Gurugram News: गुरुग्राम में स्वाइन फ्लू के नौ संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट मिली नेगेटिव, ओपीडी पहुंच रहे मरीज

Desh Rojana
On

दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुरुग्राम में फिलहाल राहत की खबर है। जिले में स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच के लिए भेजे गए नौ मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गुरुग्राम: दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुरुग्राम में फिलहाल राहत की खबर है। जिले में स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच के लिए भेजे गए नौ मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन जांचों के बाद गुरुग्राम में स्वाइन फ्लू का कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। हालांकि दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बनाए रखी है।
 
images (1)
 
जिला स्वास्थ्य विभाग की पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए थे, उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। नौ लोगों की रिपोर्ट आई है और सभी निगेटिव हैं। इनमें से किसी भी मरीज में एच1एन1 की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल गुरुग्राम में कोई नया पॉजिटिव मामला नहीं आया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी या सांस संबंधी परेशानी को सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज न करें और जरूरत होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
 
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीज 
मौसम में लगातार बदलाव और उमस के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द और बदन दर्द जैसे लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। इन लक्षणों का मतलब सीधे स्वाइन फ्लू होना नहीं है। सामान्य वायरल, मौसमी फ्लू और अन्य श्वसन संक्रमण में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही जरूरत के मुताबिक जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे मरीजों पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध मामलों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अस्पतालों में भी फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग और चिकित्सकीय मूल्यांकन पर जोर दिया जा रहा है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad