कंपनी में आग मामले में दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : मूलचंद शर्मा

सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी में लगी आग में घायल नागरिकों को देखने पहुंचे विधायक मूलचंद शर्मा, घटनास्थल पर पहुंच कर ली घटना के मामले की जानकारी

Desh Rojana
On

बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी में लगी आग की खबर सुन बल्लभगढ़ से विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा बल्लभगढ़ सेक्टर 24 कंपनी के हादसा स्थल पर पहुंचे।

बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी में लगी आग की खबर सुन बल्लभगढ़ से विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा बल्लभगढ़ सेक्टर 24 कंपनी के हादसा स्थल पर पहुंचे।

IMG-20260216-WA0006उसके बाद इस हादसे में घायल नागरिकों को देखने के लिए अस्पताल में पहुंचकर जिला सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा सहित अन्य डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस किसी की भी लापरवाही है उसके खिलाफ भी प्रशासन नियम अनुसार कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि सेक्टर-24 स्थित एक औद्योगिक इकाई (एमजीए इंडस्ट्रीज या समान फैक्ट्री) में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई, जिसमें 2 पुलिसकर्मी समेत 35 से ज्‍यादा लोग झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।


घायलों को तुरंत बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में सीएनसी मशीन से स्टील की प्लेट काटने का काम होता है।
शाम करीब 4 बजे प्लेट काटते समय एक चिंगारी केमिकल से भरे ड्रम में चली गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में फैल गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आग में 35 लोगों के झुलसने की पुष्टि की गई है जिसमें से 12 लोगों बादशाह खान सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान तेल से भरे ड्रमों की मौजूदगी से आग और भड़क गई।
कुछ रिपोर्ट्स में शॉर्ट सर्किट को भी आग का एक कारण बताया गया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सीएनसी मशीन से निकली चिंगारी और केमिकल ड्रम में ब्लास्ट मुख्य वजह लग रही है।
झुलसे हुए लोगों में मनोज, लुकमान, अनीश, राकेश, विपिन, रविंदर सहित अन्य शामिल हैं। 2 पुलिसकर्मी भी आग बुझाने और बचाव कार्य में शामिल होने के दौरान झुलस गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जा रही है। फायर विभाग और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की कमी पर सवाल उठ रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देशों की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad