Gurugram News: गुरुग्राम बार एसोसिएशन चुनाव: चौधरी संतोख सिंह ने प्रधान पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Desh Rojana
On

गुरुग्राम बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने अधिवक्ता साथियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बार के प्रत्येक सदस्य के सम्मान, अधिकारों और कल्याण की रक्षा करना है। गुरुग्राम बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को होगा।

गुरुग्राम: गुरुग्राम बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने अधिवक्ता साथियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बार के प्रत्येक सदस्य के सम्मान, अधिकारों और कल्याण की रक्षा करना है। गुरुग्राम बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को होगा।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 2.58.52 PM

चौधरी संतोख सिंह इससे पहले वर्ष 2007-08 और 2009-10 में बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान बार के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

उनके अनुसार, उनके कार्यकाल में बार लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण कर नई कानूनी पुस्तकों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा हॉल नंबर-4 और 5 का निर्माण कर अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क बैठने की व्यवस्था, बार एसोसिएशन कार्यालय का निर्माण और महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बार रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए कैंटीन, मीटिंग हॉल का जीर्णोद्धार, बार एसोसिएशन की पहली वेबसाइट शुरू करने तथा आर्थिक सहायता के लिए अलग वेलफेयर अकाउंट की स्थापना जैसे कार्य भी उनके कार्यकाल में हुए।

संतोख सिंह ने कहा कि बार एसोसिएशन के प्रधान की भूमिका केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि प्रत्येक अधिवक्ता के अधिकार, सम्मान और पेशेवर हितों की रक्षा करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की एकता और मजबूती के लिए वह लगातार काम करेंगे और बार की सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ प्रत्येक सदस्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

उन्होंने अधिवक्ता साथियों से आगामी चुनाव में समर्थन और वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का समर्थन ही उनकी ताकत है और उनकी आवाज को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है। चुनाव 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad