 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आवेदन करने की 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रहेगी। आवेदक पहले चरण की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के ऑथराइज्ड लर्निंग सेंटर में कंप्यूटर अथवा लैपटॉप सिस्टम द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। छात्र अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी के लिए हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट  https://hkcl.in/htse/  पर विजिट कर सकते हैं।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि छात्र प्रथम चरण की परीक्षा को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एएलसी में उपलब्ध स्लॉट के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को एएलसी कॉर्डिनेटर द्वारा समन्वय भी किया जाएगा। आगामी 5 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसे छात्र अपने रजिस्टर्ड केंद्र में जाकर प्राप्त कर सकते हैं या हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर देख सकते हैं। हरेक ग्रुप के टॉप 5 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को आकर्षक कैश प्राइज, मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा और स्टेट लेवल स्टूडेंट की हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा करियर काउंसलिंग भी की जाएगी। स्टेट लेवल पर प्रथम पुरस्कार में 5100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार में 4100 रुपये, तृतीय पुरस्कार में 3100 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में 2100 रुपए और पंचम पुरस्कार में 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। जबकि जिला स्तर पर सभी ग्रुप के टॉप 3 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, प्रथम पुरस्कार में 500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार में 200 रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टूडेंट के लिए उनकी प्रतिभा एवं कौशल को दर्शाने के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके अलावा यह छात्रों को राज्य स्तर पर एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए अनुकूल वातावरण का मंच प्रदान करता है। ऐसी प्रतियोगिता स्टूडेंट के सामूहिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और उन्हें उनके उज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। अधिक जानकारी के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 09:30 बजे से शाम 6 बजे तक दूरभाष नंबर-0172-5210278/270/280 पर संपर्क किया जा सकता है।