Gurugram News: मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड, डीएमआरसी ने दी सख्त चेतावनी

डीएमआरसी ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Desh Rojana
On

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘फोन स्टिकिंग’ रील ट्रेंड को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। 

गुरुग्राम: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘फोन स्टिकिंग’ रील ट्रेंड को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। इस ट्रेंड में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर चलती मेट्रो के शीशे पर मोबाइल फोन चिपकाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। डीएमआरसी ने ऐसे वीडियो बनाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मेट्रो परिसर में इस तरह की गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 10.30.04 AM

वायरल रील के बाद बढ़ा ट्रेंड:

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कंटेंट क्रिएटर ने मेट्रो ट्रेन की खिड़की पर मोबाइल फोन चिपकाया और ट्रेन के चलने के दौरान उससे वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो वायरल होने के बाद इसी तरह के स्टंट को लेकर दूसरे यूजर्स भी रील बनाने लगे। इस ट्रेंड ने यात्रियों की सुरक्षा और मेट्रो परिचालन से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएमआरसी ने कहा- रचनात्मकता ठीक, लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं:

डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाना अपनी जगह है, लेकिन इसके लिए यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और मेट्रो संचालन से समझौता नहीं किया जा सकता। चलती ट्रेन पर मोबाइल चिपकाने जैसी गतिविधियों से फोन गिरने या क्षतिग्रस्त होने के अलावा अन्य यात्रियों को असुविधा या चोट लगने की आशंका भी हो सकती है।

मेट्रो परिसर में ऐसे वीडियो से बचने की6 अपील:

डीएमआरसी ने कंटेंट क्रिएटर्स से मेट्रो परिसर में इस तरह के वीडियो शूट नहीं करने को कहा है। कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से देखा जा रहा है और यदि इस तरह की गतिविधियां दोहराई जाती हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

गुरुग्राम के यात्रियों के लिए भी चेतावनी अहम:

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में बड़ी संख्या में यात्रियों को जोड़ता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस तरह के स्टंट का असर गुरुग्राम के मेट्रो यात्रियों और कंटेंट क्रिएटर्स तक भी पहुंच सकता है। वायरल होने की होड़ में सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करना यात्रियों के साथ-साथ खुद वीडियो बनाने वाले के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad