Tuesday, March 19, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा का पंचकूला जिला बना सबसे ठंडा जिला, उमस भरी गर्मी से...

हरियाणा का पंचकूला जिला बना सबसे ठंडा जिला, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: बीते दिन हरियाणा के सभी जिलों में बारिश देखने को मिली। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन हरियाणा के अंबाला जिले ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद से मौसम खुशनुमा है। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। वहीं अंबाला जिला प्रदेशभर में सबसे ठंडा जिला रहा है।

यहां अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।

उधर, पहाड़ी एरिया में भारी बारिश होने के कारण मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार रात 9 बजे तक मारकंडा नदी में 30 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया। आज भी 25 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि बुधवार सुबह बादल गरज-चमक के साथ झमाझम बरसे। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक 53.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने अंबाला के साथ यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक, अंबाला जिले में 11 से 17 अगस्त तक 71.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि 1 जून से 17 अगस्त तक कुल 710.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 576.6 से 23 फीसदी ज्यादा है। अगर मानसून सीजन की बात करें तो अंबाला में 787 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 624.7 मिलीमीटर से 26 फीसदी ज्यादा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments