Gurugram News: गुरुग्राम में डेंगू के दो नए मरीज मिले, 151 मरीजों के सेंपल जांच के लिए भेजे

Desh Rojana
On

गुरुग्राम में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई।

गुरुग्राम: गुरुग्राम में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही इस सीजन जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। खास बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी दो मरीज मिले थे, जबकि उससे एक दिन पहले तीन नए मरीज सामने आए थे। यानी गुरुवार और शुक्रवार को पांच नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को भी दो मरीज मिले। पिछले सात दिनों में ही डेंगू के 11 मरीज सामने आ चुके हैं।
 
dengue
 
स्वास्थ्य विभाग की 29 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को डेंगू की जांच के लिए 151 सैंपल लिए गए, जबकि अब तक कुल 8,091 सैंपल लिए जा चुके हैं। मलेरिया की निगरानी के लिए भी अभियान जारी है। शनिवार को 834 रक्त स्लाइड तैयार की गईं और एक जनवरी से अब तक इनकी संख्या 1,83,665 हो गई है। जिले में इस साल अब तक मलेरिया के पांच मामले सामने आए हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad