हिसार - देश रोजाना

Hansi Hisar news: पानी-बिजली की मांग को लेकर चानौत गांव का धरना छठे दिन भी जारी, धरने पर पहुंचे आप नेता राजेंद्र सोरखी
हांसी: गांव चानौत में पानी और बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना वीरवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी  हांसी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी भी पहुंचे। ग्रामीण राजली नहर से हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन में चानौत गांव को पानी का कनेक्शन देने की मांग को लेकर सडक़ किनारे धरने पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर पहुंचे राजेन्द्र सोरखी ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। भीषण गर्मी में पानी सबसे जरूरी आवश्यकता है और पानी के बिना जीवन संभव नहीं है।
वहीं धरना स्थल पर गांव की कमेटी और ग्रामीणों ने ऐलान किया कि शुक्रवार 22 मई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सांकेतिक रोड जाम किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव को पानी का कनेक्शन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी दौरान सदर थाना हांसी के एसएचओ भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। गांव की कमेटी ने स्पष्ट कहा कि पहले पाइपलाइन में गांव का कनेक्शन किया जाए, उसके बाद ही आगे किसी प्रकार की बातचीत होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 मई तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 25 मई को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार उस दिन विभिन्न किसान संगठन, खाप पंचायतें और सामाजिक संगठन चानौत गांव पहुंचेंगे तथा राजली से हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन में स्वयं कनेक्शन करने का काम करेंगे।

Hansi Hisar news: सेना भर्ती जागरूकता एवं युवा सहभागिता को लेकर डीसी राहुल नरवाल और सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने की महत्वपूर्ण बैठक
हांसी: सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने बुधवार को उपायुक्त  राहुल नरवाल से शिष्टाचार भेंट कर आगामी सेना भर्ती रैली की तैयारियों, आउटरीच कार्यक्रमों तथा व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान भर्ती रैली से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं, जन-जागरूकता अभियानों तथा विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती अवसरों, चयन प्रक्रिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की समय पर जानकारी मिल सके। इसके लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सही जानकारी उपलब्ध करवाने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अधिक संख्या में युवा भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे।
बैठक के दौरान यह भी चर्चा की गई कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आगामी रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों में सेना भर्ती कार्यालय, हिसार की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सेना भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकें और सेना में सेवा देने के अपने सपने को साकार कर सकें।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने भर्ती रैली एवं जागरूकता गतिविधियों के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक समन्वय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं राष्ट्रसेवा के अवसर उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सेना भर्ती जैसे अभियानों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय, हिसार निरंतर प्रयासरत है कि अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का गौरव प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के जिम्मेदारी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के पांच जिले — हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद तथा सिरसा आते हैं, जहां से प्रतिवर्ष लगभग 1500 युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का दायित्व निभा रहे हैं।
यह बैठक सेना एवं नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, युवाओं तक प्रभावी पहुंच तथा भर्ती जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hansi Hisar: भीषण गर्मी में सावधानी ही सुरक्षा : डीसी राहुल नरवाल
हांसी:  उपायुक्त राहुल नरवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सभी नागरिक विशेष सावधानी बरतें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नागरिकों को अपनी दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करते हुए सुरक्षित रहने की जरूरत है।

डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा बीमार व्यक्तियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी होना सामान्य बात है, इसलिए लोगों को नियमित अंतराल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए तथा घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिक हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें।

उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे अधिक तेज होती है, इसलिए इस दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि किसी कारणवश बाहर जाना आवश्यक हो तो छायादार स्थानों का उपयोग करें तथा समय-समय पर आराम अवश्य करें। खेतों, निर्माण कार्यों तथा खुले स्थानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों और किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उपायुक्त ने कहा कि अधिक गर्मी के कारण चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, शरीर में कमजोरी महसूस होना अथवा बेहोशी जैसी स्थिति होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीसी राहुल नरवाल ने नागरिकों से गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं पशुओं की देखभाल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण पक्षियों को पानी और भोजन की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपने घरों की छतों, बालकनी, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी या अन्य बर्तनों में स्वच्छ पानी एवं दाना अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि छोटी-सी यह पहल अनेक पक्षियों और पशुओं के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
डीसी ने कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव हमारी संस्कृति की पहचान है तथा सभी नागरिकों को इस दिशा में आगे आकर योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गर्मी से बचाव संबंधी जानकारी अपने परिवार, पड़ोसियों तथा जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचाएं ताकि सभी सुरक्षित  रहे।

Hansi Hisar: समाधान शिविर बना नागरिकों के लिए राहत का मंच, शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने सुनी जनसमस्याएं, कई शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश
हांसी:  जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ अनिल कुमार बिढान व बीडीपीओ अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। शिविर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, बिजली, पेंशन तथा विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
शिविर के दौरान वकील कॉलोनी के नागरिकों ने जल आपूर्ति पाइपलाइन में गंदे पानी की सप्लाई होने की समस्या उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजेश खोथ ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
इसी प्रकार शेखपुरा गांव निवासी कृष ने अपनी तथा अपनी बहन की निराश्रित पेंशन बनवाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वास्तविक स्थिति की जांच कर दोनों बच्चों की निराश्रित पेंशन शीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम ने कृष से उसकी पसंदीदा खेल गतिविधि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृष द्वारा फुटबॉल खेलने की रुचि बताने पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को उसे फुटबॉल खेलने के लिए जूते एवं खेल किट उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। प्रशासन के इस संवेदनशील रवैये की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

पुट्टी मंगल खां गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने जलघर के टैंकों को भरने के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर बंद होने से पहले जलघर में पर्याप्त पानी का भंडारण सुनिश्चित करने हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
गुराना गांव के ग्रामीणों ने बिजली के एच-पोल के टेढ़ा होने से दुर्घटना की आशंका जताते हुए समस्या प्रशासन के समक्ष रखी। एसडीएम राजेश खोथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पोल को सीधा करवाने तथा कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वहीं भाटला गांव निवासी जसवीर ने खेत में पुलिया निर्माण करवाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर एसडीएम ने ग्राम सचिव तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के निर्देश, दिए एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निपटारा कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीसी राहुल नरवाल ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों से की अपील
हांसी: डीसी राहुल नरवाल ने जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला के पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आम नागरिक सहित विशेषकर महिलाओं को टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक करें ।

डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में अभिभावकों को जागरूक करें और पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा लोगों को भी सही और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह अभियान पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप चलाया जा रहा है।

गांव स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर

डीसी राहुल नरवाल ने महिला जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे पंचायत स्तर पर बैठकों, महिला समूहों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इस अभियान का लाभ पहुंच सके।

नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें अधिकारी : एसडीएम राजेश खोथ
हांसी: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम राजेश खोथ ने की। इस दौरान एसडीएम राजेश खोथ ने विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों को लंबित रखने की बजाय तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

समाधान शिविर के दौरान गांव गढ़ी निवासी बिमला देवी ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की मांग रखी थी। संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में उनकी पेंशन बनवाने पर उनके पति जगदीश फौगाट ने समाधान शिविर में पहुंचकर जिला प्रशासन का मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना है।

एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाता है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों में गंभीरता दिखाएं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान किया जाए।

समाधान शिविर में धर्म सिंह निवासी रामपुरा ने नाका हटवाने, अमर सिंह निवासी ढाना कलां ने विरासत का इंतकाल तसदीक करवाने, ओमपति पत्नी धर्मपाल निवासी बडाला ने सीनियर सिटीजन की जमीन वापस दिलाने तथा वारिसों से गुजारा भत्ता दिलवाने, महावीर शेरावत ने पटवारी विशाल एवं सुंदर सिंह को निजी भवनों से तहसील कार्यालय में शिफ्ट करने, हरि सिंह पुत्र गिरधारी ने गढ़ी से मेहंदा ढाणी तक सड़क की मरम्मत करवाने, हरि दत्त पुत्र गिरधारी निवासी ढाना कलां ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, संदीप पुत्र बलवंत निवासी रामसिंह कॉलोनी ने रुकी हुई विकलांग पेंशन दोबारा शुरू करवाने, कृष्णा पत्नी रामपाल निवासी सिंधड़ ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, पिंकी निवासी हनुमान कॉलोनी हांसी ने विकलांग पेंशन बनवाने, अंजलि निवासी वार्ड नंबर-11 हांसी ने राशन कार्ड बनवाने तथा गांव डाटा के अनुसूचित जाति परिवारों ने 100-100 वर्ग गज के प्लाटों की निशानदेही करवाने की मांग रखी।

एसडीएम  ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर बीडीपीओ अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार श्योराण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आरटीओ या ई-चालान के नाम से आए लिंक पर क्लिक न करें, हो सकती है साइबर ठगी : एसपी विनोद कुमार
हांसी : पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, आईपीएस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि डिजिटल युग में तकनीक जहां लोगों के जीवन को आसान बना रही है, वहीं साइबर ठग भी नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर अपराधियों ने आरटीओ और ई-चालान के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने का नया तरीका अपनाया है।पुलिस अधीक्षक ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि साइबर ठग व्हाट्सएप ग्रुपों में “RTO”, “RTO E-Challan” या “Traffic Challan” के नाम से फर्जी एप्लीकेशन या लिंक भेजते हैं और लोगों से अपने वाहन का चालान चेक करने की अपील करते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक को खोलता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो सकता है। इसके बाद साइबर ठग मोबाइल में मौजूद बैंकिंग डाटा, ओटीपी और अन्य निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी हैक किए गए मोबाइल से उसी व्यक्ति के व्हाट्सएप ग्रुपों में आगे लिंक भेजते हैं, जिससे अन्य लोग भी ठगी का शिकार बन जाते हैं। चूंकि लिंक किसी परिचित व्यक्ति के नंबर से आता है, इसलिए लोग आसानी से उस पर भरोसा कर लेते हैं। जबकि वास्तव में वह लिंक साइबर ठगों द्वारा मोबाइल हैक करके भेजा जाता है।

एसपी विनोद कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार का ट्रैफिक चालान केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल या ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट एवं ऐप पर ही चेक करें। किसी भी अनजान लिंक, एप्लीकेशन या संदिग्ध संदेश पर क्लिक करने से बचें।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पोर्टल, साइबर क्राइम थाना अथवा संबंधित पुलिस थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर भी शिकायत दी जा सकती है।

साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां :

किसी भी अनजान लिंक या एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें।• ट्रैफिक चालान का भुगतान केवल अधिकृत पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर ही करें।• मोबाइल ऐप केवल Google Play Store या अधिकृत स्रोत से ही डाउनलोड करें।• मोबाइल में “Google Play Protect” फीचर हमेशा सक्रिय रखें।• किसी भी अनजान ऐप को Accessibility Services की अनुमति न दें।• संदिग्ध मैसेज, ईमेल या व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करने से बचें।• मोबाइल फोन एवं एप्लिकेशन को समय-समय पर अपडेट करते रहें।• साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: एडीसी लक्षित सरीन
हांसी :अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी लक्षित सरीन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एडीसी लक्षित सरीन बुधवार को अपने कार्यालय में जिला समाधान प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसे ही कोई शिकायत पोर्टल पर दर्ज होती है, संबंधित विभाग उसे तुरंत अंडरटेक कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करे। शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतकर्ता को समय पर राहत मिल सके।

एडीसी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण कर अनिवार्य रूप से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पोर्टल पर अपलोड करें। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी और यदि किसी मामले में अनावश्यक देरी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों का दायित्व है कि वे आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत करें।

इस अवसर पर नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार व कृष्ण कुमार, बीडीपीओ सत्यवान व अशोक कुमार, नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्र हितों के लिए 27 को हिसार के क्रांतिमान पार्क में होगी महापंचायत – दुष्यंत चौटाला
हिसार: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि छात्र हितों के लिए प्रदेशभर के युवाओं एवं सामाजिक लोगों की एक महापंचायत हिसार के कार्तिमान पार्क में होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में एक पार्टी विशेष की आइडियोलॉजी को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए तो अनुमति दी जाती है लेकिन अन्य किसी भी छात्र संगठन को विश्वविद्यालयों में नहीं घुसने दिया जा रहा।

दुष्यंत ने कहा कि इसी व्यवस्था परिवर्तन के खिलाफ उनका ये संघर्ष है और इसी कड़ी में छात्रों हितों के लिए हिसार में महापंचायत बुलाई गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 27 अप्रैल को अपने बच्चों के भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठा होकर कार्तिमान पार्क में पहुंचे।
बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या विभाग से नहीं है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जांच के लिए एसआईटी तो गठित कर दी लेकिन एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी खुद रात को जेजेपी नेताओं की धरपकड़ करने गई टीम में शामिल थे, जिसकी वीडियो फुटेज हमारे पास है। इतना ही नहीं इसी अधिकारी ने बिना जांच किए सीआईए और अन्य पुलिस वालों को क्लीन चिट दी है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुझे और दिग्विजय चौटाला को इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया है जबकि सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को नोटिस दिए गए थे, जिनका सुरक्षाकर्मियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से जवाब भी दे दिया गया था।
एक सवाल के जवाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीआईए का काम क्राइम करने वालों को पकड़ने का होता है लेकिन इन पुलिस वालों की कार्यप्रणाली खुद बयां कर रही है कि वो क्राइम रोकने की बजाय खुद अपराध करने में लिप्त हो रहे है। इस दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी छह जेजेपी नेताओं ने पार्टी कार्यालय में पुलिस की प्रताड़ना को विस्तार से बताया।

जेजेपी एससी सेल के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र धानक ने बताया कि उन्हें रात के अंधेरे में उठाया गया और घर के जिस कमरे में डीवीआर लगी थी, उसमें उनकी नाबालिग बेटी सोई हुई थी, वहां पुलिसकर्मी बिना पुलिस की वर्दी जाकर चारपाई पर चढ़कर  वीडियो रिकॉर्डर उतारकर लेकर आए। इसी तरह रवि आहुजा के घर पर पुलिस द्वारा पिस्टल लोड की गई।

गौरव सैनी ने बताया कि उसके छोटे बच्चे के सामने पुलिस ने पिस्टल लोड करके धमकाया। जितेंद्र श्योराण ने बताया कि उसके घर से पुलिस डीवीआर लेकर गए, जिसे कल चोरी-छिपे वापस सिविल ड्रेस में कोई देकर गया और इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन सभी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे है और जब तक ये व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा, तब तक कानूनी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

हांसी जिला से होती हुई सिवानी से जींद तक बिछेगी हाई वोल्टेज बिजली लाइन
हांसी: हांसी जिला से होकर सिवानी से जींद तक बिछाई जाने वाली हाई वोल्टेज बिजली लाइन के भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय परिसर में एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा किसानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पावर ग्रिड सिवानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों ने इस दौरान बताया कि सिवानी से जींद पावर ग्रिड स्टेशन तक बिजली की लाइन बिछाई जानी है। इस परियोजना के अंतर्गत 270 बिजली के टावर सिवानी से जींद तक स्थापित करवाए जाएंगे। प्रत्येक टावर करीब 20 वर्ग मीटर भूखंड में बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। रेट कमेटी गठित की जा रही है जिसमें किसान प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। आयोजित बैठक में सीसाय बोलान, धमाणा, सालाडेरी गांव के किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। किसान प्रतिनिधियों की सहमति से भूमि मूल्यकर्ता का चयन किया गया। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि यह बिजली लाइन जिला के 12 गांव से होकर गुजरेगी। कवारी गांव से हांसी जिला में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि छह गांव के किसान प्रतिनिधियों के साथ पहले ही  बैठक का आयोजन किया जा चुका है, जल्दी बाकी गांव के किसान प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर इस विकास परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक हांसी की पहल: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ई-रिक्शा व ट्रक यूनियन के साथ अहम बैठक, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश
हांसी:  यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, आईपीएस द्वारा अपने कार्यालय में ई-रिक्शा प्रतिनिधियों व ट्रक यूनियन प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करना, सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना तथा सभी चालकों का पूर्ण रिकॉर्ड सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हांसी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी ई-रिक्शा, ऑटो व अन्य व्यावसायिक वाहन चालक अपने वाहनों पर वैध नम्बर प्लेट व निर्धारित टोकन नम्बर अवश्य अंकित रखें। इसके साथ ही प्रत्येक चालक के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। जिन चालकों का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी चालक निर्धारित यूनिफॉर्म में रहें तथा यूनिफॉर्म पर नाम प्लेट अनिवार्य रूप से लगी हो, ताकि उनकी पहचान आसानी से सुनिश्चित की जा सके। नए आने वाले चालकों को भी वाहन संचालन से पूर्व पुलिस सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह निर्देश दिए गए कि सभी वाहन चालक केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही अपने वाहन खड़े करें और सवारियों को वहीं से बैठाएं व उतारें। अव्यवस्थित पार्किंग व अनियमित संचालन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों में तेज आवाज में संगीत न बजाएं, क्योंकि इससे पीछे से आने वाले वाहनों की आवाज सुनाई नहीं देती और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

पुलिस अधीक्षक  ने सभी चालकों से सवारियों के साथ विनम्र, शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की तथा कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पुलिस प्रशासन का सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का समाधान कर यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

13 मार्च को हांसी रैली में उमड़ेगा जन सैलाब : दिग्विजय चौटाला
हांसी: 13 मार्च को जेजेपी सुप्रीमो डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला हांसी में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में आगामी 13 मार्च को हांसी की अनाजमंडी में आयोजित होने वाले पार्टी रैली के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक में जिले भर के सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई।

कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा देश व प्रदेश की मौजूदा सरकारों ने लोकतंत्र का गला घोंट कर किसान, कमेरे व युवा वर्ग की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हांसी रैली में भारी संख्या में पहुंचने वाला हर युवा, बुजुर्ग, माता व बहनें 2029 में सत्ता परिवर्तन का सदेंश देने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से ही निरंतर मजबूत हो रही जजपा का कुनबा बढ़ाने का भी काम करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसान व आमजन का लगातार शोषण किया जा रहा है।

प्रदेश के अन्दर आज किसान का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। अपराध चरम सीमा पर हैं। आए दिन व्यापारियों को धमकी दी जाती है और सरकार मौन है। हर रोज मर्डर हो रहे हैँ। प्रदेश का युवा बदलाव चाहता है। युवा को रोजगार की जगह लाठियां खानी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि कांग्रेस का अता पता नहीं है, विपक्ष की भूमिका भी जेेजेपी निभा रही है। जिससे प्रभावित होकर आज सैकड़ों युवाओं व अनेकों महिलाओं ने हिसार में जेजेपी का दामन थामकर पार्टी में विश्वास जताया है। इन सभी ने अन्य दलों को छोडक़र अपनी आस्था दुष्यन्त चौटाला में जताई है।

दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि भारी संख्या में रैली में पहुंचे। आपकी तादाद से प्रदेश के अन्दर जेजेपी की सरकार बनेगी।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश में लोगों को बांटने का काम कर रही है कभी भाजपा धर्मवाद के नाम पर तो कभी सांप्रदायिकता के नाम पर लड़ाने का काम करती है परन्तु देश और प्रदेश जागरूक जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली ।