Gurugram News: गुरुग्राम में पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाश

Desh Rojana
On

सेक्टर-71 स्थित सीएचडी एवेन्यू सोसायटी में 44 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर पति से विवाद के कुछ घंटे बाद अपने फ्लैट के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

गुरुग्राम:  सेक्टर-71 स्थित सीएचडी एवेन्यू सोसायटी में 44 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर पति से विवाद के कुछ घंटे बाद अपने फ्लैट के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कीर्ति माई मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत थीं, जबकि उनके पति युवराज एक विमानन कंपनी में काम करते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-29 at 10.34.07 AM (1)

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कीर्ति दूसरे कमरे में चली गईं। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर पति ने कमरे का कांच का दरवाजा तोड़ा। अंदर कीर्ति फंदे से लटकी मिलीं।

युवराज ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बादशाहपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बादशाहपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad