मुरादाबाद - देश रोजाना

चुनाव आयोग को एसआईआर करने का कोई अधिकार नहीं है: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में जारी वोट बचाओ - संविधान बचाओ 6 दिवसीय पद यात्रा मुरादाबाद पहुंचकर सिविल लाइंस अंबेडकर पार्क में बड़ी जनसभा में तब्दील हुई । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को एसआईआर करने का कोई अधिकार नहीं है।

चुनाव आयोग असंवैधानिक रूप से वोट काटने के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के इसारे पर इस कार्य को कर रहा है।  उन्होंने आगे कहा कि जिन भारतीय नागरिकों के वोट कट जाएंगे उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन, बैंक में खाता तथा अन्य सरकार से मिलने वाली बहुत सारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि घुसपैठियों के नाम पर वोट काटे जा रहे हैं और 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार घुसपैठिए नहीं रोक पाई। जहां भी चुनाव आता है वही घुसपैठिय आ जाता है।  उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में रखने की बात सरकार कर रही है जिनके ऊपर भोजन का और अन्य बहुत से खर्चों का बोझ जनता के टैक्स से पूरा किया जाएगा। सभा को दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी ,अनिल झा , पूर्व विधायक दिलीप पांडे एवं हाजी यूनुस ने भी संबोधित किया।पदयात्रा में संजय सिंह जी के साथ यात्रा का नेतृत्व करने का अवसर मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि रास्ते भर जनता ने पद यात्रियों पर पुष्प बरसाए तथा संजय सिंह जी का माला पहना करके जोरदार स्वागत किया। लगातार बढ़ती जा रही ठंड एवं कोहरा यात्रियों के जोश को नहीं रोक पा रहा है। रास्ते भर पद यात्री हाथों में पार्टी का झंडा लिए बेहद अनुशासन के साथ नारे लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं तथा सड़क पर चलने वाले वाहन आदि को कोई समस्या ना हो इसके लिए सभी सहयोग कर रहे हैं। मथुरा के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष भगत सिंह,जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय सचिव चेतन कृष्ण एवं  जिला उपाध्यक्ष भोजराज  सुमन लगातार यात्रा में रोजाना 18 से 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।