जींद - देश रोजाना

Chandigarh News:जींद की ऐतिहासिक रैली ने बढ़ाया कृष्ण मिड्ढा का राजनीतिक प्रभाव
चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में जींद का नाम एक बार फिर प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक दौरे, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ और विशाल जनसभा ने प्रदेश की राजनीति में नया संदेश दिया।

इस पूरे आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू जींद से लगातार तीसरी बार विधायक और हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा की सक्रिय भूमिका रही, जिसने उनके राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत किया।

सफल आयोजन बना नेतृत्व क्षमता की परीक्षा

प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए कृष्ण मिड्ढा ने तैयारियों से लेकर अंतिम क्षण तक पूरी जिम्मेदारी संभाली। संगठन के कार्यकर्ताओं का समन्वय, जनसंपर्क, व्यवस्थाओं की निगरानी और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में उनकी सक्रियता साफ दिखाई दी। इसी का परिणाम रहा कि विशाल भीड़ के बावजूद कार्यक्रम अनुशासित और सफल रहा। भाजपा संगठन में भी इस आयोजन को एक प्रभावी प्रबंधन का उदाहरण माना जा रहा है।

जाट बहुल क्षेत्र में भाजपा की मजबूत होती मौजूदगी

जींद और आसपास का इलाका लंबे समय तक जाट राजनीति का मजबूत केंद्र माना जाता रहा है। प्रदेश के कई प्रभावशाली नेता इसी क्षेत्र से उभरे हैं। एक समय ऐसा भी था जब भाजपा की यहां सीमित राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में परिस्थितियां तेजी से बदली हैं।
आज जींद से कृष्ण मिड्ढा और नरवाना से कृष्ण बेदी भाजपा के विधायक हैं। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाले कृष्ण मिड्ढा ने न केवल अपना जनाधार मजबूत किया है, बल्कि डिप्टी स्पीकर जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद तक पहुंचकर अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता भी बढ़ाई है।

संगठन कौशल ने दिलाई नई पहचान

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी, कार्यकर्ताओं का अनुशासन और व्यवस्थाओं की सराहना ने कृष्ण मिड्ढा की संगठनात्मक क्षमता को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई है। बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संचालित करने की उनकी क्षमता भविष्य की राजनीति में उनके लिए एक महत्वपूर्ण आधार बन सकती है।

मोदी ने ताजा किए पुराने राजनीतिक रिश्ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान हरियाणा में संगठन प्रभारी रहने के दिनों को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि जींद उनके लिए केवल एक शहर नहीं, बल्कि पुरानी यादों से जुड़ा स्थान है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद अनेक चेहरे उन्हें आज भी याद हैं और कई लोग उन्हें उस दौर से पहचानते हैं, जब वे स्कूटर पर पूरे हरियाणा का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करते थे।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन दिनों वर्तमान केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके साथ कई यात्राओं में रहते थे और संगठन विस्तार के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

घी-घेवर के साथ बदले विकास के तेवर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जींद की सांस्कृतिक पहचान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जींद की मुर्रा भैंस, दूध, दही, घी और घेवर की पहचान पूरे देश में है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वर्षों बाद भी यहां का घी और घेवर नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर जरूर बदल गए हैं। अब यह क्षेत्र विकास, सुशासन और नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है तथा डबल इंजन सरकार के कारण विकास को नई गति मिली है।

हाइड्रोजन ट्रेन से इतिहास में दर्ज हुआ जींद

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन जींद से शुरू होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जैसे भारत की पहली रेल मुंबई और ठाणे के बीच चलने का इतिहास हमेशा याद रखा जाता है, वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन की चर्चा होगी, जींद और सोनीपत का नाम भी सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने इसे हरित ऊर्जा और आधुनिक परिवहन की दिशा में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इतिहास, आस्था और विरासत का भी किया स्मरण

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जींद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह, पांडवों से जुड़े पवित्र स्थल पांडू पिंडारा और क्षेत्र की धार्मिक आस्था का स्मरण करते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सिख संग्रहालय जैसे प्रकल्पों के माध्यम से गुरुओं की शिक्षाओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा आयोजन

जींद में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम केवल विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी कई संदेश छोड़ गया। इस सफल आयोजन ने यह संकेत दिया कि कृष्ण मिड्ढा भाजपा संगठन के भरोसेमंद और प्रभावी नेताओं में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं। लगातार तीसरी चुनावी जीत, संगठन पर मजबूत पकड़ और प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा के सफल संचालन ने प्रदेश की राजनीति में उनके बढ़ते राजनीतिक कद को नई मजबूती प्रदान की है।

Chandigarh News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवानों, किसानों, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है, वो इतना आसान नहीं था, लेकिन ये भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। हरियाणा अब तेज़ विकास के पथ पर दौड़ रहा है। खेती हो या फिर उद्योग, ये दो ऐसे पहिए हैं, जो हरियाणा को सशक्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद जींद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो, असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा उपस्थित रहे।

श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणवी में कहा कि यहां आकर मन गदगद हो गया है। यो कोई साधारण धरती नहीं सै। यो धरती इतिहास, वीरता, धर्म और गौरव की धरती सै। शक्ति पीठ माता जयंतियां का नाम और आशीर्वाद इस शहर पर बना रहता है। यहां के लोगों ने जो अपनत्व दिया, जो प्रेम दिया, वो आज तक नहीं भूला। मुर्रा भैंस का दूध-दही और घी, जींद का देसी बुरा, और यहां का घेवर, ये वो यादें हैं, जो जींद से जुड़ ही जाती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने वर्षों में जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद, बीजेपी-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है। बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही, विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का ये कार्यक्रम, डबल इंजन की बीजेपी सरकार के इसी मिशन को, नई ऊर्जा से भर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज जींद, हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज यहां से, देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। आज भी हम पढ़ते हैं, सुनते हैं कि भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी। वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद का, सोनीपत का, हरियाणा का नाम भी आएगा।

उन्होंने कहा कि आज 14 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के अन्य प्रोजेक्ट्स भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे, हाईवे, विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित हुए हैं। इससे यहां के नौजवानों के लिए, डॉक्टर और अन्य मेडिकल प्रोफेशनल्स बनने के नए रास्ते भी बनेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के 5 लाभार्थियों को मंच पर प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंप कर उनके अपने घर का सपना पूरा किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता से स्वागत पहल को लोगों ने जिस गंभीरता से लिया है, वो दिल खुश कर देने वाला है। पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में सफाई अभियान की भारी चर्चा रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह तय कर लें कि स्वच्छता ही हमारा स्वभाव बने, स्वच्छता ही हमारे संस्कार बना देंगे, हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्नीसवीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से बने थे। बीसवीं सदी की पहचान, डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी, और अब इक्कीसवीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। आज भारतीय रेल ने भी, इक्कीसवीं सदी की इस टेक्नोल़ॉजी में एक बड़ा स्टेप लिया है। आज जींद से सोनीपत के बीच, हाइड्रोजन ट्रेन चली है। अभी ये सफर 90 किलोमीटर का है, लेकिन भविष्य में इसका विस्तार होने की बहुत संभावनाएं हैं। दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन अभी-अभी आई है, करीब 7-8 साल पहले ही अस्तित्व में आई है। अभी दुनिया के 3 या 4 देश ही हैं, जिनके पास हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का सामर्थ्य है। और जिन देशों में अभी ऐसी हाइड्रोजन ट्रेन चल भी रही है, वहां बहुत शुरुआती दौर में है। लेकिन जींद से सोनीपत चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। ये हाइड्रोजन ट्रेन, 3200 हॉर्स पावर की है और सबसे ताकतवर ही नहीं, भारत की हाइड्रोजन ट्रेन, सबसे लंबी भी है। भारत ने पहली बार में सीधे 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाकर, दुनिया में अपना झंडा गाड़ दिया है। भारत की ये हाइड्रोजन ट्रेन, धुआं रहित तो है ही, ये मेक इन इंडिया का भी एक बहुत सफल उदहारण है। इस हाइड्रोजन ट्रेन को भारत के ही इंजीनियर्स ने डिज़ायन किया है, भारत की ही कंपनी ने इसको बनाया है। ये हाइड्रोजन ट्रेन, बाकी ट्रेनों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़ा और भी इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा, नई-नई फैक्ट्रियां लगेंगी, जो हाइड्रोजन ट्रेन नेटवर्क की ज़रूरतों को पूरा करेंगी। इस ट्रेन से, हरियाणा के नौजवानों के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर बनने तय हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारतीय रेल में जो ये बड़े बदलाव हुए,  इससे भारत को फायदा हुआ है। पिछले कई महीनों से पश्चिमी एशिया में, होर्मुज के पूरे क्षेत्र में, ईरान और गल्फ में युद्ध चल रहा है, और जिस समुद्री रास्ते से होर्मुज से भारत, बहुत बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीज़ल-एलपीजी गैस, किसानों के लिए खाद, आता है। लेकिन पिछले 3-4 महीनों से ये रास्ता, निरंतर युद्ध का मैदान बन चुका है, संकटों से घिरा हुआ है। अगर 2014 से पहले अगर ये स्थिति आती, तो आज हिन्दुस्तान का रेलवे का काम पूरा का पूरा ठप पड़ा गया होता। क्योंकि उस समय 2014 में, देश का बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा था, जहां हमारी ट्रेनें सिर्फ और सिर्फ डीजल से चलती थीं। अब आप सोचिए, अगर डीजल आना बंद हो गया होता, आज डीजल से चलने वाली ट्रेनें कैसे चलती? देश कितने बड़े संकट में आ जाता। लेकिन ये 2014 की स्थिति नहीं है, ये मोदी है। बहुत पहले सोचता भी है और समस्या के समाधान के रास्ते भी जमीन पर उतारता है।

उन्होंने कहा कि आज जींद, जो इतने सारे हाइवे से जुड़ रहा है। आज दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा वाले हिस्से का लोकार्पण हुआ है। जींद-गोहाना नेशनल हाईवे भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके अलावा, अंबाला-कालाअंब फोरलेन से भी, हरियाणा और हिमाचल, दोनों राज्यों के लोगों को बहुत सुविधा होगी। अब जींद देश का ऐसा जिला बन गया है, जो पांच-पांच नेशनल हाइवे से कनेक्टेड है। ऐसी कनेक्टिविटी से, यहां के किसानों और पशुपालकों की उपज को बड़ी मंडियों तक पहुंचाना आसान और सस्ता होगा। इससे उद्योगों को बल मिलेगा,  पर्यटन को पंख लगेंगे, और इससे बड़ी संख्या में नए रोजगार भी बनेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की यात्रा से लौटे हैं। इस दौरान वहां भारत ने अनेक तरह के समझौते किए। लेकिन एक विषय ऐसा है, जिस पर उतनी बात नहीं हुई। ये विषय विशेषकर हरियाणा के युवाओं से जुड़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में, वहां की सरकारों से, स्पोर्ट्स को लेकर व्यापक चर्चा हुई है। इन दोनों देशों के साथ मिलकर, आने वाले समय में हम स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, ऐसे अनेक मामलों में बहुत सारा काम साथ मिलकर करने वाले हैं। इससे हरियाणा के युवाओं को भी बहुत लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि आज भारत में स्पोर्ट्स को फिटनेस और रोजगार का बड़ा माध्यम बनाया जा रहा है। हमारी सरकार ने नई नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी, खेलो भारत नीति भी बनाई है। खेलो इंडिया अभियान से लेकर टीओपीएस स्कीम तक, आज खिलाड़ियों को अभूतपूर्व सुविधाएं मिल रही हैं, उन्हें हजारों रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। यहां हरियाणा में भी, भाजपा सरकार, खेल और खिलाड़ियों को बहुत प्रोत्साहन दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स को होस्ट करने वाला है। 2036 में ओलंपिक गेम्स भारत में हों, इसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए, हर खिलाड़ी को ज़ोरदार तैयारी करनी है, पूरा दमखम लगाना है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार खिलाड़ियों को हर सुविधा देगी। जो 2036 के ओलंपिक को देखना चाहते हैं, आज जो 5 से 12-15 की उम्र के बच्चें हैं न, हमें उस पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इतना ही नहीं, आने वाले समय में अहमदाबाद में, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स भी होने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के खिलाड़ियों को कहा कि इसके लिए भी खूब तैयारी कीजिए। मुझे पूरा विश्वास है, हरियाणा के बेटे-बेटियां, हमेशा की तरह इनमें भी अपना परचम लहराएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता में है। जींद की मंडी, तो हरियाणा की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है। डबल इंजन की भाजपा सरकार के कारण, हरियाणा के किसानों को बहुत लाभ हो रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि से, हरियाणा के किसानों को, करीब 8 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें जींद के हमारे किसानों को भी 600 करोड़ रुपए से ज्यादा मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा देश, संस्कारों और संस्कृति का देश है। और ये क्षेत्र तो इस समृद्ध विरासत का बहुत बड़ा केंद्र है। ये जींद की धरती है, जहां महाराजा रणजीत सिंह का गौरव भी है, और पांडवों की आस्था भी है, पांडु-पिंडारा और रामराय जैसे पवित्र तीर्थ, आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। आस्था और आध्यात्म की यही विरासत है, जिसे आज का भारत, सहेजता भी है और अब अगली पीढ़ी तक पूरे मान के साथ पहुंचाता भी है। इसी भाव के साथ, आज कुरुक्षेत्र में एक सिख म्यूज़ियम की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा का ये नया संग्रहालय, भारत की महान गुरु परंपरा को, अगली पीढ़ियों तक पहुंचाएगा।

Nuh Mewat News: जींद में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नूंह में आज
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही लगभग 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला नूंह के शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के सभागार में प्रात: 10 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, अधिकारी, कर्मचारी तथा जिले के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सरकार की जन एवं मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होगी हड़ताल
जींद : केन्द्र ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर बृहस्पतिवार को जाट धर्मशाला में महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर, कर्मचारी और किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की और 12 फरवरी को हड़ताल करने का ऐलान किया गया। महासम्मेलन में हड़ताल की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया गया और 31 जनवरी तक सभी जिलों में मजदूर, कर्मचारी व किसानों के संयुक्त सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया गया। महासम्मेलन अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, इंटक के राज्य प्रधान अमित यादव और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं छज्जू राम कंडेला व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने संयुक्त रूप से की। महासम्मेलन में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एनसीसीओईईई के संयोजक सुदीप दत्ता, इंजीनियर विकास मलिक,अअखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, ट्रेड यूनियन सीटू हरियाणा के महासचिव जय भगवान व रमेश चन्द्र, इंटक के महासचिव धर्मबीर लोहान,एटक महासचिव अनिल पवार, एचएमएस से एसडी त्यागी, एआईयूटीयूसी के महासचिव हरि प्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण कुमार नैन, पुरानी पेंशन संधर्ष बहाली समिति के महासचिव ऋषि नैन, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सुमित दलाल,सतीष, कवर जीत चीका,आजाद मिरान, जोगेन्दर नैन, रणबीर मलिक, सुखदेव जम्मू व सिराजूदीन आदि पहुंचे और संबोधित किया। बिजली कर्मचारी नेता सुरेश राठी और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव डांडा ने महासम्मेलन में हजारों की संख्या में जींद में पहुंचने पर पदाधिकारियों का स्वागत किया।

