बोधिवृक्ष - देश रोजाना

Faridabad News : बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता और बाल संरक्षण के क्षेत्र में नवसंरक्षण ट्रस्ट की पहल
फरीदाबाद। बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर नवसंरक्षण ट्रस्ट द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से बाल श्रम उन्मूलन विषय पर एक जन-जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम के अनुरूप स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर समाज को यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार है तथा बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है जिसके विरुद्ध सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। नाटक में नवसंरक्षण ट्रस्ट के स्वयंसेवकों निशा, निक्की, रॉकी, दीपक, सोनू एवं मोहित ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर नवसंरक्षण ट्रस्ट द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी महोदया को बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया। ट्रस्ट की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह (मेमेन्टो) एवं प्रशंसा-पत्र भेंट कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, नवसंरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कृष्ण, नरेंद्र चौहान तथा अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
नवसंरक्षण ट्रस्ट के संस्थापक श्री कृष्ण जी ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ट्रस्ट भविष्य में भी जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से बाल अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Faridabad news शहर को स्वच्छ और हरा भरा रखना हम सब की जिम्मेदारी-विधायक मूलचंद शर्मा
बल्लभगढ़। विधानसभा के वार्ड 40 से सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा वार्ड 15 और 36 में भी महा सफाई अभियान किया गया।

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने की स्वच्छ फरीदाबाद ग्रीन फरीदाबाद की मुहिम को आगे बढ़ाने की शुरुआत की। इस मौके पर वार्ड के पार्षद पवन यादव,जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया, टिपरचंद शर्मा,पार्षद रवि भगत,नवीन चेची,पार्षद सोनू वैष्णव,पार्षद संगीता ज्ञानेंद्र भारद्वाज, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत,स्वराज भाटी,सुषमा यादव, पीएल शर्मा,राजेंद्र शर्मा,सतवीर वैष्णव, सचिन गर्ग,शिवानी दीक्षित, जगजीत ढिल्लों, कर्मवीर सिंह, तेजपाल शर्मा सहित सेक्टर 3 के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा पार्षद कुलदीप शाहनी और जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में ओल्ड जॉन में वार्ड 36 में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। यहां पर सफाई निरीक्षक जगवीर सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड 15 में सरदार जसवंत सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक हरवीर रावत सहित वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Faridabad News : विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा देश के नाम अभियान की तैयारियां तेज
फरीदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद में आयोजित होने वाले ‘एक पौधा देश के नाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पर्यावरण आयोग, हरियाणा के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने अपने अशोका एन्क्लेव स्थित कार्यालय में सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, पौधारोपण अभियान, जनभागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे।

बैठक में मनीष गोयल, हरिंदर सिंह, अभय, अजय बंसल, भूदेव भड़ाना तथा उज्ज्वल रॉय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गौरतलब है कि 5 जून को दोपहर 1 बजे बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण आयोग, हरियाणा के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि बी.के. अस्पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।

Faridabad News : युवा और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका अतुलनीय: विपुल गोयल
आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।

यज्ञ के दौरान ब्रह्मचारी पुलकित और देवांश आत्रेय ने अत्यंत सुरीले और शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चार से पूरे वातावरण को भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। तत्पश्चात आचार्य सतीश सत्यम तथा जितेंद्र सरल ने अत्यंत मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आचार्य ऋषिपाल, संस्था के प्रधान निष्ठाकर आर्य, महामंत्री सतीश कौशिक, आचार्य सतीश सत्यम, विनोद कुमार मोदी ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर तथा सत्यार्थप्रकाश और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, "मेरे जीवन और विचारों पर आर्य समाज का बहुत गहरा प्रभाव है। मैं सदैव महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलने का प्रयास करता हूँ।" उन्होंने समाज निर्माण में आर्य समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आर्य समाज जाति-पाति से ऊपर उठकर हर वर्ग में प्रभु भक्ति, यज्ञ और उत्तम कर्म करने का पवित्र संदेश देता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्था युवाओं को उच्च संस्कार, योग शिविरों के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य, और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाकर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सत्संग भवन के जीर्णोद्धार (पुनर्निर्माण) कार्य के लिए अपनी ओर से यथासंभव सहयोग देने का पूरा आश्वासन भी दिया। क्रांतिकारी संत स्वामी सच्चिदानन्द महाराज ने अपने एक प्रेरणादायक उद्बोधन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों पर विशेष प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और आदर्शों के पालन से धर्म की रक्षा का जो मार्ग दिखाया है, वर्तमान संदर्भ में उसकी प्रासंगिकता और मर्यादा के पालन का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण व अनुकरणीय है। गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के अधिष्ठाता आचार्य ऋषिपाल ने समाज को जागृत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमें अपने परिवारों में उच्च संस्कार और जागरूकता पैदा करने की महती आवश्यकता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य को धर्म पालन की शिक्षा और प्रेरणा दी जानी चाहिए, क्योंकि संस्कारी परिवार ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर पीके मित्तल, नन्द किशोर मेहता, नंद लाल कालरा, वसु मित्र सत्यार्थी, अजीत कुमार आर्य, योगाचार्य देवराज आर्य, शशांक कौशिक, डा. संजीव आर्य,  जिले सिंह, संजय सेतिया, प्रकाश वती आर्या, सन्ध्या आर्या, ऊषा सेठी, रचना आहूजा, संघमित्रा कौशिक सहित विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Faridabad News : हरियाणा पर्यटन निगम की पहल: सूरजकुंड से आसोला भाटी तक निकली हैरिटेज वॉक
सूरजकुंड (फरीदाबाद)। हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल सूरजकुंड में "हैरिटेज एवं सिटी वॉक" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सूरजकुंड में ऐतिहासिक सूरजकुंड से आसोला भाटी वाइल्ड लाइफ़ सैंक्चुअरी तक किया गया।

यह आयोजन हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं एवं पर्यटकों को हरियाणा की गौरवशाली विरासत से परिचित कराना था। हैरिटेज एवं सिटी वॉक के दौरान प्रतिभागियों को सूरजकुंड के ऐतिहासिक महत्व, इसकी प्राचीन जल संरक्षण प्रणाली, सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन की दृष्टि से इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से उप महाप्रबंधक हरविंदर सिंह यादव ने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश की विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हैरिटेज एवं सिटी वॉक जैसे कार्यक्रम नागरिकों में अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रबंधक सत्यप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं समन्वय से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवा प्रतिभागियों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि विरासत संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हरियाणा पर्यटन निगम भविष्य में भी प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे हरियाणा की समृद्ध विरासत को व्यापक स्तर पर पहचान मिल सके।

Faridabad News : श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन : डीसी
फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ का आयोजन किया जा रहा है।इसी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अभियान के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन दर्शन करवाने हेतु विशेष तीर्थ यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 8 जून 2026 को श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेल सेवा संचालित की जाएगी। इस यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालु 6 जून 2026 तक अपने स्मार्ट फोन अथवा निकटतम अटल सेवा केंद्र/सीएससी के माध्यम से सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर विशेष ट्रेन में यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 जून 2026 को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होते हुए श्री सोमनाथ पहुंचेगी। फरीदाबाद जिला के पंजीकृत श्रद्धालु अपने निकटतम रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन में सवार होंगे। स्टेशन तक पहुंचने की व्यवस्था श्रद्धालुओं को स्वयं करनी होगी। डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने बताया कि  बिना पंजीकरण और बिना सहमति (कंसेंट) के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा के दौरान विशेष ट्रेन एवं धार्मिक स्थलों पर धूम्रपान तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही विशेष ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति होगी। यदि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण अथवा आवश्यक दस्तावेजों के जबरन ट्रेन में यात्रा करने का प्रयास करता है और जांच के दौरान उसके पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं, तो उसे बीच मार्ग में उतारा जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित व्यक्ति की होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई श्रद्धालु पंजीकरण और सहमति देने के बाद यात्रा पर नहीं जाता है, तो उसे योजना के नियमों के अनुसार आगामी तीन वर्षों तक इस प्रकार की किसी भी सरकारी तीर्थ यात्रा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को यात्रा से पूर्व अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी भी देनी होगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिकृत एवं योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के रहने, भोजन एवं स्थानीय परिवहन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यात्रा के लिए आवेदन करते समय वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा अन्य सरकारी पहचान पत्र), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने संबंधी स्व-घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने संबंधी घोषणा प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का निवासी होना तथा परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु तथा 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को निःशुल्क साथ ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के नियमों के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति हर तीन वर्ष में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित इस योजना में परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के उपरांत पात्र श्रद्धालु जिला फरीदाबाद, सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी सूचना अवश्य दें।

Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सुशासन और लोककल्याण की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती उपलक्ष्य पर मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा श्रीशिव मंदिर बघेल धर्मशाला, वार्ड- पांच में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पौधारोपण से किया। भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे एवं शीतल जल की छबील लगाई गई जिसमें रियूजेबल ग्लासों में सेवा देकर स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत का संदेश दिया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में नारी उत्थान, शिक्षा, मंदिर, जल स्रोतों, बाग- बगीचे, धर्मशालाओं आदि का निर्माण कराया, वृक्ष लगवाए। ऐसे महान वीरांगनाओं व महापुरुषों के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इनकी जयंती पर हमारा कर्तव्य है कि धरती को हरा-भरा रखने, जल बचाने एवं प्रकृति पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर जाएं। संस्था ने उपस्थित सभी को स्वच्छता, पेड़ लगाओ, पानी बचाओ- जीवन पाओ के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी सुरेश कुमार ठेकेदार गाँव लिखी निवासी ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए स्नेह व सहयोग सेवा की भावना जागरूक करने वाला बताया। ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी से अपने घरों में पक्षियों के लिए पानी रखने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने, नशामुक्ति, जलबचाने की अपील की। इस अवसर पर मास्टर थानसिंह, सुरेश ठेकेदार, अमरपाल, देव, परवीन फौजी, जीतू, प्रिंस, योगेश, गौरव, कौशल आदि सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी बच्चे व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Palwal News : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर FM Radio NGF कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, पलवल द्वारा एफएम रेडियो एनजीएफ कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य रेडियो माध्यम के जरिए समुदाय एवं समाज तक “तंबाकू को ना कहें” का संदेश पहुंचाना तथा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, गंभीर बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने एफएम रेडियो पर एक विशेष टॉक शो के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक किया व तंबाकू सेवन से होने वाली कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।साथ ही युवाओं एवं आमजन से तंबाकू से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. दीपक ने भी रेडियो के माध्यम से युवाओं से अपील की व तंबाकू को ना कहें व अपने आने वाले भविष्य को उज्ज्वल बनाए का संदेश दिया।कार्यक्रम में प्रभुदयाल (साइकेट्रिक नर्सिंग ऑफिसर), ममता (मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर, आशा काउंसलर एटीएफ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कॉलेज की फैकल्टी एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान रेडियो के माध्यम से समाज को प्रेरणादायक एवं जनहितकारी संदेश दिया गया, जिससे लोगों में तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू का त्याग करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने में सहयोग करें।

Faridabad News : हस्तलिखित पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व रहेगा पूरी तरह सुरक्षित : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने भारत सरकार के ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत जिले में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों की खोज एवं सर्वे अभियान के लेकर नगर निगम, तहसील प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी धार्मिक संस्थानों, आश्रमों, जैन सभाओं, गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों, ट्रस्टों, सोसायटियों, पुरानी लाइब्रेरियों तथा वैद्यों एवं ज्योतिषाचार्यों से संपर्क स्थापित कर संभावित पांडुलिपियों की तलाश की जाए। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने स्पष्ट किया कि केवल वही सामग्री “मैन्युस्क्रिप्ट” की श्रेणी में मानी जाएगी जो हाथ से लिखी हुई हो, कम से कम 75 वर्ष पुरानी हो तथा उसका ऐतिहासिक, वैज्ञानिक, साहित्यिक अथवा सांस्कृतिक महत्व हो। उन्होंने बताया कि पाम लीफ, कपड़े, कागज, ताम्रपत्र अथवा लकड़ी पर लिखी गई सामग्री भी पात्र हो सकती है। वहीं सरकारी रिकॉर्ड, रेवेन्यू दस्तावेज, एफआईआर, अटेंडेंस रजिस्टर, प्रिंटेड पुस्तकें, फोटोकॉपी एवं डिजिटल स्कैन को मैन्युस्क्रिप्ट की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सर्वे निर्धारित प्रारूप में किए जाएं तथा जहां पांडुलिपि उपलब्ध नहीं है वहां संबंधित संस्थान से “नॉन-अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट” अवश्य प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे टीमों को वार्ड स्तर तक सक्रिय करते हुए संभावित स्थलों पर व्यक्तिगत रूप से जाकर जांच करनी होगी तथा सर्वे के फोटोग्राफ भी रिकॉर्ड के रूप में संलग्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि समाज के माध्यम से पुरानी हस्तलिखित सामग्री की जानकारी प्राप्त हो सके। एडीसी ने कहा कि कई बार पारिवारिक स्तर पर संरक्षित पुरानी पोथियां, धार्मिक ग्रंथ अथवा वैद्यकीय एवं ज्योतिष संबंधी हस्तलिखित दस्तावेज भी महत्वपूर्ण मैन्युस्क्रिप्ट के रूप में सामने आ सकते हैं। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया के कहा कि भारत सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर सर्वे कर अधिक से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने आह्वान किया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत आम नागरिक भी हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी सेक्टर 12 लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय को या सीधे  वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हस्तलिखित पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णत: सुरक्षित रहेगा। समीक्षा बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, विभिन्न धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधि व शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Palwal News : पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट ने प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस पर मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट द्वारा "धरती माँ की प्यास बुझाएं - सूखते पेड़ों को जल पिलाएं" संकल्प के साथ संस्था कार्यकर्ताओं ने महर्षि दयानंद चौक पर राष्ट्रीय वृक्ष बरगद एवं राज्य वृक्ष पीपल के पौधों का रोपण तथा भीषण गर्मी में जल के आभाव व बिना देखभाल के सूख रहे पौधों को जल अर्पित कर लोगों को प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि पौधों में पड़े कबाड़, शराब आदि की खाली बोतलों को हटाकर घर से दो लीटर, पांच एवं बीस लीटर की पानी की केन से बार- बार भरकर जितना हमसे हुआ उतना हमने पौधों को जल पिलाने का प्रयास किया है। "जैव विविधता का अर्थ है - धरती पर जीवन की विविधता। बरगद और पीपल जैसे पेड़ सैकड़ों जीव-जंतुओं का घर हैं। इन्हें बचाना मतलब पूरी प्रकृति को बचाना है। बढ़ते तापमान और बीमारियों से बचने एवं स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों की संख्या बढ़ाने का प्रयास हर नागरिक को करना चाहिए। जल, पेड़- पौधे, पशु- पक्षियों आदि सभी छोटे- बड़े जीवों का रहना आवश्यक है। संस्था ने चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देने व सम्बंधित विभाग एवं कर्मचारियों को इन सूखते पेड़- पौधों की और अतिशीघ्र ध्यान देने को कहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को जल संरक्षण वृक्षारोपण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, अमरपाल, एडवोकेट भारत चौहान, देव, सतीश, योगी, मनोज, महेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पलवल शहर में निकाली गई शोभायात्रा
पलवल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर परशुराम दल एवं ब्राह्मण सभा पलवल के तत्वावधान में शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण धर्मशाला पलवल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं रागनियों के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और उनके पराक्रम को याद कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम सहित शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग दिखाई दिया। यह भव्य शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से आरंभ होकर मिनार गेट, शहर के मुख्य बाजार और कमेटी चौक से होते हुए पुन: ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में भगवान शिव, राधा-कृष्ण, भगवान परशुराम, संत शिरोमणि तुलसीदास तथा संत रविदास की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। श्रद्धालुओं ने झांकियों पर विराजमान देवी-देवताओं एवं संतों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भगवान परशुराम के जीवन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक थे तथा उनके जीवन से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। ब्राह्मण धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रागनियों के माध्यम से कलाकारों ने धार्मिक एवं सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उल्लास, भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन शर्मा, शंभू पहलवान, वीरपाल दीक्षित, इंद्रपाल शर्मा,  बांके शर्मा, बृजमोहन शर्मा, भक्ति शर्मा, संत महात्मा सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 पर मांगर बानी में प्रकृति भ्रमण आयोजित
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मांगर बानी, अरावली पर्वतमाला, फरीदाबाद में “Nature Walk” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Acting Locally for Global Impact” रही।

उप वन संरक्षक झलकार उईके ने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन, जल संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने अरावली क्षेत्र की जैव विविधता संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र की जैव विविधता का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा स्थानीय स्तर पर किए गए संरक्षण प्रयास वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रकृति भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को पक्षी गणना एवं पहचान, वृक्ष एवं औषधीय पौधों की पहचान कराई गई तथा गुड़रिया बाबा मंदिर का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, बीएमसी सदस्यों, इको क्लब सदस्यों एवं प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला समन्वयक एचएसबीबी रुपाली राय ने जैव विविधता संरक्षण हेतु स्थानीय प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर 10 ग्राम पंचायतों को जैव विविधता संरक्षण तथा जैविक संसाधनों के उपयोग स्वरूप “एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (ABS)” पहल के अंतर्गत चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर उत्साह, गर्व और प्रसन्नता का वातावरण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ, जब जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अपने चेक प्राप्त किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक गुरुग्राम अंशुल, रेंज अधिकारी फरीदाबाद एवं पीपुल्स लैब के शोधकर्ता अवधेश भारद्वाज, सुनील हरसाना सहित अन्य कई व्यक्तिगण मौजूद  रहे।