कैथल - देश रोजाना

Kaithal News: अवैध शराब तैयार करने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं।
कैथल: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस द्वारा अवैध शराब तैयार करने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में अलग-अलग 4 मामलों में 4 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से कुल 715 लीटर लाहण तथा 30 बोतल हथकड़ी शराब बरामद कर ली गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में थाना राजौंद पुलिस के एचसी आशीष कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव राजौंद से संतोख माजरा जाने वाली सड़क पर स्थित राजौंद निवासी रणबीर के खेत कोठे पर देकर आरोपी रणबीर सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान कोठे में रखे दो प्लास्टिक ड्रमों 300 लीटर लाहण बरामद हुआ।

दूसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के पीएसआई सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजौंद-संतोख माजरा रोड पर स्थित वार्ड नंबर 1 राजौंद निवासी सुरेंद्र के खेत में बने मुर्गी फार्म पर दबिश देकर आरोपी सुरेंद्र को काबू कर लिया गया। जांच दौरान प्लास्टिक ड्रम से 100 लीटर लाहण तथा एक प्लास्टिक कैनी से 30 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।

तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल कैथल के एचसी सुनील कुमार व सिपाही कैलाश की टीम को एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव सांपनखेड़ी निवासी जसबीर सिंह के पशु बाड़े पर दबिश देकर आरोपी जसबीर सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान लोहे के ड्रम से 180 लीटर लाहण बरामद हुआ। एक अन्य मामले में थाना शहर कैथल पुलिस के एचसी सतबीर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डेरा गरजा सिंह पट्टी अफगान कैथल निवासी गुरमीत सिंह के मकान के पीछे जीरी के खेत में दबिश देकर आरोपी गुरमीत सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान खेत की मेड़ पर रखी 9 प्लास्टिक कैनियों से 135 लीटर लाहण बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Kaithal News: कमरे से 639 ग्राम चरस बरामद मामले में चौंकी सगंतपुरा पुलिस द्वारा आरोपी महंत गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल
कैथल: थाना सदर क्षेत्र के गांव बाबा लदाना में स्थित डेरा बाबा राजपुरी के महंत रहे दुजपुरी को चौंकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी एसआई बलराज की टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी बीर भान ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार 7 सितंबर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार कैथल रविन्द्र सिंह, हल्का पटवारी ईश्वर सिंह, कानूनगो राजेश, डीएसपी मुख्यालय कैथल बीर भान तथा थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह की टीम द्वारा डेरा बाबा राजपुरी में तलाशी अभियान चलाया गया था।

महंत दुजपुरी चौकी संगतपुरा गिरफ्त में।

तलाशी के दौरान महंत दुजपुरी के विश्राम कक्ष में बनी अलमारी के अंदर से पॉलीथिन में रखा 639 ग्राम नशीला पदार्थ चरस (सुल्फा) बरामद हुआ था। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया था। आगामी जांच चौंकी संगतपुरा प्रभारी एसआई बलराज सिंह द्वारा करते हुए आरोपी को माननीय अदालत के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। जो साधु शिव शंकर पुरी की हत्या के मामले में जिला कैथल जेल में बंद था। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से आरोपी का 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

Kaithal News: सोशल मीडिया के सुरक्षात्मक उपयोग बारे एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की एडवाइजरी
कैथल: आधुनिक तकनीक के इस दौर में सोशल मीडिया हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। जहां यह लोगों को जोड़ने और जानकारी साझा करने का एक सशक्त माध्यम है, वहीं इसका गलत या लापरवाही पूर्ण उपयोग कई बार परेशानी का कारण भी बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैथल पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन को सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय हमेशा सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। कई साइबर अपराधी फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसा लेते हैं और उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली फोटो, वीडियो या व्यक्तिगत जानकारी गलत हाथों में जाकर अपराध का माध्यम बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही कोई पोस्ट या जानकारी शेयर करें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड मजबूत रखें और उसे समय-समय पर बदलते रहें।

अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति उसमें प्रवेश न कर सके। किसी भी संदिग्ध लिंक, स्कीम या संदेश पर क्लिक न करें, क्योंकि साइबर ठग इन्हीं माध्यमों से ठगी की घटनाएं अंजाम देते हैं। एसपी ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें यह समझाएं कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत या फोटो साझा न करें। सोशल मीडिया का उपयोग केवल सकारात्मक और रचनात्मक उद्देश्यों के लिए करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से धोखाधड़ी, धमकी, ब्लैकमेलिंग या आपत्तिजनक पोस्ट की घटना होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें तथा शिकायत दर्ज करें।

एसपी ने कहा कि “सोशल मीडिया का जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग न केवल व्यक्ति की निजता और प्रतिष्ठा की रक्षा करता है, बल्कि साइबर अपराधों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Kaithal/ Gulha Cheeka News: ड्राईवर द्वारा बस न रोकने पर दो छात्राओं ने चलती बस से लगाई छलांक, हुई चोटिल
गुहला चीका। आज दोपहर सरकारी कन्या स्कूल चीका में छटी कक्षा में पढऩे वाली दो छोटी-छोटी बच्चियों ने चालक व परिचालक द्वारा बस स्टाप पर बस न रोकने के चलते डर के मारे चलती बस से छलांग लगा दी।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल छात्रा।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक छात्रा के पिता बलवान ङ्क्षसह ने बताया कि वे कैथल रोड़ पर स्थित सेगा प्लाट में रहते हैं और उसकी लड़की सनम छटी कक्षा में पड़ती है। उसने बताया कि सनम अन्य विद्यार्थियों के साथ हर रोज बस से स्कूल जाती व आती है नतीजतन हर रोज की तरह आज भी वह स्कूल गई थी और छुट्टी होने के बाद अपने घर वापिस आ रही थी। बलवान ने बताया कि जब बस सेगा प्लाट के बस स्टाप पर पहुंची, तो परिचालक ने बस नहीं रोकी और जब छात्राओं ने बस रोकने की गुहार लगाई, तो ड्राइवर ने बस रोकने की अपेक्षा उसकी गति थोड़ी धीमी कर दी और छात्राओं को लगा कि चालक बस नहीं रोकेगा, तो डर के मारे दोनो छात्राओं ने चलती बस से छलांग लगा दी। बलवान ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बस को भगाकर ले गया।

उसने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक छात्रा को हलकी चोटें आई थी, जबकि उसकी बेटी सनम के सिर में गहरी चोट लगी और उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि घटना के बारे मेंं स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Kaithal/Pundri News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
पूंडरी: फतेहपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा चौकी पूंडरी प्रभारी एएसआई ऋषि की अगुवाई में एएसआई गुलाब की सयुंक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को काबू कर लिया है। एएसआई गुलाब ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी फतेहपुर की शिकायत अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित घर पर मौजूद था। इसी दौरान पुरानी कहासुनी की रंजिश को लेकर आरोपियों ने कथित तौर पर एकजुट होकर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया।

हमले में शिकायतकर्ता, उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। आरोपियों द्वारा गली में खड़ी मोटरसाइकिल तथा बिजली मीटर को भी क्षतिग्रस्त करने और जाते समय जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच दौरान आरोपी गौरव उर्फ विक्की, रिंकू, दीपक उर्फ दीपू, विजय, साहिल निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को निशानदेही के लिए फतेहपुर ले जाया गया।

एसपी से मिले थे समाज के लोग, मामले में सख्त कार्रवाई की उठाई थी मांग:

फतेहपुर निवासी समाज के लोगों ने समाज के युवा नेता अनिल बात्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर संबंधित मामले की पूरी जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी थी।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मामले की गंभीरता से अवगत करवाते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी। इस पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुलाकात के दौरान एसपी ने मामले में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए थे। एसपी ने स्पष्ट कहा कि मामले में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रतिनिधिमंडल की ओर से वाल्मीकि बस्ती में सर्च अभियान चलाने की मांग भी एसपी के समक्ष रखी गई। इस पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जल्द ही भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जाएगा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि मामले में पांचों आरोपियों क गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियों का सीआईए रिमांड करवाकर मामले की गहनता से जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Kaithal/ Gulha Cheeka News: 11-12 सितंबर को पंचायत सभा, 13 को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
गुहला चीका। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही प्रदेशव्यापी हड़ताल के 34वें दिन मंगलवार को नगरपालिका चीका के पे-रोल, डोर-टू-डोर तथा फायर विभाग के कर्मचारी धरने पर डटे रहे। हड़ताल की अध्यक्षता अग्निशमन यूनियन के कैशियर अशोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन फायरमैन मलकीत सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में ठेकेदार द्वारा कूड़ा उठाने के नाम पर 20 से 25 बाहरी लोगों को बुलाकर कर्मचारियों पर दबाव बनाने और माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यूनियन इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए हड़ताली कर्मचारी।

प्रशासन द्वारा समय रहते हस्तक्षेप कर ठेकेदार और उसके साथ आए लोगों को वापस भेज दिया गया, अन्यथा किसी अप्रिय स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार को कूड़ा उठाना था तो वह दिन के समय भी यह काम कर सकता था, इसलिए रात में बाहरी लोगों को बुलाने की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यूनियन प्रधान पिरथी ङ्क्षसह ने कहा कि 11 और 12 सितंबर को शहर में सामाजिक संगठनों एवं कर्मचारी यूनियनों की पंचायत सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लाक गुहला प्रधान पवन शर्मा ने कहा कि सरकार कभी नोटिस, कभी निलंबन और कभी सेवा समाप्ति की कार्रवाई का डर दिखाकर कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान संभव है। सरकार 13 मई 2026 के समझौते में मानी गई सभी मांगों का परिपत्र जारी करे और कर्मचारियों के साथ बातचीत कर आंदोलन समाप्त करवाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का हर कर्मचारी नगर पालिका एवं फायर कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होगा। धरने में फायर ब्लाक यूनियन प्रधान अमर सिंह, नगरपालिका यूनियन वरिष्ठ उपप्रधान चिंतो देवी, उपप्रधान अनि

Kaithal News: एंटी नारकोटिक सैल कैथल द्वारा 7.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी काबू
कैथल। c पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएआई जगभान सिंह की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त दौरान बस अड्डा कैथल के पास मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति करनाल रोड छोटूराम चौक के पास किसी व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) बेचने के लिए खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए करनाल रोड छोटूराम चौक के पास पहुंची। जहां बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया तथा भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मचारियों की सहायता से काबू कर लिया गया। आरोपी का पहचान गांव दुसैन निवासी संदीप उर्फ सोना के रुप में हुई।

हेरोइन तस्कर एंटी नारकोटिक सैल कैथल गिरफ्त में।

पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल प्रमोद कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक पन्नी से 7.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई रोहताश द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

Kaithal News: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 315 बोर अवैध देसी कट्टा व 2 रौंद सहित आरोपी काबू,आरोपी पर हैं 20 हजार ईनाम, सोनीपत में फिरौती मांगने के मामले में था वांछित
कैथल। जिला कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टा व 2 रौंद सहित काबू कर लिया गया।

अवैध असला सहित आरोपी स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट गिरफ्त में।

डीएसपी बीरभान ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम गस्त दौरान गांव शिमला बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्तचर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव भागल निवासी राहुल उर्फ गोगी, जिसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा जो काफी समय से फरार चल रहा है, आईटीआई कलायत के सामने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर अवैध देसी कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आईटीआई कलायत के सामने दबिश दी गई। जहाँ बताए हुलिए के अनुसार एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर हाईवे से कलायत की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा करके कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव भागल निवासी राहुल उर्फ गोगी के रूप में हुई।

तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा तथा 2 रौंद बरामद हुए। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर कर लिया गया। आरोपी पर वर्ष 2024 दौरान जिला सोनीपत में फिरौती के एक मामले में 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है जिसमें आरोपी वांछित था। आरोपी पर कैथल, नरवाना जींद व सोनीपत में हैं कातिलाना हमला, फिरौती, आर्म्स एक्ट व लुट के करीब 8 मामले दर्ज है। आरोपी अमेरिका भाग गया था, जा हाल पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट हुआ है। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Kaithal /Gulha Cheeka News: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफ.आई.आर. के विरोध में कांग्रेस के नेताओं में भारी आक्रोश: देवेंद्र हंस
गुहला चीका। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज हुई एफ.आई.आर. के विरोध में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में भारी आक्रोश है। इस मामले पर गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा बयान जारी करते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला और बदले की राजनीति करार दिया है। विधायक देवेंद्र हंस ने हल्द्वानी की घटना का पुरजोर जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जिस तरह कार्यक्रम स्थल और मंच का शुद्धिकरण किया गया, वह देश के दलित, शोषित और पिछड़े समाज का घोर अपमान है। देवेंद्र हंस ने सवाल उठाया कि इस घिनौने कृत्य को करने वाले या करवाने वाले भाजपा व आर.एस.एस. के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा राहुल गांधी पर ही केस दर्ज कर लिया। उन्होंने इसे देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश बताया।

दलितों और वंचितों की आवाज दबाने का प्रयास:

देवेंद्र हंस ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की लड़ाई निडर होकर लड़ रहे हैं। जब भी कोई वरिष्ठ नेता इस ऐतिहासिक अन्याय और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाता है, तो भाजपा सरकार सरकारी तंत्र और पुलिस का दुरुपयोग कर उसे डराने का प्रयास करती है। इस एफ.आई.आर. के जरिए केंद्र और उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूरे देश के शोषित समाज को यह संदेश देना चाहती है कि अगर किसी ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई, तो उस पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाएंगे।

लोकतंत्र और संविधान पर कुठाराघात:

हंस ने अपने बयान में कहा कि आज देश मनुस्मृति से नहीं बल्कि बाबासाहेब के बनाए संविधान से चलेगा। भाजपा सरकार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचलना चाहती है और विपक्ष की आवाज को पूरी तरह दबाने पर आमादा है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता की आवाज को मुकदमों के दम पर बंद नहीं किया जा सकता।

एफ.आई.आर. तुरंत रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग:

गुहला विधायक ने मांग की है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज इस राजनीति से प्रेरित और झूठी एफ.आई.आर. को तुरंत बिना किसी शर्त के वापिस लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि जिन लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान करते हुए मंच का शुद्धिकरण किया था, उन असली दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेताया कि जब तक राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज यह फर्जी मुकदमा वापस नहीं होता, तब तक कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

Kaithal/ Gulha Cheeka News: भरोसा करने लायक नहीं रही हरियाणा में भाजपा की सैनी सरकार: कर्मचारी नेता
गुहला चीका: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के आज 26वें दिन चीका नगरपालिका के पे-रोल, डोर टू डोर व फायर के कर्मचारी ब्लाक यूनियन प्रधान पिरथी राम की अध्यक्षता में हड़ताल पर मौजूद रहे।

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हड़ताली कर्मचारी।

मंच का संचालन अग्निशमन यूनियन ब्लाक कैशियर अशोक कुमार द्वारा किया गया। आज की हड़ताल में विशेष रूप से बिजली बोर्ड के सांझा मोर्चा के सैकड़ो कर्मचारी, महासंघ के हरदीप सिंह, सब यूनिट जॉइंट सेके्रटरी, चंद्रभान डिवीजन वाइस प्रेसिडेंट, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के धर्मवीर सिंह सब यूनिट प्रधान व संदीप सैनी यूनिट प्रधान की अध्यक्षता में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले चल रही हड़ताल में नगरपालिका कार्यालय चीका पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया और संयुक्त रूप से सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार बिल्कुल एतबार के लायक नहीं है क्योंकि जब कोई कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन हड़ताल जैसा कोई कठोर कदम उठाता है, तो हरियाणा सरकार अपने किसी मंत्री, विधायक या किसी अधिकारी को बातचीत के लिए भेजती है और झूठे वायदे कर हड़ताल को समाप्त करवाती है और फिर बाद में किसी भी तरह का कोई परिपत्र जारी नहीं करती। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अब सभी कर्मचारी संगठन सरकार की इस नीति को भली भांति समझते हैं।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछली 11, 12 व 13 अगस्त को, जो बिजली बोर्ड के कर्मचारी संयुक्त रूप से हड़ताल पर जाने वाले थे, तब सरकार ने वायदा किया था कि जो आपकी मांगे हैं उनका समाधान कर देंगे, लेकिन जब हड़ताल की तारीख चली गई, तो उनकी कही गई बातें फुस्स निकली नतीजतन अब सभी संगठनों ने यह फैसला कर लिया है कि इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे और इसकी तानाशाही व कर्मचारी विरोधी नीतियों का जोरदार विरोध करेंगे। इस बीच कर्मचारी नेता पीरथी राम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कल रोहतक कर्मचारी भवन में मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि हड़ताल को ओर तेज किया जाएगा और इस कड़ी में आज रात 8.00 बजे सभी कर्मचारी शहर में मशाल जुलूस निकालेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर अमर सिंह, धन्ना राम, चिंतो देवी, अनिल कुमार, तलविंदर सिंह व  विजय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Kaithal/ Gulha Cheeka News: अभय चौटाला का बयान राजनीतिक हताशा और बौखलाहट का परिचायक: राजकमल ढांडा
गुहला चीका: पूर्व संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा जिला कैथल राजकमल ढांडा ने इनैलो सुप्रीमो अभय चौटाला द्वारा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल के खिलाफ खिलाफ की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे अभय चौटाला का बड़बोला व ओछा कदम बताया है। ढांडा आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए भाषा में मर्यादा, शालीनता और सम्मान का होना अत्यंत आवश्यक है।

भाजपा नेता ने कहा कि मंंत्री महिपाल ने सदैव समाज को साथ लेकर चलने, युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने तथा हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया है। ऐसे जनप्रतिनिधि के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल अनुचित है, बल्कि यह राजनीतिक संवाद के गिरते स्तर को भी दर्शाता है। उन्होंने अभय चौटाला को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि का सम्मान केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान से भी जुड़ा होता है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अमर्यादित टिप्पणी करना किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

ढांडा ने कहा कि लगातार नकारात्मक और व्यक्तिगत बयानबाजी से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। यदि किसी नेता को अपनी राजनीतिक बात जनता के सामने रखनी है, तो उसे विकास, जनहित और नीतिगत मुद्दों पर सकारात्मक बहस करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के माध्यम से राजनीतिक वातावरण को दूषित करना चाहिए। उन्होंने अभय चौटाला से मांग की कि वे अपने अमर्यादित बयान को तत्काल वापस लें और सार्वजनिक जीवन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि समाज किसी व्यक्ति विशेष की बपौती नहीं है। समाज के हर वर्ग और हर सम्मानित जनप्रतिनिधि की गरिमा का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन मर्यादा और सम्मान लोकतांत्रिक संस्कृति की पहचान हैं

Kaithal/ Gulha Cheeka News: विधानसभा में गुहला कांग्रेस विधायक ने खेल स्टेडियम पर पूछा सवाल, हुआ हंगामा
गुहला चीका: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जब गुहला हलका से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने खेल स्टेडियम बारे सवाल पूछा, तो विधानसभा में हंगामा हो गया। इस सम्बन्ध में विधानसभा से दूरभाष पर उक्त जानकारी देते हुए विधायक हंस ने बताया कि उन्होंने सवाल किया था कि गुहला में मंजूरशुदा खेल स्टेडियम के निर्माण में देरी हो रही है। उन्होंने पूछा कि इसका निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा। हंस ने बताया कि मंत्री विपुल गोयल ने माना कि स्टेडियम के निर्माण में देरी हुई है।

विधानसभा सेशन में गुहला हलके के मुद्दे उठाते हुए कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस।

कंपनी को अब तक 8 नोटिस दिए जा चुके हैं और उस पर 4 लाख का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी की पेमेंट भी रोक दी गई है। हंस ने कहा कि मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्टेडियम का काम 31 नवंबर तक पूरा करवा दिया जाएगा।  विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि जब उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम 2017 की मुख्यमंत्री घोषणा है और इसका काम दिसंबर 2024 तक पूरा होना चाहिए था और उनका क्षेत्र नशे से ग्रस्त है, ऐसे में युवाओं के लिए खेल सुविधाएं जरूरी हैं। देवेंद्र हंस ने कहा कि उनके इस सवाल को मंत्री महोदय टाल गए और कहा कि हरियाणा को पहले किसानों और जवानों के प्रदेश के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब इसे खिलाडिय़ों के प्रदेश के तौर पर भी जाना जाने लगा है, इसके बाद मंत्री विपुल गोयल के जवाब से संतुष्ट न होकर अन्य कांग्रेस विधायकों ने भी आपत्ति जताई और दोनों तरफ से हंगामा शरू हो गया।

विधायक हंस ने कहा कि हद तो तब हुई, जब हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्री गोयल का समर्थन करते हुए यह कहा कि विपुल गोयल सही जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में हरियाणा सरकार ने खेलों पर ध्यान दिया है, जिसका परिणाम सामने है। उन्होंने खिलाडिय़ों का धन्यवाद किया। हंगामे के दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस विधायकों पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि ये नए-नए विधायक आए हैं, उनको नहीं पता कि पूर्ववर्ती सरकारों ने क्या किया है, जिस पर कांग्रेस विधायकों ने निंदा करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।