देश - देश रोजाना

Faridabad:नीट यूजी परीक्षा के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा रहेगी लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा
फरीदाबाद। जिलाधीश आयुष सिन्हा ने बताया कि नीट यूजी की परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5-15 बजे तक जिला के 19 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे। जारी  आदेशानुसार नीट यूजी  2026 परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 से 300 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही एवं भीड़ एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की जाएगी।

आदेशानुसार केंद्रों के आसपास स्थित साइबर कैफे, फोटोस्टेट एवं प्रिंटिंग की दुकानों को भी परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखे जाएंगे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा नकल जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह आदेश 21 जून 2026 को जिला फरीदाबाद के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Palwal News: जिला में सोमवार से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
Palwal: हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से की जाने वाली हाऊस टू हाऊस विजिट के तहत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला से संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए-2 मंगलवार 21 जुलाई मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल प्रकाशन से पहले एक दिन में केवल 10 फार्म और 21 जुलाई 2026 तक कुल 50 फार्म अपने घोषणा पत्र के साथ बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची का सैट जिला निर्वाचन कार्यालय से जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं ताकि निश्चित तिथियों में दावें और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकें।

वर्तमान में जिला में हैं 707942 मतदाता और 717 मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया वर्तमान में जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 707942 मतदाता और 717 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा क्षेत्र 82-हथीन में 241225 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 251 हैं। विधानसभा क्षेत्र 83-होडल में 197053 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 200 हैं तथा विधानसभा क्षेत्र-84 पलवल में 269664 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 266 हैं। उन्होंने मतदाताओं  और राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें और जिला में एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

ये रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 का शेड्यूल :
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने  बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। प्रिंटिंग कार्य 5 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।

Nuh Mewat News: 16 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुन्हाना में लगेगा रोजगार मेला
नूंह: केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित व्यापक प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, नूंह तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पुन्हाना के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुन्हाना परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग

जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर रावत ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय, पलवल तथा फरीदाबाद क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें JBM Auto Limited, Imperial Auto Private Limited (पृथला, पलवल), Frick India Limited तथा PICL India Limited, फरीदाबाद सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं। ये कंपनियां विभिन्न तकनीकी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही चयन करेंगी।

तकनीकी ट्रेड के युवाओं को मिलेगा अवसर

उन्होंने बताया कि मेले में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कारपेंटर, टर्नर, आरएसी, एमएमवी तथा अन्य तकनीकी ट्रेडों से संबंधित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी तथा कंपनियों द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार की भी मिलेगी जानकारी

रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कौशल विकास पाठ्यक्रमों तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।

दस्तावेजों सहित पहुंचे अभ्यर्थी

जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Gurugram News: 12 वर्षों में बदला गुरुग्राम का रेल परिदृश्य
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के दौरान गुरुग्राम ने आधारभूत ढांचे और परिवहन सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शामिल गुरुग्राम को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य इसी का परिणाम है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप आधुनिक रेल अवसंरचना विकसित करना है।

300 करोड़ रुपये बदल रहा से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन:  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक बहुमंजिला स्टेशन भवन, रूफ प्लाजा, एयर कॉनकोर्स, अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर यात्री सुविधाएं, कैफेटेरिया, हरित क्षेत्र, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और मल्टी लेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्टेशन के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति और विरासत की झलक को भी शामिल किया जाएगा। पुनर्विकास के बाद गुरुग्राम रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक प्रमुख रेलवे स्टेशन के रूप में नई पहचान भी स्थापित करेगा। इसके अलावा पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से
पुनर्विकास किया जा रहा है। स्टेशन भवन का अपग्रेडेशन, अतिरिक्त भवन ब्लॉक का निर्माण, प्रतीक्षालयों एवं शौचालयों का आधुनिकीकरण, पार्किंग क्षेत्र का विकास, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली, कैफेटेरिया तथा नए फुट ओवरब्रिज जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे पटौदी, जटौली मंडी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

विकसित गुरुग्राम का लक्ष्य हो रहा साकार: गुरुग्राम आज वैश्विक निवेश, उद्योग, आईटी, सेवा क्षेत्र और रोजगार का प्रमुख केंद्र बन चुका है। ऐसे में आधुनिक रेल अवसंरचना शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान कर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम और पटौदी रोड रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केंद्र सरकार की उस दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, जिसके माध्यम से विकसित भारत के संकल्प के साथ-साथ विकसित गुरुग्राम के लक्ष्य को भी साकार किया जा रहा है।

Firozepur Jhirka news: एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर में घुसी कार, चार की मौत, दो घायल
फिरोजपुर झिरका:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे बघोला गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जा घुसी।

यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से खड़े किए जा रहे वाहनों पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के निर्देशों के बावजूद कई वाहन चालक एक्सप्रेस-वे पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को ठेंगा दिखाकर हो रही यह अवैध पार्किंग अब मासूम लोगों की जान लेने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। बघोला गांव के पास पहुंचने पर उनकी कार आगे खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पूनम, खुशी, केशव व 12 साल के कान्हा की मौत हो गई जबकि जवाहर सिंह और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नूंह स्थित शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कैंटर के सड़क पर खड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेस-वे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Palwal/ Hathin News : अब स्मार्ट बनेगी सरकारी पढ़ाई, शिक्षकों के लिए अनिवार्य हुआ एआई
हथीन। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था अब डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए एआई आधारित ‘गुरु मित्र’ एप का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इससे शिक्षक पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों का भी प्रभावी उपयोग कर सकेंगे।

जिले के सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द गुरु मित्र एप डाउनलोड कर इसका नियमित उपयोग करना होगा। अब शिक्षक इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेसन प्लान तैयार करेंगे, शिक्षण सामग्री विकसित करेंगे, छात्रों  के मूल्यांकन कार्य को डिजिटल रूप से संचालित करेंगे व कक्षा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न कार्यों को अधिक व्यवस्थित ढंग से पूरा कर सकेंगे।

एआई तकनीक के प्रयोग से शिक्षकों का प्रशासनिक बोझ कम होगा और वे छात्रों  की सीखने की जरूरतों के अनुसार बेहतर शिक्षण रणनीति तैयार कर पाएंगे। एप में उपलब्ध डिजिटल कंटेंट, सुझाव और संसाधन शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री तैयार करने में सहायता देंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि सभी विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूलों में प्रत्येक शिक्षक की ओर से एप के इंस्टॉलेशन और उपयोग को सुनिश्चित करें। इसके अनुपालन की रिपोर्ट भी नियमित रूप से मुख्यालय भेजी जाएगी। आदेशों की अनदेखी करने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षक इस तकनीक को सकारात्मक रूप से अपनाते हैं तो सरकारी स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता, नवाचार और छात्रों  की सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है। आने वाले समय में यह पहल सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा के नए मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Rewari News: जिला पुलिस ने अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए चलाया विशेष सर्च अभियान
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व स्वेट टीम के साथ शनिवार को थाना रामपुरा और कोसली क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया।
इसके तहत जिला पुलिस द्वारा ईट भट्टो सहित विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है जोकि आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं, उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनको उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाएं।

इस कार्य में सहयोग करें जिलावासी:

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने जिला वासियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, क्योंकि हो सकता है वह कोई अपराधी हो। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी जिला पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rewari News: यातायात नियमों की अनदेखी की तो भरना पड़ेगा जुर्माना : एसपी हेमेंद्र
रेवाड़ी:  एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले के वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, वाहनों पर काले शीशे लगाना तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले संशोधित साइलेंसरों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहे है, जिसके तहत बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, काले शीशों वाले वाहन, अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए साइलेंसर तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
एसपी ने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा जैसी तेज आवाज पैदा करने वाले साइलेंसर नाकेवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आमजन के लिए परेशानी और ध्वनि प्रदूषण का कारण भी बनते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार उपकरण भी जब्त किए जा सकते हैं। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन से बचें। नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आती है बल्कि सड़क व्यवस्था भी बेहतर बनी रहती है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून सभी के लिए समान है और नियमों की अनदेखी करने वालों को जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Gurugram News: ऐलान मॉल के पास मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
गुरुग्राम : सेक्टर 89 में ऐलान मॉल के पास जंगल में शुक्रवार की देर रात एक महिला की नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बदबू आने पर सेक्टर 93 पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी थी।

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला की उम्र लगभग 42 साल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 93 चौकी पुलिस ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-83 स्थित जंगल क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जो काफी हद तक सड़ी-गली अवस्था में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। डीसीपी ईस्ट करण गोयल सहित थाना प्रबंधक, अपराध शाखाओं, एफएसएल तथा सीन-ऑफ-क्राइम टीमों द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतका की पहचान करने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इसके अतिरिक्त मृतका के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु इश्तेहार प्रकाशित करवाए गए तथा ज़िपनेट  सहित अन्य माध्यमों से सूचना साझा की गई। साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस को भी उक्त मृतका की जानकारी उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

शव एवं घटनास्थल के निरीक्षण से महिला की मृत्यु के कोई सटीक व पुख्ता कारण, साक्ष्य या जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा मृतका की पहचान करने, उसकी मृत्यु के कारणों का पता लगाने तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न तकनीकी एवं मानवीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करके मामले की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Rewari News: सीआईए रेवाड़ी की टीम ने अवैध हथियार के साथ दो को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी:  पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कार्य करते हुए में सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के शाहपुरा के मोहल्ला गाछा बस्ती हाल आबाद नजदीक सुगली माता मंदिर रेवाड़ी निवासी शिवराज उर्फ शिवा और मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी सतीश के रूप में हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 12 जून को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि आरोपी शिवराज के पास अवैध हथियार है और वह सुगली माता मन्दिर से रामपुरा जाने वाली सड़क से खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पैदल जा रहा है। इस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया।

पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 1 अवैध देशी पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी शिवराज उर्फ शिवा ने पुलिस को बताया कि उसे बरामद हथियार मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी निवासी सतीश ने उपलब्ध करवाया था। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनो आरोपी शिवराज उर्फ शिवा व सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Mewat News: पुनहाना में कांग्रेस की बीएलए संग बैठक, पहुंचे आफताब अहमद
मेवात: नूंह जिला कांग्रेस ने शनिवार को पुनहाना में बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा और प्रशिक्षण बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया तो मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आफ़ताब अहमद ने शिरकत की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

विधायक आफताब अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रहें ताकि  चुनाव के समय त्रुटिहीन मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष, बीएलए और जिला इकाइयों को बूथ स्तर पर संगठन का रोडमैप तैयार करने और बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण कार्य को सफल बनाने में बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी इस पर नज़र रखेंगे ताकि सही वोट जोड़ी जाएं और गलत वोट रोकी जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी देने व फार्म भरवाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम इसमें दर्ज रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 अपने-अपने बूथ क्षेत्र में मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करवाने, नई वोट बनवाने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का कार्य करेंगे। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम करेंगे।

बैठक में कहा गया कि :  एसआइआर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मतदाता को 15 जून से गणना फार्म भरकर जमा करवाना होगा। कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए जा रहे बीएलए-2 यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके बूथ क्षेत्र का कोई भी मतदाता गणना फार्म भरने से वंचित न रहे।

इस मौके पर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहीदा खान, इब्राहीम इंजीनियर, अख्तर हुसैन, इकबाल जैलदार, मुबीन युवा जिला अध्यक्ष, फारुख अब्दुल्ला अधिवक्ता, अल्ताफ एडवोकेट बीएलए 1, मुबारिक मलिक, हाशिम गंगवानी, फारूख हुसैन, सैफुल्लाह, डॉ उस्मान, शमशेर चेयरमैन, शाकिर, शरीफ़ पहलवान, चौधरी मोहम्मद अली, हारून सरपंच, तैयब चेयरमैन, इब्राहिम तहसीलदार, अरशद सरपंच, शेर मोहम्मद अधिवक्ता बीएलए 2 व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kaithal News: बंद पड़े नलकूपों को वर्षा जल संचयन से जोड़ने की पहल, कैथल में 100 नलकूपों पर पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू
कैथल : जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दीनबंधु फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता प्रमुख देवेंद्र दहिया को प्रदेश के बंद पड़े नलकूपों को वर्षा जल संचयन प्रणाली के रूप में उपयोग करने का प्रस्ताव सौंपा है। पंचकूला स्थित कार्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रस्तुत की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार कर लिया है। सुरेंद्र ढुल ने बताया कि उन्होंने गांव तितरम और हरसौला की पेयजल समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हजारों बंद पड़े नलकूप ग्राम पंचायत, सिंचाई विभाग और शिक्षा संस्थानों की भूमि पर मौजूद हैं, जिन्हें वर्षा जल संचयन संरचनाओं में परिवर्तित कर भूजल स्तर बढ़ाने में उपयोग किया जा सकता है।

बैठक में अभियंता प्रमुख देवेंद्र दहिया ने इस प्रस्ताव को सराहते हुए आश्वासन दिया कि सिंचाई, पंचायत एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से इसे लागू किया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण में जिला कैथल में 100 बंद नलकूपों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरेंद्र ढुल के अनुसार यदि इस योजना को प्रदेशभर में लागू किया जाता है तो एक नलकूप के माध्यम से प्रतिवर्ष 8 से 10 लाख लीटर वर्षा जल सीधे भूजल में पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लगभग 3000 बंद नलकूपों का उपयोग होने पर हर साल करीब 2400 करोड़ लीटर पानी का भूजल रिचार्ज संभव होगा, जिससे कैथल, कुरुक्षेत्र और जींद जैसे डार्क जोन क्षेत्रों में भूजल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना से खुले बोरवेलों में दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त होगी, किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल उपलब्ध होगा, सरकारी संपत्तियों का पुनः उपयोग हो सकेगा तथा स्कूलों, पंचायत घरों और स्वास्थ्य केंद्रों को वर्षभर पानी की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा यह पहल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और जल संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सुरेंद्र ढुल ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि कैथल से शुरू होने वाले इस पायलट प्रोजेक्ट को सफल बनाकर इसे राज्य की स्थायी जल नीति का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि दीनबंधु फाउंडेशन इस अभियान में सरकार को हर संभव तकनीकी सहयोग देने के लिए तैयार है।