सिरसा - देश रोजाना

दूरसंचार विभाग, हरियाणा एलएसए द्वारा सिरसा, हरियाणा में सुरक्षित दूरसंचार प्रथाओं एवं साइबर धोखाधड़ी रोकथाम पर हितधारक कार्यशाला एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सिरसा: दूरसंचार विभाग (DoT), हरियाणा एलएसए ने सिरसा पुलिस के सहयोग से टैगोर ऑडिटोरियम, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में एक प्रभावी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता श्री राधाचरण शाक्य, अतिरिक्त महानिदेशक दूरसंचार, हरियाणा एलएसए एवं श्री दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक (SP) सिरसा ने की। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, दूरसंचार सेवा प्रदाता (TSP) के अधिकारी तथा जिले भर के प्वाइंट्स ऑफ सेल (PoS) शामिल थे। यह कार्यक्रम सुरक्षित दूरसंचार प्रथाओं को बढ़ावा देने एवं साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक, हरियाणा एलएसए ने राष्ट्र निर्माण एवं माननीय प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सुरक्षित संचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने दूरसंचार सेवाओं के दुरुपयोग के माध्यम से बढ़ते साइबर धोखाधड़ी एवं ठगी के मामलों पर चिंता व्यक्त की और सभी हितधारकों द्वारा सतर्कता एवं सक्रिय उपाय अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा अपनाए गए विभिन्न तंत्रों की जानकारी दी, जिनमें अवैध गतिविधियों में संलिप्त मोबाइल नंबरों की पहचान एवं ट्रैकिंग हेतु सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) तथा संचार साथी पोर्टल का उपयोग शामिल है। अतिरिक्त महानिदेशक ने यह भी बताया कि गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) तथा बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के सेवा केंद्रों के सहयोग से वित्तीय जोखिम संकेतक (FRIs) विकसित किए जा रहे हैं, जो दूरसंचार के दुरुपयोग से उत्पन्न संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पहचान एवं चिन्हांकन में सहायक हैं।

नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग हेतु प्रमुख माध्यमों की जानकारी भी दी गई, जिनमें त्वरित रिपोर्टिंग के लिए 1930 हेल्पलाइन तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल शामिल हैं, जिससे समय पर हस्तक्षेप कर वित्तीय नुकसान से बचाव किया जा सकता है। प्रतिभागियों को सुरक्षित बैंकिंग एवं वित्तीय लेन-देन के लिए 1600 श्रृंखला के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया तथा दूरसंचार सेवाओं के जिम्मेदार उपयोग एवं सतर्कता के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में सिम प्राप्ति प्रक्रिया का भी विस्तार से विवरण दिया गया तथा PoS संचालकों एवं TSPs के लिए आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला गया, जिससे सिम के दुरुपयोग को रोका जा सके। संचार साथी प्लेटफॉर्म के अंतर्गत विभिन्न नागरिक-केंद्रित पहलों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें संदिग्ध कॉल एवं संदेशों की रिपोर्टिंग हेतु ‘चक्षु’, खोए/चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की सुविधा, अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी, ‘नो योर मोबाइल हैंडसेट’ (KYM) तथा अंतरराष्ट्रीय कॉल ट्रैकिंग हेतु RICWIN शामिल हैं।

चर्चा के दौरान एसपी सिरसा ने नागरिकों की साइबर सुरक्षा संबंधी चिंताओं के समाधान हेतु DoT की पहल की सराहना की तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों (LEAs), TSPs एवं DoT के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॉल्स, वर्चुअल कॉल्स एवं वीपीएन के दुरुपयोग से संबंधित मुद्दों पर भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। DoT ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों का समाधान विधि के प्रचलित प्रावधानों के अंतर्गत पूर्ण क्षमता एवं समन्वय के साथ किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें PoS संचालकों एवं पुलिस अधिकारियों के प्रश्नों का संतोषजनक समाधान किया गया। DoT ने जन-जागरूकता, निवारक उपायों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों एवं सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वित प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे एक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं जिम्मेदार दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हो सके।

निशांत करहाना फरीदाबाद ने 6 किलोमीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक।
एक दिवसीय हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह के द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किए गए निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत में किया गया और लम्बी दूरी के धावकों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर अपने अपने जिलों के लिए पदक जीतने का कार्य किया।

पुरुष वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अवकाश सोनीपत ने स्वर्ण पदक,रोहित सोनीपत ने रजत पदक और अंकित सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अंजलि कुरुक्षेत्र ने स्वर्ण पदक,अंजू हिसार ने रजत पदक और तनू चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 20 साल लडका वर्ग
8 ‌किलोमीटर दौड में सुमित सोनीपत ने स्वर्ण पदक,अक्षय रोहतक ने रजत पदक अमृत रोहतक ने कांस्य पदक जीता।

20 साल लड़की 6 किलोमीटर दौड़ में आरजू जींद ने स्वर्ण पदक,मोनी पानीपत ने रजत पदक और आरती सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।

18 साल लड़की 4 किलोमीटर दौड़ में वंदना पंचकूला ने स्वर्ण पदक, देवेंद्र कौर सिरसा ने रजत पदक और दुर्गा हिसार ने कांस्य पदक जीता।

18 साल लडका वर्ग 6 किलोमीटर में निशांत करहाना फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक,अजय कुमार अम्बाला ने रजत पदक और हितेश हिसार ने कांस्य पदक जीता।

16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में सौरव पानीपत ने स्वर्ण पदक,अजय सोनीपत ने रजत और शौर्य पानीपत ने कांस्य पदक जीता।

लड़की वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में आरजू रोहतक ने स्वर्ण पदक,गुंजन हिसार ने रजत पदक और प्राची झज्जर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संदीप कौशिक चेयरमैन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत, जितेंद्र बांगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा,कुलदीप अहलावत वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जसवंत सिवाच कोषाध्यक्ष,विकास गहलावत सदस्य,डाक्टर परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच, राममेहर बूरा सदस्य और अजय सहरावत एथलेटिक्स कोच एवं अमित गहलावत खेल प्रशिक्षक सनराइज इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।

पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा एवं अन्य पदाधिकारी।

24 जनवरी 2026 को नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाना प्रस्तावित है।

सिरसा में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
सिरसा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर विवेक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव तरकांवाली में की गई, जहां इंस्पेक्टर विवेक एक डिपो होल्डर से 5,000 रुपए की कथित रिश्वत ले रहा था।

डिपो होल्डर की शिकायत पर बिछाया गया जाल

सूत्रों के मुताबिक, डिपो होल्डर ने इंस्पेक्टर विवेक द्वारा लगातार रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को दी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने रिश्वत राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर ही पूछताछ शुरू

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने टाइल फैक्ट्री परिसर में ही आरोपी इंस्पेक्टर, शिकायतकर्ता डिपो होल्डर और मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की। यह पूरी कार्रवाई एसीबी सिरसा के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में की गई।

विभागीय कार्रवाई भी संभव

विभागीय सूत्रों ने बताया कि इंस्पेक्टर विवेक के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उसके निलंबन की संभावना जताई जा रही है और एसीबी की रिपोर्ट जल्द ही विभागीय मुख्यालय को भेजी जाएगी।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी पूरे प्रदेश में सक्रिय है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।

कक्षा पांचवी से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकते हैं हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में भाग : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड हरियाणा राज्य में प्रतिभा को और ऊपर लाने के लिए राज्य में हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहा है। यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा है, जिसमें पांचवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं और अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच देना है तथा राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा वातावरण बनाना है, जिससे सभी श्रेणियां एवं प्रतिभावान छात्रों के बीच विश्वास बना के अभिनव विचारों को प्रेरित किया जा सके। यह प्रतियोगिता विभिन्न चार ग्रुप क्रमश: कक्षा 5वी और 6, कक्षा 7 व 8वीं, कक्षा 9 और 10वीं तथा कक्षा 11 और 12वीं में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को सेशन 2025-26 में कक्षा 5 से 12 तक का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को किसी भी स्कूल का नियमित छात्र होना जरूरी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी छात्रों के पास आधार कार्ड, स्कूल आईडी या कोई भी फोटो आईडी प्रूफ का होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 07 नवंबर को जारी होंगे। प्रथम चरण की परीक्षा 10 नवम्बर से 20 नवंबर के बीच होगी और उसके परिणाम 22 नवंबर को जारी होंगे।
इसी तरह द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर को जारी होंगे और दूसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगी तथा उसका फाइनल परिणाम 05 दिसंबर 2025 को आएगा। उन्होंने बताया कि इसके विजेता को 20 दिसंबर 2025 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आवेदन करने की 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रहेगी। आवेदक पहले चरण की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के ऑथराइज्ड लर्निंग सेंटर में कंप्यूटर अथवा लैपटॉप सिस्टम द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। छात्र अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी के लिए हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट  https://hkcl.in/htse/  पर विजिट कर सकते हैं।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि छात्र प्रथम चरण की परीक्षा को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एएलसी में उपलब्ध स्लॉट के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को एएलसी कॉर्डिनेटर द्वारा समन्वय भी किया जाएगा। आगामी 5 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसे छात्र अपने रजिस्टर्ड केंद्र में जाकर प्राप्त कर सकते हैं या हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर देख सकते हैं। हरेक ग्रुप के टॉप 5 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को आकर्षक कैश प्राइज, मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा और स्टेट लेवल स्टूडेंट की हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा करियर काउंसलिंग भी की जाएगी। स्टेट लेवल पर प्रथम पुरस्कार में 5100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार में 4100 रुपये, तृतीय पुरस्कार में 3100 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में 2100 रुपए और पंचम पुरस्कार में 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। जबकि जिला स्तर पर सभी ग्रुप के टॉप 3 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, प्रथम पुरस्कार में 500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार में 200 रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टूडेंट के लिए उनकी प्रतिभा एवं कौशल को दर्शाने के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके अलावा यह छात्रों को राज्य स्तर पर एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए अनुकूल वातावरण का मंच प्रदान करता है। ऐसी प्रतियोगिता स्टूडेंट के सामूहिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और उन्हें उनके उज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। अधिक जानकारी के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 09:30 बजे से शाम 6 बजे तक दूरभाष नंबर-0172-5210278/270/280 पर संपर्क किया जा सकता है।