Gurugram/Pataudi News: पटौदी बार एसोसिएशन में मनीष चौहान बने प्रधान, जितेंद्र यादव ने सचिव पद जीता

494 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, पहली बार ईवीएम से हुआ बार चुनाव; रचना खोला और हर्ष शर्मा भी विजयी

Desh Rojana
On

पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में प्रधान पद पर एडवोकेट मनीष कुमार चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट गजेंद्र शर्मा को 86 मतों से हराकर जीत दर्ज की। 

 

पटौदी: पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में प्रधान पद पर एडवोकेट मनीष कुमार चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट गजेंद्र शर्मा को 86 मतों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर एडवोकेट जितेंद्र यादव विजयी रहे। महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर एडवोकेट रचना खोला ने 68 मतों से जीत हासिल की, जबकि खजांची पद पर एडवोकेट हर्ष शर्मा 22 मतों के अंतर से विजयी रहे। उपप्रधान पद पर एडवोकेट प्रशांत तथा महिला आरक्षित सहसचिव पद पर एडवोकेट अनुराधा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 11.39.43 AM

पहली बार ईवीएम से हुआ मतदान:

पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि इस बार बार चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से मतदान करवाया गया। बार एसोसिएशन के कुल 547 अधिवक्ता सदस्यों में से 494 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट मनीष कुमार चौहान को 290 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट गजेंद्र शर्मा को 204 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार मनीष चौहान ने 86 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

जितेंद्र यादव ने 48 वोट से जीता सचिव पद:

सचिव पद के लिए एडवोकेट जितेंद्र यादव और एडवोकेट वेद प्रकाश के बीच मुकाबला हुआ। जितेंद्र यादव को 271 वोट, जबकि वेद प्रकाश को 223 वोट मिले। इस तरह जितेंद्र यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 48 मतों से पराजित कर सचिव पद पर कब्जा जमाया।

महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर रचना खोला की जीत:

इस बार पहली बार महिला आरक्षित पद के रूप में शामिल उपप्रधान पद पर एडवोकेट रचना खोला ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें 281 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी और पिछली कार्यकारिणी में खजांची रही एडवोकेट प्रीति गोयल को 213 वोट प्राप्त हुए। रचना खोला ने 68 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

खजांची पद पर हर्ष शर्मा विजयी:

खजांची पद के लिए एडवोकेट हर्ष शर्मा और एडवोकेट रचना देवी के बीच मुकाबला हुआ। हर्ष शर्मा को 236 वोट, जबकि रचना देवी को 214 वोट मिले। इस तरह हर्ष शर्मा ने 22 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

दो पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए:

पटौदी बार एसोसिएशन के सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश यादव और एडवोकेट बृजेश जांगड़ा ने बताया कि उपप्रधान पद पर एडवोकेट प्रशांत तथा महिला आरक्षित सहसचिव पद पर एडवोकेट अनुराधा निर्विरोध चुने गए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान इन दोनों पदों पर इनके मुकाबले किसी अन्य अधिवक्ता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इसके चलते दोनों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पटौदी के नायब तहसीलदार मोहम्मद खान भी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

इस मौके पर विशाल सिंह चौहान, संदीप यादव, अमित यादव, राहुल सहरावत, रूप सिंह सैनी, जितेंद्र यादव, प्रीति गोयल, उर्मिला, पूनम यादव, सागर, चमन लाल, सुखबीर सिंह, अजीत सिंह, मनीष चौहान, योगेश चौधरी, नाहर सिंह, शमशेर छिल्लर, गजेंद्र शर्मा, नीतू, सरिता, पूजा सैनी,ज्योति गोड़, सूरजपाल परमार, अशोक शर्मा, पवन ठाकरान, तेजपाल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदस्य मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad