Tuesday, March 19, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANARohtak: पद ग्रहण समारोह में नायब सैनी को पहनाई पगड़ी, भेंट किया...

Rohtak: पद ग्रहण समारोह में नायब सैनी को पहनाई पगड़ी, भेंट किया गदा

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के रोहतक जिले में पद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह पद ग्रहण समारोह किसी और का नहीं बल्कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी है। पद ग्रहण समारोह के अवसर पर CM मनोहर लाल ने नायब सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें गदा भेंट किया।

कार्यक्रम में सख्त चेकिंग के आदेश दिए गए थे। हर एक व्यक्ति को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिए जा रहा है। 2 दिन पहले ही भाजपा हाईकमान ने नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। जहां एक तरफ धनखड़ से एक जिम्मेवारी ली है तो वहीं राष्ट्रीय सचिव की दूसरी जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप दी गई है। पदभार कार्यक्रम के बहाने नायब सैनी पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसका मुख्य कारण पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को रोहतक की एक भी विधानसभा सीट न जीतना माना जा रहा है।

1996 से वर्ष 2000 तक नायब सैनी भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री के सहयोगी रहे। वर्ष 2002 में अंबाला में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रहे। 2005 में अंबाला में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने। इसके बाद 2012 में भाजपा के अम्बाला में जिला अध्यक्ष बनाए गए।

नायब सैनी का राजनीतिक इतिहास काफी अच्छा रहा है। उन्हें जो भी जिम्मवारी दी गई है। उन्होंने उसे बखूबी निभाया भी है। अब यह देखने का विषय रहेगा कि वह आगे भी इस तरह अपनी जिम्मेदारी संभालते है। या राजनीति का रुख बदलेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments