Gurugram News: निगम आयुक्त ने गांव शिकोहपुर का किया दौरा किया

ग्रामीणों की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सोमवार को वार्ड-17 के गांव शिकोहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने विशेष तौर पर कहा कि निगम और एनएसईजेड की जमीन की पैमाइश कराई जाए, ताकि भविष्य की विकास योजनाओं के अनुसार कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके।

गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सोमवार को वार्ड-17 के गांव शिकोहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने विशेष तौर पर कहा कि निगम और एनएसईजेड की जमीन की पैमाइश कराई जाए, ताकि भविष्य की विकास योजनाओं के अनुसार कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके।
इस दौरान ग्रामीणों ने आयुक्त के समक्ष गांव की कई अहम मांगें रखी। ग्रामीणों ने आयुक्त को बताया कि शिकोहपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को बनाया जाए। इस पर आयुक्त ने मौके पर पर ही संबंधित एक्सईएन को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। आयुक्त ने कहा कि बुनियादी ढ़ांचे से जुड़े कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विकास कार्य में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने आयुक्त के समक्ष गुरु ज्ञान मंदिर परिसर में टॉयलेट , आरसीसी शेड और शमशान घाट की चारदीवारी की मांग भी रखी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को भी जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। आगे कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए स्थानीय जरूरतों को समझकर योजना बनाना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 11.11.00 PM
इस दौरान उनके साथ एक्सईएन सुशील ठाकरान, एसडीओ विकास शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad