व्रत / त्यौहार - देश रोजाना

Faridabad News : गीता आश्रम में भजनों और नृत्य से कृष्णमय हुआ वातावरण
एनआईटी पांच स्थित श्री गीता आश्रम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र तथा स्वर साधना मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 150 संगीत विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और श्री राधा के मनमोहक स्वरूप धारण कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भक्ति रस से सराबोर भजनों और रास नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर साधना मंदिर की संचालिका डॉक्टर अंजु मुंजाल के कुशल संगीत निर्देशन में हुआ। सबसे पहले गणेश वंदना और कृष्ण वंदना की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कार्यक्रम को शिखर, प्रद्युमन, प्रणव, आकाश, ईशान, शालू अरोड़ा, अनंता और यशिका ने अपने मधुर स्वरों से बांधकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उत्सव के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुरीले भजनों की झड़ी लगा दी। शालू अरोड़ा, गर्वित, अदृश्य, वैभव, देवयानी, यदिरा, अमिताभ, प्रतिष्ठा, ध्रुव, आरुष, डॉ. नीशू, आराध्या, आरोही, केशव, गिरीश, यशिका, प्रद्युमन, रिचा बत्रा, उद्धव, श्रेय, ऐनद्री, प्रखर, वैष्णवी, सुकृति, मीना जी, मिली, कुशाग्र, चैतन्य, तन्वी, नीरज और परिहान सहित कई अन्य कलाकारों ने अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा। कलाकारों द्वारा गाए गए भजन ‘बंसी बजाय गयो श्याम’, ‘अब ना छुपाऊंगी सबको बताऊंगी’, ‘मेरे बांके बिहारी लाल’, ‘राधे का नाम अनमोल’, ‘तुम ही पर मेरा दिल आ गया है कन्हैया’, ‘एक राधा एक मीरा’ और ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया। संगीत के साथ-साथ नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। रूपा के दिशा-निर्देशन में काशवी दास, शनाया, इशिका, सुनिष्का, कोशिवी, रूपा दास, शुभ्रा अग्रवाल, सोनिया और अंजलि ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कत्थक गुरु नम्रता के निर्देशन में कथक नृत्य शैली के माध्यम से कृष्ण भजनों पर शुभी, कियारा, जानवी, नित्य, गौरंगी और निरवि ने लाजवाब नृत्य पेश कर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भरतनाट्यम नृत्य शैली की गुरु साक्षी जी के निर्देशन में तैयार की गई श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन रहा। इसका मंचन बेहद खूबसूरती के साथ किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों ने एक साथ भाग लिया। इन बाल कलाकारों ने नृत्य के जरिए श्रीकृष्ण के बाल रूप और किशोर रूप को दिखाते हुए श्री राधा जी के साथ रास नृत्य का ऐसा अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति के साथ ही पूरा गीता आश्रम परिसर भगवान कृष्ण के जयकारों और भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर की छटा देखते ही बनती थी। पूरे परिसर को आकर्षक रंगीन रोशनियों और विभिन्न प्रकार की सुंदर व मनमोहक जीवंत झांकियों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारिणी के सरपरस्त गोस्वामी दीनानाथ शर्मा, उपाध्यक्ष मोहिन्दर सेठी, सचिव बृज मोहन शर्मा और कोषाध्यक्ष शक्ति राज अरोड़ा, जिंन्दू राम भाटिया, विनोद मलिक, मनोहर लाल नंदवानी, दीना नाथ पुनियानी, पंकज आहूजा, चंदन शर्मा, पुष्प गेरा, वसु मित्र सत्यार्थी, पुनीत बैजल, अश्विनी सेठी, त्रिलोक चंद मुंजाल, पियूष एवं आयुषी के विशेष सहयोग और सेवा भावना से पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Palwal/Hathin News : जोगी समाज ने किया हथीन खंड की कार्यकारिणी का विस्तार
हथीन। अखिल भारतीय जोगी, योगी, नाथ, उपाध्याय समाज सेवा संगठन की ओर से हथीन खंड में सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए खंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रहलाद टहरकी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हथीन खंड के प्रधान राकेश, जिला सह सचिव विजय कुमार तथा खंड युवा अध्यक्ष कुलदीप ने पगड़ी बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हथीन क्षेत्र के लोगों द्वारा गुरु गोरखनाथ मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि योगी तेजपाल ने अपने ओजपूर्ण संबोधन में समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और रोजगार सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। समाज में शिक्षा और रोजगार की कमी को दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने, आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। खंड हथीन से दीपक को सह सचिव, राकेश को अध्यक्ष,कुलदीप को युवा अध्यक्ष,विजय कुमार को जिला सह सचिव,भगत सिंह मिंडकोला को जिला उपाध्यक्ष,लक्की व दीपक एडवोकेट को जिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रधान प्रहलाद टहरकी ने मुख्य अतिथि योगी तेजपाल सहित सभी पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य लोगों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और जागरूकता से ही संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकेगा।

Faridabad News : योग शिविर के दूसरे दिन स्वर्गीय संजय दुआ की स्मृति में 25 पौधों का रोपण
स्वर्गीय संजय दुआ की 55वीं जयंती को समर्पित निःशुल्क साप्ताहिक योग शिविर के दूसरे दिन उनकी पावन स्मृति में 25 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे धरती मां को समर्पित किए गए।

कार्यक्रम में अनिल जटवानी, रमेश चौधरी, ग्रीनफील्ड डीलर बिल्डर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार जिंदल, पूर्व जिला पर्यावरण प्रमुख भाजपा यशराज जाजोरिया, राजू मलिक, यशपाल गांधी, हुड्डा के सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार अरोड़ा, सुरेश मदान तथा FEAWA के संस्थापक सदस्य कृष्ण गोपाल मदान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर में साधकों एवं उपस्थित नागरिकों को केले का प्रसाद एवं स्वास्थ्यवर्धक पेठे का जूस वितरित किया गया। पूर्व पार्षद अनिल शर्मा ने विशेष सहयोग करते हुए स्वयं योगाभ्यास किया और लोगों से नियमित योग से जुड़ने का आह्वान किया। भारत स्वाभिमान मंच के जिला अध्यक्ष अंकुर सिंह ने योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए सफल आयोजन के लिए फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FEAWA) एवं कार्यवाहक महासचिव गुरमीत सिंह देओल सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय संजय दुआ की स्मृति को जनसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के माध्यम से जीवंत रखना है। एक पौधा धरती मां के नाम और प्रतिदिन योग स्वस्थ एवं निरोग जीवन के नाम।

Palwal News : पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश
पलवल। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह पलवल की सडक़ों पर खेल और फिटनेस का अलग ही नजारा देखने को मिला।

खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ आयोजित पलवल साइक्लोथॉन में युवाओं, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग पलवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कम्युनिटी सेंटर, हुड्डा सेक्टर-2 से साइक्लोथॉन का शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे साइकिल सवार आगे बढ़े, शहर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनता गया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लेकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाडिय़ों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर पलवल कम्युनिटी सेंटर से आयोजित साइकिल यात्रा में युवाओं, खिलाडिय़ों और आमजन के साथ सहभागिता कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति गौरव की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मेरा युवाओं से आह्वान है कि वे खेलों और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ युवा ही विकसित और सशक्त हरियाणा की मजबूत नींव है।

साइक्लोथॉन का उद्देश्य केवल साइकिल यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं और आमजन को खेलों तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम ने पूरे आयोजन को विशेष पहचान दी। साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों ने आयोजन को फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साइक्लोथॉन के माध्यम से पलवल में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश भी सामने आया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों से जोडऩे तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि पलवल के युवा खेल और फिटनेस को लेकर उत्साहित हैं। साइक्लोथॉन के माध्यम से शहरवासियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। हुड्डा सेक्टर-2 से शुरू हुई साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। यहां पहुंचने के बाद प्रतिभागियों में आयोजन को लेकर उत्साह बना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने खेल प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ युवाओं के बीच खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया। पलवल साइक्लोथॉन ने शहर में खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश लेकर निकली यह साइकिल यात्रा राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को यादगार बनाने में सफल रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एसडीएम हथीन हरिराम, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक व खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे।

Palwal News : सरस्वती महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पलवल : सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यानचंद जी के जीवन, खेल उपलब्धियों एवं भारतीय खेल जगत में उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण, मेहनत और दृढ़ संकल्प को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। महाविद्यालय परिवार ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा तथा सभी के सहयोग और उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Faridabad News : सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार यात्रा ट्रस्ट का स्वागत 22 सेक्टर आर्य समाज फरीदाबाद में हुआ
सत्य सनातन वैदिक धर्म  प्रचार यात्रा ट्रस्ट का स्वागत 22 सेक्टर आर्य समाज फरीदबाद में हुआ। इस अवसर पर भव्य यज्ञ हुआ यज्ञ के यजमान प्रधान संजय सेतिया, मंत्री अनिल सूद, लाल सिंह आर्य, दिव्य मुंजाल, मन्जू गांधी, यज्ञ की भूमिका रमाकांत शास्त्री ने निभाई।

उसके बाद कथा वाचक ओम प्रकाश हंगामा के बहुत मधुर भजन व उपदेश रामायण व वेद में से हुए गंगाराम आर्य ने भी पञ्च देव पूजा के बारे में बताया की देव शब्द का अर्थ है देने वाला - ज्ञान देने वाला, भोजन देने वाला, प्रकाश देने वाला आदि। देवी, देवता शब्द देव के ही पर्यायवाची हैं। सूर्य, चन्द्र, अग्नि, वायु, जल, पृथिवी आदि देवता जड़ है। जड़ वह प्रदार्थ होता है, जिसे ज्ञान न हो। जड़ प्रदार्थ की पूजा का कोई मतलब नहीं बनता। इस अवसर पर सूरज आर्य, अतुल आर्य, सुभाष चंद्र लाहौरिया, ईश्वर चन्द, जगदीश आर्य, यशपाल,सुरेंद्र, प्रियांशी आर्य ये सभी मौजूद थे।

Palwal news- सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव का आयोजन
सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष अतुल मंगला, एडवोकेट द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र एवं भारत माता के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही तीज महोत्सव के अवसर पर कालेज परिसर में विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतुल मंगला ने कालेज के सभागार में संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी शिक्षाविद एवं अध्यापक हैं, इसलिए समाज को सही दिशा देने की जिम्मेदारी भी आप सभी की अधिक है। समाज की पहली इकाई परिवार है और आज आवश्यकता है कि परिवार संगठित एवं संस्कारवान बने। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी हमारा दायित्व है।” इस अवसर पर संस्थान के सचिव हेमचन्द मंगला, उपाध्यक्ष अनिल मोहन मंगला, यशपाल गुप्ता, दिनेश मंगला, शशि मंगला, उपासना बगला, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी, विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार एवं निर्देशिका मनीषा मंगला सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के मासिक न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। लॉ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोनिका गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन डॉ. नरेश शर्मा द्वारा किया गया।

Faridabad news- हरिद्वार से बल्लभगढ़ पहुंची सैनी फार्म हाउस की 9वीं डाक कांवड़, शिवालय में किया गंगाजल से जलाभिषेक।
फरीदाबाद। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का रंग फरीदाबाद में देखने को मिला। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित सैनी फार्म हाउस की 9वीं विशाल डाक कांवड़ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शिवालय पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव शंकर का गंगाजल से जलाभिषेक किया। डाक कांवड़ में करीब 30 से 35 श्रद्धालुओं की टीम शामिल थी। टीम ने हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित अपने शिवालय के लिए प्रस्थान किया। डाक कांवड़ के सदस्य लोकेश सैनी भोले ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 11:51 बजे हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर यात्रा शुरू की गई थी। इसके बाद श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। करीब 11 अगस्त सुबह 9 बजे टीम आदर्श नगर स्थित शिवालय पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। लोकेश सैनी ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान टीम को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन की ओर से भी अच्छा सहयोग और बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए सुरक्षित अपने शिवालय पहुंचे। शिवालय पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भोलेनाथ की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। हमारी टीम में   जितेंद्र बेनीवाल भोले,सोनू बेनीवाल भोले,हरिंदर सैनी भोले,संदीप भोले,दीपक भोले,गुलाब भोले,आकाश भोले,भूपेंद्र भोले,कपिल भोले,ललित राणा, सन्नी भोले,सुमित आदि अन्य भोले शामिल रहे।

Palwal News: सावन में भक्ति के रंग में रंगेगा पलवल, 11 तारीख परिवार मनाएगा भव्य झूला महोत्सव
पलवल। सावन के पावन महीने में पलवल भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। 11 तारीख परिवार की ओर से भगवान श्री श्याम को समर्पित भव्य झूला महोत्सव का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

महोत्सव का आयोजन 11 अगस्त 2026 को शाम 8:15 बजे श्यामा की हवेली (पप्पन प्लाजा होटल्स) में होगा। इस दौरान बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए झूला उत्सव, भजन-कीर्तन और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सावन के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम को भोग अर्पित करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि 11 तारीख परिवार द्वारा आयोजित यह झूला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक सहभागिता का अनूठा संगम होगा। बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार और झूला उत्सव के साथ पूरा वातावरण भजनों और जयकारों से भक्तिमय होगा।

Faridabad News: कांवड़ यात्रियों ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दिशानिर्देशों तथा फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नेतृत्व में संचालित नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद के नीमका रोड स्थित सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के कांवड़ शिविर में नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा युवाओं ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प ग्रहण किया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी, उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "नशा सर्वनाश का मार्ग है।" यह केवल एक व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, अपितु उसके परिवार, समाज तथा राष्ट्र की उन्नति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क और चरित्र को धीरे-धीरे नष्ट कर देते हैं तथा उसे सामाजिक और आर्थिक पतन की ओर ले जाते हैं। इसी कारण शासन द्वारा ऐसे मादक पदार्थों के निर्माण, विक्रय एवं सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती हुक्का सेवन की प्रवृत्ति पर गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे आधुनिक जीवन शैली का प्रतीक मानना अत्यंत घातक है। अनेक वैज्ञानिक अध्ययनों से यह प्रमाणित हो चुका है कि हुक्का भी फेफड़ों के रोग, हृदय संबंधी विकार तथा कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से पूर्णतः दूर रहकर संयमित एवं स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों का आह्वान किया कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, विक्रय अथवा तस्करी की जानकारी प्राप्त हो तो उसकी सूचना तत्काल राष्ट्रीय MANAS हेल्पलाइन 1933 अथवा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर गोपनीय रूप से दें, जिससे समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त करने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए साइकिल द्वारा निरंतर विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को नशे के दुष्परिणामों से परिचित कराकर स्वस्थ, सजग एवं उत्तरदायी समाज का निर्माण करना है।

इस अवसर पर थाना सदर बल्लभगढ़ के प्रभारी श्री प्रकाश चंद ने कहा कि नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल पुलिस का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही इस सामाजिक बुराई का उन्मूलन संभव है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कांवड़ यात्रियों, युवाओं एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों, विधिक प्रावधानों तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित सभी नागरिकों ने एक स्वर से नशामुक्त हरियाणा तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Faridabad News : श्री वैश्य अग्रवाल समाज और अग्रवाल समाज महिला मंडल के सामूहिक योगदान से तीज का आयोजन किया
श्री वैश्य अग्रवाल समाज और अग्रवाल समाज महिला मंडल के सामूहिक योगदान से एक बहुत ही शानदार कार्यक्रम एकता, सोहार्द एवं प्रेम का प्रतीक- रंग रंगीला लहरियो आई  सावन री तीज का भव्य आयोजन अग्रवाल धर्मशाला बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी में किया गया।

राजस्थानी थीम पर रखे इस कार्यक्रम को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे पूरा राजस्थान ही धर्मशाला में एकत्रित हो गया हो मनोहरी राजस्थानी कलाकृतियां, कच्ची घोड़ी नृत्य एवं महिला नृत्य कलाकार, मीना बाजार जिसमें 10 विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों के स्टाल लगाए गए और कार्यक्रम में  उपस्थित सभी महिलाओं के लिए एक स्पेशल कार्ट (निःशुल्क) की व्यवस्था की गई जिसमें 90 के दशक की (बचपन की यादों का पिटारा) खाने का विभिन्न प्रकार का सामान रखा गया, झूला और हर वह पल जिसे पूरे बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी से सज धज कर आई महिलाओं को झूमने और आनंदित होने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला ग्रुप के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना से की गई  साथ ही अग्रवाल समाज महिला मंडल की ग्रुप प्रस्तुति बहुत ही शानदार और मनोरंजन रही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नंद भाभी और जेठानी देवरानी जोड़ी प्रतियोगिता जिसमें 30 जोड़ी प्रतिभागियों ने भाग लिया और निष्कर्ष के रूप में एक तीज क्वीन जोड़ी और चार मुख्य जोड़ी विजयी रही  सभी जोड़ियां को जजों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक महिला विभिन्न खेलों, क्विज प्रश्नोत्तरी और हर उस पल का हिस्सा बनी जो कार्यक्रम को यादगार और अविस्मरणीय बनाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं अन्य महिला समाजसेवी अतिथिगण का महिला ग्रुप द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महापौर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस तरह का भव्य प्रोग्राम बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दी। इस सुंदर और विशाल कार्यक्रम में प्रियंका अग्रवाल कांग्रेसनेत्री, समाजसेवी शीतल गुप्ता, रेखा गोयल, कामता बंसल, रजनी गुप्ता, उर्मिला गोयल एवं संगीता गोयल और नेहा गर्ग ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की जोड़ी प्रतियोगिता के जज वंदना बंसल, अनीता सिंगला, नम्रता मित्तल और प्रीति गर्ग ने सभी जोड़ियां की प्रस्तुति और मेहनत के लिए प्रशंसा की और बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष चुनाव किया।
रंग रंगीला लहरियो आई सावन री तीज कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण एवं कार्यक्रम का आनंद लेने आई बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी की सभी महिलाएं और वैश्य अग्रवाल समाज से उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह के प्रोग्राम करते रहने के लिए अग्रवाल समाज महिला मंडल ग्रुप की सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

Nuh Mewat News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आस्था, श्रद्धा और सौहार्द का अद्भुत संगम : मंत्री गौरव गौतम
नूंह: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत आराधना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम है। यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का प्रतीक है और प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को एकता, भाईचारे एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यात्रा अत्यंत भव्य, दिव्य एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है। सावन के प्रथम सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना एवं जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है और इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल राज्य मंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है और अनेक स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहे हैं। सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, प्रोत्साहन राशि तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इसी का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।