Kaithal news: एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ द्वारा बाइक चोर काबू, बाइक बरामद

Desh Rojana
On

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बाइक चोरी के एक मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमारी की अगुवाई में एएसआई शीशपाल द्वारा करते हुए आरोपी गांव थेह बनेड़ा निवासी राये सिंह को काबू कर लिया गया।

कैथल:  एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बाइक चोरी के एक मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमारी की अगुवाई में एएसआई शीशपाल द्वारा करते हुए आरोपी गांव थेह बनेड़ा निवासी राये सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव मुंदड़ी निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत उसकी मोटरसाइकिल 17 नवम्बर 2025 को शाम करीब 6:20 बजे से 7:00 बजे के बीच छोटूराम चौक नजदीक सोडा शॉप करनाल रोड कैथल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-24 at 11.20.58 PM
बाइक चोर आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad