Friday, March 29, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaLucknow: परिवहन निगम के बेड़े में 1350 बसें होंगी शामिल

Lucknow: परिवहन निगम के बेड़े में 1350 बसें होंगी शामिल

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: बी.एस 6 मॉडल की 1350 नई डीजल बसें बहुत जल्द परिवहन निगम के बस बेड़े में शामिल होंगी। सबको परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है। परिवहन निगम ने निविदा के माध्यम से टाटा मोटर्स का चयन किया है। टाटा मोटर्स द्वारा क्रय की जा रही इन 1350 बी एस 06 मॉडल बसों की चेचिस क्रय करने में परिवहन निगम का कुल 274 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने बताया कि क्रय की जा रही यह बसें उच्च गुणवत्ता से लैस होगी। यह बसें आधुनिक तकनीक से बनी होने के कारण प्रदूषण उत्सर्जन ना के बराबर करती हैं। इन बसों के आने से एयर क्वालिटी में सुधार आएगा एवं लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव भी कम होगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि निविदा के माध्यम से क्रय की जा रही हैं। इन बसों का रेट पुराने रेट की तुलना में 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति बस कम है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार परिवहन निगम को लगभग 14 करोड़ रुपए की बचत भी होगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Arvind Kejriwal: केजरीवाल की अनुपस्थिति में पत्नी सुनीता सक्रिय, शुरू किया AAP का नया अभियान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की गिरफ़्तारी के बाद से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) लगातार आगे आ रही है...

प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है – बजरंग गर्ग

पलवल - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल (Haryana Pradesh Trade Board) के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग...

Kejriwal Arrest : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी की टिप्पणी, जानें क्या कहा

UN reacts on Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी और अमेरिका के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी इस...

Recent Comments