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के संयोजक व सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड्स बनाकर मजदूरों के अस्तित्व को ही खत्म करने का प्रयास किया है। जिसको हम किसी भी तरह लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म कर वीबी जी राम जी विधेयक पारित कर मजदूरों की रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया है। न्यूक्लियर एनर्जी कानून (शांति) विधेयक को आनन-फानन में में पारित कर नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालकर इस क्षेत्र को निजी क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली वितरण प्रणाली को निजी हाथों में सौंपने के लिए भी बिजली अमेंडमेंट बिल का मसौदा जारी कर दिया है और इस बिल को बजट सत्र में पास कर दिया जाएगा। जिससे बिजली गरीब व किसान की पहुंच से बाहर हो जाएगी और बिजली पर निजी क्षेत्र का कब्जा हो जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार आगामी सत्र में बीज विधेयक पारित कर किसानों के बीज को ही समाप्त करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि एसकेएम से जुड़े हजारों की संख्या में किसान बिजली अमेंडमेंट बिल, शांति को बीज विधेयक के खिलाफ 12 फरवरी को सड़कों पर उतरेंगे और राष्ट्रीय आम हड़ताल का समर्थन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार ठेका कर्मियों को रेगुलर करने, पुरानी पेंशन लागू करने, निजीकरण पर रोक लगाने, वेतन आयोग गठित करने,पांच हजार रुपए अंतरिम राहत देने और रिक्त पदों को भरने को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए हम सभी कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर 12 फरवरी को हड़ताल करेंगे। ट्रेड यूनियन नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार 26 हजार न्यूनतम वेतन लागू करने को लेकर गंभीर नहीं है। आंगनवाड़ी, आशा व मिड डे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम वेतन तक देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से सरकार ने श्रम सम्मेलन का आयोजन तक नहीं किया जा। ट्रेन यूनियन और लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले तेज किए जा रहे हैं। इसलिए संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों की संख्या में मजदूर हड़ताल से शामिल होंगे।

निशांत करहाना फरीदाबाद ने 6 किलोमीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक।
एक दिवसीय हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह के द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किए गए निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत में किया गया और लम्बी दूरी के धावकों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर अपने अपने जिलों के लिए पदक जीतने का कार्य किया।

पुरुष वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अवकाश सोनीपत ने स्वर्ण पदक,रोहित सोनीपत ने रजत पदक और अंकित सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अंजलि कुरुक्षेत्र ने स्वर्ण पदक,अंजू हिसार ने रजत पदक और तनू चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 20 साल लडका वर्ग
8 ‌किलोमीटर दौड में सुमित सोनीपत ने स्वर्ण पदक,अक्षय रोहतक ने रजत पदक अमृत रोहतक ने कांस्य पदक जीता।

20 साल लड़की 6 किलोमीटर दौड़ में आरजू जींद ने स्वर्ण पदक,मोनी पानीपत ने रजत पदक और आरती सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।

18 साल लड़की 4 किलोमीटर दौड़ में वंदना पंचकूला ने स्वर्ण पदक, देवेंद्र कौर सिरसा ने रजत पदक और दुर्गा हिसार ने कांस्य पदक जीता।

18 साल लडका वर्ग 6 किलोमीटर में निशांत करहाना फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक,अजय कुमार अम्बाला ने रजत पदक और हितेश हिसार ने कांस्य पदक जीता।

16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में सौरव पानीपत ने स्वर्ण पदक,अजय सोनीपत ने रजत और शौर्य पानीपत ने कांस्य पदक जीता।

लड़की वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में आरजू रोहतक ने स्वर्ण पदक,गुंजन हिसार ने रजत पदक और प्राची झज्जर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संदीप कौशिक चेयरमैन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत, जितेंद्र बांगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा,कुलदीप अहलावत वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जसवंत सिवाच कोषाध्यक्ष,विकास गहलावत सदस्य,डाक्टर परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच, राममेहर बूरा सदस्य और अजय सहरावत एथलेटिक्स कोच एवं अमित गहलावत खेल प्रशिक्षक सनराइज इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।

पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा एवं अन्य पदाधिकारी।

24 जनवरी 2026 को नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाना प्रस्तावित है।

पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा 2 अलग अलग मामलों में 2 भगोड़े आरोपी काबू
भगोड़े अपराधियों के खिलाफ डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के आदेशानुसार तथा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान तहत पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा अलग अलग 2 मामलों में 2 भगोड़े आरोपियों को काबू किया गया है।

भगोड़ा आरोपी रवि पीओ स्टाफ पुलिस गिरफ्त में

एसपी उपासना ने बताया की पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा उद्घघोषित आरोपी गांव रजाना खुर्द जिला जींद निवासी रवि को काबू कर लिया गय। आरोपी को 14 अक्तूबर 2018 को तत्कालीन सीआईए-2 द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ रोहेड़ा मोड़ राजौंद से काबू किया गया था, जिनके कब्जे से चोरीशुदा वाहन सहित एक देशी कट्टा, 2 कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुआ था। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी रवि न्यायालय से जमानत हासिल करके भूमिगत हो गया था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 10 जून 2025 को पीओ घोषित किया गया था। दूसरे मामले में एचसी जरनैल सिंह द्वारा आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। जो वर्ष 2019 दौरान चेक बाउंस मामले में माननीय अदालत द्वारा 2 जुलाई 2025 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कक्षा पांचवी से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकते हैं हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन में भाग : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड हरियाणा राज्य में प्रतिभा को और ऊपर लाने के लिए राज्य में हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहा है। यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा है, जिसमें पांचवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं और अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच देना है तथा राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा वातावरण बनाना है, जिससे सभी श्रेणियां एवं प्रतिभावान छात्रों के बीच विश्वास बना के अभिनव विचारों को प्रेरित किया जा सके। यह प्रतियोगिता विभिन्न चार ग्रुप क्रमश: कक्षा 5वी और 6, कक्षा 7 व 8वीं, कक्षा 9 और 10वीं तथा कक्षा 11 और 12वीं में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को सेशन 2025-26 में कक्षा 5 से 12 तक का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को किसी भी स्कूल का नियमित छात्र होना जरूरी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी छात्रों के पास आधार कार्ड, स्कूल आईडी या कोई भी फोटो आईडी प्रूफ का होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 07 नवंबर को जारी होंगे। प्रथम चरण की परीक्षा 10 नवम्बर से 20 नवंबर के बीच होगी और उसके परिणाम 22 नवंबर को जारी होंगे।
इसी तरह द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर को जारी होंगे और दूसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगी तथा उसका फाइनल परिणाम 05 दिसंबर 2025 को आएगा। उन्होंने बताया कि इसके विजेता को 20 दिसंबर 2025 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आवेदन करने की 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रहेगी। आवेदक पहले चरण की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के ऑथराइज्ड लर्निंग सेंटर में कंप्यूटर अथवा लैपटॉप सिस्टम द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। छात्र अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी के लिए हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट  https://hkcl.in/htse/  पर विजिट कर सकते हैं।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि छात्र प्रथम चरण की परीक्षा को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं और दूसरे चरण की परीक्षा सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एएलसी में उपलब्ध स्लॉट के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को एएलसी कॉर्डिनेटर द्वारा समन्वय भी किया जाएगा। आगामी 5 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसे छात्र अपने रजिस्टर्ड केंद्र में जाकर प्राप्त कर सकते हैं या हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर देख सकते हैं। हरेक ग्रुप के टॉप 5 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को आकर्षक कैश प्राइज, मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा और स्टेट लेवल स्टूडेंट की हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा करियर काउंसलिंग भी की जाएगी। स्टेट लेवल पर प्रथम पुरस्कार में 5100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार में 4100 रुपये, तृतीय पुरस्कार में 3100 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में 2100 रुपए और पंचम पुरस्कार में 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। जबकि जिला स्तर पर सभी ग्रुप के टॉप 3 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, प्रथम पुरस्कार में 500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार में 200 रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टूडेंट के लिए उनकी प्रतिभा एवं कौशल को दर्शाने के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके अलावा यह छात्रों को राज्य स्तर पर एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए अनुकूल वातावरण का मंच प्रदान करता है। ऐसी प्रतियोगिता स्टूडेंट के सामूहिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और उन्हें उनके उज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। अधिक जानकारी के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 09:30 बजे से शाम 6 बजे तक दूरभाष नंबर-0172-5210278/270/280 पर संपर्क किया जा सकता है।