Faridabad News : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से रोज गार्डन में योग शिविर का आयोजन

Desh Rojana
On

आयुष विभाग से योग सहायक अनिशा एवं दिव्या ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए तथा नियमित योग के लाभों के बारे में जानकारी दी।

फरीदाबाद। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से एनआईटी स्थित रोज गार्डन में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। b

आयुष विभाग से योग सहायक अनिशा एवं दिव्या ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए तथा नियमित योग के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं तनावमुक्त जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। योग शिविर के नोडल अधिकारी एवं जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकें।
इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल, सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया, सफाई निरीक्षक हरवीर रावत, नरेंद्र सिंह लोहिया, सहायक सफाई निरीक्षक, पीआरओ जोगेंद्र रावत, श्रीनन्द ढकोलिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। रोज गार्डन में प्रातः भ्रमण के लिए आने वाले नागरिकों ने भी योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा इस पहल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad