सैर सपाटा - देश रोजाना

Palwal News : पलवल के लिए बड़ी सौगात: आगरा नहर के दोनों तरफ बनेंगे करीब 40 किलोमीटर लंबे बेहतर रास्ते
पलवल जिले के लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही आवागमन और यातायात की समस्या को दूर करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ होते हुए पलवल की ओर आने वाली आगरा नहर के दोनों तरफ बेहतर सड़क मार्ग विकसित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर हरियाणा के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की और उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगरा नहर के दोनों तरफ रास्तों को विकसित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को परियोजना की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने तथा आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रस्तावित मार्ग की लंबाई लगभग 40 किलोमीटर बताई जा रही है। यदि यह परियोजना धरातल पर उतरती है तो पलवल जिले के साथ-साथ फरीदाबाद-बल्लभगढ़ क्षेत्र से आने-जाने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

आगरा नहर के दोनों ओर बसे क्षेत्रों और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन के लिए कई स्थानों पर सीमित रास्तों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके कारण कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। विशेष रूप से स्थानीय निवासियों, किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजाना फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल के बीच आवागमन करने वाले लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए PWD मंत्री रणबीर गंगवा के समक्ष मामला रखा। दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ परियोजना की संभावनाओं, तकनीकी पहलुओं और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस कार्य से संबंधित सभी जरूरी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए और लोगों को जल्द से जल्द बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रस्तावित रास्तों के निर्माण से पलवल की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। आगरा नहर के दोनों तरफ बेहतर मार्ग उपलब्ध होने से स्थानीय यातायात को वैकल्पिक रास्ते मिल सकेंगे। इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से पलवल की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए यह परियोजना विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बेहतर सड़क मार्ग बनने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि लोगों के समय और ईंधन की भी बचत होगी। इसके साथ ही आगरा नहर के आसपास के गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी अपने दैनिक कार्यों के लिए बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। किसानों के लिए खेतों और मंडियों तक पहुंच आसान होने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।

आगरा नहर से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर तालमेल भी आवश्यक होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवहारिक और बेहतर विकल्प तैयार किया जाए। सरकार का उद्देश्य ऐसा समाधान तैयार करना है जिससे तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों को लंबे समय तक उपयोगी रहने वाली बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विभागों और आवश्यक स्तरों पर समन्वय स्थापित करते हुए आगे की कार्रवाई की जाए। परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं का अध्ययन कर व्यवहारिक विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पलवल के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है। पलवल को बेहतर सड़क, मजबूत कनेक्टिविटी, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और विकास की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खेल मंत्री गौरव गौतम के अनुसार, पलवल को केवल आसपास के जिलों से जोड़ना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि जिले में ऐसी आधारभूत सुविधाएं विकसित करना लक्ष्य है, जिससे पलवल देश के विकास के मानचित्र पर तेजी से उभरता हुआ और अग्रणी जिला बने। उन्होंने कहा कि सड़क और कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद होती है। जब लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलती है तो व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में भी विकास की संभावनाएं बढ़ती हैं। खेल मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका स्थायी समाधान निकालना सरकार की जिम्मेदारी है। आगरा नहर के दोनों तरफ रास्तों के विकास की दिशा में शुरू की गई पहल इसी सोच का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जाएगा, ताकि योजना को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जा सके। PWD मंत्री रणबीर गंगवा के साथ हुई बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद अब इस परियोजना से जुड़े लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। आने वाले समय में तकनीकी सर्वे, संभावित मार्गों का निर्धारण, भूमि एवं अन्य आवश्यक पहलुओं का अध्ययन तथा विभागीय स्तर पर जरूरी प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।

आगरा नहर के दोनों तरफ बेहतर रास्ते बनने से पलवल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी लाभ मिलने की संभावना है। वर्तमान में कई स्थानों पर सीमित मार्ग होने के कारण मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। वैकल्पिक एवं बेहतर मार्ग उपलब्ध होने पर यातायात का विभाजन किया जा सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी भी तेजी से विकसित होते क्षेत्र के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क बेहद महत्वपूर्ण होता है। पलवल में औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियों के विस्तार के साथ सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है। प्रस्तावित करीब 40 किलोमीटर लंबे मार्ग का लाभ केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। आगरा नहर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों को भी इससे फायदा पहुंचने की उम्मीद है। बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी कार्यालय और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। किसानों को कृषि उत्पादों को मंडियों और बाजारों तक पहुंचाने में भी बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर सड़क संपर्क बेहतर होने से छोटे व्यापारियों और कारोबारियों को भी फायदा मिल सकता है। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पलवल में पिछले कुछ समय से सड़क, जल निकासी, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। आगरा नहर के दोनों तरफ रास्तों के विकास की यह पहल इसी व्यापक विकास दृष्टिकोण का हिस्सा मानी जा रही है। खेल मंत्री गौरव गौतम का कहना है कि पलवल की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के सामने रखा जा रहा है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके उनके समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पलवल में विकास की गति को और तेज किया जाएगा तथा जिले को ऐसी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा जिससे यहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिले। आगरा नहर के दोनों तरफ प्रस्तावित रास्तों का निर्माण पूरा होने के बाद पलवल की सड़क कनेक्टिविटी के नेटवर्क में महत्वपूर्ण विस्तार होने की उम्मीद है। इससे फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से पलवल आने वाले लोगों के लिए नए और बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। सरकार की इस पहल को पलवल वासियों की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि विभागीय प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और प्रस्तावित परियोजना कब धरातल पर आकार लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि पलवल को बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत ढांचे और आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर विकास के नए शिखर तक पहुंचाया जाए।

Palwal News : पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश
पलवल। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह पलवल की सडक़ों पर खेल और फिटनेस का अलग ही नजारा देखने को मिला।

खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ आयोजित पलवल साइक्लोथॉन में युवाओं, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग पलवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कम्युनिटी सेंटर, हुड्डा सेक्टर-2 से साइक्लोथॉन का शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे साइकिल सवार आगे बढ़े, शहर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनता गया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लेकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाडिय़ों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर पलवल कम्युनिटी सेंटर से आयोजित साइकिल यात्रा में युवाओं, खिलाडिय़ों और आमजन के साथ सहभागिता कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति गौरव की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मेरा युवाओं से आह्वान है कि वे खेलों और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ युवा ही विकसित और सशक्त हरियाणा की मजबूत नींव है।

साइक्लोथॉन का उद्देश्य केवल साइकिल यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं और आमजन को खेलों तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम ने पूरे आयोजन को विशेष पहचान दी। साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों ने आयोजन को फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साइक्लोथॉन के माध्यम से पलवल में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश भी सामने आया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों से जोडऩे तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि पलवल के युवा खेल और फिटनेस को लेकर उत्साहित हैं। साइक्लोथॉन के माध्यम से शहरवासियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। हुड्डा सेक्टर-2 से शुरू हुई साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। यहां पहुंचने के बाद प्रतिभागियों में आयोजन को लेकर उत्साह बना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने खेल प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ युवाओं के बीच खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया। पलवल साइक्लोथॉन ने शहर में खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश लेकर निकली यह साइकिल यात्रा राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को यादगार बनाने में सफल रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एसडीएम हथीन हरिराम, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक व खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे।

Palwal News : सरस्वती महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पलवल : सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यानचंद जी के जीवन, खेल उपलब्धियों एवं भारतीय खेल जगत में उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण, मेहनत और दृढ़ संकल्प को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। महाविद्यालय परिवार ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा तथा सभी के सहयोग और उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Palwal News : राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल, भावना और एकता का राष्ट्रव्यापी उत्सव के अंतर्गत प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संदेश खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखा गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के फरहान ने स्वर्ण पदक, बीए तृतीय वर्ष के आदित्य ने रजत पदक तथा बीएससी प्रथम वर्ष के विकास ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में बीए तृतीय वर्ष की पिंकी ने स्वर्ण पदक, बीए प्रथम वर्ष की अवंतिका ने रजत पदक तथा बीए प्रथम वर्ष की कीर्ति ने कांस्य पदक हासिल किया। भारोत्तोलन में बीए तृतीय वर्ष के दीपक ने स्वर्ण पदक, बीए तृतीय वर्ष के सौरभ ने रजत पदक तथा बीएससी तृतीय वर्ष के यश ने कांस्य पदक जीता। पावर लिफ्टिंग छात्र वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष के विकास ने स्वर्ण पदक, बीए द्वितीय वर्ष के कुलदीप ने रजत पदक तथा बीएससी तृतीय वर्ष के अजय और बीए द्वितीय वर्ष के अभिषेक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की रिया तथा बीए तृतीय वर्ष की पिंकी ने स्वर्ण पदक, जबकि बीएससी द्वितीय वर्ष की कोमल ने रजत पदक हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन तमगे द्वारा किया एवं प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा खेल भावना, अनुशासन और एकता को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन स्पोर्ट्स प्रतियोगितियों के कुशलपूर्वक आयोजन में कोच धर्मिंदर एवं पवन कुमार का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के अंत में स्पोर्ट्स सेल के संयोजक डॉ. नरेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ वनीता सपरा, डॉ हरदीप, डॉ जितेन्द्र, परवीन कुमार एवं डॉ सुमन का विशेष योगदान रहा।

Faridabad News : सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार यात्रा ट्रस्ट का स्वागत 22 सेक्टर आर्य समाज फरीदाबाद में हुआ
सत्य सनातन वैदिक धर्म  प्रचार यात्रा ट्रस्ट का स्वागत 22 सेक्टर आर्य समाज फरीदबाद में हुआ। इस अवसर पर भव्य यज्ञ हुआ यज्ञ के यजमान प्रधान संजय सेतिया, मंत्री अनिल सूद, लाल सिंह आर्य, दिव्य मुंजाल, मन्जू गांधी, यज्ञ की भूमिका रमाकांत शास्त्री ने निभाई।

उसके बाद कथा वाचक ओम प्रकाश हंगामा के बहुत मधुर भजन व उपदेश रामायण व वेद में से हुए गंगाराम आर्य ने भी पञ्च देव पूजा के बारे में बताया की देव शब्द का अर्थ है देने वाला - ज्ञान देने वाला, भोजन देने वाला, प्रकाश देने वाला आदि। देवी, देवता शब्द देव के ही पर्यायवाची हैं। सूर्य, चन्द्र, अग्नि, वायु, जल, पृथिवी आदि देवता जड़ है। जड़ वह प्रदार्थ होता है, जिसे ज्ञान न हो। जड़ प्रदार्थ की पूजा का कोई मतलब नहीं बनता। इस अवसर पर सूरज आर्य, अतुल आर्य, सुभाष चंद्र लाहौरिया, ईश्वर चन्द, जगदीश आर्य, यशपाल,सुरेंद्र, प्रियांशी आर्य ये सभी मौजूद थे।

Faridabad news- हरिद्वार से बल्लभगढ़ पहुंची सैनी फार्म हाउस की 9वीं डाक कांवड़, शिवालय में किया गंगाजल से जलाभिषेक।
फरीदाबाद। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का रंग फरीदाबाद में देखने को मिला। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित सैनी फार्म हाउस की 9वीं विशाल डाक कांवड़ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शिवालय पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव शंकर का गंगाजल से जलाभिषेक किया। डाक कांवड़ में करीब 30 से 35 श्रद्धालुओं की टीम शामिल थी। टीम ने हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित अपने शिवालय के लिए प्रस्थान किया। डाक कांवड़ के सदस्य लोकेश सैनी भोले ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 11:51 बजे हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर यात्रा शुरू की गई थी। इसके बाद श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। करीब 11 अगस्त सुबह 9 बजे टीम आदर्श नगर स्थित शिवालय पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। लोकेश सैनी ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान टीम को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन की ओर से भी अच्छा सहयोग और बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए सुरक्षित अपने शिवालय पहुंचे। शिवालय पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भोलेनाथ की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। हमारी टीम में   जितेंद्र बेनीवाल भोले,सोनू बेनीवाल भोले,हरिंदर सैनी भोले,संदीप भोले,दीपक भोले,गुलाब भोले,आकाश भोले,भूपेंद्र भोले,कपिल भोले,ललित राणा, सन्नी भोले,सुमित आदि अन्य भोले शामिल रहे।

Palwal News : पलवल में तिरंगे की शान में रचा जाएगा स्वर्णिम इतिहास, 13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर उतरेगा देशभक्ति का जन सैलाब
पलवल। पलवल की धरती पर इस बार आजादी का जश्न कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसकी तस्वीरें लंबे समय तक लोगों के जेहन में बनी रहेंगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त को पलवल की सड़कों पर देशभक्ति का ऐसा विराट नजारा देखने को मिलेगा, जब हजारों लोग एक साथ कदम से कदम मिलाकर 5 से 6 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे को थामकर चलेंगे। जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि बृहस्पतिवार 13 अगस्त को प्रातः 7 बजे से पुलिस लाइन पलवल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक निकलने वाली यह विशाल तिरंगा यात्रा केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि पलवल की सामूहिक राष्ट्रभक्ति का विराट प्रदर्शन होगी। तिरंगा यात्रा में 5 से 6 किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सबसे लंबे तिरंगे, उसे थामने वाले वॉलिंटियर्स की संख्या तथा तिरंगे को निर्धारित समय तक थामे रखने जैसे मानकों के आधार पर विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कल्पना कीजिए सड़क पर दूर तक सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा नजर आए और उसके साथ हजारों लोग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे हों। पलवल में 13 अगस्त को कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई देने वाला है। यात्रा के दौरान हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे लिए युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक विराट तिरंगे के साथ चलेंगे। सड़क के दोनों ओर खड़े नागरिक भी इस देशभक्ति के कारवां का हिस्सा बनेंगे। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर गूंज उठेगा। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। युवा मंत्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में युवाओं और खिलाड़ियों सहित हजारों वॉलिंटियर्स की विशेष भागीदारी रहेगी। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि युवाओं को इस अभियान से जोड़ना आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीर शहीदों के बलिदान, एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसलिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

जिला प्रशासन इस आयोजन को जनभागीदारी का महाउत्सव बनाने में जुटा है। युवाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संस्थाओं को यात्रा से जोड़ा जा रहा है। उद्देश्य है कि पलवल का कोई भी वर्ग इस ऐतिहासिक आयोजन से अछूता न रहे। उपायुक्त ने कहा कि जब हजारों लोग एक साथ तिरंगे को थामकर आगे बढ़ेंगे, तो यह दृश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक संकल्प का संदेश देगा।पुलिस लाइन से शुरू होकर विशाल तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका भव्य समापन होगा। स्टेडियम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायी प्रस्तुतियां और राष्ट्रभक्ति के गीत आयोजन में चार चांद लगाएंगे। इस अवसर पर लोगों को देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान के प्रति संकल्प भी दिलाया जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भव्यता से अधिक जनभागीदारी होगी। जब हजारों लोग एक साथ विराट तिरंगे को थामकर आगे बढ़ेंगे, तो वह केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि पलवल की सामूहिक राष्ट्रभक्ति की ऐतिहासिक तस्वीर होगी। इस बार तिरंगा केवल घरों की छतों पर नहीं, बल्कि पलवल की सड़कों पर भी अपनी शान दिखाता हुआ नजर आएगा। 13 अगस्त को शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा और पलवल एक ऐसे विराट दृश्य का साक्षी बनेगा, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देगी। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पलवल जिला के हर एक व्यक्ति से इस विशाल तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Palwal News : कांवड़ यात्रा-2026 : सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त
पलवल। जिला मजिस्ट्रेट डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जिले में सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य सेे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) एवं 17(1) के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

यह नियुक्तियां 11 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला मजिस्ट्रेट डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रत्येक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को संबंधित थाना क्षेत्र में नियुक्त किया गया है तथा उनके साथ संबंधित थाना प्रभारी को समन्वय अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों का मुख्य दायित्व कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना व एसडीएम हथीन हरिराम अपने-अपने उपमंडलों में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समग्र प्रभारी रहेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। साथ ही पलवल, होडल एवं हथीन के उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में समस्त व्यवस्थाओं के समग्र प्रभारी रहेंगे तथा कानून व्यवस्था की सतत निगरानी करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश को थाना हथीन, एसडीओ (सिविल), डब्ल्यू.एस. सब डिवीजन हथीन अंकित सिंह चौहान को थाना बहीन, बीएओ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हथीन प्रदीप कुमार को थाना उटावड़, एसडीई पीएचई डिवीजन-2 पलवल त्रिलोक चंद मंगला को सिटी थाना पलवल, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सडक़) डब्ल्यू.एस. डिवीजन पलवल मोहित वशिष्ठ को सदर थाना पलवल, आरओ, एचएसआईपीसीबी पलवल सिद्धार्थ भार्गव को कैंप थाना पलवल, एसडीई पीएचई सब डिवीजन-2 पलवल सुनील वर्मा को थाना गदपुरी, जिला नगर योजनाकार पलवल अनिल मलिक को थाना चांदहट, तहसीलदार होडल अनिल कुमार को थाना होडल, एसडीई/सहायक अभियंता 66 केवी सब-स्टेशन आईवीपीपी होडल संजय बंसल को थाना मुंडकटी, बीएओ, हसनपुर (कृषि एवं किसान कल्याण विभाग) पलवल देवेन्द्र कुमार को थाना हसनपुर, महाप्रबंधक (जीएम) हरियाणा रोडवेज पलवल जितेन्द्र यादव को ट्रैफिक प्रबंधन तथा तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार को लघु सचिवालय पलवल की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

Faridabad News : ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल होंगे फरीदाबाद से सैकड़ों श्रद्धालु
फरीदाबाद। श्रावण मास के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त 2026 को नूंह (मेवात) स्थित तीनों प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिरों—नल्हेश्वर महादेव (नूंह), झिरकेश्वर महादेव (फिरोजपुर झिरका) तथा श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर (सिंगार, पुन्हाना)—में आयोजित होने वाली भव्य ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में इस वर्ष फरीदाबाद से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक केंद्र में जिले के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के प्रधान अजय शर्मा ने की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा वर्षों से ब्रज क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक रही है। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिक श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सेवा कर भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हजारों शिवभक्तों की सहभागिता से आयोजित होने वाली यह यात्रा समाज में सेवा, अनुशासन, आध्यात्मिक चेतना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है। बैठक में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के अध्यक्ष श्री नाथूराम गुर्जर तथा संयोजक श्री नरेंद्र शर्मा ने यात्रा की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सुरक्षा, परिवहन, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि फरीदाबाद से श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक रूप से बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिकाधिक शिवभक्त इस पावन यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपने घरों से गंगाजल लेकर आने का आग्रह किया गया, जिससे जलाभिषेक पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो सके। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा को शांतिपूर्ण, अनुशासित, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामकुमार भारद्वाज, रमन सूद, वीरेंद्र वर्मा, मास्टर नेत्रपाल, रघुनाथ शास्त्री, मोहन कुमार सिकरौना, अमरदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मलेना, अजय शर्मा, रिंकू सैनी सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Faridabad News: इको वन बनेगा हरित और स्वच्छ फरीदाबाद की नई पहचान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया लोकार्पण
फरीदाबाद। हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर 17 में इको वन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इको वन केवल पौधारोपण का एक प्रकल्प नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। ऐसे अभिनव प्रयास फरीदाबाद को क्लीन ग्रीन फरीदाबाद बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि यह हम सभी का फरीदाबाद है और इसकी हरियाली तथा स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जब प्रत्येक व्यक्ति स्वयं स्वच्छता का पालन करेगा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा, तभी स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप लेगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार का कार्य नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। यदि हम सभी मिलकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें और एक-दूसरे को इसके लिए प्रेरित करें, तो फरीदाबाद निश्चित रूप से देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में अपनी पहचान बनाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शहर की सड़कों का तेजी से विकास किया जा रहा है और आने वाले समय में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान फरीदाबाद में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और वर्षा का पानी शीघ्र निकल गया। यह हमारी सरकार द्वारा विकसित की जा रही सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, योजनाबद्ध विकास कार्यों और बेहतर आधारभूत ढांचे का परिणाम है। आने वाले समय में भी शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प फरीदाबाद को देश की बेस्ट लिवेबल सिटी के रूप में स्थापित करना है। इसी लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, हरित क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। विकास का अर्थ केवल नई परियोजनाएं नहीं, बल्कि ऐसा संतुलित विकास है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाए।

श्री विपुल गोयल ने कहा कि इको वन पर्यावरण संरक्षण और विकास के समन्वय का सर्वोत्तम उदाहरण है। यह पहल न केवल शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करेगी, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि क्लीन ग्रीन फरीदाबाद केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक संकल्प है। जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करेंगे, तभी शहर का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों के बल पर फरीदाबाद को देश की सबसे स्वच्छ, हरित और बेस्ट लिवेबल सिटी बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, सेक्टर-17 आरडब्ल्यूए के प्रधान कलम ज़ख़्मी, ममता गुप्ता, बिक्रम चोपड़ा, राहुल गोयल, मनीष राघव, सुभाष आहूजा, सतीश कौशिक, विजय गौड़, देवेंद्र नागपाल सहित गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Palwal News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना ऐतिहासिक पल का साक्षी
पलवल। भारतीय रेलवे के इतिहास में उस समय एक नया अध्याय जुड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा प्रदेश के जिला जींद से भारत की पहली मेक इन इंडिया हाइड्रोजन ईंधन से संचालित जींद-सोनीपत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला पलवल भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में समारोह का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, कानून एवं विधायी तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को ध्यानपूर्वक देखा और सुना।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आधुनिक तकनीक के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज का दिन भारतीय रेल और देश के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने योग्य है। शून्य उत्सर्जन और हरित ऊर्जा के संकल्प के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ केवल एक नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि विकसित-आत्मनिर्भर और पर्यावरण-अनुकूल भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक प्रदूषण को कम करने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और भविष्य की टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल भारत को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगी।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हाइड्रोजन ईंधन आधारित यह अत्याधुनिक ट्रेन स्वच्छ ऊर्जा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी। यह पहल हमारे देश की तकनीकी क्षमता, नवाचार और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। यह उपलब्धि केवल रेल मंत्रालय की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और संकल्प की सफलता है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में भी पर्यावरण हितैषी उपाय अपनाने का आह्वान किया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सनातन संस्कृति सहित देश की टेक्नॉलॉजी से लेकर देश की सेनाओं को विकसित करने का काम किया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में देश की आस्था के प्रतीक राम मंदिर का निर्माण करवाकर देश की सांस्कृतिक संस्कृति को और अधिक मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने भारतीय सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना में विश्वास करती है।

हाइड्रोजन ट्रेन हरित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि : हरेंद्र सिंह

विधायक होडल हरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेतृत्व, निर्णय क्षमता तथा विकासोन्मुखी सोच के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने देश में बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, स्टार्टअप, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं को बढ़ावा दिया है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लक्ष्य सुशासन, पारदर्शिता, आर्थिक प्रगति और नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाना है। उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को हरित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने पर दे रही विशेष ध्यान : मोहम्मद इसराइल

विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश में डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

ग्रीन एनर्जी अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश :

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित यह जिला स्तरीय कार्यक्रम पर्यावरण अनुकूल और ग्रीन थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम में पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग से परहेज किया गया तथा मुख्य अतिथि गौरव गौतम, विधायक होडल हरेंद्र सिंह, विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सहित अधिकांश विशिष्ट अतिथि और अधिकारी इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और आमजन को ग्रीन एनर्जी अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनजी बस, साइकिल अथवा पैदल पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की थी, जिसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला।

पीएम आवास योजना के एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां, खिले चेहरे :

मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 13 पात्र लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से अपने नए घरों की देखभाल करने तथा सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे।

इन्हें मिलीं चाबियां :

इस अवसर पर जिन लाभार्थियों को घर की चाबियां प्रदान की गईं, उनमें रफीकन, अलीजान, हलीमा, निजामुद्दीन, मोहम्मद इकबाल, तैयब्ब हुसैन, जरजिस इलाही, इरफान, अब्दुल माजिद, शकीर, फरमीना, भारती तथा देवेंदरी शामिल रहे। लाभार्थियों के चेहरों पर नए घर की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने केंद्र-प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पक्के घर का सपना अब साकार हो गया है।

ये रहे उपस्थित :

इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज रावत, जिला परिषद चेयरमैन रेखा, उप चेयरमैन उमेश गुदराना, हरेंद्रपाल राणा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश प्रीति रावत, चेयरमैन मार्केट कमेटी पंकज विरमानी, आशा भारद्वाज, दिनेश कौशिक, महेंद्र भड़ाना, हुकम चंद गौतम, तेजेंद्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Faridabad News : जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना, हरित ऊर्जा और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद। भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना कर एक नए युग की शुरुआत की है।

इस अवसर पर बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर तथा हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता तथा पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण (लाइव) ऑनलाइन माध्यम से  प्रदर्शित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की चार महिलाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चार लाभार्थियों और हरियाणा रोडवेज के द्वारा पांच लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह केवल एक नई ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे निर्णय ले रहा है, जिनका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, अनुसंधान और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती है और डीजल तथा पेट्रोल जैसे जीवाश्म ईंधनों से निकलने वाला कार्बन प्रदूषण इसका प्रमुख कारण है। ऐसे में हाइड्रोजन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर भारत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2030 तक हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उन्हें निर्धारित समय से पहले 2025 में प्राप्त कर विकास की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले वर्षों में भारतीय रेल के व्यापक विद्युतीकरण का कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किया गया है। अधिकांश रेल मार्गों का विद्युतीकरण होने से डीजल की खपत में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत हुई है बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पहले बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर खर्च होने वाला धन अब देश के विकास कार्यों में उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। इन प्रयासों से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर तथा स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर हम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।

हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकता, हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा : विपुल गोयल
हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना कर स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक परिवहन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, परिवहन, उद्योग, ऊर्जा और जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी तथा हरियाणा के विकास को और मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल अभियान तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकता है। इंडियन ऑयल द्वारा हाइड्रोजन ईंधन आधारित बसों का सफल परीक्षण किया जा चुका है और अब इस तकनीक को सार्वजनिक परिवहन में विस्तार दिया जा रहा है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी, स्वदेशी ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और देश का सम्मान लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी आधारभूत ढांचे, जनकल्याण और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने नागरिकों से प्रदेश और देश के विकास के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।