कैंपस - देश रोजाना

Palwal News :कारगिल विजय दिवस पर केसीएम वर्ल्ड स्कूल में ‘ऑपरेशन विजय’ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
पलवल। केसीएम वर्ल्ड स्कूल, पलवल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ‘ऑपरेशन विजय’ विषय पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान तथा देशसेवा की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षिकाओं ज्योति शर्मा एवं नेहा शर्मा के द्वारा प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल भारद्वाज को स्मृति चिह्न प्रदान करने के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा सातवीं की छात्रा युक्ति ने दिन का प्रेरक विचार प्रस्तुत किया तथा कृतिका ने दिन का शब्द बताया।

सभा का मुख्य आकर्षण ‘मैं भारत का जवान हूँ’ विषय पर आधारित भूमिका-प्रस्तुति रही। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अत्यंत भावपूर्ण चित्रण कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। इसके बाद पार्थ ने कारगिल के वीर सैनिकों को समर्पित प्रेरणादायक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उनके शौर्य और बलिदान को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। इसके पश्चात चार्वी एवं देवांशी ने देशभक्ति पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऋषुल ने सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प दिलाया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देश के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा देशप्रेम की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच का संचालन काव्या, कार्तिक व तनिष्का भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। विशेष प्रार्थना सभा ने विद्यार्थियों के मन में भारतीय सेना के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भाव और अधिक प्रबल किया।

Faridabad News : एसडीआईईटी में मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन, 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद द्वारा डिविजनल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, फरीदाबाद एवं आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के सहयोग से मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित उद्योगों से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ हाइफिट इंजीनियर्स के संस्थापक एवं फरीदाबाद इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के चेयरमैन एमेरिटस एचएल भूटानी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर योगेश कुमार (डिविजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर), डॉ. शैलेंद्र त्यागी (प्राचार्य, एसडीआईईटी), पंकज भारद्वाज (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर), डॉ. मुनीश नागर तथा शिव कुमार सहित संस्थान के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मेगा जॉब फेयर में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं नौकरी के इच्छुक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें जेबीएम, विक्टोरा इंडस्ट्रीज़, अल्टियस इंफ्रा, ओरिएंट, मार्ज ईआरपी, जुबिलेंट फूडवर्क्स सहित अनेक अग्रणी कंपनियाँ शामिल रहीं। इन कंपनियों ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, डिप्लोमा तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए।

इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र त्यागी, प्राचार्य, एसडीआईईटी ने कहा कि "शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। ऐसे जॉब फेयर विद्यार्थियों को उद्योगों की अपेक्षाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर भी प्रदान करते हैं। एसडीआईईटी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी पहल के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।" मेगा जॉब फेयर के सफल आयोजन में पंकज भारद्वाज (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर), डॉ. मुनीश नागर एवं शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल समन्वय, प्रभावी योजना एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हुआ। मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन एसडीआईईटी की उद्योग-जगत के साथ मजबूत साझेदारी, कौशल विकास तथा युवाओं को उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Palwal News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन
पलवल:  नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को चयन परीक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं तथा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं परीक्षा तिथि की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन से करने से वंचित न रहे।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए पंजीकरण कर सकें और गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।

Kurukshetra News: पोस्ट मैट्रिक स्कोलशिप के लिए छात्रों के लिए पुन: खोला एनएसपी पोर्टल: विश्राम कुमार मीणा
कुरुक्षेत्र । जिला कल्याण अधिकारी दीपिका ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए वंचित छात्राओं हेतु एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोल दिया गया है।

उन्होंने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुरुक्षेत्र  जिले के पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए जो छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे, या फिर आवेदन में किसी कागजात की कमी के कारण लंबित रह गए थे।

इसके अलावा छात्र के बैंक खाता आधार सीड के कारण राशि खाते में नहीं आई, उन छात्रों के लिए एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई 2026 से लेकर 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोला गया है। अत: छात्र अपने संस्थान व कॉलेज से सम्पर्क करके आवेदन कर सकते है। इसके पश्चात वर्ष 2025-26 के छात्रों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

Palwal News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी
पलवल: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर अपने पसंदीदा ट्रेड में प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण की काउंसलिंग 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026, द्वितीय चरण 23 जुलाई से 28 जुलाई 2026, तृतीय चरण 3 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तथा चतुर्थ चरण 14 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को किसी भी चरण में सीट आवंटित होती है, उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही आवंटित सीट को सुरक्षित रखने के लिए काउंसलिंग अवधि के दौरान ही निर्धारित प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से भुगतान करना भी आवश्यक होगा।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे रिक्त सीटों, सीट आवंटन तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विभागीय पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.in  पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। उन्होंने पलवल जिला तथा आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी पात्र युवक-युवतियों से अपील करते हुए कहा कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन तथा फीस जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर संस्थान में प्रवेश का लाभ उठाएं। समय पर प्रक्रिया पूर्ण करने से इच्छित ट्रेड में प्रवेश मिलने की संभावना भी अधिक रहती है।

Faidabad News : सीएपीएफ परीक्षा की तैयारियों की एडीसी ने की समीक्षा, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त एवं परीक्षा की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा-2026 का आयोजन 19 जुलाई (रविवार) को जिला फरीदाबाद के दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पेपर-1 (जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस) वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों के आधार पर आयोजित होगा, जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पेपर-2 (जनरल स्टडीज, निबंध एवं कॉम्प्रिहेंशन) पारंपरिक (कन्वेंशनल) स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर, ट्रांजिट अधिकारियों एवं सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, पुलिस बल, फेस ऑथेंटिकेशन, फ्रिस्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर, ट्रांजिट अधिकारियों एवं सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की पूर्व तैयारियों का निरीक्षण कर सेंटर रेडीनेस रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, अपने प्रवेश पत्र एवं निर्धारित पहचान पत्र साथ लेकर आएं तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार उपकरण परीक्षा केंद्र में लाने से बचें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Faridabad News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक करें : डीसी आयुष सिन्हा
फरीदाबाद: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कक्षा-6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों, शिक्षा विभाग तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों के जरिए चयन परीक्षा एवं ऑनलाइन पंजीकरण संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के पात्र एवं मेधावी विद्यार्थी भी इस अवसर का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है। ऐसे में पात्र विद्यार्थी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य करें।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जेएनवीएसटी-2027 के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और किसी भी तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा-6 जेएनवीएसटी-2027 चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन इस परीक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शिक्षा विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है ताकि जिले का कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित न रहे।

Rewari News: आईजीयू में परीक्षा परिणाम को लेकर हुआ हंगामा
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में विभिन्न कॉलेजों से पहुंचे विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में लगातार सामने आ रही त्रुटियों, रि वैल्यूएशन में हो रही देरी, री-अपीयर, ऑनलाइन सुविधाओं की कमी तथा अन्य छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखीं।

अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए छात्र।

छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि इस बैठक के दौरान विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विस्तृत चर्चा हुई। शुरुआत में कुछ समय तक तीखी बहस एवं हंगामे की स्थिति भी बनी, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद के माध्यम से प्रमुख मुद्दों पर सहमति बन गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बता दें कि विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि परीक्षा परिणामों में होने वाली सभी प्रकार की त्रुटियों का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। रि वैल्यूएशन का परिणाम घोषित करने के लिए समय-सीमा तय की जाए। सभी परीक्षा परिणाम निर्धारित समय के भीतर जारी किए जाएं तथा परिणाम, अंकपत्र, डिग्री एवं अन्य शैक्षणिक अभिलेखों में होने वाली त्रुटियों के समाधान की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय स्वयं ले।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने छठे सेमेस्टर के री-अपीयर विद्यार्थियों को स्पेशल चांस देकर उनका एक वर्ष बचाने, सभी प्रकार की फीस जमा करने की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन करने, प्रत्येक भुगतान की ऑनलाइन रसीद उपलब्ध कराने, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की आवेदन एवं शुल्क जमा प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ने, प्रभावी ऑनलाइन ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम स्थापित करने तथा परीक्षा, परिणाम, री-अपीयर, रि वैल्यूएशन एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी सभी सूचनाएं समय पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं पोर्टल पर जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक मांग पर नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं विद्यार्थी हितैषी बनाया जाएगा।

छात्र नेता के अनुसार इस आंदोलन में प्रदेश के अनेक सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी विद्यार्थियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को मजबूती से रखा, जिनमें एक ही विषय में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के असफल घोषित होने सहित परीक्षा प्रणाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। विश्वविद्यालय अधिकारियों, छात्र प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सकारात्मक सहमति बनने के बाद विद्यार्थियों ने इसे छात्रहित की महत्वपूर्ण जीत बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।विद्यार्थियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों का स्थायी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराना था। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख मांगों पर सहमति दिए जाने के बाद विद्यार्थियों ने विश्वास व्यक्त किया कि घोषित आश्वासनों को शीघ्र लागू किया जाएगा, जिससे भविष्य में हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।इस मौके पर राहुल राकेश शिवराज हरीश कुणाल आशीष आदि छात्र उपस्थित रहे।

Palwal News:जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर
पलवल: नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर चयन परीक्षा में वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे जो संबंधित जिले के मूल निवासी हों तथा वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों। इसके साथ ही अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 3, 4 एवं 5 का पूरा शैक्षणिक सत्र मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययन किया गया होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।

जवाहर नवोदय विद्यालयों की प्रमुख विशेषताएं
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय हैं। यहां विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रत्येक जिले में संचालित इन सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध हैं।

विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रवासन योजना, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा एनएसएस जैसी विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों का भी संचालन किया जाता है। अभिभावक एवं इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस का अवलोकन कर सकते हैं तथा निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Palwal/Hathin News: आरटीई के तहत दाखिले के लिए आवेदन 6 तक
हथीन। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन 6 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। नर्सरी से पहली कक्षा के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी से होगा।

Palwal/ Hathin News : अब स्मार्ट बनेगी सरकारी पढ़ाई, शिक्षकों के लिए अनिवार्य हुआ एआई
हथीन। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था अब डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए एआई आधारित ‘गुरु मित्र’ एप का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इससे शिक्षक पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों का भी प्रभावी उपयोग कर सकेंगे।

जिले के सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द गुरु मित्र एप डाउनलोड कर इसका नियमित उपयोग करना होगा। अब शिक्षक इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेसन प्लान तैयार करेंगे, शिक्षण सामग्री विकसित करेंगे, छात्रों  के मूल्यांकन कार्य को डिजिटल रूप से संचालित करेंगे व कक्षा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न कार्यों को अधिक व्यवस्थित ढंग से पूरा कर सकेंगे।

एआई तकनीक के प्रयोग से शिक्षकों का प्रशासनिक बोझ कम होगा और वे छात्रों  की सीखने की जरूरतों के अनुसार बेहतर शिक्षण रणनीति तैयार कर पाएंगे। एप में उपलब्ध डिजिटल कंटेंट, सुझाव और संसाधन शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री तैयार करने में सहायता देंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि सभी विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूलों में प्रत्येक शिक्षक की ओर से एप के इंस्टॉलेशन और उपयोग को सुनिश्चित करें। इसके अनुपालन की रिपोर्ट भी नियमित रूप से मुख्यालय भेजी जाएगी। आदेशों की अनदेखी करने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षक इस तकनीक को सकारात्मक रूप से अपनाते हैं तो सरकारी स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता, नवाचार और छात्रों  की सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है। आने वाले समय में यह पहल सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा के नए मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Palwal News : पलवल को एनसीआर क्षेत्र बाहर करने की मांग, किसानों ने रूपरेखा की तैयार
पलवल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक स्थानीय जाट धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समंदर सिंह चौहान ने की, जबकि मंच का संचालन ज्ञान सिंह चौहान ने किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत बतौर मुख्य वक्ता सम्मलित हुए। बैठक में पलवल जिले एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की सरकार से मांग की गई।

रतन सिंह सौरोत ने बताया की बैठक में 16 से 18 जून को हरिद्वार में होने वाले यूनियन के शिविर के लिए जिले के किसानों को निमंत्रण दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन द्वारा हरिद्वार में हर वर्ष यह शिविर आयोजित होता है, जिसमें देश के 18 राज्यों के पदाधिकारी और किसान हिस्सा लेते हैं और राष्ट्रीय स्तर के अहम मुद्दों पर चर्चा होती है। रतन सिंह सौरोत ने आगे कहा कि बैठक में मांग की गई कि पलवल जिले को एनसीआर क्षेत्र से बाहर किया जाए, क्योँकि पलवल को एनसीआर में शामिल होने से सहूलियतें तो मिलना दूर की बात है बल्कि उल्टा किसानों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पलवल को एनसीआर से बाहर करने के लिए 15 जून को जिला उपायुक्त के माध्यम से एनसीआर सेक्ट्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही स्थानीय विधायकों और सांसदों को भी इस मांग से अवगत कराया जाएगा।

रतन सिंह सौरोत ने कहा कि जब मनोहर लाल खटटर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने अपने जिले करनाल और पानीपत को एनसीआर से बाहर करवाने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी थी, यदि एनसीआर क्षेत्र होने से इतनी सहूलियत होती तो खुद मनोहर लाल खटटर मुख्यमंत्री होते हुए अपने जिलों को इससे बाहर करने की मांग नहीं करते। उन्होंने कहा कि अब एनसीआर के दायरे को 150 किलोमीटर से घटाया जा रहा है जिसके लिए 16 जून को दिल्ली में बैठक होनी है, इसलिए हमारी भी मांग है की पलवल जिले को भी एनसीआर से बाहर किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। सौरोत ने कहा कि अगर हमारी इस मांग को नहीं माना गया तो भविष्य में जिले के किसानो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर एक वर्ष होने पर पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें सर्व सम्मति से समंदर सिंह चौहान को दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। पलवल क्षेत्र से अशोक अमरपुर, हथीन से भागीरथ बडग़ुर्जर, होडल से प्रभु सिंह खिरबी और मिंडकोला भुडेर क्षेत्र से डॉ राजू मिंडकोला को अध्यक्ष बनाया गया। जिला वरिष्ठ उप प्रधान रामदयाल सरपंच बढ़ा, चंदन सिंह सौरोत एवं गजेंद्र सरपंच मानपुर को बनाया गया व जिला महासचिव की जिम्मेवारी मास्टर तेजपाल बहिन को सौंपी गई। बैठक में लख्मी पांचाल, होशियार सरपंच, गजराज देशवाल, देवदत्त थनथरी, मास्टर दिगम्बर, सुमेर सरपंच गहलब, डालचंद रायदासका, कन्हैया मंढनाका, सुधीर भिड़ूकी, कल्लू पंडित, बिजेंद्र, राजू मरौली, बबली आलूका, सुभाष दलाल व सुभाष मौजूद रहे।