Gurugram News: मंत्री विपुल गोयल ने बढ़ाया नमो क्रिकेट लीग के खिलाड़ियों का उत्साह, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चार दिवसीय क्रिकेट लीग में 96 टीमों के बीच मुकाबले; तरुण भंडारी और उषा प्रियदर्शी ने भी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Desh Rojana
On

गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 96 टीमों के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे।

गुरुग्राम: गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 96 टीमों के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-09-21 at 11.09.34 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 96 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग की थीम ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ रखी गई है।

मंत्री विपुल गोयल ने खिलाड़ियों से खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं लीग के संयोजक तरुण भंडारी ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन, स्वास्थ्य और आपसी सहयोग की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने आयोजकों को प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

गुरुग्राम में नमो क्रिकेट लीग की संयोजक एडवोकेट अनिता त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अतिथियों को चार दिवसीय प्रतियोगिता की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad