Kaithal/ Gulha Cheeka News: ड्राईवर द्वारा बस न रोकने पर दो छात्राओं ने चलती बस से लगाई छलांक, हुई चोटिल

Desh Rojana
On

आज दोपहर सरकारी कन्या स्कूल चीका में छटी कक्षा में पढऩे वाली दो छोटी-छोटी बच्चियों ने चालक व परिचालक द्वारा बस स्टाप पर बस न रोकने के चलते डर के मारे चलती बस से छलांग लगा दी।

गुहला चीका। आज दोपहर सरकारी कन्या स्कूल चीका में छटी कक्षा में पढऩे वाली दो छोटी-छोटी बच्चियों ने चालक व परिचालक द्वारा बस स्टाप पर बस न रोकने के चलते डर के मारे चलती बस से छलांग लगा दी।

10chk01
अस्पताल में उपचाराधीन घायल छात्रा।

 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक छात्रा के पिता बलवान ङ्क्षसह ने बताया कि वे कैथल रोड़ पर स्थित सेगा प्लाट में रहते हैं और उसकी लड़की सनम छटी कक्षा में पड़ती है। उसने बताया कि सनम अन्य विद्यार्थियों के साथ हर रोज बस से स्कूल जाती व आती है नतीजतन हर रोज की तरह आज भी वह स्कूल गई थी और छुट्टी होने के बाद अपने घर वापिस आ रही थी। बलवान ने बताया कि जब बस सेगा प्लाट के बस स्टाप पर पहुंची, तो परिचालक ने बस नहीं रोकी और जब छात्राओं ने बस रोकने की गुहार लगाई, तो ड्राइवर ने बस रोकने की अपेक्षा उसकी गति थोड़ी धीमी कर दी और छात्राओं को लगा कि चालक बस नहीं रोकेगा, तो डर के मारे दोनो छात्राओं ने चलती बस से छलांग लगा दी। बलवान ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बस को भगाकर ले गया।

उसने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक छात्रा को हलकी चोटें आई थी, जबकि उसकी बेटी सनम के सिर में गहरी चोट लगी और उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि घटना के बारे मेंं स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad