करियर - देश रोजाना

Palwal News : भुडेर बने विधानसभा मुहिम को गाँव अतरचटा में मिला व्यापक समर्थन
गाँव अतरचटा में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के समर्थन में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गाँव अतरचटा सहित टहरकी, किशोरपुर, जैंदापुर, देहलाका, परौली एवं चाँदपुर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में भुडेर को नई विधानसभा बनाने की माँग का समर्थन किया तथा क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर जनप्रतिनिधित्व और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए इस मुहिम को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा शक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। युवाओं ने क्षेत्रहित में इस अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लिया। पंचायत में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि भुडेर बने विधानसभा की माँग क्षेत्र की जनता की आवाज है और इसे लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।पंचायत के सफल आयोजन के लिए गाँव अतरचटा की सरदारी, सम्मानित बुजुर्गों, युवा साथियों तथा सभी सहयोगी गाँवों के नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Faridabad News : दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 20 स्कूलों के 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया
दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सैट एपीजे स्कूल बल्लभगढ़ और सत्या स्प्रोर्टस फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सैक्टर 66 आई एम टी पुलिस थाना रोड पर आयोजित किया गया।

नशे से रहो दूर, जीवन जियो भरपूर दौड प्रतियोगिता में जिले से लगभग 20 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर पदक विजेता बनने का कार्य किया और आयोजन कमेटी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को निशुल्क रजिस्ट्रेशन के साथ टी शर्ट और भरपूर जलपान सुविधा प्रदान की गई और पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बिजेंद्र नेहरा प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा सरकार, सुन्दर लांबा अधिवक्ता चंदावली,राव नरवीर सिंह वरिष्ठ समाजसेवी मलेरना, नेत्रपाल सिंह वरिष्ठ समाजसेवी बल्लभगढ़, सुरेश आर एस एस सह संयोजक बल्लभगढ,सुभाष खेल प्रशिक्षक मोहना,नरेश खेल प्रशिक्षक गडखेडा, खेल प्रशिक्षक मांगे राम छाबडी मंधावली,प्रिस खेल प्रशिक्षक साहुपुरा,अजय रानी वरिष्ठ समाजसेविका, दुष्यंत धनखड मच्छगर कार्यकर्ता समाज सेवा,एस के शर्मा प्रिंसिपल सैंट ए पी जे स्कूल बल्लभगढ़, राजेश टोंगर मच्छगर समाजसेवी, विश्वजीत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट,नकुल धनखड नेशनल एथलीट और सतीश गर्ग एवं अशोक कुमार जैनिथ अस्पताल बल्लभगढ़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बिजेंद्र नेहरा, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि "खेल ही नशे की सबसे बड़ी दवा है। जब युवा मैदान में पसीना बहाएगा तो नशे के लिए उसके पास समय ही नहीं बचेगा।"

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव-गांव में खेल के मैदान और स्टेडियम को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि युवा खेलों से जुड़ें और स्वस्थ जीवन जिएं। सुंदर लांबा अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी ने खिलाड़ियों से अपील की आप दौड़ कर नशे को हराने का संदेश दो। माता-पिता का नाम रोशन करो, देश का नाम रोशन करो। नशा आपके सपनों को तोड़ता है, जबकि खेल आपको उड़ान देता है।" सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, अध्यापक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नशे के खिलाफ शपथ ली।

प्रतियोगिता के सफल समापन समारोह पर समीर कंसल और गौरव गोयल अपोलो केयर अस्पताल सराय फरीदाबाद ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर का एथलीट खिलाडी बनने की शुभकामनाएं दी। नशे से रहो दूर,जीवन जियो भरपूर अभियान दौड़ प्रतियोगिता में एस डी स्कूल मोहना,एम बी एल स्कूल अटाली, संस्कृति कान्वेंट स्कूल मंधावली तिगांव, गीता पब्लिक स्कूल मच्छगर,कला मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहुपुरा,सैंट ए पी जे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल मच्छगर,दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल असावटी इत्यादि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बहु संख्या में भाग लिया। जैनिथ अस्पताल बल्लभगढ़ और अपोलो केयर अस्पताल सराय फरीदाबाद की मैडिकल टीम ने खिलाड़ियों की सुविधा हेतु मैडिकल सुविधाएं प्रदान की गईं।

Faridabad News : 26 जुलाई को फतेहपुर बिल्लौच में लगेगा मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान 2.0 मेला, 47 से अधिक सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा पात्र परिवारों को स्वरोजगार, रोजगार, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 जुलाई को फतेहपुर बिल्लौच में प्रातः 10:00 बजे से शाम : 05:00 बजे तक मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान 2.0 मेला आयोजित किया जाएगा। वही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

अंत्योदय मेलों की ऑपरेशनल तैयारियों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के तहत आज अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में सीएमजीजीए देव वत्स ने मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने अधिकारियों एवं काउंसलिंग टीम को लॉगिन प्रक्रिया, फैमिली आईडी के माध्यम से लाभार्थियों की खोज, विभिन्न योजनाओं में नामांकन, डेटा एंट्री तथा पोर्टल की अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार योजनाओं से जोड़कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान सीएमजीजीए देव वत्स ने बताया कि काउंसलिंग टीम मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना ऐप के माध्यम से लाभार्थियों की फैमिली आईडी सर्च कर उनकी पात्रता के अनुसार संबंधित योजना का चयन कर ऑनलाइन विभाग को भेजेगी। साथ ही फिजिकल फॉर्म पर योजना का नाम एवं काउंटर नंबर अंकित किया जाएगा, ताकि लाभार्थी को संबंधित विभाग तक आसानी से पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि लाभार्थी की आयु, श्रेणी, व्यवसाय, रुचि एवं आवश्यकता के आधार पर उपयुक्त योजना का चयन किया जाएगा। मेले में हरियाणा महिला विकास निगम, पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि काउंसलिंग टीम लाभार्थियों को सही योजना तक पहुंचाएगी, जबकि ऋण, सब्सिडी, दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी संबंधित विभाग उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान 2.0 मेले में विभिन्न विभागों एवं निगमों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मेले में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा कृषि, औद्योगिक, व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के लिए ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम द्वारा पिछड़े वर्गों, स्वयं सहायता समूहों तथा दिव्यांगजनों के लिए स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा डेयरी इकाइयों की स्थापना, पशुपालन तथा बकरी पालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जबकि हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड द्वारा डेयरी दूध की खरीद एवं डेयरी सुविधा संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं के लिए स्वरोजगार, व्यक्तिगत ऋण, महिला स्वयं सहायता समूह एवं पारिवारिक ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल हित से संबंधित योजनाओं तथा हरियाणा कौशल विकास निगम द्वारा युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार विभाग द्वारा सक्षम युवा योजना एवं मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान योजना (MMPAUY) के अंतर्गत निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (PMFME) योजना, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा रूरल रिटेल स्टोर, उद्यान विभाग द्वारा मधुमक्खी पालन एवं मशरूम खेती, मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन एवं संबंधित योजनाएं तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण आजीविका से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा डेयरी सोसायटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), शहरी स्थानीय निकाय विभाग की पीएम स्वनिधि योजना, विकास एवं पंचायत विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं का भी लाभ पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएमजीजीए देव वत्स ने सभी काउंसलरों से लाभार्थियों की श्रेणी, पात्रता एवं विभाग का चयन करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी शंका की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों या विभागीय प्रतिनिधियों से मार्गदर्शन लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि यदि किसी लाभार्थी को मेले में उपयुक्त योजना नहीं मिलती है, तो वह वर्षभर संबंधित विभाग के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। साथ ही दिव्यांगजन, महिलाओं, युवाओं एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों एवं बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे 26 जुलाई को आयोजित मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान मेले में पहुंचकर विभिन्न विभागों की 47 से अधिक योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार आवेदन कर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता, ऋण, अनुदान, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं।

Faridabad News : एसडीआईईटी में मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद द्वारा डिविजनल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, फरीदाबाद एवं आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के सहयोग से मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित उद्योगों से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ हाइफिट इंजीनियर्स के संस्थापक एवं फरीदाबाद इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के चेयरमैन एमेरिटस एचएल भूटानी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर योगेश कुमार (डिविजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर), डॉ. शैलेंद्र त्यागी (प्राचार्य, एसडीआईईटी), पंकज भारद्वाज (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर), डॉ. मुनीश नागर तथा शिव कुमार सहित संस्थान के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मेगा जॉब फेयर में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं नौकरी के इच्छुक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें जेबीएम, विक्टोरा इंडस्ट्रीज़, अल्टियस इंफ्रा, ओरिएंट, मार्ज ईआरपी, जुबिलेंट फूडवर्क्स सहित अनेक अग्रणी कंपनियाँ शामिल रहीं। इन कंपनियों ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, डिप्लोमा तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए।

इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र त्यागी, प्राचार्य, एसडीआईईटी ने कहा कि "शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। ऐसे जॉब फेयर विद्यार्थियों को उद्योगों की अपेक्षाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर भी प्रदान करते हैं। एसडीआईईटी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी पहल के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।" मेगा जॉब फेयर के सफल आयोजन में पंकज भारद्वाज (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर), डॉ. मुनीश नागर एवं शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल समन्वय, प्रभावी योजना एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हुआ। मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन एसडीआईईटी की उद्योग-जगत के साथ मजबूत साझेदारी, कौशल विकास तथा युवाओं को उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Palwal News : धरम पब्लिक स्कूल, पलवल का NEET का परिणाम रहा शानदार
पलवल: धरम पब्लिक स्कूल, पलवल के छात्रों ने NEET क्वालीफायर परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। स्कूल द्वारा जारी परिणाम के अनुसार स्पर्श गर्ग ने 685 अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि नेहा ने 520 अंकों के साथ द्वितीय और श्रेया चौधरी ने 478 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दिविल 426, कनिष्का 422, भूमि 410, निशा शर्मा 404, जानवी 400, समृद्धि सोबती 320, हर्ष 315, ध्रुव कौशिक 300, छाया 280 और मीरा ठाकुर 254 अंकों के साथ क्वालीफाई करने में सफल रहीं। स्कूल  में कुल 25 छात्रों  ने NEET की परीक्षा पास की। इस परिणाम के बाद विद्याथियो तथा अभिवावकों में ख़ुशी की लहर दिखी। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक पवन अग्रवाल  ने सभी विद्यार्थियों को सफलता की सुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने स्कूल के अध्यापकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षक हैं जिनके मार्गदर्शन से ही ये सफलता प्राप्त हुई है।विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों, उनके अभिवावकों एवं शिक्षको के कुशल मार्ग दर्शन की सराहना करते हुए इस दिशा में और आगे बढने के लिये प्रेरित किया।

Palwal News : केसीएम वर्ल्ड स्कूल में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जेईई एवं नीट में सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन
पलवल। केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में जेईई मेन एवं एडवांस परीक्षा तथा पुनः आयोजित नीट -2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में जैसे ही सफल विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि, पुष्पवर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के सिर पर सम्मान की पगड़ी बांधी तथा उनके अभिभावकों का पुष्पमालाएं पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अनूठे स्वागत से अभिभावक भावुक हो उठे और पूरे परिसर में उत्सव जैसा उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ राम नारायण भारद्वाज, प्रबंध निदेशक अनिल भारद्वाज, गिरीश भारद्वाज प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज तथा विद्यालय के अनुभवी आईआईटीयन  शिक्षकों व मैडिकल एक्सपट्र्स ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी मेहनत का ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का भी परिणाम है।

विद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने इस वर्ष जेईई एवं 27 से अधिक विद्यार्थियों ने नीट  परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा अग्रणी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जेईई परिणाम में नमिश अग्रवाल, सार्थक गोयल एवं भव्य बंसल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए, वहीं नीट-2026 में सेजल, ध्रुव एवं आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्मृति-चिह्न (शील्ड) व अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के ही छात्र रहे रितिक दुआ ने अपने संगीत से सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को थिरकने  पर मजबूर कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि केसीएम वर्ल्ड स्कूल सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराता रहा है। यही कारण है कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। पूरे सभागार में तालियों की गूंज के बीच विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि, सम्मान की गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ यह अभिनंदन समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज की छात्राओं ने एमडीयू में लहराया परचम
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक की एमए अर्थशास्त्र परीक्षा के प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। कॉलेज की छात्रा पिंकी ने 89.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रांजलि  ने 88.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही एमए अर्थशास्त्र की निशू भाटी ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ 13वीं रैंक तथा अनामिका ने 83.50 प्रतिशत अंकों के साथ 18वीं रैंक हासिल की। इसके अतिरिक्त खुशी ने बीए अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष की परीक्षा में 86.45 प्रतिशत अंक अर्जित यूनिवर्सिटी में प्रथम रैंक हासिल करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता को जाता है, क्योंकि वे चाहते हैं कि कॉलेज के विद्यार्थी सफलता के शिखर को छुए और कॉलेज व अपने माता पिता का नाम रोशन करें l प्राचार्य डॉ० सीएस वशिष्ठ ने विभागाध्यक्षा मैडम प्रिया अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सफलता दिलाई है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। कॉलेज प्रबंधन समिति ने भी छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है।

Kurukshetra News: पोस्ट मैट्रिक स्कोलशिप के लिए छात्रों के लिए पुन: खोला एनएसपी पोर्टल: विश्राम कुमार मीणा
कुरुक्षेत्र । जिला कल्याण अधिकारी दीपिका ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए वंचित छात्राओं हेतु एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोल दिया गया है।

उन्होंने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुरुक्षेत्र  जिले के पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए जो छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे, या फिर आवेदन में किसी कागजात की कमी के कारण लंबित रह गए थे।

इसके अलावा छात्र के बैंक खाता आधार सीड के कारण राशि खाते में नहीं आई, उन छात्रों के लिए एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई 2026 से लेकर 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोला गया है। अत: छात्र अपने संस्थान व कॉलेज से सम्पर्क करके आवेदन कर सकते है। इसके पश्चात वर्ष 2025-26 के छात्रों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

Faridabad News: सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट में 24 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, निजी कंपनियां करेंगी मौके पर चयन
फरीदाबाद: मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद, सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व आरबी परफेक्ट मार्ट फ़ाउंडेशन द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2026 को सुबह 09:30 से सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने दी।

इस रोजगार में टेक स्मार्ट, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, टेस्टप्लान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसे लगभग 40-50 निजी क्षेत्र के विभिन्न नलिकाएं शामिल हैं। आईटीडी., मिडास कंसल्टेंट्स, टैलब्रोस ग्रुप, अल्टियस इंफ्रा, जीवा हेल्थकेयर, जेबीएम ऑटो, मोतीलाल ओसवाल समेत अन्य भाग लेंगे। इस रोजगार मेले में 12वी, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बीसीए और एमसीए आदि अभ्यर्थियों को निजी संस्थापनाओं में समायोजन योग्यता उपलब्ध अवसर योग्यता का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे सभी युवाओं से अपील की कि वे अपने बायोडाटा (रिज्यूमे) की 4-5 प्रतियों तथा आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में समय पर उपस्थित होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।

Faridabad News : 26 जुलाई को फतेहपुर बिल्लोच में लगेगा मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान मेला : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान 2.0 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले अंत्योदय मेलों की ऑपरेशनल तैयारियों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के संबंध में बुधवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से प्रदेश के सभी अतिरिक्त उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

जिला फरीदाबाद से अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का विस्तृत डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें लॉगिन प्रक्रिया, लाभार्थियों की खोज, विभिन्न योजनाओं में नामांकन, डेटा एंट्री तथा पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरान्त एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने 26 जुलाई 2026 को जिला फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लोच गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान मेला की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले की तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूरी की जाएं ताकि पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल, आवश्यक सामग्री, प्रचार-प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी अभी से शुरू कर दें। 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं तथा उसी दिन आयोजन स्थल का संयुक्त निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 3 हजार पात्र लाभार्थी परिवारों की सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दी गई है। इन सभी परिवारों तक पहुंचकर पूर्व काउंसलिंग करना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की काउंसलिंग टीमें गठित की जाएंगी, जो घर-घर जाकर, समूह बैठकों तथा अन्य माध्यमों से लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करेंगी। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान प्रमुख बैंकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा पात्र लाभार्थियों के ऋण संबंधी आवेदनों की प्रक्रिया यथासंभव मौके पर ही प्रारंभ की जाए। इसके लिए बैंक अलग से सहायता डेस्क स्थापित करेंगे, ताकि योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने सभी विभागों से उनके स्टाफ की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक लाभार्थी परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय मेला सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए सभी विभाग पूरी गंभीरता, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ मिल सके और जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे। बैठक में बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, एचएचवीपी स्टेट अधिकारी नवीन कुमार, डीडीपीओ प्रामिन्द्र सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Palwal News : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में केवल चार दिन शेष : उपायुक्त
पलवल। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संशोधित शेड्यूल अनुसार जिला पलवल में मतदाता सत्यापन का कार्य निर्बाध रूप से जारी है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए जिला के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा शुक्रवार 24 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को होगा। इसके बाद शुक्रवार 31 जुलाई से रविवार 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण शुक्रवार 31 जुलाई से सोमवार 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा शनिवार 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि जिन मतदाताओं को नाम जोड़ना, हटाना या किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित अवधि में अपना दावा/आपत्ति अवश्य दर्ज करें।

Palwal News : जिला पलवल स्काउटिंग के पांच प्रतिभागियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे
पलवल: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के पांच प्रतिभागियों को स्काउटिंग में बेहतरीन योगदान व कार्य करने के लिए राज्यपाल द्वारा राजभवन में 20 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत व जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया स्काउटिंग के क्षेत्र में जिला पलवल नित्य नए मुकाम हासिल कर रहा है।

जिला पलवल के तीस हजार से अधिक स्काउट- गाइड, कब- बुलबुल राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं। जिले की टीम के बेहतरीन योगदान के लिए राज्य मुख्यालय द्वारा राजभवन हरियाणा में होने वाले सम्मान समारोह के लिए पांच सदस्यों को विशेष रूप से नामित किया है जिनमें प्रधानाचार्य राकेश बघेल (थैंक्स बेज के लिए नामित), दयाल फाउंडेशन से प्रदीप कुमार (बेस्ट रोवर), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी से खुशी (बेस्ट गाइड), एस डी पब्लिक स्कूल बांता से विकास (बेस्ट स्काउट) जीपीएस न्यू कॉलोनी पलवल से भावना ( बेस्ट बुलबुल) अवार्ड से सम्मानित होंगी।

कार्यक्रम के संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी होडल कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए डीईओ मामराज रावत ने कहा जिला स्काउटिंग के लिए यह गौरव के पल हैं। जिले की टीम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के स्काउटिंग के प्रशिक्षण तथा अवसर प्रदान कर रही है।