Gurugram News: गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात, लिव इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की हत्या, 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार धर्म कॉलोनी में घर के बाहर महिला पर हमला करने का आरोप, डंडा-पाइप और बेलन बरामद
पालम विहार थाना क्षेत्र की धर्म कॉलोनी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया।
गुरुग्राम: पालम विहार थाना क्षेत्र की धर्म कॉलोनी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया।
.jpeg)
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को धर्म कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में महिला के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पालम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला खून से लथपथ हालत में मिली। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मकान मालिक की शिकायत पर केस
घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। उसकी शिकायत के मुताबिक, उसने अपना मकान किराये पर दिया हुआ था। 22 सितंबर को गली में शोर सुनकर वह बाहर आया तो कथित तौर पर उसने किरायेदार आकाश को महिला के साथ मारपीट करते देखा। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने महिला के सिर पर वार किया और वहां से फरार हो गया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
2020 से साथ रह रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है और गुरुग्राम में बस चालक के तौर पर काम करता है। पुलिस के अनुसार, मृतका उसकी पत्नी नहीं थी। दोनों वर्ष 2020 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि 22 सितंबर को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने महिला पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए जाने का दावा किए जा रहे डंडे, पाइप और बेलन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आकाश, उम्र 33 वर्ष, को 22 सितंबर को ही धर्म कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया था। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच जारी है।

About The Author
संबंधित समाचार



